Xiaomi Redmi Note 8 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 13 Jul 2020 04:34:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 फिर बढ़ी Redmi Note 8 की कीमत, क्या यह है Xiaomi के बुरे दिनों की शुरूआत ? https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-price-increased-in-india-again-by-rs-500/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-price-increased-in-india-again-by-rs-500/#respond Mon, 13 Jul 2020 04:34:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46376 यह पहली या दूसरी नहीं बल्कि पॉंचवी बार है जब शाओमी रेडमी नोट 8 का मूल्य इंडिया में बढ़ा है।

The post फिर बढ़ी Redmi Note 8 की कीमत, क्या यह है Xiaomi के बुरे दिनों की शुरूआत ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi फैन्स के लिए एक बार फिर बुरी खबर आई है। कंपनी ने अपने हिट स्मार्टफोन Redmi Note 8 की कीमत में फिर से बढ़ोतरी की है। शाओमी को पसंद करने वाले लोग तो जानते ही होंगे लेकिन अन्य स्मार्टफोन यूजर्स को भी बता दें कि यह पहली या दूसरी बार नहीं बल्कि पॉंचवी बार है जब शाओमी ने रेडमी नोट 8 का मूल्य इंडिया में बढ़ाया है। कंपनी ने Xiaomi Redmi Note 8 की कीमत 500 रुपये अधिक कर दी है और यह फोन बढ़ी कीमत पर सेल के लिए भी उपलब्ध हो गया है।

Xiaomi Redmi Note 8 की कीमत में कंपनी ने 500 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह फोन पिछले साल 9,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। बीते महीने में चार बार शाओमी ने इस फोन की कीमत बढ़ाई है। वहीं अब फिर से 500 रुपये बढ़ा देने के बाद रेडमी नोट 8 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत बढ़कर 12,499 रुपये हो गई है। Redmi Note 8 का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

Xiaomi Redmi Note 8 price increased in india again by rs 500

Redmi Note 8 की कीमत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर बढ़ी है। पिछले दिनों Xiaomi ने प्राइस बढ़ने की वजह देश में जीएसटी दर का बढ़ना बताया था। लेकिन अब फिर से फोन की कीमत 500 रुपये बढ़ने पर न सिर्फ शाओमी ग्राहक बल्कि अन्य टेक यूजर भी हैरानी जता रहे हैं। चर्चा है कि चीन से आयात होने वाले फोन के पार्ट्स पर्याप्त मात्रा में और सही समय पर उपलब्ध न हो पाने की वजह से शाओमी को इस तरह से कदम उठाने पड़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर देश में उठी ‘बॉयकाट चाइना’ की आवाज के बीच Xiaomi का ऐसे कीमत बढ़ाना भी कंपनी के सही नहीं माना जा रहा है।

Redmi Note 8

शाओमी रेडमी नोट 8 की लुक और डिजाइन की बात करें तो इसे बिल्कुल Redmi Note 7 प्रो के डिजाइन की तर्ज पर पेश किया गया है। यइ फोन में वर्टिकल रियर क्वाड कैमरा सेटअप है। वहीं, बीच में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसके अलावा फोन में फ्रंट पर डॉट नॉच डिसप्ले दिया गया है। इस नॉच में फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह भी पढ़ें : 16 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगी गिंबल कैमरे जैसी तकनीक वाली X50 स्मार्टफोन सीरीज़

Redmi Note 8 में 2340 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की आईपीएस एलसीडी डॉट नॉच डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीआईयूआई 10 पर कार्य करता है जिसके साथ 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर तथा 11एनएम तकनीक पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 एआईई चिपसेट मौजूद है। वहीं ग्राफिक्स के लिए Redmi Note 8 में एड्रेनो 610 जीपीयू दिया गया है।

Xiaomi Redmi Note 8 price increased in india again by rs 500

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। Redmi Note 8 में सेल्फी के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के​ लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

The post फिर बढ़ी Redmi Note 8 की कीमत, क्या यह है Xiaomi के बुरे दिनों की शुरूआत ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-price-increased-in-india-again-by-rs-500/feed/ 0
Xiaomi ने फिर से बढ़ाए Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A Dual के प्राइस, जानें नई कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-redmi-8-an-redmi-8a-price-hike-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-redmi-8-an-redmi-8a-price-hike-in-india/#respond Wed, 13 May 2020 04:13:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44052 एक महीने में यह दूसरी बार है जब शाओमी ने अपने फोंस की कीमत में इजाफा किया है।

The post Xiaomi ने फिर से बढ़ाए Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A Dual के प्राइस, जानें नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले महीने 1 अप्रैल से जीएसटी दर को 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दिया गया था। इसके बाद सारे फोंस के प्राइस बढ़ गए थे। वहीं Xiaomi फैंस को एक और बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने अपने तीन मॉडल की कीमत में फिर से इजाफा कर दिया है। शाओमी द्वारा Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A डुअल की कीमत बढ़ाई गई है। नई प्राइस को लेकर कंपनी ने अपने रिटेल पार्टनर्स को जानकारी दी है और हमें वहीं से यह खबर प्राप्त हुई है। शाओमी रेडमी नोट 8 की कीमत में 500 रुपये का इजाफा किया गया है जबकि बाकी के दोनों मॉडल में कंपनी ने 300-300 रुपये बढ़ाए हैं। हालांकि प्राइस में इजाफा सिर्फ एक ही मैमोरी वेरियंट पर फिलहाल हुआ है।

नई कीमत को लेकर कंपनी ने अपने रिटेल पार्टनर्स को जानकारी दी है कि यह कीमत आज से ही इफेक्टिव होगा। इस बढ़ोतरी के बाद Xiaomi Redmi Note 8 (4 GB + 64 GB) मॉडल की कीमत 11,499 रुपये हो गई है। वहीं Redmi 8 (4 GB + 64 GB) को अब 9,200 रुपये में लिया जा सकता है। इसी तरह Xiaomi Redmi 8A Dual (2 GB + 32 GB) की नई कीमत 7,299 रुपये हो गई है। रही बात पुरानी कीमत की तो अब तक ये फोन क्रमश: 10,999, 8,999 और 6,999 रुपये में बेचे जा रहे थे। इसे भी पढ़ें: Redmi 10X के साथ Xiaomi फिर तैयार, 6 जीबी रैम से लैस वेबसाइट पर दिखा यह फोन
xiaomi redmi note 8 redmi 8 an redmi 8a price hike in india

एक महीने के अंतराल में यह दूसरी बार है जब शाओमी ने अपने फोंस की कीमत में इजाफा किया है। वहीं रेडमी नोट 8 की बात करें तो अब तक कई बार इस फोन की कीमत में बदलाव हो चुका है। भारतीय बाजार में कंपनी ने इसे 9,999 रुपये में पेश किया था। परंतु पिछले साल ही 500 रुपये का इजाफा किया था और यह फोन 10,499 रुपये का हो चुका था। वहीं नई जीएसटी दर के बाद फिर से इस मॉडल का प्राइस 500 रुपये बढ़ा दी गई थी और यह फोन 10,999 रुपये का हो गया था। वहीं आज एक बार फिर से कीमत में बढ़ोतरी की गई है। कुल मिलाकर देखें तो अब तक 1,500 रुपये का इजाफा शाओमी रेडमी नोट 8 में किया जा चुका है। इसी तरह बाकी के दोनों मॉडल में भी अब तक दो बार प्राइस हाइक हो चुके हैं। इसे भी पढ़ें: Poco F2 Pro 5G स्मार्टफोन 4700mAh बैटरी और सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, जानें प्राइस

Xiaomi Redmi Note 8 के स्पेसिफिकेशन
Xiaomi Redmi Note 8 Realme 5i comparison review specification price feature sale india
शाओमी रेडमी नोट 8 में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन दी गई है और इसकी बॉडी ग्लास की बनी है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया गया है जो मिड रेंज में एक बेहतर प्रोसेसर माना जाता है। वहीं इसका शुरुआती मॉडल 4जीबी रैम और 64 जीबी मैमोरी के साथ आता है। अच्छे स्पेसिफिकेशन के बाद फोन का कैमरा भी शानदार है। इस फोन में 48 एमपी का क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ 8 एमपी का सेल्फी मौजूद है। डुअल सिम आधारित इस फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह 18 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

The post Xiaomi ने फिर से बढ़ाए Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A Dual के प्राइस, जानें नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-redmi-8-an-redmi-8a-price-hike-in-india/feed/ 0
नहीं मिल रहा है Redmi Note 8, रिटेलर्स का आरोप कंपनी नोट 8 के साथ पुराने फोन बेचने का बना रही है दबाव https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-price-hike-retailers-being-forced-to-sale-old-mi-phones-by-company/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-price-hike-retailers-being-forced-to-sale-old-mi-phones-by-company/#respond Thu, 13 Feb 2020 11:38:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40801 5 Redmi Note 8 के साथ 20 पुराने फोन लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

The post नहीं मिल रहा है Redmi Note 8, रिटेलर्स का आरोप कंपनी नोट 8 के साथ पुराने फोन बेचने का बना रही है दबाव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कम प्राइस में दमदार स्पेसिफिकेशन की वजह से शाओमी फोन की मांग हमेशा बहुत ज्यादा होती है लेकिन कभी-कभी यही खासियत कंपनी पर भारी पड़ जाती है। और ऐसी ही खबर है हमारे पास। पिछले एक महीने से शाओमी के रिटेल पार्टनर्स परेशान हैं कि उन्हें Redmi Note 8 4जीबी रैम मॉडल का स्टॉक नहीं दिया जा रहा है। इस बारे में हमें जब जानकारी मिली तो हमनें और भी जांच की और अजीब ही मामला सुनने को मिला जो शायद रिटेलस बिजनेस के लिए सही नहीं कहा जाएगा। कई रिटेलर्स ने शिकायत की है कि एक तो रेडमी नोट 8 का स्टॉक नहीं दिया जा रहा है और जब दिया जा रहा है तो उसके साथ कंपनी कंडिशन लगा रही है। नए फोन के साथ पुराने फोंस को बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

क्या है माजरा

कल कंपनी ने Xiaomi Redmi Note 8 के कीमत में इजाफा किया था। यह जानकारी हमें मिली तो हमने रिटेलर्स से संपर्क साधा और वहां से यह पूरी खबर मिली। सबसे पहले तो दिल्ली करोलबाग के रिटेलर्स ने हमें कहा कि ‘यह सूचना तो हमें मिल गई कि कंपनी ने शाओमी रेडमी नोट 8 की कीमत में 500 रुपये का इजाफा कर दिया है। परंतु इस खबर का क्या करें जब हमारे पास स्टॉक ही नहीं है। पिछले एक माह से कंपनी ने इसका स्टॉक ही नहीं दिया है।”

जैसे ही हमें यह खबर मिली हमनें दूसरी जगहों पर भी जानकारी ली और वहां से और भी कुछ नई बातें जानने को मिलीं। इस बारे में फरीदाबाद के एक रिटेलर ने हमें जानकारी दी कि ”यह बात सच है कि स्टॉक पिछले एक महीनों से भी ज्यादा समय से नहीं दिया जा रहा है। वहीं एक बार दिया भी जा रहा था तो 5 Redmi Note 8 के साथ 20 पुराने फोन लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। ऐसे में हमनें मना कर दिया। क्योंकि 20 पुराने डिवाइस वो हैं जिनकी कोई मांग ही नहीं है।”

वहीं इस बारे में राजस्थान के रिटलेर्स ने हमें बताया कि ”कंपनी Redmi Note 8 के 1 फोन के साथ 5 ऐसे पुराने फोंस को लेने का दबाव बना रही है जिनकी अब मांग ही नहीं है। अगर Xiaomi के पुराने फोन हम ले भी लेते हैं तो हमारी पूंजी फंस जाएगी। क्योंकि ना ये फोन बिकेंगे और न ही कंपनी पुराने स्टॉक को वापस लेगी। ऐसे में अच्छा है कि हम फोन ही ना लें जिससे कि पैसे ना फंसे”

क्या कहती है कंपनी

हमारे प्रकाश में जब यह पूरा मामला आया तो हमने कंपनी से भी इस बारे में बात की और उन्होंने हमें लिखित में जवाब दिया है। कंपनी का कहना था कि ”Redmi Note 8 4GB हमारे लोकप्रिय डिवाइस में से एक है, और ऑफ़लाइन में मांग को देखते हुए हम अपनी क्षमता के अनुसार इसे पूरी करने की कोशिश करते हैं। हालांकि जैसा कि हमारी पहले भी बात हो चुकी है रिटेल स्टोर्स के लिए यह महत्वपूर्ण है कि नए फोन बेचने के साथ वे पुराने पड़े डिवाइस इन्वेंट्री को खत्म करें। ऐसी कोई शर्त हमनें नए फोन पर नहीं रखी है। रिटेलर्स के लिए हमारी ओर से ऐसी कोई शर्त नहीं रखी गई है जिससे कि रिटेलर्स पुराने इन्वेंटरी को लेकर फंसे न रहें।”

रिटेलर्स क्या कहते हैं कंपनी के बारे में

कंपनी से बात करने के बाद हमने फिर से रिटलेर्स से बात की और उन्हें जानकारी दी कंपनी ने क्या कहा और सभी रिटलेर्स ने इसे सिरे से नकार दिया। बल्कि रिटेलर्स का कहना है कि हमारे स्टोर पर पुराने स्टॉक को हटाने के लिए कंपनी क्यों कहेगी। हमारे स्टॉक से उन्हें क्या फर्क पड़ता है। क्योंकि शाओमी में नो रिटर्न पॉलिसी है। ऐसे में हम फोन बेचें या स्टोर पर रखा रखें इससे उन्हें कोई असर नहीं होगा। इस बारे में लखनउ के एक रिटेलर्स का कहना है कि ”कंपनी इन्वेंटरी नहीं बढ़ाने की बात कर रही है लेकिन अपनी अपनी पुरानी इन्वेंटरी हम रिटेलर्स के उपर डाल रही है। इससे हमें भारी नुकसान होता है।”

बात भले ही Xiaomi Redmi Note को लेकर बढ़ी हो लेकिन मामला बहुत पहले का है जिसे समय-समय पर रिटेलर्स ने उठाया है लेकिन अब ऑनलाइन रिटेल स्टोर के बढ़ते प्रभाव की वजह से अब रिटेलर्स में इन बातों को लेकर काफी गुस्सा है। हाल में ऑफलाइन रिटेलर्स ने सैमसंग के लेकर बड़े तौर पर प्रदर्शन किया है। ऐसे में यदि Xiaomi अभी से नहीं संभलता है तो आगे चलकर कंपनी को भारी नुकसान उठाना भी पड़ सकता है क्योंकि कंपनी का अब भारी-भरकम यूजर बेस ऑफलाइन में भी बन चुका है।

The post नहीं मिल रहा है Redmi Note 8, रिटेलर्स का आरोप कंपनी नोट 8 के साथ पुराने फोन बेचने का बना रही है दबाव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-price-hike-retailers-being-forced-to-sale-old-mi-phones-by-company/feed/ 0
Xiaomi Redmi Note 8T भी आया सामने, Realme XT को टक्कर देने चार रियर कैमरे के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8t-quad-rear-camera-snapdragon-730g/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8t-quad-rear-camera-snapdragon-730g/#respond Fri, 27 Sep 2019 13:21:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36378 Redmi Note 8T में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट दिया जाएगा

The post Xiaomi Redmi Note 8T भी आया सामने, Realme XT को टक्कर देने चार रियर कैमरे के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने पिछले महीने ही टेक बाजार में अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए ब्रांड का पहला 64 MP कैमरे वाला स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन फिलहाल चीनी बाजार में ही सेल के लिए उपलब्ध है जो आने वाले दिनों में इंडिया में भी दस्तक देगा। लेकिन Redmi Note 8 Pro के इंडिया लॉन्च से पहले अब इसी सीरीज़ के एक और स्मार्टफोन Redmi Note 8T की जानकारी सामने आई है। खबर मिली है कि Xiaomi Redmi Note 8T नाम से एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है।

Redmi Note 8T से जुड़ी यह जानकारी प्रसिद्ध टिप्सटर @stufflisting ने दी है। टिप्सटर ने बताया है कि Xiaomi रेडमी नोट 8 सीरीज़ के एक नए डिवाईस पर काम कर रही है और यह स्मार्टफोन Redmi Note 8T नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Redmi Note 8 से बड़ा और Note 8 Pro से छोटा वर्ज़न होगा। टिप्सटर के अनुसार Redmi Note 8T में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट दिया जाएगा और फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा। बहरहाल इंतजार किया जा रहा है कि Xiaomi कब तक Redmi Note 8T से पर्दा उठाएगी।

Redmi Note 8 Pro

Note 8 Pro में 6.53-इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दी गई है जो कि डॉट नॉच के साथ आती है। इसके अलावा Redmi Note 8 Pro मीडियाटेक हीलियो G90T चिपसेट मौजूद है। यह पहला फोन है जिसमें ये नया चिपसेट दिया गया है। फोन में दूसरा रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रावाइड लेंस है। तीसरा 2-मेगापिक्सल का है जो मैक्रो लेंस है। वहीं, चौथा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा है।

इसके अलावा Redmi Note 8 Pro में 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट, 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में में पेश किया गया है। फोन में पावर बैकअप के लिए 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है।

Xiaomi Redmi Note 8T quad rear camera snapdragon 730g

Redmi Note 8

Redmi Note 8 में डॉट नॉच वाली 6.3-इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दी गई है जो 2340X1080 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ आती है। वहीं, इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है। इसके अलावा Redmi Note 8 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में एंडरॉयड 9 पाई बेस्ड MIUI 10 पर कार्य करता है।
इसके अलावा फोन को 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट, 6GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट और 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में में पेश किया गया है। वहीं, पावर बैकअप के लिए Note 8 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

The post Xiaomi Redmi Note 8T भी आया सामने, Realme XT को टक्कर देने चार रियर कैमरे के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8t-quad-rear-camera-snapdragon-730g/feed/ 0
64MP कैमरा और 8GB रैम के साथ लॉन्च होगा Xiaomi Redmi Note 8 Pro, पूरी जानकारी हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-pro-and-note-8-full-specifications-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-pro-and-note-8-full-specifications-leak/#respond Wed, 28 Aug 2019 03:58:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34915 शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो और नोट 8 के लॉन्च से पहले जानें फुल स्पेसिफिकेशन।

The post 64MP कैमरा और 8GB रैम के साथ लॉन्च होगा Xiaomi Redmi Note 8 Pro, पूरी जानकारी हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi Redmi Note 8 Pro और Note 8 को लेकर पिछले कई दिनों से लगातार खबरें आ रही हैं। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने इसके लॉन्च की अधिकारिक पुष्टी भी कर दी थी और यह भी साफ कर दिया था कि 29 अगस्त को इससे पर्दा उठा दिया जाएगा। इसके लिए चीन में एक इवेंट का आयोजन भी किया जा रहा है। इतना ही नहीं कंपनी द्वारा यह भी जानकारी दी गई थी कि यह Xiaomi का पहला फोन होगा जिसमें 64MP का कैमरा देखन को मिलेगा। कंपनी सैमसंग सेंसर का उपयोग करेगी। वहीं लॉन्च से एक दिन पहले Xiaomi Redmi Note 8 Pro और Note 8 की पूरी जानकारी लीक हो गई है। इसके साथ ही फोन का प्राइस और रैम वेरियंट भी आ गया है। इस लीक में यह जानकारी दी गई है कि जहां रेडमी नोट 8 प्रो में 64MP का कैमरा देखने को मिलेगा और नोट 8 वेरियंट में 48MP का कैमरा दिया जाएगा। इससे पहले हम Xiaomi Redmi Note 7 Pro और Note 7S में भी 48MP कैमरे को देख चुके हैं।

Xiaomi Redmi Note 8 Pro और Note 8 के स्पेसिफिकेशन
कैमरे के अलावा आज के लीक में इस बात का खुलासा किया गया है कि इन फोंस में 6.53-इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। कंपनी आईपीएस एलसीडी का उपयोग करने वाली है जो 1080+ पिक्सल रेजल्यूशन के साथ होगा। पहले भी नोट फोन फुल एचडी+ रेजल्यूशन के साथ ही उपलब्ध हुए हैं। वहीं फोन में आपको टियर ड्रॉप नॉच देखने को मिलेगा जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड होगा। इसे भी पढे़ें: Samsung Galaxy A70s सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, अगले महीने हो सकता है लॉन्च

Xiaomi Redmi Note 8 Pro price leaked specs launch 64 mp rear quad camera mediatek helio g90t

Redmi Note 8 Pro में ट्रिपल कैमरा सेंसर होगा। जहां मेन कैमरा 64MP का दिया जाएगा और कंपनी सैमसंग जीडब्लयू1 सेंसर का उपयोग करने वाली है। यह सेंसर एफ/1.7 अपर्चर के साथ होगा। वहीं दूसरा सेंसर 8MP का होगा जो अल्ट्रा वाइड एंगल का काम करेगा। इसके अलावा तीसरा सेंसर 2MP का मिलेगा और एक माइक्रो लेंस होगा। इसे भी पढे़ें: Vivo Z1X बेहद जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर होगी सेल

रही बात Redmi Note 8 Pro की तो इसमें भी आपको ट्रिपल कैमरा सेंसर देखन को मिलेगा। अंतर सिर्फ मेन कैमरे का होगा। मुख्य कैमरा 64MP के बजाए 48MP का ही होगा। बाकी सेंसर समान होंगे।

पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 8 प्रो में 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो 18 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं इसमें कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाईप-सी के अलावा 3.5एमएम ऑडियो जैक भी मिलेगा। इसे भी पढे़ें: 4000एमएएच बैटरी, 3जीबी रैम व डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A10s, कीमत 9,499 से शुरू

हालांकि इस बात की पहले ही चर्चा थी कि इस बार Redmi Note 8 Pro मीडियाटेक हेलियो जी90टी चिपसेट पर उपलब्ध होगा और आज के इस लीक में इस बात की पुष्टी भी कर दी गई है। वहीं दूसरा मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 पर काम करेगा जो हाल में शाओमी मी ए3 में देखा गया है। जो खास बात कही जा सकती है यह कि इस बार रैम वेरियंट ज्यादा देखने को मिलेगा। पिछली बार जहां रेडमी नोट 7 प्रो में 4GB और 6GB था वहीं इस बार 6GB और 8GB का ऑप्शन मिलेगा। इसके साथ ही मैमोरी के लिए 64GB और 128GB मिलेगी। रेडमी नोट 8 में सिर्फ 4GB रैम और 64GB मैमोरी की ही देखने को मिलेगी।

Xiaomi Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 का प्राइस
Xiaomi Redmi Note 8 Pro के प्राइस की बात करें तो 6GB रैम और 64GB मैमोरी वाले वेरियंट की कीमत 1,800 युआन होगी जो भारतीय करेंसी के अनुसार लगभग 18,000 रुपये के बराबर है। वहीं 8GB रैम वेरियंट की कीमत 2,100 यूआन अर्थात 21,000 रुपये के बराबर होगी। इसी तरह Redmi Note 8 Pro के शुरुआती मॉडल की कीमत 1,200 यूआन होगी जो कि भारतीय करेंसी के अनुसार 12,000 रुपये के बराबर है।

सोर्स: gsmarena

The post 64MP कैमरा और 8GB रैम के साथ लॉन्च होगा Xiaomi Redmi Note 8 Pro, पूरी जानकारी हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-pro-and-note-8-full-specifications-leak/feed/ 0
29 अगस्त को लॉन्च हो सकती है Xiaomi Redmi Note 8 सीरीज़, सोशल साइट से हुआ खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-pro-might-launch-on-29-august-specs-price-lu-weibing-weibo/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-pro-might-launch-on-29-august-specs-price-lu-weibing-weibo/#respond Mon, 19 Aug 2019 07:41:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34559 Redmi General Manager Lu Weibing ने Redmi Note 8 सीरीज़ की लॉन्च डेट का हिंट दिया है।

The post 29 अगस्त को लॉन्च हो सकती है Xiaomi Redmi Note 8 सीरीज़, सोशल साइट से हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi जल्द ही टेक बाजार में Redmi Note 8 सीरीज़ पेश कर सकती है। इस सीरीज़ के तहत Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro लॉन्च किए जा सकते हैं जिन्हें पिछले दिनों बेंचमार्किंग व ​सर्टिफिकेशन्स साइट पर भी लिस्ट किया जा चुका है। कंपनी ने हालांकि अभी तक Redmi Note 8 सीरीज़ के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है लेकिन खबर सामने आ रही है कि आने वाली 29 अगस्त को Redmi Note 8 सीरीज़ अंर्तराष्ट्रीय बाजार में दस्तक दे सकती है।

Redmi Note 8 सीरीज़ की लॉन्च तारीख को लेकर Xiaomi ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट और Redmi General Manager Lu Weibing ने अपने वेईबो पेज पर Redmi Note 8 सीरीज़ की लॉन्च डेट का हिंट दिया है। आपको बता दें कि Redmi ब्रांड 29 अगस्त को चीन में अपना नया स्मार्टटीवी लॉन्च करने जा रही हैं और इसी संदंर्भ में लू वेइबिंग ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर एक पोस्ट की थी।

Xiaomi Redmi Note 8 pro might launch on 28 august specs price Lu Weibing weibo

वेईबो की इस पोस्ट पर एक यूजर ने वेइबिंग से सवाल किया था कि क्या कंपनी इसी दिन Redmi Note 8 सीरीज़ को भी लॉन्च करेगी। रेडमी जनरल मैनेजर से इस सवाला पर बिना कुछ बोले ‘थम्स अप’ का ईमोजी पोस्ट कर दिया है। इस रिप्लाई के बाद से ही टेक बाजार में चर्चा है कि कंपनी 29 अगस्त को ही Redmi Note 8 सीरीज़ टेक बाजार में लॉन्च कर देगी। बहरहाल Xiaomi की ओर से अभी Redmi Note 8 सीरीज़ लॉन्च की आधिकारिक घोषणा किए जाने का इंतजार किया जा रहा है।

64-मेगापिक्सल कैमरा

Xiaomi Redmi Note 8 Pro को लेकर माना जा रहा है कि यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है जिसमें हमें 64-मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल जाए। गौरतलब है कि रेडमी इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कुछ समय पहले ही ट्वीट कर लिखा था कि, ‘ हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि रेडमी फोन जल्द ही 64एमपी कैमरा के साथ पेश किया जाने वाला है। इसे क्वार्टर 4 में पेश कर दिया जाएगा।’ कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर बताया है कि 64एमपी कैमरे वाला पहला रेडमी स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च होगा।

Xiaomi Redmi Note 8 pro might launch on 28 august specs price Lu Weibing weibo

कंपनी ने हालांकि फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन कैमरा के अंदर मौजूद सेंसर की जानकारी दे दी गई है। कंपनी इसमें Samsung GW1 64MP सेंसर का इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा 64एमपी में 48एमपी कैमरा से 38 प्रतिशत ज्यादा पिक्सल होंगे। इसके अलावा कैमरा टेक्नोलॉजी के बात करें तो इसमें बड़ा 1/1.7″ सेंसर, ISOCELL, स्मार्ट आईएसओ और हाईब्रिड 3डी एचडीआर क्षमता होगी।

Helio G90T से हो सकता है लैस

आपको याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले ही मीडियाटेक द्वारा चिपसेट पेश किए जाने के बाद Redmi ब्रांड की ओर से कहा गया था कि कंपनी ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसमें MediaTek Helio G90T चिपसेट दिया जाएगा। यह चिपसेट मीडियाटेक द्वारा लॉन्च किया गया सबसे नया चिपसेट है जो आक्टाकोर प्रोसेसेर के साथ रन करता है। इसमें 2.05गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 2 Cortex-A76 कोर और 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करने वाले 6 Cortex-A55 कोर ​दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : 5,000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ सामने आया Xiaomi Redmi 8a, लॉन्च से पहले ही लीक हुई फुल स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 8 को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है जो मीडियाटेक हेलीयो पी90टी पर लॉन्च होगा। आपको बता दें कि Helio G90T चिपसेट 10जीबी रैम मैमोरी तक सपोर्ट कर सकता है। बहरहाल Redmi Note 8/Note 8 Pro की अन्य स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट की पुख्ता जानकारी के लिए के लिए Xiaomi की आफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार करना होगा।

The post 29 अगस्त को लॉन्च हो सकती है Xiaomi Redmi Note 8 सीरीज़, सोशल साइट से हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-pro-might-launch-on-29-august-specs-price-lu-weibing-weibo/feed/ 0
Redmi Note 8 Pro होगा 18वॉट रेपिड फास्ट चॉर्जिंग तकनीक से लैस, 64-एमपी कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-18w-rapid-charging-3c-certifications-64mp-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-18w-rapid-charging-3c-certifications-64mp-camera/#respond Fri, 16 Aug 2019 06:46:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34455 Redmi Note 8 Pro में MediaTek Helio G90T चिपसेट दिया जा सकता है।

The post Redmi Note 8 Pro होगा 18वॉट रेपिड फास्ट चॉर्जिंग तकनीक से लैस, 64-एमपी कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi Vice President और Redmi के General Manager Lu Weibing ने जब से घोषणा की है कि कंपनी अपने नोट डिवाईस पर काम शुरू कर चुकी है और आगामी स्मार्टफोन को Redmi Note 8 सीरीज़ के तहत लॉन्च किया जाएगा, तब से ही न सिर्फ शाओमी फैन बल्कि टेक बाजार की नज़रे भी Redmi पर टिकी हुई है। वेईबिंग ने यह दावा भी किया था कि Redmi Note 8 स्मार्टफोंस सीरीज़ के मौजूदा स्मार्टफोन से बेहद पावरफुल होंगे। इस सीरीज़ के तहत कितने स्मार्टफोन मॉडल होंगे यह जानकारी तो अभी नहीं मिल पाई है लेकिन Redmi Note 8 सीरीज़ को चीनी सर्टिफिकेशन्स पर लिस्ट कर दिया गया है।

Xiaomi के इन आगामी स्मार्टफोंस को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट 3C अथॉरिटी पर लिस्ट किया गया है। इस वेबसाइट पर हालांकि Redmi Note 8 के नाम का जिक्र नहीं हुआ है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 3C पर लिस्ट हुआ स्मार्टफोन Redmi Note 8 सीरीज़ का Redmi Note 8 Pro हो सकता है। सर्टिफिकेशन्स साइट Xiaomi के इस आगामी स्मार्टफोन को M1906G7E और M1906G7T मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। आपको बता दें कि यह लिस्टिंग कल यानि 15 अगस्त की ही है।

xiaomi-redmi-note-8-18w-rapid-charging-3c-certifications-64mp-camera

वेबसाइट पर हुआ खुलासा

3C वेबसाइट पर Redmi Note 8 Pro की स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी अधिक जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन यहां मौजूद M1906G7E और M1906G7T मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन को MDY-10-EC चार्जर से लैस बताया गया है। गौरतलब है कि यह चॉर्जर 18वॉट रेपिड फास्ट चॉर्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। ऐसे में माना जा रहा है कि आगामी Xiaomi Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को कंपनी इसी फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारेगी।

64-मेगापिक्सल कैमरा

Xiaomi Redmi Note 8 Pro को लेकर माना जा रहा है कि यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है जिसमें हमें 64-मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल जाए। गौरतलब है कि रेडमी इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कुछ समय पहले ही ट्वीट कर लिखा था कि, ‘ हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि रेडमी फोन जल्द ही 64एमपी कैमरा के साथ पेश किया जाने वाला है। इसे क्वार्टर 4 में पेश कर दिया जाएगा।’ कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर बताया है कि 64एमपी कैमरे वाला पहला रेडमी स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च होगा।

xiaomi-redmi-note-8-18w-rapid-charging-3c-certifications-64mp-camera

कंपनी ने हालांकि फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन कैमरा के अंदर मौजूद सेंसर की जानकारी दे दी गई है। कंपनी इसमें Samsung GW1 64MP सेंसर का इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा 64एमपी में 48एमपी कैमरा से 38 प्रतिशत ज्यादा पिक्सल होंगे। इसके अलावा कैमरा टेक्नोलॉजी के बात करें तो इसमें बड़ा 1/1.7″ सेंसर, ISOCELL, स्मार्ट आईएसओ और हाईब्रिड 3डी एचडीआर क्षमता होगी।

Helio G90T से हो सकता है लैस

आपको याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले ही मीडियाटेक द्वारा चिपसेट पेश किए जाने के बाद Redmi ब्रांड की ओर से कहा गया था कि कंपनी ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसमें MediaTek Helio G90T चिपसेट दिया जाएगा। यह चिपसेट मीडियाटेक द्वारा लॉन्च किया गया सबसे नया चिपसेट है जो आक्टाकोर प्रोसेसेर के साथ रन करता है। इसमें 2.05गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 2 Cortex-A76 कोर और 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करने वाले 6 Cortex-A55 कोर ​दिए गए हैं।

xiaomi-redmi-note-8-18w-rapid-charging-3c-certifications-64mp-camera

Redmi Note 8 को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है जो मीडियाटेक हेलीयो पी90टी पर लॉन्च होगा। आपको बता दें कि Helio G90T चिपसेट 10जीबी रैम मैमोरी तक सपोर्ट करता सकता है। बहरहाल Redmi Note 8/Note 8 Pro की अन्य स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

The post Redmi Note 8 Pro होगा 18वॉट रेपिड फास्ट चॉर्जिंग तकनीक से लैस, 64-एमपी कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-18w-rapid-charging-3c-certifications-64mp-camera/feed/ 0
Xiaomi ने की घोषणा शुरू हुआ Redmi Note 8 का निर्माण, क्या फिर बनेगा नया रिकॉर्ड ? https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-pro-in-works-lu-weibing-mediatek-helio-g90t-64mp-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-pro-in-works-lu-weibing-mediatek-helio-g90t-64mp-camera/#respond Mon, 05 Aug 2019 08:48:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=33996 Xiaomi आगामी स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro का निर्माण शुरू कर चुकी है।

The post Xiaomi ने की घोषणा शुरू हुआ Redmi Note 8 का निर्माण, क्या फिर बनेगा नया रिकॉर्ड ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने फरवरी महीने में रेडमी ब्रांड के तहत रेडमी नोट सीरीज़ का इंडिया में विस्तार करते हुए Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था। लॉन्च होने के साथ ही शानदार लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस स्मार्टफोन ने भारत में सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए थे। सीरीज़ के तहत लॉन्च हुए Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro को भारतीयों द्वारा इतना पसंद किया गया था कि महज़ 2 महीने के भीतर ही कंपनी भारत में 20 लाख से ज्यादा Redmi Note 7 सीरीज़ फोन को बेच डाला था। वहीं अब शाओमी फैन्स के लिए खुशी की खबर सामने आ रही है कि Xiaomi इसी सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro का निर्माण शुरू कर चुकी है।

Xiaomi Vice President और Redmi के General Manager Lu Weibing ने कंपनी से जुड़ी यह बड़ी जानकारी दी है। लू ने इंटरनेट पर पोस्ट करते हुए बताया है कि कंपनी अपने आगामी रेडमी नोट डिवाईस के लिए Redmi Note 8 सीरीज़ पर काम शुरू कर चुकी है। इस सीरीज़ के तहत कितने स्मार्टफोन मॉडल होंगे यह जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन Redmi Note 8 सीरीज़ का खुलासा करने के साथ ही वेईबिंग ने यह भी दावा किया है Redmi Note 8 स्मार्टफोन सीरीज़ के मौजूदा स्मार्टफोन के बेहद पावरफुल होगा।

xiaomi Redmi Note 8 pro in works Lu Weibing MediaTek Helio G90T 64mp camera

64-मेगापिक्सल कैमरा

गौरतलब है कि हाल ही में Redmi ब्रांड की ओर से कहा गया था कि कंपनी ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसमें MediaTek Helio G90T चिपसेट दिया जाएगा। यह चिपसेट मीडियाटेक द्वारा लॉन्च किया गया सबसे नया चिपसेट है जो आक्टाकोर प्रोसेसेर के साथ रन करता है। इसमें 2.05गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 2 Cortex-A76 कोर और 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करने वाले 6 Cortex-A55 कोर ​दिए गए हैं। यह भी पढ़ें : रिटेल स्टोर्स पर भी होगी Redmi K20 और K20 Pro की सेल, यहां जानें ऑफलाईन प्राइस

Redmi Note 8 Pro को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है जो मीडियाटेक हेलीयो पी90टी पर लॉन्च होगा। आपको बता दें कि Helio G90T चिपसेट 10जीबी रैम मैमोरी तक सपोर्ट करता सकता है। वहीं हो सकता है कि Redmi Note 8 Xiaomi का पहला स्मार्टफोन हो जिसमें हमें 64-मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल जाए।

Redmi Note 7 Pro

रेडमी नोट 7 प्रो 19.9:5 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.3-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है जो गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड है। Redmi Note 7 Pro के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर प्राइमरी सेंसर तथा 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ-सेंसिग सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

xiaomi Redmi Note 8 pro in works Lu Weibing MediaTek Helio G90T 64mp camera

Redmi Note 7 Pro एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए रेडमी नोट 7 प्रो में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 11एनएम तकनीक पर बना क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 612 जीपीयू मौजूद है। पावर बैकअप के लिए Redmi Note 7 Pro में क्विक चार्ज 4 सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।

The post Xiaomi ने की घोषणा शुरू हुआ Redmi Note 8 का निर्माण, क्या फिर बनेगा नया रिकॉर्ड ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-pro-in-works-lu-weibing-mediatek-helio-g90t-64mp-camera/feed/ 0