The post Xiaomi Independence Day Sale 2019: Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7S और इन फोन्स पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए कई रिटेल स्टोर्स व ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट्स भारी छूट व डिस्काउंट के साथ सेल की शुरूआत कर रही हैं। इस कड़ी में शाओमी ने इंडिया में अपनी Independence Day Sale 2019 की घोषणा कर दी है। यह सेल आज यानी 7 अगस्त को दोपहर 12PM से शुरू होने वाली। सेल 11 अगस्त तक चलेगी।
कंपनी इस सेल का आयोजन मी.कॉम के साथ ही फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया पर भी करेगी। फ्लिपकार्ट नैशनल शॉपिंग डेज सेल और अमेजन फ्रीडम सेल 8 अगस्त से 10 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी। इस दौरान शाओमी के फोन्स पर धांसू डिस्काउंट दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi का सस्ता फोन Redmi 7A ऑफलाईन स्टोर्स पर हुआ सेल के लिए उपलब्ध, यह है नई कीमत

इस सेल के दौरान कंपनी अपनी सबसे पॉप्यूलर सीरीज के अंदर आने वाले रेडमी नोट 7 प्रो को पर भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। इस हैंडसेट के 4जीबी+64जीबी मॉडल को 12,999 रुपए में बेचा जाएगा। वहीं, इसके 6जीबी रैम व 64जीबी/128जीबी स्टोरेज वेरियंट्स को क्रमश: 13,999 रुपए व 15,999 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा।


वहीं, सेल में सेल्फी के शौकीन ग्राहकों के लिए 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाला Redmi Y3 को कम कीमत में सेल किया जाएगा। इस डिवाइस के 3जीबी+32जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपए और 4जीबी+64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपए में सेल किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने की घोषणा शुरू हुआ Redmi Note 8 का निर्माण, क्या फिर बनेगा नया रिकॉर्ड ?

शाओमी की सेल में रेडमी नोट 6 प्रो के 6जीबी+64जीबी वेरिएंट को 12,999 रुपए और रेडमी 6 प्रो के 4जीबी+64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा रेडमी 6 को ग्राहक इस सेल में 6,999 रुपये में खरीद सकेंगे।
The post Xiaomi Independence Day Sale 2019: Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7S और इन फोन्स पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Xiaomi Redmi Y3 का इंतजार हुआ खत्म, 6 जून से होगा ओपन सेल के लिए उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi Redmi Y3 का इंतजार हुआ खत्म, 6 जून से होगा ओपन सेल के लिए उपलब्धXiaomi ने इसी साल अप्रैल महीने में भारत में अपनी रेडमी वाई सीरीज़ को बढ़ाते हुए Redmi Y3 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन कंपनी का लो बजट स्मार्टफोन है जो वॉडरड्रॉप नॉच के साथ डुअल कैमरा सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से Redmi Y3 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। यह फोन भी शाओमी के अन्य डिवाईसेज़ की तरह सिर्फ फ्लैश सेल में भी बिकता था। लेकिन अब अपने फैन्स को खुश करते हुए Xiaomi ने घोषणा कर दी है कि Redmi Y3 इंडिया में ओपन सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
Xiaomi Redmi Y3 अभी तक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा शॉपिंग साइट अमेज़न पर ही बिकता था। इस फोन की फ्लैश सेल आयोजित की जाती थी जो भारी डिमांड के चलते स्टॉक आउट ही रहती थी। लेकिन अब कंपनी इस स्मार्टफोन को ओपन सेल के लिए उपलब्ध कराने वाली है। आने वाली 6 जून से Redmi Y3 को बिना किसी फ्लैश सेल का इंतजार किए किसी भी वक्त खरीदा जा सकता है। यह सेल 9 जून तक चलेगी। कीमत की बात करें तो फोन के 3जीबी रैम+ 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये तथा 4जीबी रैम+ 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
Redmi Y3
Xiaomi ने Redmi Y3 को डॉटनॉच डिसप्ले पर पेश किया है। इस फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास कोटेड 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.26-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है जो 1520 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए शाओमी ने अपने इस फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया है। Redmi Y3 को एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो मीयूआई 10 आधारित है। यह फोन 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 14एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Redmi K20 और K20 Pro जुलाई में होंगे लॉन्च, कंपनी ने किया कन्फर्म
इसी तरह ग्राफिक्स के लिए Redmi Y3 में ऐड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। शाओमी की ओर से यह फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। Redmi Y3 का एक वेरिएंट जहां 3जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
शाओमी की ओर से Redmi Y3 को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया गया है जो एआई तकनीक से लैस है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं फोन में सेकेंडरी रियर कैमरा 2-मेगापिक्सल का है जो डेफ्थ सेंसिंग सपोर्ट करता है। सेल्फी की बात करें तो Redmi Y3 को शाओमी ने 32-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस कर बाजार में उतारा है। यह भी पढ़ें : 6जीबी रैम के साथ बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हुआ Xiaomi Mi 9T, 12 जून को होगा लॉन्च
Xiaomi Redmi Y3 डुअल सिम, 4जी वोएलटीई के साथ ही ब्लूटूथ, वाईफाई व आईआर ब्लास्टर जैसे फीचर्स से लैस है। फोन में सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं साथ ही यह फेस अनलॉक तकनीक भी सपोर्ट करता है। पवार बैकअप के लिए Redmi Y3 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। Redmi Y3 को भारत में प्राइम ब्लैक, बोल्ड रेड और एलिगेंट ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है।
The post Xiaomi Redmi Y3 का इंतजार हुआ खत्म, 6 जून से होगा ओपन सेल के लिए उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post शाओमी जल्द लाएगा स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर वाला फोन, मिल सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने हाल ही में भारतीय बाजार Redmi 7 और Redmi Y3 को लॉन्च किया था। वहीं, इन फोन के लॉन्च के बाद शाओमी ग्लोबल वीपी और शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने इंडियन मार्केट में एक नए शाओमी स्मार्टफोन के लॉन्च के संकेत दिए हैं।
मनु कुमार जैन ने क्वालकॉम इंडिया के वीपी और प्रेजिडेंट फॉर क्वालकॉम इंडिया ऐंड SAARC राजेश वगाड़िया व क्वालकॉम वीपी फॉर प्रॉडक्ट मैनेजमेंट केदार कोंडप के साथ ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक हिंट मिला है, जिससे उम्मीद की जा रही है की शाओमी के अपकमिंग फोन में क्वालकॉम की लेटेल्ट स्नैपड्रैगन 700 सीरीज का प्रोसेसर होगा।
Great meeting Rajen @rajen_vagadia & Kedar from #Qualcomm.@Xiaomi & @Qualcomm have always worked together to bring the latest & the best!
Breaking news: A new #Xiaomi phone with latest #Snapdragon 7_ _ (announced just 2 weeks ago) is coming to India very soon!
Any guesses? ? pic.twitter.com/TnrnTOr4PI
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) April 26, 2019
दरअसल, फोटो के कैप्शन में प्रोसेसर के होने की जानकारी मिली है। टीजर में क्वालकॉम की ओर से दो हफ्ते पहले आए 700 सीरीज के प्रोसेसर का जिक्र है, जिसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह स्नैपड्रैगन 730 या स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर हो सकता है। आपको याद होगा कि क्वालकॉम ने अपने लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 730 और स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर 9 अप्रैल, 2019 को पेश किया था। इसे भी पढ़ें: शाओमी की तैयारी ! 8जीबी रैम, 48-एमपी ट्रिपल कैमरा और स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर लॉन्च होगा यह दमदार फोन
ट्वीट में किसी ओर बात का जिक्र नहीं है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कंपनी नए फोन को स्नैपड्रैगन के नए प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है। अफवाहों की मानें, तो डिवाइस में 4000एमएएच की बैटरी और पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है।
बता दें कि 730 चिपसेट 8nm फैब्रिकेशन प्रोसेसर पर आधारित है और स्नैपड्रैगन 710 SoC से बेहतर परफॉर्म करेगा। यह चिपसेट Kryo 470 ऑक्टा-कोर सीपीयू और गेमिंग के लिए एड्रिनो 618 जीपीयू के साथ आएगा। इसे भी पढ़े:
गौरतलब है कि यह प्रोसेसर सिंगल 48-मेगापिक्सल सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप सपॉर्ट तक सकता है। मल्टी-फ्रेम नॉइस रिडक्शन की मदद से यह स्नैपशॉट मोड में 192-मेगापिक्सल रेजोल्यूशन तक की फोटोज दे सकता है।
The post शाओमी जल्द लाएगा स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर वाला फोन, मिल सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post लॉन्च से पहले बेंचमार्किंग साइट पर दिखा Xiaomi Redmi Y3, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
शाओमी घोषणा कर चुकी है कि कंपनी आने वाली 24 अप्रैल को इंडिया में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट में कंपनी की वाई सीरीज़ का आगामी स्मार्टफोन रेडमी वाई3 लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही रेडमी वाई3 को लेकर तरह तरह के लीक्स सामने आते रहे हैं। Xiaomi यह खुलासा पहले ही कर चुकी है कि Redmi Y3 को 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब फोन लॉन्च से पहले ही रेडमी वाई3 चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है।
रेडमी वाई3 लिस्टिंग
Redmi Y3 को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग कल यानि 22 अप्रैल की है तथा वेबसाइट पर इस फोन को Xiaomi Redmi Y3 मॉडल नाम के साथ ही लिस्ट किया गया है। गीकबेंच की लिस्टिंग में पता चला है कि शाओमी अपने इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश करेगी। वहीं गीकबेंच पर Redmi Y3 को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट से लैस बताया गया है।

आपको बता दें कि क्वालकॉम का यह चिपसेट दो साल से भी अधिक पुराना हो चुका है। शाओमी का रेडमी नोट 4 इसी चिपसेट पर लॉन्च हुआ था। ऐसे में कंपनी Redmi Y3 को भी इसी चिपसेट पर लॉन्च करेगी या नहीं इस पर हमें थोड़ा संदेह है। वहीं गीकबेंच पर रेडमी वाई3 को 3जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। उम्मीद है कि Xiaomi रेडमी वाई3 को एक से ज्यादा वेरिएंट में लॉन्च करेगी। गीकबेंच स्कोर की बात करें तो यहां Redmi Y3 को सिंगल-कोर में 1236 स्कोर मिला है। वहीं मल्टी-कोर में रेडमी वाई3 को 4213 स्कोर दिया गया है।
रेडमी वाई3
शाओमी कल इस स्मार्टफोन को इंडिया में लॉन्च कर देगी। अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार Redmi Y3 को डॉटड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इसी नॉच में रेडमी वाई3 का सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। नॉच डिसप्ले को देखकर कहा जा सकता है रेडमी वाई3 फ्रंट लुक के मामले में शाओमी द्वारा हालिया लॉन्च स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 प्रो जैसा होगा।

Xiaomi ने बता दिया है कि Redmi Y3 में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन का यह सेल्फी कैमरा किन खास फीचर्स व तकनीक से लैस होगा यह तो अभी पुख्ता नहीं है लेकिन शाओमी रेडमी वाई3 के फ्रंट कैमरे को 32MP Super Selfie कैमरा कह रही है। वहीं कंपनी अपने इस आगामी स्मार्टफोन को पावरफुल बैटरी पर लॉन्च करेगी। उम्मीद है कि फोन में 4,000एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।
एक्सक्लूसिव : 8जीबी रैम पर भी लॉन्च होगा रियलमी 3 प्रो, कीमत होगी 18,000 रुपये के करीब
Redmi Y3 को किस कीमत पर लॉन्च किया जाएगा और फोन की स्पेसिफिकेशन्स क्या होगी इसके लिए फोन लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।
The post लॉन्च से पहले बेंचमार्किंग साइट पर दिखा Xiaomi Redmi Y3, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post दो कैमरे के साथ आएगा Xiaomi Redmi Y3, मजबूती दिखाने के लिए कंपनी ने जारी किया वीडियो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी अपना अगला स्मार्टफोन Redmi Y3 लॉन्च करने के लिए तैयार है और यह स्मार्टफोन कंपनी का अगला सेल्फी सेंटर फोन होगा। भारत में 24 मार्च को लॉन्च होने वाला इवेंट के दौरान इस स्मार्टफोन को 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, अब लॉन्च से पहले कंपनी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें फोन के नाम के साथ ही इसकी मजबूती को दिखाया गया है।
रेडमी इंडिया ने ट्विटर पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें रेडमी वाई3 का टेक्चर्ड बैक और ग्रेडिऐंट फिनिश दिखाया गया है। इसके अलावा विडियो में फोन की मजबूती को भी दिखाया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल कैमरा सेटअप के साथ आने वाले इस फोन में रेडमी नोट 7 सीरीज की तरह ही वॉटरड्रॉप नॉच होगा। वहीं, फोन के साइड्स में बहुत पतले बैजल्स होंगे। इसे भी पढ़ें: शाओमी 24 अप्रैल को लॉन्च कर सकती Redmi 7, इन फीचर्स से होगा लैस
अगर बात करें पिछले साल पेश किए गए शाओमी रेडमी वाई2 की तो यह दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। इस फोन में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की एचडी+ बेजल लेस स्क्रीन दी गई है। यह फोन मीयूआई 9 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया था जो 2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 506 जीपीयू मौजूद है।
शाओमी रेडमी वाई2 को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। एक वेरिएंट में जहां 3जीबी की रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज है वहीं दूसरा वेरिएंट 4जीबी की रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस है। दोनों ही वेरिएंट की इंटरनल स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Redmi Note 7 के लिए नहीं करना होगा फ्लैश सेल का इंतजार, आज से ओपन सेल में मिलेगा
शाओमी रेडमी वाई2 कैमरा सेग्मेंट एआई तकनीक से लैस है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है जो 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
The post दो कैमरे के साथ आएगा Xiaomi Redmi Y3, मजबूती दिखाने के लिए कंपनी ने जारी किया वीडियो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post शाओमी 24 अप्रैल को लॉन्च कर सकती Redmi 7, इन फीचर्स से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी इंडिया ने हाल ही में मीडिया इंवाइट भेजते हुए खुलासा कर दिया है कि कंपनी आने वाली 24 अप्रैल को भारत में एक इवेंट आयोजित करने जा रही है और इस इवेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा जो Redmi Y3 हो सकता है। वहीं, अब एक नया टीजर सामने आया है, जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनी रेडमी वाई3 के साथ रेडमी 7 भी लॉन्च कर सकती है।
शाओमी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्विट किया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी रेडमी 7 को भी 24 अप्रैल को लॉन्च कर सकती है। ट्विट में 7 नंबर को बड़ा दिखाया गया है, जिससे यह कयास लगाया जा रहा है। इसके अलावा सरप्राइज को लेकर भी कंपनी हिंट दे रही है। इसे भी देखें: शाओमी का दमदार Redmi Y3 भारत में लॉन्च के लिए तैयार, जानें इसके बारे में सबकुछ
7 Mn+ Y series phones shipped since launch.
They ask Y do we call our fans the best. We say this is Y. And to celebrate this, we have a few surprises lined up for you.
You'll know exactly in 7 days. But what's with 7?
RT if you know it. #32MPSuperSelfie pic.twitter.com/8kSWF63uLq
— Redmi India (@RedmiIndia) April 18, 2019
रेडमी अकाउंट से किए गए ट्विट में इस बात का जिक्र किया गया है कि कंपनी वाई सीरीज के अंदर अब तक 7 मिलियन यूनिट बेच दिए हैं। लेकिन, इस ट्विट में 7 नंबर को अलग से दिखाया गया है, जिससे यह बात सामने आ रही है। बता दें कि कंपनी चीन में Redmi 7 को पहले ही लॉन्च कर चुकी है।
रेडमी 7 को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 1520 × 720 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.26-इंच की एचडीप्लस टीएफटी डिसप्ले है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इस फोन में कोर्निंग गोरिल्ला 5 है। इसके साथ ही रेडमी 7 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई 10 के साथ चीनी बाजार में उतारा गया था जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करता है। वहीं, ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है।
चीन में रेडमी 7 को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था, जिसमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी, 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इन तीनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो रेडमी 7 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए रेडमी 7 की नॉच में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi करने वाली है धमाका : 24 अप्रैल को लॉन्च होगा Redmi Y3, 32-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ होगी बड़ी बैटरी
रेडमी 7 में 4जी एलटीई व डुअल सिम तथा अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। शाओमी की ओर से रेडमी 7 को 3.5एमएम जैक के साथ बाजार में उतारा गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
The post शाओमी 24 अप्रैल को लॉन्च कर सकती Redmi 7, इन फीचर्स से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post शाओमी का दमदार Redmi Y3 भारत में लॉन्च के लिए तैयार, जानें इसके बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीन की स्मार्टफोन निर्माता शाओमी भारत में अपनी Y सीरीज के अंदर नए स्मार्टफोन यानी Y3 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने इस हैंडसेट के लॉन्च के लिए मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए हैं। मीडिया इनवाइट के अनुसार कंपनी 24 अप्रैल को आयोजित किए जाने वाले इवेंट के दौरान Redmi Y3 को लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले आइए इस फोन के बारे में अब तक आए लीक व जानकारियों के अनुसार जानते हैं कि कैसा होगा यह स्मार्टफोन।
Redmi Y3 कंपनी द्वारा पिछले साल लॉन्च किए गए Redmi Y2 का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। हालांकि, Y3 के नाम को कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर नहीं लिया है। लेकिन, ट्विट और ऑफिशियल मीडिया इनवाइट में Y का जिक्र किया गया है, जिससे साफ हो गया है कि कंपनी Y3 को लॉन्च करने वाली है।
शानदार डिजाइन
इस स्मार्टफोन में कंपनी एक दमदार सेल्फी कैमरा देगी और इसका प्रमोशन भी कंपनी उसकी प्रकार से कर रही है। कंपनी इस फोन को #32MPSuperSelfie के हैशटैग से प्रमोट कर रही है। शाओमी ने ट्वीट में स्मार्टफोन के एक हिस्से की तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें फोन का कैमरा और वाटर ड्रॉप नॉच शेप साफ दिख रहा है। यानी इस फोन में आपको रेडमी नोट 7 जैसा नॉच देखने को मिलेगा। इसके अलावा फोन में दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर बटन व पावर बटन दिया जाएगा। साथ ही रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा जैसा कि हम Redmi Note 7 व Redmi Note 7 pro में देख चुके हैं। इसके अलावा अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार फोन के रियर में वर्टिकल ट्रिपल कैमरा और कैमरे के बिल्कुल नीचे एलईडी लाइट होगी।

पावरफुल बैटरी
शाओमी ने रेडमी वाई3 से जुड़े अपने ट्वीट में एक वीडियो भी शेयर की हुई है। इस वीडियो में पूछा गया है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद आपका फोन कितनी देर तक चलता है। इस वीडियो को देखकर माना जा रहा है कि Xiaomi Redmi Y3 को कपंनी द्वारा बड़ी व पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में बैटरी 4,500एमएएच या इससे ज्यादा की हो सकती है। वहीं इस बात की भी पूरी उम्मीद है कि शाओमी रेडमी वाई3 फोन को फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस करेगी। इसे भी देखें: 4,499 रुपये वाला शाओमी रेडमी गो या 3,999 रुपये वाला नोकिया 1, जानें कौन सा एंडरॉयड गो फोन है बेस्ट च्वाइस
बेहतरीन सेल्फी कैमरा
Xiaomi ने Redmi Y3 के नाम के साथ ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स को भी पर्दे में रखा है। अन्य सभी स्पेसिफिकेशन्स को छुपाते हुए कंपनी ने रेडमी वाई3 के सिर्फ कैमरा सेग्मेंट का खुलासा कर दिया है। हाल ही में किए गए ट्वीट में शाओमी ने बता दिया है कि कंपनी के आने वाले स्मार्टफोन Redmi Y3 में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन का यह सेल्फी कैमरा किन खास फीचर्स व तकनीक से लैस होगा यह तो अभी पुख्ता नहीं है लेकिन शाओमी रेडमी वाई3 के फ्रंट कैमरे को 32एम सुपर सेल्फी कैमरा कह रही है।
Wait till 24th April, Y? Y? Y?. Stay tuned to @XiaomiIndia for more. #YYY pic.twitter.com/IQQg3ZHDy5
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) April 15, 2019
रैम व स्टोरेज
Redmi Y3 को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन को 2 वेरिएंट में भारत में लॉन्च करेगी। डिवाइस को 4जीबी रैम व 64जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस डिवाइस के 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पेश कर दे। वहीं, दोनों ही वेरिएंट्स समान क्षमता के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे। इसे भी देखें: 48-एमपी ट्रिपर रियर और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ लीक हुआ शाओमी का नया फोन, स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट से होगा लैस
एंडरॉयड व चिपसेट
उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने इस फोन को एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश करेगी जो मीआईयूआई 10 पर आधारित होगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन को आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 या 675 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है।
The post शाओमी का दमदार Redmi Y3 भारत में लॉन्च के लिए तैयार, जानें इसके बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Xiaomi करने वाली है धमाका : 24 अप्रैल को लॉन्च होगा Redmi Y3, 32-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ होगी बड़ी बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्विटर अकांउट पर एक विडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो से पता चला था कि कंपनी किसी नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसमें 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। कयास लगाए जा रहे थे कि यह फोन शाओमी की रेडमी वाई सीरीज़ का आगामी डिवाईस रेडमी वाई3 होगा। वहीं आज कंपनी ने इस फोन की उपस्थिति पर मुहर लगा दी है। शाओमी इंडिया ने मीडिया इन्वाईट भेजते हुए खुलासा कर दिया है कि कंपनी आने वाली 24 अप्रैल को भारत में एक ईवेंट आयोजित करने जा रही है और इस ईवेंट में मंच से शाओमी का नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि यह फोन कोई और नहीं बल्कि Redmi Y3 होगा।
Redmi Y3 लॉन्च डिटेल
शाओमी ने मीडिया इन्वाईट के साथ ही अपने ट्वीटर हैंडल पर भी इस लॉन्च ईवेंट की जानकारी दे दी है। शाओमी इंडिया 24 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में एक ईवेंट का आयोजन करेगी जहां रेडमी वाई3 लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि शाओमी ने अभी तक Redmi Y3 का नाम ओपन नहीं किया है। लेकिन कंपनी अपने हर ट्वीट, बैनर व मीडिया इन्वाईट में Why की जगह Y लिख रही है। यानि 24 अप्रैल को लॉन्च होने वाला फोन रेडमी वाई3 ही होगा। 24 अप्रैल को लॉन्च होने के बाद यह फोन कब से सेल के लिए उपलब्ध होगा यह जानकारी फोन लॉन्च के साथ ही प्राप्त होगी।
Y should selfies be less detailed? Y can’t we change the way we look at them?
Y wait? The #32MPSuperSelfie is coming your way soon. Revealing on 24-04-2019.
RT and guess what’s coming with #32MPSuperSelfie. pic.twitter.com/KbZqMg8vuV
— Redmi India (@RedmiIndia) April 15, 2019
32-एमपी सेल्फी कैमरा
Xiaomi ने Redmi Y3 के नाम के साथ ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स को भी पर्दे में रखा है। अन्य सभी स्पेसिफिकेशन्स को छुपाते हुए कंपनी ने रेडमी वाई3 के सिर्फ कैमरा सेग्मेंट का खुलासा किया है। अपने ट्वीट में शाओमी ने बता दिया है कि कंपनी के आने वाले स्मार्टफोन Redmi Y3 में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन का यह सेल्फी कैमरा किन खास फीचर्स व तकनीक से लैस होगा यह तो अभी पुख्ता नहीं है लेकिन शाओमी रेडमी वाई3 के फ्रंट कैमरे को 32MP Super Selfie कैमरा कह रही है। यह भी पढ़ें : ट्रिपल कैमरा और 8जीबी रैम के साथ इंडिया साइट पर लिस्ट हुआ Samsung Galaxy A70
पावरफुल होगी बैटरी
शाओमी ने रेडमी वाई3 से जुड़े अपने ट्वीट में एक वीडियो भी शेयर की हुई है। इस वीडियो में पूछा गया है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद आपका फोन कितनी देर तक चलता है। इस वीडियो को देखकर माना जा रहा है कि Xiaomi Redmi Y3 को कपंनी द्वारा बड़ी व पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में बैटरी 4,500एमएएच या इससे ज्यादा की हो सकती है। वहीं इस बात की भी पूरी उम्मीद है कि शाओमी रेडमी वाई3 फोन को फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस करेगी।

डॉट ड्रॉप नॉच
शाओमी द्वारा प्राप्त मीडिया इन्वाईट में Redmi Y3 के सेल्फी कैमरा के साथ फोन की डिसप्ले डिजाईन की जानकारी मिली है। इस फोटो में डॉटड्रॉप नॉच को दिखाया गया है। इस नॉच में रेडमी वाई3 का सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। नॉच डिसप्ले को देखकर कहा जा सकता है रेडमी वाई3 फ्रंट लुक के मामले में शाओमी द्वारा हालिया लॉन्च स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 प्रो जैसा होगा।
The post Xiaomi करने वाली है धमाका : 24 अप्रैल को लॉन्च होगा Redmi Y3, 32-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ होगी बड़ी बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आएगा Redmi Y3, कंपनी ने किया वीडियो टीज़र जारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
शाओमी ने पिछले साल भारतीय बाजार में अपनी रेडमी वाई सीरीज़ के अंदर Redmi Y2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी इसी सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए जल्द ही Redmi Y3 स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी कर रही है। इस बात की जानकारी शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेट मनु कुमार जैन द्वारा किए गए ट्विट से लगाया जा रहा है।
दरअसल, मनु कुमार जैन ने एक ट्विट किया है, जिसमें उन्होंने 35 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह पूरे 32 लोगों के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। वहीं, अगर ट्विट के कैप्शन को देखें तो उसमें ‘Y’ और 32 पर ज्यादा फोकस किया गया है। इससे उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही भारतीय मार्केट में वाई सीरीज़ के अंदर अपने अगला स्मार्टफोन रेडमी वाई3 लॉन्च करने वाली है।
हालांकि, ट्विट में फोन के नाम का जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन, यह साफ है कि आने वाला फोन 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे और वाई सीरीज़ के अंदर ही पेश किया जाएगा। कुछ समय पहले शाओमी रेडमी वाई3 को वाईफाई सर्टिफिकेशन्स साइट वाई-फाई अलायंस पर सर्टिफाइड किया गया था। रेडमी वाई3 को एम1810एफ6जी मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। वाई-फाई अलायंस की लिस्टिंग में रेडमी वाई3 की स्पेसिफिकेशन्स की कुछ ज्यादा जानकारी नहीं मिली थी लेकिन यह जरूर पुख्ता हो गया था कि शाओमी जल्द ही रेडमी वाई3 को पेश करने वाली है।
Mi fans! I got my hands on upcoming #Redmi phone & it is amazing! Went on a selfie rampage & the results are totally incredible.?
'Y' am I taking so many selfies? BTW I clicked '32' selfies with 32 @XiaomiIndia colleagues! ?
Can't wait to share more details with you. #Xiaomi pic.twitter.com/GSP7xhIpNS
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) April 10, 2019
वहीं, अब मनु कुमार जैन के ट्विट ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। लिस्टिंग में रेडमी वाई 3 को 2.4गीगाहर्ट्ज़ फ्रिक्वेंसी बैंड वाले वाई-फाई से सर्टिफाईड किया गया था। रेडमी वाई3 में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
रेडमी वाई2 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें पिछले साल पेश किए गए शाओमी रेडमी वाई2 की तो यह दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। इस फोन में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की एचडी+ बेजल लेस स्क्रीन दी गई है। यह फोन मीयूआई 9 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया था जो 2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 506 जीपीयू मौजूद है।
शाओमी रेडमी वाई2 को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। एक वेरिएंट में जहां 3जीबी की रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज है वहीं दूसरा वेरिएंट 4जीबी की रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस है। दोनों ही वेरिएंट की इंटरनल स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
शाओमी रेडमी वाई2 कैमरा सेग्मेंट एआई तकनीक से लैस है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है जो 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
The post 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आएगा Redmi Y3, कंपनी ने किया वीडियो टीज़र जारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post जल्द भारत में लॉन्च होने वाले हैं Redmi 7, Redmi 7A व Redmi Y3 स्मार्टफोन, जानें कैसे होंगे ये फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
शाओमी ने कुछ समय पहले ही इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro को स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं, अब सामने आ रही नई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी Redmi 7 को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। इससे पहले शाओमी अंर्तराष्ट्रीय मंच पर Redmi 7 को लॉन्च कर चुकी है।
भारत के फेसम लीक्सटर ईशान अग्रवाल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है कि कंपनी जल्द ही भारत में Redmi 7 को लॉन्च करने वाली है। इसके साथ ही ट्विट में जिक्र किया गया है शाओमी Redmi 7 के साथ Redmi Y3 को लॉन्च किए जाने की बात कही गई है। इतना ही नहीं कंपनी आने वाले समय में मॉडल कोड C3F के नाम के साथ Redmi 7A को पेश कर सकती है। इस डिवाइस को मार्केट में मौजूद Redmi 6A के अपग्रेडेड वेरिएंट के तौर पर पेश किया जा सकता है जो कि पिछले साल एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च हुआ था। हालांकि, फिलहाल कंपनी की ओर से किसी प्रकार की कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
Redmi 7 का डिजाइन
रेडमी 7 पहले से ही चीन की मार्केट में मौजूद है। इसलिए हम डिवाइस के डिजाइन के बारे में बता सकते हैं। शाओमी ने रेडमी नोट 7 की ही तरह डॉट-ड्रॉप नॉच के साथ आता है। फोन के तीनों किनारों पर जहां हल्के बेजल्स दिखाए गए हैं। वहीं नीचे की ओर अपेक्षाकृत बड़ा सा बॉडी पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपर नॉच में ही सेल्फी कैमरा मौजूद है। रेडमी 7 के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। बैक पैनल पर बाईं ओर वर्टिकल शेप में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जिसके ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। रेडमी 7 के बैक पैनल पर ही सेंटर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। यूएसबी पोर्ट फोन की नीचले पैनल पर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: शाओमी रेडमी 7 और सैमसंग गैलेक्सी एम10 में जानें कौन सा फोन है बेस्ट
As you all would expect, Xiaomi is soon launching the Redmi 7 in India. It will also be launching the Redmi Y3 after that, probably next month or so. And that's not all, I believe they are preparing another budget smartphone with model code C3F which is probably Redmi 7A. #Redmi pic.twitter.com/XgWLkMkAr9
— Ishan Agarwal (@ishanagarwal24) April 4, 2019
Redmi 7 की स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी 7 को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1520 × 720 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.26-इंच की एचडीप्लस टीएफटी डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इस फोन में कोर्निंग गोरिल्ला 5 का उपयोग किया गया है। रेडमी 7 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई 10 के साथ बाजार में उतारा गया है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है।
चीन में रेडमी 7 को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जो जिनमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी, 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इन तीनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो रेडमी 7 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए रेडमी 7 की नॉच में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसे भी देखें: पॉप-अप सेल्फी कैमरा और सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ आएगा शाओमी का रेडमी प्रो 2
रेडमी 7 में 4जी एलटीई व डुअल सिम तथा अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। शाओमी की ओर से रेडमी 7 को 3.5एमएम जैक के साथ बाजार में उतारा गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। चीनी बाजार में यह फोन आने वाली 26 मार्च से ब्लू, रेड और ब्लैक कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
The post जल्द भारत में लॉन्च होने वाले हैं Redmi 7, Redmi 7A व Redmi Y3 स्मार्टफोन, जानें कैसे होंगे ये फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>