Xiaomi Redmi Note 9 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 16 Mar 2020 02:40:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 23 मार्च को लॉन्च होगा Xiaomi का नया फोन Redmi Note 9S https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-9s-to-launch-on-23-march-in-malaysia-punch-hole-display-specs-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-9s-to-launch-on-23-march-in-malaysia-punch-hole-display-specs-price/#respond Mon, 16 Mar 2020 02:40:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41706 23 तारीख को कंपनी सीरीज़ के तहत Redmi Note 9S स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

The post 23 मार्च को लॉन्च होगा Xiaomi का नया फोन Redmi Note 9S first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने पिछले हफ्ते ही भारतीय बाजार में अपनी ‘रेडमी नोट’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए दो नए स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max लॉन्च किए हैं। ये फोन पूरी दुनिया में सबसे पहले इंडिया में ही लॉन्च हुए हैं जो अब अलग अलग तारीखों पर विश्व के अन्य बाजारों में एंट्री लेंगें। रेडमी नोट सीरीज़ को शाओमी अब मलेशिया में उतारने की तैयारी कर रही है जहां 23 मार्च को नया Redmi Note 9 डिवाईस एंट्री लेगा। लेकिन सबसे अधिक हैरानी इस बात की है कि मलेशिया में कंपनी Redmi Note 9 Pro या Redmi Note 9 Pro Max नहीं बल्कि Redmi Note 9S स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

शाओमी ने मलेशिया में रेडमी नोट 9 सीरीज़ के लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी ने बता दिया है कि आने वाली 23 मार्च को इस सीरीज़ को मलेशियन मार्केट में उतार दिया जाएगा। शाओमी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज़ करना शुरू कर दिया है कि 23 तारीख को कंपनी सीरीज़ के तहत Redmi Note 9S स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। यह फोन इंडिया में लॉन्च हुए नोट 9 सीरीज़ के दोनों फोंस से अलग हो सकता है। हालांकि सोशल मीडिया पर शेयर हुई फोटोज़ में रेडमी नोट 9एस का फ्रंट पैनल दिखाया गया है जो डिसप्ले के मामले में मौजूदा रेडमी नोट 9 स्मार्टफोंस जैसा ही है और इसमें भी पंच-होल डिसप्ले व साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Redmi Note 9 Pro Max

इस फोन में 6.67-इंच का फुल एचडी+ डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया गया है। डिवाइस में 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज दी गई है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड कैमरा सेटअप है। इसमें रियर पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5020एमएएच की बैटरी दी है जो कि 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट के साथ आती है।

Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max vs Realme 6 Pro comparison specifications features camera battery ram price sale

Redmi Note 9 Pro Max के 6GB रैम व 64GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपए, 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए, 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की 18,999 कीमत रुपए है। वहीं, इस डिवाइस की सेल 25 मार्च को सेल के लिए मी.कॉम और अमेजन पर आएगा। वहीं, डिवाइस मी होम पर भी सेल के लिए 25 मार्च को उपलब्ध कराया जाएगा।

Redmi Note 9 Pro

रेडमी नोट 9 प्रो में 6.67-इंच पंच-होल फुल स्क्रीन डिसप्ले HD+ दी गई है। फोन एंडरॉयड 10 पर आधिरत है और इसके साथ ही कंपनी ने 2.3GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G ऑक्टा-चिपसेट दिया है। रेडमी नोट 9 प्रो में रियर पर 48 मेगापिक्सल वाला सैमसंग ISOCELL GM2 प्राइमरी सेंसर,  8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 5 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का एआई सेंसर दिया गया है। Redmi Note 9 Pro में 18 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है।

xiaomi-redmi-note-9s-to-launch-on-23-march-in-malaysia-punch-hole-display-specs-price

Redmi Note 9 Pro को दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। हैंडसेट के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए है। वहीं, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है। फोन को कंपनी ने Interstellar Black, Aurora Blue और Glacier White कलर ऑप्शन में पेश किया है। डिवाइस की सेल कल यानि 17 मार्च को अमेजन इंडिया और मी.कॉम के साथ मी होम पर की जाएगी।

The post 23 मार्च को लॉन्च होगा Xiaomi का नया फोन Redmi Note 9S first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-9s-to-launch-on-23-march-in-malaysia-punch-hole-display-specs-price/feed/ 0
5020 mAh बैटरी, 6GB रैम और 48MP कैमरा के साथ आया Redmi Note 9 Pro https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-9-pro-launch-india-48mp-rear-camera-16mp-selfie-camera-5020-mah-battery-four-rear-camera-price-sale-specification-amazon-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-9-pro-launch-india-48mp-rear-camera-16mp-selfie-camera-5020-mah-battery-four-rear-camera-price-sale-specification-amazon-india/#respond Thu, 12 Mar 2020 07:37:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41592 फोन को दो रैम व स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है।

The post 5020 mAh बैटरी, 6GB रैम और 48MP कैमरा के साथ आया Redmi Note 9 Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने अपनी रेडमी नोट सीरीज को आगे बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro और Note 9 Pro Max को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को लेकर कंपनी काफी समय से टीज कर रही थी, जिसे आखिरकार आज ऑफिशियल तौर पर पेश कर दिया गया है। दोनों ही फोन के डिजाइन बिल्कुल एक जैसे है। लेकिन, इनमें रैम स्टोरेज और कैमरा का फर्क है। आइए आगे फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही डिजाइन के बारे में जानते हैं सबकुछ।

शानदार डिजाइन

Redmi Note 9 Pro को कंपनी ने Aura बैलेंस डिजाइन के साथ पेश किया है। फोन के फ्रंट और बैक में गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। इसके अलावा डिवाइस स्पलैश फ्रूफ P2i के साथ आता है, जिसका मतलब पानी की हल्की बौछारों से फोन खराब नहीं होगा। अगर बात करें फोन के फ्रंट की तो इसे पंच होल के साथ पेश किया गया है जो कि फोन के मिडल में प्लेस्ड है। वहीं, बॉटम को छोड़कर फोन की डिसप्ले काफी कम बेजल्स के साथ आती है। वहीं, डिवाइस के बॉटम में थोड़े मोटो बेजल्स, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल्स हैं।
screenshot-2020-03-12-at-1-06-26-pm
साथ ही फोन राइट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है जो कि पावर बटन का काम करेगा। वहीं, इसके ऊपर वॉल्यूम रॉकर बटन मौजूद है। साथ ही लेफ्ट साइट में सिम-कार्ड स्लॉट दिया गया है। अब बात करते हैं फोन के बैक पैनल की। डिवाइस में आपको स्क्वायर शेप क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसके नीचे एलईडी फ्लैश लाइट मौजूद है। वहीं, बैक में नीचे की ओर रेडमी की ब्रांडिंग दिखाई देगी।

दमदार कैमरा

अगर बात करें फोन के कैमरा की तो कंपनी ने रेडमी नोट 9 प्रो में अब तक अपने किसी फोन में क्वाड कैमरा सेटअप इस तरह से नहीं दिया है। इस प्रकार का कैमरा सेटअप सबसे पहले हमें Huawei Mate 20 Pro में देखने को मिला था।  अगर बात करें फोन के कैमरा की तो इसमें रियर पर 48 मेगापिक्सल सैमसंग ISOCELL GM2 प्राइमरी सेंसर f/1.79 अपर्चर के सा दिया गया है जो कि सुपर स्टेबलाइजेशन, पीडीएएफ, स्लो-मोशन और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को 30fps पर रिकॉर्ड करता है। इसके अलावा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर 120-डिग्री फिल्ड-ऑफ-व्यू, 5 मेगापिक्सल मैक्र लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर है। वहीं, डिवाइस में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का एआई सेंसर दिया गय है।
redmi-note-9-pro-camera
पावरफुल बैटरी

शानदार डिजाइन और दमदार कैमरे के साथ फोन में पावरफुल बैटरी दी गई है। Redmi Note 9 Pro में पावर बैकअप के लिए 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में दी गई बैटरी 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही फोन के साथ बॉक्स में 18 वॉट का फास्ट चार्जर मौजूद है। 

नाविक सपोर्ट

हाल ही में कंपनी ने कन्फर्म किया था कि रेडमी ब्रांड के अंदर आने वाले नए फोन को नाविक सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। यह भारत का नेविगेशन सिस्टम है। बता दें कि नाविक भारत का अपना सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम है। उदाहरण के तौर पर समझें तो जिस तरह अमेरिका के पास जीपीएस है, रूस के पास ग्लोनॉस है, यूरोप के पास गैलीलियो है, चीन के पास बायडू (BeiDou) नेविगेशन सिस्टम है, उसी तरह अब भारत पास नाविक (NavIC) है। नाविक नेविगेशन के जरिए पांच मीटर की दूरी से सटीक जानकारी हासिल की जा सकेगी। 

स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 9 Pro में 6.67-इंच पंच-होल फुल स्क्रीन डिसप्ले HD+ दी गई है। इस डिसप्ले में (1080 x 2,400p) रिजोल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो मिलता है। इसके साथ ही फोन में कंपनी ने 2.3GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G ऑक्टा-चिपसेट दिया गया है। साथ ही फोन में 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज और 6GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है। हालांकि, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

इसके अलावा कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर Redmi Note 9 Pro में 4G एलटीई, डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ GLONASS, वीवाईफाई, 3.5एमएम हैडफोन जैक और यूएसबीटाइस-सी चार्जिंग पोर्ट जैस ऑप्शन मौजूद हैं। इसके साथ ही फोन एंडरॉयड 10 पर आधिरत है।

कीमत और सेल

शाओमी ने रेडमी नोट 9 प्रो को दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। हैंडसेट के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए है। वहीं, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है। फोन को कंपनी ने Interstellar Black, Aurora Blue और Glacier White कलर ऑप्शन में पेश किया है। डिवाइस की सेल 17 मार्च को अमेजन इंडिया और मी.कॉम के साथ मी होम पर की जाएगी। इसके अलावा कंपनी जल्द ही फोन ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर इस डिवाइस की सेल करेगी।

The post 5020 mAh बैटरी, 6GB रैम और 48MP कैमरा के साथ आया Redmi Note 9 Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-9-pro-launch-india-48mp-rear-camera-16mp-selfie-camera-5020-mah-battery-four-rear-camera-price-sale-specification-amazon-india/feed/ 0
Xiaomi Redmi Note 9 Pro कल होगा इंडिया में लॉन्च, जानें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स और कैसे देखें लाईव ईवेंट https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-9-pro-how-to-watch-live-launch-expected-specifications-ram-camera-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-9-pro-how-to-watch-live-launch-expected-specifications-ram-camera-battery/#respond Wed, 11 Mar 2020 06:59:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41561 Redmi Note 9 Pro में 5020एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी।

The post Xiaomi Redmi Note 9 Pro कल होगा इंडिया में लॉन्च, जानें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स और कैसे देखें लाईव ईवेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi कल भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। यह स्मार्टफोन आगामी रेडमी नोट डिवाईस होगा जो ‘नोट 9 सीरीज़’ के तहत उतारा जाएगा। उम्मीद है कि सीरीज़ में कम से कम दो फोन लॉन्च होंगे जिनके नाम Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Max हो सकते हैं। बहरहाल शाओमी ने तो अभी आधिकारिक तौर पर इस सीरीज़ की स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन आगे हमनें उन फीचर्स और स्पेक्स का जिक्र किया है जो कल लॉन्च होने वाली Redmi Note 9 सीरीज़ के स्मार्टफोंस में देखने को मिलेगी। यहां साथ ही आप जान पाएंगे कि Redmi Note 9 सीरीज़ के लॉन्च को कैसे अपने मोबाइल पर लाईव देखा जा सकता है।

यह होगी स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Redmi Note 9 Pro को लेकर अभी तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। लीक्स की मानें तो रेडमी नोट 9 प्रो को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा तथा फोन में 6.67 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले देखने को मिल सकती है। सामने आई जानकारी के अनुसार शाओमी अपने इस फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट कर बाजार में उतारेगी। इस डिसप्ले पर कोई नॉच नहीं दी जाएगी बल्कि पंच-होल सेल्फी कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।

Xiaomi Redmi Note 9 Pro how to watch live launch expected specifications ram camera battery

लीक के अनुसार Redmi Note 9 Pro एंडरॉयड 10 के साथ ही मीयूआई पर लॉन्च होगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि यही चिपसेट हाल ही में लॉन्च हुए Realme 6 Pro स्मार्टफोन में भी देखने को मिला था। उम्मीद की जा रही है कि रेडमी नोट 9 प्रो कल दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा और इनमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी मैमोरी और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

12 जीबी रैम, स्नैपड्रैगन 865 ​चिपसेट और 4400एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल फोन Vivo NEX 3s 5G

Redmi Note 9 Pro को क्वॉड रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर चार कैमरा सेंसर दिए जाएंगे जो स्क्वायर शेप में स्थित होंगे। इस सेटअप में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। इसके साथ ही रेडमी नोट 9 प्रो में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही Redmi Note 9 Pro में एक डेफ्थ सेंसर भी देखने को मिलेगा।

Xiaomi Redmi Note 9 Pro how to watch live launch expected specifications ram camera battery

शाओमी रेडमी नोट 9 प्रो को पंच होल कैमरे पर लॉन्च करेगी। इस पंच होल की प्लेसमेंट तो अभी साफ नहीं हो पाई है लेकिन बताया जा रहा है कि यह फोन 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करेगा। वहीं Redmi Note 9 Pro में 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5020एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। चर्चा है कि इंडियन मार्केट में यह फोन Aurora Blue, Glacier White और Interstellar Black कलर में लॉन्च होगा।

ऐसे देखें लाईव

Redmi Note 9 Pro कल यानि 10 मार्च की दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी अपने फोन को ऑनलाईन लाईव स्ट्रीमिंग के लिए सॉफ्ट लॉन्च करेगी। यह लॉन्च ईवेंट शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया और शाओमी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाईव देखा जा सकेगा। फोन की कीमत और पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए Redmi Note 9 Pro के लॉन्च का इंतजार करना होगा तथा लॉन्च के बाद यह फोन अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post Xiaomi Redmi Note 9 Pro कल होगा इंडिया में लॉन्च, जानें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स और कैसे देखें लाईव ईवेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-9-pro-how-to-watch-live-launch-expected-specifications-ram-camera-battery/feed/ 0