Xiaomi Redmi Y1 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 10 Jan 2018 03:45:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 आज दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी रेडमी वाई1 और वाई1 लाइट https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-a1-red-redmi-y1-and-redmi-y1-lite-goes-to-sale-today/ Wed, 10 Jan 2018 03:45:56 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=15019 उपभोकताओं के लिए अच्छी बात यह भी कही जा सकती है कि इस फोन कीमत सिर्फ 12,999 रुपये होगी जो​ कि मी ए1 के लॉन्च प्राइस से 2,000 रुपये कम है।

The post आज दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी रेडमी वाई1 और वाई1 लाइट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ माह पहले शाओमी ने कम रेंज के सल्फी फोन भारत में पेश किए थे। कंपनी ने जिसमें शाओमी रेडमी वाई1 और रेडमी वाई1 लाइट को लॉन्च ​किया था। शाओमी के अन्य फोंस की तरह ये फोन भी कॉफी लोकप्रिय हैं और सेल पर आते ही आउट आॅफ स्टॉक हो जाते हैं। वहीं यूजर्स के लिए अच्छी बात यह है कि आज ये दोनों फोन फिर से सेल के लिए जा रहे हैं। शाओमी रेडमी वाई1 दो वेरियंट में है पहले वेरिएंट में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी इंटरनल स्टोरेजदी गई है। इसक कीमत 8,999 रुपए है। वहीं, दूसरे वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल स्टोरेज है और आपको इसके लिए 10,999 रुपए चुकाने होंगे। वहीं रेडमी वाई1 लाइट एक मॉडल में ही उपलब्ध है और और इसकी कीमत 6,999 रुपए है।

शाओमी के इन फोंस को आप मी इंडिया स्टोर से या फिर अमेजन इंडिया स्टोर से सकते हैं। इन फोंस का सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

शाओमी रेडमी वाई1 और वाई1 लाइट में 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है जो गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। ये फोन एमआईयूआई 9 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किये गए हैं। वाई1 जहां 64बिट आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर रन करता है वहींं वाई1 लाइट स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है। वाई1 को 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वेरिएंट में लॉन्च किया गया है तथा वाई1 लाइट 2जीबी रैम और 16जीबी मैमोरी पर पेश हुआ है। वाई1 में फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो ब्यूटीफाई 3.0 फीचर के साथ आता है। तथा बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। 6-इंच की फुलव्यू बेज़ल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ ओपो ए73

The post आज दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी रेडमी वाई1 और वाई1 लाइट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी रेडमी वाई1 https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-y1-price-specification-and-features-in-india/ Wed, 06 Dec 2017 08:20:51 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14497 शाओमी रेडमी वाई1 का प्राइस 8,999 रुपये से शुरू है और यह आॅनलाइन स्टोर अमेज़न इंडिया के अलावा मी इंडिया स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध है।

The post शाओमी रेडमी वाई1 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी रेडमी वाई1 प्राइस इन इंडिया
शाओमी रेडमी वाई1, 3जीबी रैम 32जीबी मैमोरी- 8,999 रुपये
शाओमी रेडमी वाई1, 4जीबी रैम 64जीबी मैमोरी- 10,999 रुपये

पिछले एक साल के यदि भारतीय मोबाइल जगत को देखें तो दो ही कंपनी चर्चा में रही है। सेवा क्षेत्र में जियो और मोबाइल में शाओमी। कंपनी ने भरतीय मोबाइल बाजार में जितने भी फोन लॉन्च किए वे सभी नया इतिहास लिख गए। वहीं हाल में कंपनी ने रेडमी वाई1 को पेश किया है। हालांकि इस फोन को विशेष रूप से सेल्फी फोन के तौर पर पेश किया गया है लेकिन इसे दूसरे स्पेसिफिकेशन भी काफी अच्छे हैं। यही वजह है कि यह फोन भी काफी चर्चा बटोर रहा है। शाओमी रेडमी वाई1 का प्राइस 8,999 रुपये से शुरू है और यह आॅनलाइन स्टोर अमेज़न इंडिया के अलावा मी इंडिया स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध है।

डिजाइन
शाओमी रेडमी वाई1 को मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किया गया है। कम कीमत में मैटल फुल मैटल डिजाइन में बहुत कम ही फोन उपलब्ध हैं। यह फोन देखने में स्लिक है और इसकी मोटोई सिर्फ 7.7 एमएमए है। वहीं बड़ी स्क्रीन के बावजूद ज्यादा भारी नहीं है। इसका वजन 153 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो पिछले पैनल में उपलब्ध है। वहीं कैमरा बिल्कुल कोने में है। कुल मिलाकर प्राइस के हिसाब से डिजाइन पसंद आएगा।

डिसप्ले
इस फोन में 5.5-इंच की एचडी 2.5डी कर्व्ड डिसप्ले है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 720 x 1280 पिक्सल है। वहीं सुरक्षा के लिए इसे गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड किया गया है।

सॉफ्टवेयर
रेडमी वाई1 शाओमी के लेटेस्ट यूआई एमआईयूआई 9 पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर आधारित है। फोन में होम स्क्रीन पर ही आपको मेन्यू देखने को मिलेंगे।

हार्डवेयर
इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आॅक्टाकोर प्रोसेसर उपलब्ध है। इस फोन को दो मैमोरी वर्ज़न में पेश किया गया है। एक 3जीबी रैम व 32 त्रजीबी स्टोरेज के साथ वहीं दूसरा 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज में है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैमरा
रेडमी वाई1 की मुख्य यूएसपी इसका सेल्फी कैमरा है। इसके फ्रंट पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है जो ब्यूटीफाई 3.0 फीचर के साथ आता है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी
शाओमी रेडमी वाई1 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी नेटर्वक पर काम करता है। फोन में आपको वाईफाई और ब्लूटूथ के साथ आईआर ब्लास्टर है जहां आप फोन से ही टीवी और एसी सहित दूसरे डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं।

बैटरी
पावर बैकअप के लिए 3,080एमएएच की बैटरी दी गई है, जो शाओमी यूआई के चलते फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है।

शाओमी रेडमी वाई1 के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल शाओमी रेडमी वाई1
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 5.5 इंच (13.97 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन एचडी (720 x 1,080 पिक्सल)
प्रोटेक्शन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3
स्क्रीन टाइप आईपीएस एलसीडी
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रगन 435
प्रोसेसर  1.4गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स -ए53 ऑक्टाकोर प्रोसेसर
ग्राफिक्स प्रोसेसर एड्रीनो 505
मैमोरी
रैम 3जीबी/4जीबी
इंटरनल मैमेरी 32जीबी/64जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी 256जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा 13-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 16-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश हां
वीडियो रिकॉर्डिंग 1,080 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी7.0 (नुगट)
यूआई मीयूआई9
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 3,080 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी नहीं
यूएसबी ओटीजी हां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर हां
इंफ्रारेड हां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
जायरोस्कोप हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर हां
हेडफोन हां, 3.5एमएम आॅडियो जैक
एफएम हां
डायमेंशन 153 X 76.2 X 7.7एमएम
वज़न 153ग्राम
कलर गोल्ड, डार्क ग्रे, सिल्वर, रोज़ गोल्ड

The post शाओमी रेडमी वाई1 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आॅफलाईन स्टोर पर उपलब्ध हुए शाओमी रेडमी वाई1 और वाई1 लाइट, शुरूआती कीमत 7,499 https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-y1-and-y1-lite-available-offline-in-hindi/ Tue, 28 Nov 2017 08:14:32 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14108 शाओमी के स्मार्टफोन इंडियन मार्केट पर जबरदस्त पकड़ बनाए हुए हैं। हाल ही कंपनी ने रेडमी सीरीज़ में सेल्फी सेंट्रिंक स्मार्टफोन वाई1 और वाई1 लाइट लॉन्च किए थे जो अमेज़न इंडिया पर एक्सक्सूविस सेल के लिए उपलब्ध हुए थे। अपनी पहली सेल में ही ये दोनों फोन सोल्ड आउट हो गए थे और सिर्फ 3 […]

The post आॅफलाईन स्टोर पर उपलब्ध हुए शाओमी रेडमी वाई1 और वाई1 लाइट, शुरूआती कीमत 7,499 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी के स्मार्टफोन इंडियन मार्केट पर जबरदस्त पकड़ बनाए हुए हैं। हाल ही कंपनी ने रेडमी सीरीज़ में सेल्फी सेंट्रिंक स्मार्टफोन वाई1 और वाई1 लाइट लॉन्च किए थे जो अमेज़न इंडिया पर एक्सक्सूविस सेल के लिए उपलब्ध हुए थे। अपनी पहली सेल में ही ये दोनों फोन सोल्ड आउट हो गए थे और सिर्फ 3 मिनट में ही इन दोनों मॉडल्स के मिलाकर 1,50,000 से भी ज्यादा हैंडसेट बिके थे। वहीं अब इस फोन की पहॅुंच शाओमी फैन्स तक बनाए रखने के लिए शाओमी ने इन्हें आॅफलाईन बाजार यानि रिटेल स्टोर्स पर बेचने का ऐलान कर दिया है।

बीवी के लिए अमेज़न से मंगाया था आईफोन 7, बॉक्स में निकली रिन साबुन की टिकिया

आज 28 नवंबर से ही ये फोन देश भर में रिटेल स्टोर्स पर​ बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। ​कीमत की बात करें तो रिटेल स्टोर्स पर 3जीबी रैम वाला रेडमी वाई1 9,499 रुपये और 4जीबी रैम वाला रेडमी वाई1 11,499 रुपये में मिलेगा तथा रेडमी वाई1 लाइट की कीमत रिटेल स्टोर्स पर 7,499 रुपये होगी।

xiaomi-redmi-y1

स्पेसिफिकेशन्स् की बात करें तो यह फोन मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है। इस फोन में 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है जो गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। ये फोन एमआईयूआई 9 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किये गए हैं। वाई1 जहां जहां 64बिट आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर रन करता है वहींं वाई1 लाइट स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इनमें एड्रेनो 505जीपीयू दिया गया है।

फिर से शुरू हो रही है जियोफोन की प्री-बुकिंग, 1 करोड़ फोन डिलीवर करेगी जियो

वाई1 को 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वेरिएंट में लॉन्च किया गया है तथा वाई1 लाइट 2जीबी रैम और 16जीबी मैमोरी पर पेश हुआ है। वाई1 में फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो ब्यूटीफाई 3.0 फीचर के साथ आता है। तथा बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

The post आॅफलाईन स्टोर पर उपलब्ध हुए शाओमी रेडमी वाई1 और वाई1 लाइट, शुरूआती कीमत 7,499 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी के इस रिकॉर्ड तोड़ फोन पर मिल रहा है 280 जीबी डाटा बिल्कुल फ्री https://www.91mobiles.com/hindi/idea-offering-280gb-4g-data-om-xiaomi-redmi-y1-and-y1-lite-in-hindi/ Thu, 09 Nov 2017 10:42:39 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13556 इस ऑफर का लाभ यूजर्स 10 महीने तक उठा पाएंगे।

The post शाओमी के इस रिकॉर्ड तोड़ फोन पर मिल रहा है 280 जीबी डाटा बिल्कुल फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में शाओमी के सुपरहिट स्मार्टफोन्स की रेंज में एक और डिवाईस जुड़ गया है। शाओमी ने हाल ही ​में देश में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ पेश की थी, जिसके तहत रेडमी वाई1 और रेडमी वाई1 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च हुए ​थे। कल इन दोनों मॉडल्स की पहली सेल थी और अपनी पहली ही सेल में इन दोनों की रिकॉर्ड तोड़ ब्रिकी हुई। वहीं टेलीकॉम कंपनी आइडिया इन दोनों स्मार्टफोन के यूजर्स को तोहफा देते हुए 280जीबी 4जी डाटा मुफ्त में दे रही है।

जानें किन स्मार्टफोन्स पर आइ​डिया दे रहा है 60जीबी 4जी डाटा मुफ्त

सबसे पहले आपको बता दें कि रेडमी वाई1 और रेडमी वाई1 लाइट की पहली ही सेल में ये दोनों फोन आॅउट आॅफ स्टॉक हो गए थे। सिर्फ 3 मिनट में ही इन दोनों मॉडल्स के 1,50,000 से भी ज्यादा हैंडसेट्स को लोगों ने हाथों-हाथ खरीद लिया। वहीं अब शाओमी के इन फोन्स पर आइडिया यूजर्स को 280जीबी अतिरिक्त 4जी डाटा मिल रहा है।

xiaomi-redmi-y1

आइडिया का यह आॅफर नए तथा पुराने सभी यूजर्स के लिए है। इस आॅफर के ​तहत रेडमी वाई1 और रेडमी वाई1 लाइट फोन यूज़ करने वाले आइडिया ग्राहकों को 10महीनें त​क हर माह 28जीबी 4जी डाटा ​दिया जाएगा। यह 28जीबी डाटा प्रतिदिन 1जीबी के हिसाब से यूजर्स के अकाउंट में क्रेडिट होगा। इस तरह से रेडमी के ग्राहकों 280 दिनों तक 280जीबी डाटा मिलेगा।

5,099 रुपये में लॉन्च हुआ एडमायर यूनिटी, कम कीमत पर देता है बेहतरीन फीचर्स

इस आॅफर का लाभ उठाने के लिए शाओमी यूजर्स को हर माह 357 रुपये का रिचार्ज कराना अनिवार्य होगा। इस रिचार्ज में यूजर्स को हर दिन 1जीबी डाटा मिलता है तथा आइडिया के आॅफर के साथ यूजर्स को हर दिन 2जीबी 4जी डाटा का लाभ मिलेगा। इस ऑफर का लाभ यूजर्स 10 महीने तक उठा पाएंगे।

The post शाओमी के इस रिकॉर्ड तोड़ फोन पर मिल रहा है 280 जीबी डाटा बिल्कुल फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, रेडमी वाई1 की पहली ही सेल में 3 मिनट में बिके 1,50,000 से ज्यादा फोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-y1-and-redmi-y1-lite-sold-out-in-3-minutes-in-hindi/ Wed, 08 Nov 2017 13:06:39 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13524 शाओमी ने कुछ ही समय में भारत में अपनी अनूठी पहचान बना ली है। कम बजट वाला सेग्मेंट हो या फ्लैगशिप स्मार्टफोन शाओमी अपने डिवाईसेज़ के साथ नए नए रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले हफ्तें शाओमी ने भारत में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ की शुरूआत करते हुए रेडमी वाई1 और रेडमी वाई1 लाइट स्मार्टफोन पेश […]

The post शाओमी ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, रेडमी वाई1 की पहली ही सेल में 3 मिनट में बिके 1,50,000 से ज्यादा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने कुछ ही समय में भारत में अपनी अनूठी पहचान बना ली है। कम बजट वाला सेग्मेंट हो या फ्लैगशिप स्मार्टफोन शाओमी अपने डिवाईसेज़ के साथ नए नए रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले हफ्तें शाओमी ने भारत में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ की शुरूआत करते हुए रेडमी वाई1 और रेडमी वाई1 लाइट स्मार्टफोन पेश किए थे। कम बजट में पेश किए गए इन दोनों फोन मॉडल को आज पहली सेल के लिए उपलब्ध कराया गया और शाओमी की रीत निभाते हुए कुछ ही मिनटों में इन दोनों ही मॉडल्स की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई

सिर्फ 899 रुपये में लॉन्च हुआ सेल्फी कैमरे वाला फोन, बड़ी कंपनियों को कड़ी टक्कर

शाओमी इंडिया के हेड मनु जैन ने अपने ​आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है और बताया है कि रेडमी वाई 1 के दोनों मॉडल आज अपनी पहली सेल की शुरूआत होने पर सिर्फ 3 मिनट में ही सोल्ड आउट हो गए। सिर्फ 3 मिनट में इन दोनों मॉडल्स को मिलाकर 1,50,000 ये भी ज्यादा हैंडसेट को लोगों के खरीदा है। रेडमी वाई1 फोन की सेल शाओमी की आॅफिशियल वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर हुई थी।

रेडमी वाई1 में गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन यूआई एमआईयूआई 9 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है तथा 1.4​गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर कार्य करता है। वहीं वाई1 लाइट क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है।

चीनी कंपनियों को टक्कर देने इस भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया अपना पहला एंडरॉयड स्मार्टफोन

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में फ्लैश लाईट के साथ 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा तथा 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। डुअल सिम के साथ फोन में 3,080एमएएच की बैटरी दी गई है। शाओमी रेडमी वाई1 के 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये तथा 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। वहीं रेडमी वाई1 लाइट की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है।

शाओमी के इस फोन के दोनो मॉडल्स की अगली सेल 15 नवंबर को होगी।

The post शाओमी ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, रेडमी वाई1 की पहली ही सेल में 3 मिनट में बिके 1,50,000 से ज्यादा फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आज दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी का सस्ता सेल्फी फोन रेडमी वाई1 और वाई1 लाइट https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-y1-and-redmi-y1-lite-to-go-on-sale-form-today-in-india/ Wed, 08 Nov 2017 04:31:21 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13471 इन्हेंं पिछले सप्ताह लॉन्च किया था लेकिन आज ये पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होंगे

The post आज दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी का सस्ता सेल्फी फोन रेडमी वाई1 और वाई1 लाइट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले सप्ताह ही शाओमी ने रेडमी वाई1 और वाई1 लाइट को स्मार्टफोन को भारत में पेश किया ​था। इन दोनों फोन के साथ ही कंपनी ने पहली बार वाई सीरीज की शुरुआत की है। कंपनी ने लॉन्च के दौरान ही जानकारी दी थी कि इसे विशेष तौर से सेल्फी फोन के रूप में लॉन्च किया गया है। हालांकि कंपनी ने इन्हेंं पिछले सप्ताह लॉन्च किया था लेकिन आज ये पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इन फोंस को अमेजन इंडिया स्टोर और मी इंडिया स्टोर से खरीदा जा सकता है। इन फोन की बिक्री दोपहर 12 बजे से होगी। कंपनी ने पहले ही जानकारी दी है कि शाओमी रेडमी वाई1 और रेडमी वाई1 लाइट आॅफलाइन में भी उपलब्ध होंगे लेकिन आॅफलाइन उपलब्धता में अभी थोड़ी देरी है और कुछ दिन सिर्फ आॅनलाइन स्टोर पर ही मिलेंगे।
xiaomi-redmi-y1
शाओमी के इन फोंस के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो दोनों फोन में मुख्य कैमरे के साथ प्रोसेसर, रैम और मैमोरी का भी अंतर है। शाओमी रेडमी वाई1 में 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है जो गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। रेडमी वाई1 शाओमी के लेटेस्ट यूआई एमआईयूआई 9 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 1.4​गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है।

जैसा कि हमने पहले ही जानकारी दी है कि इसे सेल्फी फोन के तौर पर पेश किया गया है। फोन में अपको फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा। कंपनी ने इसे ब्यूटीफाई 3.0 फीचर से लैसा किया है। वहीं बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा उपलब्ध है।

शाओमी रेडमी वाई1 को कंपनी ने 3जीबी रैम की ताकत प्रदान की है और इसके साथ ही 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है। हालांकि इसका एक मॉडल 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वेरिएंट में उपलब्ध है।

जहां तक रेडमी वाई1 लाइट की बात है तो यह लाइट संस्करण है जिसे थोड़े हल्के स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 2जीबी रैम और 16जीबी की मैमोरी दी गई है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाकर 128जीबी तक एक्सपेंड की जा सकती है।

कनेक्टिविटी के लिए दोनों फोन में डुअल सिम सपोर्ट है और 4जी एलटीई पर कार्य करते हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,080एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि रेडमी वाई1 में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा लेकिन रेडमी वाई1 में नहीं है।

शाओमी रेडमी वाई1 के 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये तथा 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 10,999रुपये रखी गई है। वहीं रेडमी वाई1 लाइट की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है। इस फोन को शाओमी की आॅफिशियल वेबसाइट तथा शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकता है।

अमेजन से खरीदारी के लिए यहां क्लिक करें
मी इंडिया स्टोर से खरीदारी के लिए यहां क्लिक करें

The post आज दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी का सस्ता सेल्फी फोन रेडमी वाई1 और वाई1 लाइट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
16-एमपी सेल्फी कैमरा और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ शाओमी का सस्ता स्मार्टफोन रेडमी वाई1 https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-y1-launched-in-india-price-specifications-and-features-in-hindi/ Thu, 02 Nov 2017 07:48:24 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13327 रेडमी वाई1 शाओमी के लेटेस्ट यूआई एमआईयूआई 9 पर पेश किया गया है।

The post 16-एमपी सेल्फी कैमरा और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ शाओमी का सस्ता स्मार्टफोन रेडमी वाई1 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में तेजी से उभरने वाली कंपनी शाओमी आज देश के सबसे ज्यादा सेल करने वाली दूसरी बड़ी कंपनी बन चुकी है। नए नए रिकॉर्ड बनाने वाली शाओमी अपनी बादशाहत को आज एक कदम और आगे ले गई है। शाओमी इंडिया ने आज भारत में नई स्मार्टफोन सीरीज़ की शुरूआत करते हुए नया स्मार्टफोन रेडमी वाई1 लॉन्च किया है। शाओमी का यह फोन खास सेल्फी लवर्स के लिए उतारा गया है जिसकी शुरूआती कीमत सिर्फ 8,999 रुपये रखी गई है। फोन की पहली सेल 8 नवंबर को होगी। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि यह पहली बार है जब शाओमी ने अपने किसी प्रोटक्ट के लॉन्च के लिए किसी सेलेब्रिटी को लेकिर आया हो। फोन लॉन्च के दौरान कैटरीना कैफ उपलब्ध थीं।

भारत में लॉन्च हुआ विश्व का पहला आर्टफिशियल इन्टेलिजेंस तकनीक आधारित सेल्फी कैमरे वाला फोन

शाओमी इंडिया की ओर से लॉन्च किए गए रेडमी वाई1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स् की बात करें तो यह फोन मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है। इस फोन में 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है जो गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। रेडमी वाई1 शाओमी के लेटेस्ट यूआई एमआईयूआई 9 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जिसके साथ यह 64बिट आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर रन करता है।

xiaomi-redmi-y1

रेडमी वाई1 की मुख्य यूएसपी फोन का सेल्फी कैमरा है। इसके फ्रंट पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है जो ब्यूटीफाई 3.0 फीचर के साथ आता है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

xiaomi-redmi-y1-1

कंपनी की ओर इस फोन को 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इन दोनों वेरिएंट्स के साथ रेडमी वाई1 का लाइट वर्ज़न भी पेश किया गया है जो 2जीबी रैम और 16जीबी मैमोरी के साथ स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करेगा। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 505जीपीयू मौजूद है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाकर 128जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

xiaomi-redmi-y1-2

शाओमी रेडमी वाई1 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी नेटर्वक पर काम करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 3,080एमएएच की बैटरी दी गई है, जो शाओमी यूआई के चलते फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है।।

किसी सदमें से कम नहीं होगा आईफोन 10 की स्क्रीन टूटना, इसकी रिपेयर कॉस्ट है आईफोन 7 की कीमत से भी ज्यादा

शाओमी रेडमी वाई1 के 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये तथा 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 10,999रुपये रखी गई है। वहीं रेडमी वाई1 लाइट की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है। इस फोन को शाओमी की आॅफिशियल वेबसाइट तथा शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकता है।

The post 16-एमपी सेल्फी कैमरा और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ शाओमी का सस्ता स्मार्टफोन रेडमी वाई1 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>