Xolo Era 1x | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 17 Jul 2017 07:40:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 कम कीमत में ज़ोलो का यह 4जी फोन सेल्फी लवर्स के लिए है खास https://www.91mobiles.com/hindi/xolo-era-1x-pro-launched-in-india-in-hindi/ Mon, 17 Jul 2017 07:31:14 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9589 ज़ोलो ईरा 1एक्स प्रो कंपनी द्वारा पेश किया गया कम बजट वाला 4जी वोएलटीई फोन है जो महज़ 5,888 रुपये की कीमत पर शॉपिंग साइट स्नैपडील पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post कम कीमत में ज़ोलो का यह 4जी फोन सेल्फी लवर्स के लिए है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल ही स्मार्टफोन कंपनी ज़ोलो ने कम बजट वाला स्मार्टफोन ईरा 1एक्स लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी ने इस फोन के उन्नत वर्ज़न ईरा 1एक्स प्रो को भारत में लॉन्च कर दिया है। ज़ोलो ईरा 1एक्स प्रो भी कंपनी द्वारा पेश किया गया कम बजट वाला 4जी वोएलटीई फोन है जो महज़ 5,888 रुपये की कीमत पर शॉपिंग साइट स्नैपडील पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

सेल्फी लवर्स के लिए इंटेक्स ने लॉन्च किया कम कीमत वाला ‘एक्वा सेल्फी’

ज़ोलो ईरा 1एक्स प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी द्वारा इस फोन को 5-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमेलो आधा​रित है तथा 1.5गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।

xolo-era-1x-pro

कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी रैम तथा 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा फोन के फ्रंट पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

डुअल कैमरे वाले सैमसंग गैलेक्सी सी10 की इमेज हुई लीक, देखें कैसा है यह फोन

बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही यह फोन अपने 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ बेहतरीन इंटरनेट कने​क्टिविटी प्रदान करता है। पावर बैकअप के लिए ज़ोलो ईरा 1एक्स प्रो में 2,500एमएएच की बैटरी दी गई है। स्नैपडील से इस फोन को ब्लैक तथा गोल्ड कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

The post कम कीमत में ज़ोलो का यह 4जी फोन सेल्फी लवर्स के लिए है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>