Xiaomi redmi | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 25 Apr 2019 05:34:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 शाओमी की तैयारी ! 8जीबी रैम, 48-एमपी ट्रिपल कैमरा और स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर लॉन्च होगा यह दमदार फोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-snapdragon-855-phone-specs-leaked-8gb-ram-48mp-triple-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-snapdragon-855-phone-specs-leaked-8gb-ram-48mp-triple-camera/#respond Thu, 25 Apr 2019 05:34:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=30083 इस फोन में 32-एमपी का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

The post शाओमी की तैयारी ! 8जीबी रैम, 48-एमपी ट्रिपल कैमरा और स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर लॉन्च होगा यह दमदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi को लेकर कुछ दिनों से खबर आ रही है कि कंपनी एक नए हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईस पर काम कर रही है जिसे क्वालकॉम के सबसे नए और सबसे ​अधिक पावरफुल स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर पेश किया जाएगा। कई लीक्स में इस स्मार्टफोन का नाम Redmi Pro 2 बताया गया है लेकिन अभी तक कहीं से भी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि Redmi Pro 2 को ही शाओमी स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर पेश करेगी यह इस चिपसेट पर आधारित फोन किसी और नाम के साथ टेक मंच पर दस्तक देगा। शाओमी अभी तक जहां इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स को पर्दे में रखे हुए हैं वहीं एक ताजा लीक में इस फोन स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है।

शाओमी के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर शेयर की गई है। इस वेबसाइट पर टिपस्टर द्वारा एक फोटो फाईल अपलोड की गई है जिसमें शाओमी के आगामी स्मार्टफोन की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स शामिल है। आपको बता दें कि इसी फोटो फाईल को स्लैशलीक वेबसाइट पर भी शेयर किया गया है जहां फोन के नाम की जगह पर Redmi 855 लिखा गया है।

Xiaomi redmi snapdragon 855 phone specs leaked 8gb ram 48mp triple camera

Redmi 855 स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी के इस फोन की सबसे बड़ी खासियत फोन में मौजूद क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट होगा। आपको बता दें कि स्नैपड्रैगन 855 क्वालकॉम द्वारा लॉन्च किया गया अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट है। यह चिपसेट न सिर्फ बेहद फास्ट प्रोसेसिंग प्रदान करता है बल्कि साथ ही इस चिपसेट से लैस स्मार्टफोन 5जी नेटवर्क भी सपोर्ट करते हैं। यह चिपसेट फिलहाल सिर्फ हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईस के लिए लाया गया है। यह भी पढ़ें : लॉन्च से पहले सामने आई OnePlus 7 Pro की कीमत, 14 मई को उठेगा पर्दा

अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ताजा लीक के अनुसार इस फोन में 2340 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39-इंच की ​डिसप्ले दी जाएगी। माना जा रहा है कि शाओमी का यह फोन एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया जाएगा और जिसके चलते फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले स्वयं रेडमी के जनरल मैनेजर लू वेइबिंग ने कहा था कि कंपनी का यह आगामी स्मार्टफोन हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो पर पेश किया जाएगा।

Xiaomi redmi snapdragon 855 phone specs leaked 8gb ram 48mp triple camera

लीक के अनुसार रेडमी का यह आगामी स्मार्टफोन 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। वहीं फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो लीक में कहा गया है कि यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसी तरह रियर कैमरा सेटअप में दूसरा कैमरा सेंसर जहां 8-मेगापिक्सल का होगा वहीं तीसरा कैमरा सेंसर 13-मेगापिक्सल का दिया जाएगा।

Xiaomi redmi snapdragon 855 phone specs leaked 8gb ram 48mp triple camera

कथित Redmi 855 में सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात भी इस लीक में कही गई है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले शाओमी के एक फोन की फोटो भी सामने आई थी जिसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिखाया गया था। माना जा रहा है कि स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस होने वाले शाओमी के फोन में भी यही पॉप-अप सेल्फी कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। लीक के अनुसार शाओमी के इस आगामी स्मार्टफोन में एनएफसी कनेक्टिविटी देखने को मिलेगी। यह भी पढ़ें : 12,000एमएएच बैटरी और 17.3-इंच डिसप्ले से लैस होगा Samsung Galaxy View 2, लॉन्च से पहले ही हुआ खुलासा

शाओमी की ओर से हालांकि अभी तक इस फोन के नाम और इसकी लॉन्च की स्थिति पर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में जब तक कंपनी कोई आफिशियल घोषणा नहीं करती है तब तक इस फोन से जुड़ी स्पेसिफिकेशन्स को भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

weibo

The post शाओमी की तैयारी ! 8जीबी रैम, 48-एमपी ट्रिपल कैमरा और स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर लॉन्च होगा यह दमदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-snapdragon-855-phone-specs-leaked-8gb-ram-48mp-triple-camera/feed/ 0
चीन से भी ज्यादा इंडिया में बिकते हैं शाओमी के फोन ! https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-smartphone-sale-higher-in-india-than-china-q4-2018-counterpoint-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-smartphone-sale-higher-in-india-than-china-q4-2018-counterpoint-in-hindi/#respond Fri, 15 Feb 2019 10:56:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=27459 यह पहली बार है जब कोई चीनी ब्रांड अपने देश से ज्यादा दूसरे देश में खरीदा गया हो।

The post चीन से भी ज्यादा इंडिया में बिकते हैं शाओमी के फोन ! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन स्मार्टफोन बाजार से जुड़ी एक चौंकाने वाली रिपोर्ट हाल ही में सामने आई थी। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि बीते साल यानि 2018 में इंडिया में 143 मिलियन से भी ज्यादा स्मार्टफोन खरीदें गए हैं। यह आंकड़ा 14,23,00,000 फोन से भी ज्यादा है। इस रिपोर्ट में यह भी सामने आया था कि इस 1423 लाख स्मार्टफोंस में सबसे ज्यादा मोबाइल शाओमी के थे। वहीं अब शाओमी से जुड़ी एक और हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि शाओमी स्मार्टफोंस को पूरे विश्व में सबसे ज्यादा इंडिया में खरीदा जाता है। यानि शाओमी अपनी होम मार्केट चीन से भी ज्यादा इंडिया में बिकती है।

28 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा रेडमी नोट 7, जानें पूरी डिटेल और स्पेसिफिकेशन्स

इंडिया है शाओमी का सबसे बड़ा बाजार

शाओमी से जुड़ी यह रिपोर्ट काउंटरप्वाइंट ने शेयर की है। इस रिपोर्ट के अनुसार शाओमी द्वारा पूरी दुनिया में बेचे गए स्मार्टफोंस का 36 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ इंडिया में ही बेचा जाते हैं। यह पहली बार है जब कोई चीनी ब्रांड अपने देश से ज्यादा दूसरे देश में खरीदा गया हो। शाओमी के कुल वैश्विक बाजार का 36 प्रतिशत हिस्सा जहां भारत में है वहीं चीन में यह कंपनी अपने स्मार्टफोन बाजार का 35 प्रतिशत हिस्सा बेचती है। यह आकंड़ा साल 2018 की अंतिम तिमाही का है।

xiaomi-smartphone-sale-higher-in-india-than-china-q4-2018-counterpoint-in-hindi

कितने शाओमी फोन बिकते हैं भारत में

पिछले दिनों आई रिपोर्ट में बताया गया था कि साल 2018 के दौरान इंडियन स्मार्टफोन बाजार का 28.9 प्रतिशत हिस्सा शाओमी ब्रांड के नाम रहा है। साल 2018 में शाओमी के 41.1 मिलियन के ज्यादा स्मार्टफोन बिके हैं। इस सूची में सैमसंग दूसरे नंबर पर आई है जिसे 22.4 प्रतिशत मार्केट शेयर प्राप्त हुए हैं। इसी तरह 10 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ वीवो तीसरे तथा 7.2 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ओपो चौथे नंबर पर रही है। साल 2018 में शाओमी के 41.1 मिलियन के ज्यादा स्मार्टफोन बिके हैं।

ये शाओमी स्मार्टफोन होंगे नए और एडवांस मीयूआई 11 से अपडेट, देखें क्या आपका फोन भी है इस लिस्ट में शामिल

किस देश में है शाओमी का क्या हाल

शाओमी ने चीन को भी पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा स्मार्टफोन जहां भारत में बेचे है। वहीं इन दोनों देशों के अलावा बाकी एशियाई देशों में शाओमी का शेयर 16 प्रतिशत है। वहीं यूरोप में शाअेामी ने 8 प्रतिशत स्मार्टफोन बेचे है। इस लिस्ट के अनुसार शाओमी ने मीडल ईस्ट और एशिया में 3 प्रतिशत तथा सेंट्रल और लेटिन अमेरिका में 2 प्रतिशत स्मार्टफोन बेचे हैं।

The post चीन से भी ज्यादा इंडिया में बिकते हैं शाओमी के फोन ! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-smartphone-sale-higher-in-india-than-china-q4-2018-counterpoint-in-hindi/feed/ 0
शाओमी का दिवाली धमाका: रिटेल स्टोर्स पर मिलेगा 3,000 रुपये डिस्काउंट और 1,000 रुपये का कैशबैक https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-offer-discount-on-redmi-phone-in-offline-store-with-cashback-in-hindi/ Thu, 18 Oct 2018 05:13:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23702 आॅफर खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए है जो रिटेल स्टोर्स व दुकानों से स्मार्टफोन खरीदते हैं।

The post शाओमी का दिवाली धमाका: रिटेल स्टोर्स पर मिलेगा 3,000 रुपये डिस्काउंट और 1,000 रुपये का कैशबैक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी आज इंडियन स्मार्टफोन बाजार के बड़े हिस्से पर राज करती है।​ शाओमी के स्मार्टफोन लगातार देश में नंबर वन की पॉजिशन पर आ रहे हैं। शाओमी फैन कंपनी के स्मार्टफोन पर जितना भरोसा करते हैं शाओमी इंडिया भी अपने यूजर्स की खुशी का उतना ही ध्यान रखती है। समय समय मी सेल आयोजित करने वाली शाओमी ने दिपावली के मौके पर शाओमी के आॅफलाईन ग्राहकों के लिए बेहद ही शानदार आॅफर की शुरूआत की है। इस खास आॅफर के तहत शाओमी अपने स्मार्टफोंस पर 3,000 रुपये तक की छूट और 1,000 रुपये तक का कैशबैक दे रही है।

शाओमी की ओर से दिवाली के उपलक्ष पर आयोजित की गई यह सेल खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए है जो इंटरनेट पर आॅनलाईन शॉपिंग नहीं करते बल्कि अपने नजदीकी रिटेल स्टोर्स व दुकानों से स्मार्टफोन खरीदते हैं। शाओमी अपने इस फेस्टिवल आॅफर के तहत कंपनी की कई हिट स्मार्टफोंस पर डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट के बाद रिटेल स्टोर्स से खरीदे जाने वाले शाओमी स्मार्टफोन अपने आॅनलाईन प्राइस से भी सस्ते पड़ रहे हैं।

mi-sale

शाओमी आॅफर के तहत आॅफलाईन बाजार में 13,499 रुपये की कीमत पर बिकने वाले शाओमी रेडमी वाई2 के 4जीबी रैम वेरिएंट पर 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इस डिस्काउंट के बाद रेडमी वाई2 को सिर्फ 11,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसी तरह 17,499 रुपये की कीमत पर बिकने वाले शाओमी मी ए2 को आॅफर के तहत दो हजार रुपये की छूट के बाद 15,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

10जीबी रैम और 5जी सपोर्ट केे साथ आ रहा है शाओमी मी मिक्स 3! 25 अक्टूबर को होगा लॉन्च

शाओमी के हिट स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 प्रो पर भी कंपनी सीधे 2,000 रुपये की छूट दे रही है। अब तक शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 13,999 रुपये और 6जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता था।

xioami-offline-store

शाओमी अपने हाईएंड डिवाईस मी मिक्स 2 पर ग्राहकों को 3,000 रुपये की डिस्काउंट दे रही है। मी मिक्स 2 अभी तक जहां 30,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध था वहीं अब इस फोन को 27,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इन डिस्काउंट के साथ ही शाओमी स्मार्टफोंस की खरीद पर कैशबैक भी दे रही है। एसबीआई कार्ड से फोन की खरीदारी करने पर शाओमी 500 रुपये का फ्लेट कैशबैक दे रही है।

25 महीनों में 25,00,00,000 यूजर जोड़ कर जियो ने बनाया रिकॉर्ड

यदि आप 10,000 रुपये से कम की कीमत वाले का भुगतान पेटीएम से करते हैं तो 500 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा। वहीं यदि 10,000 रुपये से ज्यादा का फोन खरीदते हैं तो 1,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा। इस स्पेशल आॅफर के तहत कंपनी के पोको एफ1 को नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि शाओमी के इस शानदार आॅफर की शुरूआत आज 18 अक्टूबर से हो गई है और यह दिवाली के दिन यानि 9 नवंबर तक चलेगा।

The post शाओमी का दिवाली धमाका: रिटेल स्टोर्स पर मिलेगा 3,000 रुपये डिस्काउंट और 1,000 रुपये का कैशबैक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
बड़ी खबर ! बैन हो सकते है शाओमी के 8 स्मार्टफोन, रेडमी नोट 5 सीरीज़ और मी मिक्स जैसे हिट फोन इस लिस्ट में शामिल https://www.91mobiles.com/hindi/coolpad-takes-xiaomi-to-court-over-patent-infringement-8-mi-smartphone-could-be-ban-in-hindi/ Fri, 11 May 2018 07:20:22 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19704 ..तो ये 8 स्मार्टफोंस अब बाजार में नहीं बिकेंगे।

The post बड़ी खबर ! बैन हो सकते है शाओमी के 8 स्मार्टफोन, रेडमी नोट 5 सीरीज़ और मी मिक्स जैसे हिट फोन इस लिस्ट में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी कंपनी शाओमी ने भारतीय टेक बाजार में थोड़े ही समय में वो मुकाम पा लिया है जो शायद ही कोई दूसरी मौजूदा कंपनी पा सके। कुछ ही स्मार्टफोंस की बदौलत शाओमी इंडिया में नंबर वन मोबाईल ब्रांड बन चुका है। लेकिन शाओमी की यह चमक अब कभी भी फीकी पड़ सकती है। किसी भी दिन ऐसी खबर आ सकती है जिसमें बताया जाएगा कि शाओमी कंपनी ने अपने 8 स्मार्टफोंस का निर्माण अब बंद ​कर दिया है और ये स्मार्टफोन अब बाजार में नहीं बिकेंगे।

यह बात जितनी चौंकाने वाली है उतनी ही पेचीदा भी है। शाओमी इन स्मार्टफोंस को अपनी मर्जी से नहीं बल्कि कोर्ट के आदेश की वजह से बंद करेगी। और कोर्ट के इस आदेश की वजह होगी शाओमी पर लगा पेटेंट चोरी का इल्जाम। इस मामले में शाओमी के जो 8 स्मार्टफोन खतरे में हैं वो है — शाओमी मी मिक्स, रेडमी नोट 4एक्स, मी 6, मी मैक्स 2, मी नोट 3, रेडमी नोट 5, रेडमी नोट 5 प्लस (भारत में रेडमी नोट 5 प्रो ) और मी 5एक्स। इन सभी 8 स्मार्टफोन्स को पेटेंट चोरी वाला प्रोडक्ट माना गया है।

mi-home-gurugram-1

यह किस्सा शुरू हुआ था 3 महीने पहले जब कथित तौर पर शाओमी को पेटेंट उल्लंघन का दोषी करार मानते हुए एक मुकद्दमा दायर हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह मुकद्दमा दर्ज कराने वाली कंपनी है कूलपैड। कूलपैड ने ही शाओमी पर उनके पेटेंट अधिकार को चोरी कर उनका यूज़ करने का आरोप लगाया है। कूलपैड सीईओ ज़िआंग चैंग का कहना है कि, ‘पहले हमें लगा कि हम कोर्ट के बाहर ही यह मामला सुलझा लेंगे, लेकिन शाओमी के ढ़ीले रवैये के बाद अब कूलपैड को कोर्ट में जाना ही पड़ेगा’।

शाओमी ने चला एक और दांव, लॉन्च किया बेहद ही शानदार स्मार्टफोन रेडमी एस2, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

कूलपैड ने शाओमी के खिलाफ यह मामला अपनी अधीनस्थ कंपनी यूलॉंग कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी के माध्यम से दर्ज कराया है। कूलपैड का आरोप है कि शाओमी अपने स्मार्टफोन्स में उन तकनीक या फीचर्स का इस्तेमाल कर रही है जिनका पेटेंट अधिकार कूलपैड के पास है। इस पेटेंट में ऐप आॅयकन मैनेजमेंट, नोटिफिकेशन्स और सिस्टम यूआई जैसे फीचर्स शामिल है।

xiaomi-coolpad

शाओमी के उपर बताए गए 8 स्मार्टफोंन का प्रोडक्शन और उनकी सेल को तात्कालिक प्रभाव से बंद कराने की मांग कूलपैड द्वारा की गई है। इसके साथ ही कूलपैड का कहना है कि शाओमी द्वारा कंपनी को हुए नुकसान की भरपाई भी शाओमी को ही करनी पड़ेगी। गौरतलब है कि इस भरपाई में नगद राशि भी शामिल हो सकती है। बहरहाल क्या सच में शाओमी पर आरोप सिद्ध होगा और कंपनी को अपने से 8 सुपरहिट स्मार्टफोंस बंद करने पड़ेंगे, यह सब कोर्ट के आदेश पर ही निर्भर करता है।

कूलपैड के इस आरोप के बाद शाओमी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि मार्च 2018 तक कंपनी चीन के इंटलऐक्चुअल प्रोपर्टी आॅफिस में 3,600 के करीब पेटेंट अपने नाम करा चुकी है जब्कि 10,900 से भी पेटेंट अभी प्रोसेस में है। इसी तरह ग्लोबल मंच पर शाओमी 3,500 के करीब पेटेंट अपने नाम दर्ज करा चुकी है और 5,800 के करीब पेटेंट अभी यूएस व यू​रोप के साथ ही भारत, जापान व रशिया में निर्माणाधीन है। इन आंकड़ो को सामनें लाते हुए शाओमी साफ तौर पर कूलपैड के आरोपो का खंडन करती है।

The post बड़ी खबर ! बैन हो सकते है शाओमी के 8 स्मार्टफोन, रेडमी नोट 5 सीरीज़ और मी मिक्स जैसे हिट फोन इस लिस्ट में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
अब शाओमी फोन में जियो देगा 30जीबी अतिरिक्त डाटा, जानें कैसे लें लाभ https://www.91mobiles.com/hindi/30gb-extra-data-free-with-reliance-jio-on-xiaomi-smartphones-in-hindi/ Thu, 29 Jun 2017 10:54:45 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9100 शाओमी और रिलायंस जियो ने हाथ मिलाया है। रिलायंस जियो शाओमी स्मार्टफोन्स पर 30जीबी 4जी डाटा मुफ्त दे रही है।

The post अब शाओमी फोन में जियो देगा 30जीबी अतिरिक्त डाटा, जानें कैसे लें लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन कंपनी शाओमी की फैन फॉलोविंग आज भारत में इस कदर बढ़ रही है कि इसके हर फोन की सेल शुरू होने के कुछ समय में आउट आॅफ स्टॉक हो जाती है। शाओमी के प्रति लोगों की दिवानगी और रिलायंस जियो में प्रति इंडियन यूजर्स के भरोसे को और भी मजबूत करते हुए शाओमी और रिलायंस जियो ने हाथ मिलाया है। रिलायंस जियो शाओमी स्मार्टफोन्स पर 30जीबी 4जी डाटा मुफ्त दे रही है।

अब यह कंपनी दे रही है 120जीबी 4जी डाटा के साथ 60 दिनों तक वॉयस काल फ्री

शाओमी के स्मार्टफोन्स पर रिलायंस जियो यूज करने वाले उपभोक्ताओं को कंपनी 30जीबी अतिरिक्त 4जी इंटरनेट डाटा दे रही है। यह आॅफर जियो के प्राइम मेंबर्स के लिए पेश किया गया है। इसके अंतगर्त जियो का 309 रुपये या इससे अधिक का रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को हर महीना 5जीबी डाटा ​अतिरिक्त दिया जाएगा।

Image Credit: getyourlifegirl.com
Image Credit: getyourlifegirl.com

इस आॅफर का लाभ शाओमी स्मार्टफोन यूजर अपने ​रिलायंस जियो नंबर पर अधिकतम 6 बार उठा सकते है तथा 6 रिचार्ज 31 मार्च 2018 की अवधि में कभी भी कराए जा सकते हैं। वहीं कंपनी की ओर से इस आॅफर पर एक शर्त भी रखी गई है जिसके अनुसार अतिरिक्त मुफ्त डाटा का लाभ उन्हीं जियो ग्राहकों को मिलेगा जिन्होंने 16 जून या उसके बाद शाओमी के किसी स्मार्टफोन में अपना नंबर एक्टिवेट किया हो।

नोकिया का एक और फीचर फोन आया सामनें, जानें कैसा​ दिखेगा यह फोन

शाओमी और जियो की ओर से इस लुभावने आॅफर को शाओमी रेडमी 2, शाओमी रेडमी 2 प्राईम, शाओमी रेडमी नोट 4जी, शाओमी रेडमी नोट 4जी प्राइम, शाओमी मी 4आई, शाओमी रेडमी नोट 3, शाओमी मी5, शाओमी मी मैक्स, शाओमी मी मैक्स प्राईम, शाओमी रेडमी 3एस, शाओमी रेडमी 3एस प्राइम, शाओमी रेडमी नोट 4, शाओमी रेडमी नोट 4ए और शाओमी रेडमी 4 स्मार्टफोन पर जारी किया गया है।

The post अब शाओमी फोन में जियो देगा 30जीबी अतिरिक्त डाटा, जानें कैसे लें लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी लॉन्च करेगा 6जीबी रैम वाला रेडमी प्रो2 https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-pro-2-leaked-with-specifications-and-price-in-hindi/ Wed, 12 Apr 2017 11:14:15 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6697 शाओमी के नए स्मार्टफोन रेडमी प्रो 2 को लेकर नई जानकारी सामने आई है जिसमें फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसकी कीमत का भी खुलासा किया गया है।

The post शाओमी लॉन्च करेगा 6जीबी रैम वाला रेडमी प्रो2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ समय से शाओमी को लेकर खबरें आ रही थी कि कंपनी जल्द ही अपना कोई मीड रेंज डिवाईस पेश करने जा रही है। वहीं अब शाओमी के ही नए स्मार्टफोन रेडमी प्रो 2 को लेकर नई जानकारी सामने आई है जिसमें फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसकी कीमत का भी खुलासा किया गया है।

6जीबी रैम वाला शाओमी मी6 19 अप्रैल को होगा लॉन्च

चीनी रिटेलर टाओबाओ ने शाओमी रेडमी प्रो 2 को लेकर नई जानकारी शेयर की है। इसके मुताबिक शाओमी अपने आगामी स्मार्टफोन को रैम और स्टोरेज के​ हिसाब से दो वेरिएंट में लॉन्च करेगी। एक वेरिएंट में जहां 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगी वहीं दूसरे में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की मैमोरी दी जाएगी।

xiaomi-redmi-pro2-1

रेडमी प्रो 2 के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर कार्य करेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल पिक्सल आॅटो फोकस तकनीक से लैस 12-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स62 कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

4000एमएच बैटरी वाले मोटो सी प्लस की जानकारी लीक

इस लीक में रेडमी प्रो 2 के 4जीबी/64जीबी वेरिएंट की कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 15,000 रुपये तथा 6जीबी/128जीबी वेरिएंट की कीमत 16,800 रुपये होगी। जो मई माह में मोबाईल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।

The post शाओमी लॉन्च करेगा 6जीबी रैम वाला रेडमी प्रो2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें कैसे करें शाओमी रेडमी 4ए की खरीदारी, हर घंटे एक लकी यूजर को फोन मिलेगा फ्री https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-buy-redmi-4a-in-hindi/ Tue, 21 Mar 2017 06:56:32 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6059 अमेजन पर आॅफर के तहत हर घंटे किसी एक प्री-रजिस्ट्रेशन करने वाले यूजर को रेडमी 4ए फोन मुफ्त में दिया जा रहा है।

The post जानें कैसे करें शाओमी रेडमी 4ए की खरीदारी, हर घंटे एक लकी यूजर को फोन मिलेगा फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने कल भारत में अपना अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन रेडमी 4ए लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है। जाहिर सी बात है शाओमी ब्रांड के स्मार्टफोन जिस तरह इंडियन यूजर्स द्वारा पसंद किए जा रहे है, उस​ हिसाब से रेडमी 4ए को भी लोग जरूर लेना चाहेंगे। आईये आपको बताते हैं ​किस तरह शाओमी का सस्ता स्मार्टफोन कैसे अपना बनाया जा सकता है।

शाओमी का सबसे सस्ता एंडरॉयड फोन रेडमी 4ए, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी ने रेडमी 4ए को 5,999 रुपये में लॉन्च किया है, जो 23 मार्च से कंपनी की आॅफिशियल साइट मी डॉट कॉम के साथ ही ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी की ओर से रेडमी 4ए को फिलहाल डार्क ग्रे और रोज़ कलर वेरिएंट में ही सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा तथा इस फोन को रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट 6 अप्रैल से सेल में आ जाएगा।

मी डॉट कॉम से शाओमी के इस सस्ते और दमदार स्मार्टफोन को पाने के लिए यहां क्लिक करना होगा। 23 मार्च से इस फोन को डार्क ग्रे और गोल्ड कलर में खरीद सकते है। शाओमी की साइट पर यह फोन फ्री डिलीवरी और कैश आॅन डिलीवरी के आॅप्शन्स के साथ उपलब्ध है।

xiaomi-redmi-4a

अमेज़न इंडिया से शाओमी का यह शानदार स्मार्टफोन खरीदने के लिए यहां क्लिक करें। इस साइट पर भी आप 23 मार्च से पहले अपनी ईमेल से खुद को रजिस्टर कर सकती है, जिसके बाद रेडमी 4ए की सेल शुरू होने से पहले ही आपको नोटिफाई कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि अमेजन पर आॅफर के तहत हर घंटे किसी एक प्री-रजिस्ट्रेशन करने वाले यूजर को रेडमी 4ए फोन मुफ्त में दिया जा रहा है।

23-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ नुबिया जेड11 मिनि एस

रेडमी 4ए के लिए स्वयं को रजिस्टर करने के लिए उपर दिए गए लिंक पर अपने फेसबुक अकाउंट या अमेज़न अकाउंट से लॉग इन करना होगा। तथा अपनी अपनी निजी जानकारी के साथ ही फोन के मॉडल व कलर के साथ पेमेंट मोड तथा एड्रेस बताना होगा। एक बार रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको नोटिफिकेशन प्राप्त होगी तथा आप रेडमी 4ए के प्री-​रजिट्रर्ड यूजर्स में शामिल हो जाएंगे

The post जानें कैसे करें शाओमी रेडमी 4ए की खरीदारी, हर घंटे एक लकी यूजर को फोन मिलेगा फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
45 दिनों में ही 10 लाख से ज्यादा बिका शाओमी रेडमी नोट 4, बनाया नया रिकॉर्ड https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-4-fastest-device-to-sell-over-a-million-units-in-india-in-hindi/ Wed, 15 Mar 2017 08:10:52 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5938 मनु जैन के मुताबिक शाओमी इंडिया ने रेडमी नोट4 के जरिये भारत में तकरीबन 7,000 करोड़ का व्यापार किया है

The post 45 दिनों में ही 10 लाख से ज्यादा बिका शाओमी रेडमी नोट 4, बनाया नया रिकॉर्ड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल की शुरूआत में चीनी कंपनी शाओमी ने भारत में अपनी रेडमी सीरीज़ में स्मार्टफोन नोट 4 को पेश करते वक्त सोचा तक नहीं होगी कि तमाम बड़े और महंगे मॉडल्स देश में होने के बावजूद यह फोन इतनी जल्दी युवाओं के बीच लो​कप्रिय हो जाएगा। इस फोन की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मात्र 45 दिन में रेडमी नोट 4 की 1 मिलियन से ज्यादा यूनिट की सेल हुई है।

शाओमी इंडिया के मेनेजिंग डायरेक्टर मनु जैन में अपने आॅफिशियल ​ट्वीटर अकांउट से इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि रेडमी नोट 4 ने देश में लॉन्च के 45 दिन में भीतर ही अपनी 1 मिलियन से ज्यादा यूनिट सेल की है। और रेडमी नोट 4 पहला ऐसा स्मार्टफोन ही जिसने इतने कम समय में 1​ मिलियन यूनिट सेल करने की उपलब्धि हासिल की है।

शाओमी रेडमी नोट4 की बात की जाए तो यह फोन कंपनी द्वारा एमआईयूआई 8 के साथ एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर पेश किया गया है जो आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है। यह फोन 2/3/4जीबी रैम वेरिएंट में मौजूद है जो 32/64जीबी मैमोरी सपोर्ट करता है। इस फोन में 1080पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की डिसप्ले दी गई है।

4जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ मोटो जी5 प्लस

फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन डुअल सिम, 4जी वोएलटीई और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी तकनीक के साथ 4,100एमएएच की बैटरी से लैस है।

6जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च होगा लेईको ले एक्स 850

मनु जैन के मुताबिक शाओमी इंडिया ने रेडमी नोट4 के जरिये भारत में तकरीबन 7,000 करोड़ का व्यापार किया है, जो भारत में शाओमी के बेहतर वर्तमान और उज्जवल भविष्य को दर्शाता है।

The post 45 दिनों में ही 10 लाख से ज्यादा बिका शाओमी रेडमी नोट 4, बनाया नया रिकॉर्ड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>