Xiaomi Redmi Y2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 30 Aug 2019 07:32:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आएगा Redmi Y3, कंपनी ने किया वीडियो टीज़र जारी https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-y3-phone-with-32-megapixel-selfie-camera-could-be-coming-soon-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-y3-phone-with-32-megapixel-selfie-camera-could-be-coming-soon-in-india/#respond Wed, 10 Apr 2019 11:04:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29566 रेडमी वाई3 को 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है।

The post 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आएगा Redmi Y3, कंपनी ने किया वीडियो टीज़र जारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने पिछले साल भारतीय बाजार में अपनी रेडमी वाई सीरीज़ के अंदर Redmi Y2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी इसी सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए जल्द ही Redmi Y3 स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी कर रही है। इस बात की जानकारी शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेट मनु कुमार जैन द्वारा किए गए ट्विट से लगाया जा रहा है।

दरअसल, मनु कुमार जैन ने एक ट्विट किया है, जिसमें उन्होंने 35 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह पूरे 32 लोगों के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। वहीं, अगर ट्विट के कैप्शन को देखें तो उसमें ‘Y’ और 32 पर ज्यादा फोकस किया गया है। इससे उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही भारतीय मार्केट में वाई सीरीज़ के अंदर अपने अगला स्मार्टफोन रेडमी वाई3 लॉन्च करने वाली है।

हालांकि, ट्विट में फोन के नाम का जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन, यह साफ है कि आने वाला फोन 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे और वाई सीरीज़ के अंदर ही पेश किया जाएगा। कुछ समय पहले शाओमी रेडमी वाई3 को वाई​फाई सर्टिफिकेशन्स साइट वाई-फाई अलायंस पर सर्टिफाइड किया गया था। रेडमी वाई3 को एम1810एफ6जी मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। वाई-फाई अलायंस की लिस्टिंग में रेडमी वाई3 की स्पेसिफिकेशन्स की कुछ ज्यादा जानकारी नहीं मिली थी लेकिन यह जरूर पुख्ता हो गया था कि शाओमी जल्द ही रेडमी वाई3 को पेश करने वाली है।

वहीं, अब मनु कुमार जैन के ट्विट ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। लिस्टिंग में रेडमी वाई 3 को 2.4गीगाहर्ट्ज़ फ्रिक्वेंसी बैंड वाले वाई-फाई से सर्टि​फाईड किया गया था। रेडमी वाई3 में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

रेडमी वाई2 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें पिछले साल पेश किए गए शाओमी रेडमी वाई2 की तो यह दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। इस फोन में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की एचडी+ बेजल लेस स्क्रीन दी गई है। यह फोन मीयूआई 9 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया था जो 2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 506 जीपीयू मौजूद है।

शाओमी रेडमी वाई2 को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। एक वेरिएंट में जहां 3जीबी की रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज है वहीं दूसरा वेरिएंट 4जीबी की रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस है। दोनों ही वेरिएंट की इंटरनल स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

शाओमी रेडमी वाई2 कैमरा सेग्मेंट एआई तकनीक से लैस है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है जो 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

The post 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आएगा Redmi Y3, कंपनी ने किया वीडियो टीज़र जारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-y3-phone-with-32-megapixel-selfie-camera-could-be-coming-soon-in-india/feed/ 0
शाओमी फैन्स ध्यान दें : कल से शुरू हो रही है ‘आई लव मी’ सेल, इन शाओमी फोन पर मिलेगा भारी डिस्काउंट, 3,500 रुपये तक की छूट https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-i-love-mi-sale-offer-redmi-6s-redmi-y2-mi-a2-price-cut-discount-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-i-love-mi-sale-offer-redmi-6s-redmi-y2-mi-a2-price-cut-discount-in-hindi/#comments Wed, 05 Dec 2018 08:59:13 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24916 भारतीय बाजार में साल 2018 के सबसे हिट स्मार्टफोन ब्रांड्स की लिस्ट बनेगी तो उसमें शाओमी का नाम सबसे उपर आने की पूरी पूरी उम्मीद की जा रही है। विभिन्न बजट में अपने स्मार्टफोन पेश करने वाली शाओमी ने इस साल भी इंडियन बाजार में अपनी सफलता कायम रखेगी। शाओमी की फैन फॉलोइंग भी भारत […]

The post शाओमी फैन्स ध्यान दें : कल से शुरू हो रही है ‘आई लव मी’ सेल, इन शाओमी फोन पर मिलेगा भारी डिस्काउंट, 3,500 रुपये तक की छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय बाजार में साल 2018 के सबसे हिट स्मार्टफोन ब्रांड्स की लिस्ट बनेगी तो उसमें शाओमी का नाम सबसे उपर आने की पूरी पूरी उम्मीद की जा रही है। विभिन्न बजट में अपने स्मार्टफोन पेश करने वाली शाओमी ने इस साल भी इंडियन बाजार में अपनी सफलता कायम रखेगी। शाओमी की फैन फॉलोइंग भी भारत में काफी बड़ी है और लगातार बढ़ रही है। अपने फैन्स को न्यू ईयर का तोहफा देते हुए शाओमी ने ‘आई लव मी’ सेल का आयोजन किया है जिसमें शाओमी स्मार्टफोंस पर 3,500 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

शाओमी की ओर से ‘आई लव मी’ सेल की शुरूआत कल यानि 6 दिसंबर से की जाएगी। यह सेल तीन दिवसीय होगी जो 8 दिसंबर तक चलेगी। इस सेल के तहत शाओमी के विभिन्न स्मार्टफोन प्राइस कट तथा भारी डिस्काउंट के साथ सेल के लिए उपलब्ध होंगे। शाओमी ने इस सेल के लिए शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया से हाथ मिलाया है। आई लव मी सेल के ​तहत शाओमी की आॅफिशियल वेबसाइट के साथ ही अमेज़न इंडिया पर भी शाओमी स्मार्टफोंस को बड़ी छूट पर खरीदा जा सकता है।

शाओमी आई लव मी सेल के तहत कंपनी के हिट स्मार्टफोन मी ए2 पर 3,500 रुपये तक की छूट दी जा रही है। शाओमी मी ए2 देश में दो वेरिएंट में उपलब्ध है। फोन के 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत जहां 18,999 रुपये है वहीं 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 15,999 में रुपये है। लेकिन आई लव मी सेल के तहत शाओमी अपने इस स्मार्टफोन पर 3,500 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। यानि मी ए2 के उच्च वेरिएंट को इस सेल में 15,499 रुपये तक कीमत पर खरीदने का मौका मिल सकता है।

5,000 रुपये सस्ता मिल रहा है शाओमी का पोको एफ1, जानें कब, कैसे और कहां से खरीदें

रेडमी वाई2 स्मार्टफोन पर शाओमी 2,000 रुपये तक की छूट दे रही है। आई लव मी सेल के तहत 11,999 रुपये की कीमत वाले रेडमी वाई2 के 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 9,999 रुपये तथा 9,999 रुपये कीमत वाले रेडमी वाई2 के 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वेरिएंट को ​सिर्फ 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसी तरह 2जीबी रैम से लैस रेडमी 6ए स्मार्टफोन पर शाओमी सीधे 1,000 रुपये तक की छूट दे रही है।

आई लव मी सेल में 7,499 रुपये की कीमत वाले रेडमी 6ए के 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जहां 1,000 रुपये में 6,499 रुपये तक की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। वहीं फोन के 16जीबी मैमोरी वेरिएंट को भी कंपनी द्वारा सस्ते में बेचा जाएगा। शाओमी ने अपने एक ट्वीट में रेडमी 6ए का आॅफर प्राइज़ 5,999 बताया है। इस ट्वीट से पता चलता है ​कि कंपनी रेडमी 6ए के 16जीबी स्टोरेज पर 500 ​रुपये का डिस्काउंट देगी। यह ट्वीट इस बात की ओर भी ईशारा करता है कि शाओमी के विभिन्न वेरिएंट पर मिलने वाला डिस्काउंट भी अलग-अलग होगा।

The post शाओमी फैन्स ध्यान दें : कल से शुरू हो रही है ‘आई लव मी’ सेल, इन शाओमी फोन पर मिलेगा भारी डिस्काउंट, 3,500 रुपये तक की छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-i-love-mi-sale-offer-redmi-6s-redmi-y2-mi-a2-price-cut-discount-in-hindi/feed/ 1
शाओमी फैन्स को तोहफा, अब रिटेल स्टोर्स पर भी मिलेगा रेडमी वाई2 स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-y2-available-offline-retail-stores-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-y2-available-offline-retail-stores-in-hindi/#comments Mon, 09 Jul 2018 06:15:56 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20961 इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में सबसे ज्यादा भरोसेमंद कंपनी बनने वाली शाओमी ने पिछले महीने ही भारत में अपनी रेडमी वाई स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए रेडमी वाई2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह फोन अब तक मी डॉट कॉम और अमेज़न इंडिया पर ही एक्सक्लूसिव बिका करता था। लेकिन अब अपने फैन्स को तोहफा देते हुए […]

The post शाओमी फैन्स को तोहफा, अब रिटेल स्टोर्स पर भी मिलेगा रेडमी वाई2 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में सबसे ज्यादा भरोसेमंद कंपनी बनने वाली शाओमी ने पिछले महीने ही भारत में अपनी रेडमी वाई स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए रेडमी वाई2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह फोन अब तक मी डॉट कॉम और अमेज़न इंडिया पर ही एक्सक्लूसिव बिका करता था। लेकिन अब अपने फैन्स को तोहफा देते हुए शाओमी इंडिया ने रेडमी वाई2 को आॅफलाईन स्टोर्स पर भी सेल के​ लिए उपलब्ध करा दिया है। रेडमी वाई2 को अपने नज़दीकी रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

शाओमी रेडमी वाई2 भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ था। आॅनलाईन चैनल्स पर फोन का 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी वेरिएंट जहां 9,999 रुपये में उपलब्ध था वहीं आॅफलाईन स्टोर्स पर इस फोन को 10,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह रेडमी वाई2 का 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वेरिएंट आॅनलाईन वेबसाइट पर जहां 12,999 रुपये में मिलता था वहीं आॅफलाईन दुकानों के इसे 13,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। जैसा कि आप देख सकते हैं आॅफलाईन स्टोर्स पर यूजर्स को 500 रुपये अधिक चुकाने होंगे।

xiaomi-redmi-y2-1

रेडमी वाई2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। इस फोन में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की एचडी+ बेजल लेस स्क्रीन दी गई है। यह फोन मीयूआई 9 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 506 जीपीयू मौजूद है।

फोन के दोनों ही वेरिएंट की इंटरनल स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। शाओमी रेडमी वाई2 कैमरा सेग्मेंट एआई तकनीक से लैस है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

शाओमी रेडमी वाई2 के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। 4जी एलटीई, डुअल सिम व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,080एमएएच की बैटरी दी गई है। शाओमी रेडमी वाई2 को डार्क ग्रे, रोज़ गोल्ड और गोल्ड ह्यू कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

The post शाओमी फैन्स को तोहफा, अब रिटेल स्टोर्स पर भी मिलेगा रेडमी वाई2 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-y2-available-offline-retail-stores-in-hindi/feed/ 1
आज दोपहर 12 बजे से सेल होगा शाओमी रेडमी वाई 2, जानें कहां और कैसे खरीदें https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-buy-xiaomi-redmi-y2-in-india/ Tue, 12 Jun 2018 04:37:15 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20378 रेडमी वाई2 के स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो फोन में 5.99-इंच की एचडी+ बेज़ल लेस स्क्रीन दी गई है।

The post आज दोपहर 12 बजे से सेल होगा शाओमी रेडमी वाई 2, जानें कहां और कैसे खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले सप्ताह शाओमी ने सेल्फी फोन रेडमी वाई2 को भारत में पेश किया था। भातरतीय बाजार में इस फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है और बजट में बेहतरीन फोन माना जा रहा है। यह फोन आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा और अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसके लिए अपको पहले से रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है। आज यह फोन फ्लैश सेल में उपलब्ध होगा और आप इसमें भाग ले सकते हैं। शाओमी रेडमी वाई2 अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर एक्सक्सूसिव उपलब्ध है जहां आप आज दोपहर 12 बजे से इसे खरीद सकते हैं। मी इंडिया स्टोर से खरीदारी के लिये यहां क्लिक करें। अमेज़न स्टोर से खरीदारी के लिये यहां क्लिक करें।

रेडमी वाई2 के स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो फोन में 5.99-इंच की एचडी+ बेज़ल लेस स्क्रीन दी गई है। यह फोन मीयूआई 9 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रीनो 506 जीपीयू मौजूद है।

यह फोन 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और वहीं 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी में उपलब्ध है। दोनों ही वेरिएंट की इंटरनल स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। बेहतर सेल्फी के लिए कंपनी ने इसे एआई तकनीक से लैस किया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ उपलब्ध है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

शाओमी रेडमी वाई2 के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। 4जी एलटीई, डुअल सिम व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,080एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post आज दोपहर 12 बजे से सेल होगा शाओमी रेडमी वाई 2, जानें कहां और कैसे खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी रेडमी वाई2 हुआ भारत में लॉन्च, 12 जून से होगी पहली सेल https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-y2-launch-in-india-price-features-specifications-in-hindi/ Thu, 07 Jun 2018 10:22:50 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20305 इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में सबसे ज्यादा भरोसेमंद कंपनी बनने वाली शाओमी ने अपने भारतीय फैन्स के लिए एक और तोहफे का आगाज किया है। शाओमी ने भारत में अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर ​दिया है। पिछले साल रेडमी वाई सीरीज़ से अपने सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन की शुरूआत करने वाली शाओमी ने अपनी इस […]

The post शाओमी रेडमी वाई2 हुआ भारत में लॉन्च, 12 जून से होगी पहली सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में सबसे ज्यादा भरोसेमंद कंपनी बनने वाली शाओमी ने अपने भारतीय फैन्स के लिए एक और तोहफे का आगाज किया है। शाओमी ने भारत में अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर ​दिया है। पिछले साल रेडमी वाई सीरीज़ से अपने सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन की शुरूआत करने वाली शाओमी ने अपनी इस सीरीज़ का विस्तार किया है। शाओमी की ओर से भारतीय बाजार में रेडमी वाई2 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है, जो 12 जून से पहली सेल के लिए उपलब्ध होगा।

शाओमी रेडमी वाई2 शानदार लुक के साथ ही दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। गौरतलब है कि यही स्मार्टफोन कुछ समय पहले चीन में रेडमी एस2 नाम के साथ लॉन्च किया जा चुका है। रेडमी वाई2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। इस फोन में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की एचडी+ बेजल लेस स्क्रीन दी गई है। यह फोन मीयूआई 9 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 506 जीपीयू मौजूद है।

xiaomi-redmi-y2-1

शाओमी रेडमी वाई2 को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। एक वेरिएंट में जहां 3जीबी की रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 4जीबी की रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस है। दोनों ही वेरिएंट की इंटरनल स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। शाओमी रेडमी वाई2 कैमरा सेग्मेंट एआई तकनीक से लैस है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

4जीबी रैम के साथ शाओेमी मी ए2 गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, जल्द लॉन्च की उम्मीद

शाओमी रेडमी वाई2 के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। 4जी एलटीई, डुअल सिम व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,080एमएएच की बैटरी दी गई है। शाओमी रेडमी वाई2 को डार्क ग्रे, रोज़ गोल्ड और गोल्ड ह्यू कलर वेरिएंट में अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम से एक्सक्सूसिव खरीदा जा सकता है। कीमत की बात करे तो रेडमी वाई2 का 3जीबी रैम वेरिएंट जहां 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ है वहीं 4जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है।

The post शाओमी रेडमी वाई2 हुआ भारत में लॉन्च, 12 जून से होगी पहली सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी ला रही है एक और नया स्मार्टफोन, 7 जून को होगा भारत में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-y2-launch-date-in-india-7-june/ Thu, 24 May 2018 09:19:46 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19993 शाओमी इंडिया ने मीडिया इन्वाईट शेयर कर आने वाले फोन की जानकारी दी है।

The post शाओमी ला रही है एक और नया स्मार्टफोन, 7 जून को होगा भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने रेडमी इंडिया के आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल से कुछ दिनों पहले ही टीज़र जारी करके यह ​हिंट दिया था कि कंपनी आने वाली 7 जून को भारत में कोई नया डिवाईस लाने जा रही है। शाओमी ने हालांकि इस नए डिवाईस के नाम से पर्दा नहीं उठाया ​था, लेकिन अब कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर मीडिया इन्वाईट शेयर कर दिए हैं। शाओमी इंडिया ने 7 जून को होने वाले ईवेंट के लिए मीडिया इन्वाईट शेयर कर आने वाले फोन की जानकारी दी है।

शाओमी इंडिया ने मीडिया इन्वाईट शेयर कर बता दिया है कि कंपनी आने वाली 7 जून को भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। शाओमी 7 जून को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस लॉन्च ईवेंट का अयोजन कर रही है और इसी के मंच से नया शाओमी फोन भारतीय टेक बाजार में कदम रखेगा। शाओमी की ओर से हालांकि ​अब तक लॉन्च किए जाने वाले स्मार्टफोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया गया है, लेकिन प्राप्त जानकारी अनुसार शाओमी का नया स्मार्टफोन रेडमी वाई2 नाम से देश में लॉन्च होगा।

xiaomi redmi S2-2

गौरतलब है कि भारत में लॉन्च होने वाला रेडमी वाई2 वहीं स्मार्टफोन है जो शाओमी चीन में रेडमी एस2 नाम से लॉन्च कर चुकी है। चीन में रेडमी एस2 को 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी के दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो 5.99-इंच की एचडी+ बेजल लेस डिसप्ले दी गई है। यह फोन मीयूआई 9 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है तथा आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 506 जीपीयू मौजूद है।

शाओमी स्मार्टफोन होंगे और भी ताकतवर, आ रहा है सुपर फास्ट और एडवांस ‘मीयूआई 10’, 31 मई को होगा लॉन्च

फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी एस2 के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जो 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के रियर कैमरा सेंसर से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ​फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। 4जी एलटीई, डुअल सिम व बेसिक कनेक्टिविफी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,080एमएएच की बैटरी दी गई है। चीन में शाओमी रेडमी एस2 ग्रे, पिंक और गोल्ड ह्यू कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

6-इंच एमोलेड डिसप्ले और डुअल कैमरे के साथ मोटो ज़ेड3 प्ले की स्पेसिफिकेशन्स लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

शाओमी रेडमी वाई2 भारत में भी समान स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होगा या नहीं इसके लिए अभी कंपनी द्वारा जानकारी ​दी जानी बाकी है। वहीं 7 जून को लॉन्च होने के बाद यह स्मार्टफोन कब से देश में सेल के लिए उपलब्ध होगा और इसकी कीमत क्या होगी, इसके लिए फोन लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।

The post शाओमी ला रही है एक और नया स्मार्टफोन, 7 जून को होगा भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
7 जून को भारत में लॉन्च हो रहा है नया शाओमी फोन, टीज़र हुआ जारी https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-to-launch-new-smartphone-in-india-on-7-june-7-could-be-redmi-s2-by-redmi-y2-name-in-hindi/ Mon, 14 May 2018 11:26:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19742 शाओमी ने घोषणा कर दी है कि आने वाली 7 जून को कपंनी भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है।

The post 7 जून को भारत में लॉन्च हो रहा है नया शाओमी फोन, टीज़र हुआ जारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी पिछले महीनों में कई स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। हाल ही में शाओमी की ओर से चीनी बाजार में रेडमी एस2 स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। वहीं शाओमी अब अपने एक नए स्मार्टफोन को भारत लाने की तैयारी कर रही है। रेडमी इंडिया ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल के लिए एक टीज़र पोस्ट करते हुए नए स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च ही जानकारी दे दी है। शाओमी ने घोषणा कर दी है कि आने वाली 7 जून को कपंनी भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है।

शाओमी ने रेडमी इंडिया के ट्वीटर हैंडल के ​जरिये इसकी जानकारी दी है। कंपनी ने हालांकि यह नहीं बताया है कि 7 जून को भारत में कौन सा फोन लॉन्च होगा लेकिन इतना जरूर साफ किया गया है कि यह स्मार्टफोन एक सेल्फी सेंट्रिक फोन होगा। ट्वीटर पर टीजर जारी करते हुए कंपनी ने हैशटैग के साथ ‘RealYou’ लिखा है। इस हैशटैग में ‘वाई’ को रेड कलर से हाईलाईट किया गया है। हमारा मानना है कि शाओमी 7 जून को अपनी रेडमी वाई सीरीज़ में नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो ‘रेडमी वाई2’ नाम के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।

इस बात के भी प्रबल आसार है कि शाओमी की ओर से चीन में लॉन्च किए जा चुके स्मार्टफोन रेडमी एस2 को ही भारत में रेडमी वाई2 नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। शाओमी रेडमी एस2 को चीन में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। एक वेरिएंट में जहां 3जीबी की रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 4जीबी की रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस है। दोनों ही वेरिएंट की इंटरनल स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। शाओमी ने 3जीबी रैम वेरिंएट को 999 चीनी युआन और 4जीबी रैम वेरिएंट को 1,299 युआन में लॉन्च किया है। भारतीय करंसी अनुसार यह कीमत क्रमश: 10,500 रुपये और 13,700 रुपये के करीब है।

xiaomi redmi S2-2

शाओमी रेडमी एस2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन भी ट्रेंड में चल रही 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह फोन मीयूआई 9 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है तथा आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 506 जीपीयू मौजूद है।

शाओमी के ये 17 स्मार्टफोन टेक बाजार में होंगे लॉन्च, कंपनी का अहम डाक्यूमेंट हुआ ​लीक

फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी एस2 के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जो 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के रियर कैमरा सेंसर से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ​फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। 4जी एलटीई, डुअल सिम व बेसिक कनेक्टिविफी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,080एमएएच की बैटरी दी गई है। चीन में शाओमी रेडमी एस2 ग्रे, पिंक और गोल्ड ह्यू कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

The post 7 जून को भारत में लॉन्च हो रहा है नया शाओमी फोन, टीज़र हुआ जारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी मी ए2 और रेडमी वाई2 जल्द होंगे भारत में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-a2-xiaomi-redmi-y2-will-launch-in-india-soon-in-hindi/ Tue, 10 Apr 2018 10:19:42 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18862 शओमी वेबसाइट पर इन दोनों फोन का सोर्स कोड देखा गया है।

The post शाओमी मी ए2 और रेडमी वाई2 जल्द होंगे भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कल ही हमनें खबर छापी थी कि शाओमी जल्द ही दो ऐसे स्मार्टफोन पेश करने वाली है जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 670 चिपसेट पर रन करेंगे। वहीं आज शाओमी को लेकर एक और जानकारी मिली है कि शाओमी भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है। और ये दोनों फोन मी ए2 और रेडमी वाई2 होंगे। हालांकि ये दोनों फोन क्या वहीं फोन होंगे जो स्नैपड्रैगन 670 से लैस होंगे इस बारें में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। लेकिन नए लीक से यह साफ हो गया है कि शाओमी जल्द ही भारत में अपने नए स्मार्टफोन लाने वाली है।

दरअसल एक लीक में ट्वीटर हैंडल पर शाओमी फोन का सोर्स कोड शेयर किया गया है। यह सोर्स कोड शाओमी की ही आॅफिशियल वेबसाइट पर देखा गया था। हालांकि कंपनी ने कुछ समय बाद ही इस पेज को वेबसाइट से हटा लिया था, लेकिन टिप्सटर ने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया था। इस सोर्स कोड में शाओमी मी ए2 और रेडमी वाई2 का जिक्र किया गया है।

xiaomi leak

लीक में स्मार्टफोन एक्सेसरीज़ लिखी गई है। इसमें मी ए2 हार्ड केस, रेडमी वाई2 प्रफॉर्टेड केस ब्लैक और रेडमी वाई2 प्रफॉर्टेड केस ब्लू का जिक्र किया गया है। इन एक्सेसरीज़ की बात सामनें आने से अंदाजा लगाया जा रहा है शाओमी जल्द ही भारतीय बाजार में ये दोनों स्मार्टफोन मी ए2 और रेडमी वाई2 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

शाओमी ला रहा है दो स्मार्टफोन जो चलते हैं क्वालकॉम के सबसे नए प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 670 पर

शाओमी मी ए2 की बात करें तो लीक्स के अनुसार यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.99-इंच की बेजल लेस डिसप्ले से लैस होगा। यह फोन एंडरॉयड वन आधारित होगा तथा 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज से लैस होगा। बैक पैनल पर 20-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ​दिया जा सकता है तथा इस फोन में 2,910एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।

शाओमी रेडमी वाई2 की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामनें नहीं आई है। बहरहाल देखना यह है कि कंपनी कब अपने इन स्मार्टफोंस से पर्दा उठाएगी और कौनसा फोन पहले भारतीय बाजार में दस्तक देगा।

The post शाओमी मी ए2 और रेडमी वाई2 जल्द होंगे भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>