The post जोलो ने अपने इस फोन की कीमत में की भारी कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
साल की शुरूआत में ही जोलो ने अपना कम बजट वाला स्मार्टफोन ऐरा 2एक्स लॉन्च किया था। 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही कम कीमत और शानदार स्पेसिफिकेशन्स के चलते इस फोन को काफी पसंद किया गया था। फोन की डिमांड को देखते हुए अब कंपनी ने इस फोन की कीमत में कटौती की है जिसके बाद यह 6,222 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।
आॅनर 6सी हुआ लॉन्च, जानें इस बजट फोन के स्मार्ट फीचर्स
जोलो ऐरा 2एक्स को कंपनी की ओर से 2जीबी और 3जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया था, जिनकी कीमत क्रमश: 6,666 रुपये और 7,499 रुपये थी। वहीं अब कीमत की दरों में कटौती करने के बाद 2जीबी रैम वेरिएंट 6,222 रुपये और 3जीबी रैम वेरिएंट 6,777 रुपये में एक्सक्लूसिव रूप से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिक रहा है।

ऐरा 2एक्स की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 5-इंच की एचडी डिसप्ले से लैस है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमेलो आधारित है तथा 1.25गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर पर कार्य करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट दिया गया है।
6,600एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ शाओमी का नया टैब, खुबियां जानकर रह जाएंगे दंग
जोलो के इस फोन के दोनों रैम वेरिएंट में 16जीबी की स्टोरज दी गई है वहीं ऐरा 2एक्स में 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। 2,500एमएएच की बैटरी के साथ यह फोन अब भारतीय बाजार में ब्लैक गनमेटल और लाटे गोल्ड ह्यू कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।
The post जोलो ने अपने इस फोन की कीमत में की भारी कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post जोलो ने उतारा 3जीबी रैम के साथ सस्ता 4जी वोएलटीई फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी जोलो ने एरा 2एक्स स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। कम कीमत के इस फोन को बेहद ही खास फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आपको 4जी वोएल्टीई सपोर्ट भी मिलेगा। अर्थात आप इस फोन में जियो सिम का उपयोग कर सकते हैं। जोलो एरा 2एक्स कंपनी द्वारा पिछले साल लॉन्च एरा 2 का ही अपग्रेड संस्करण है। इसमें कंपनी ने कई फीचर्स को अपग्रेड किया है।
जोलो एरा 2एक्स में आपको 5-इंच आईपीएस स्क्रीन मिलेगी। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन एचडी (1280×720 पिक्सल) है। यह फोन मीडियाटेक चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 1.25गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने जोलो एरा 2एक्स को दो मैमोरी विकल्प में लॉन्च किया है। 2जी रैम और 3जीबी रैम मैमोरी के साथ दोनों मॉडल में आपको 16जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। हालांकि आप अलग से 32जीबी तक का मााइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
होग गया खुलासा, 18 अप्रैल को लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी एस8
फोटोग्राफी के लिए इस फॅोन में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो एलईडी फ्लैश के साथ उपलब्ध है। कैमरे को 5पी लेंस और ब्लू ग्लास फिल्टर के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई के साथ वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 2,500 एमएएच की बैटरी है।
एलजी की वेबसाईट पर लिस्ट हुआ 5.7-इंच स्क्रीन वाला स्टायलो3
जहां तक फोन के कीमत की बात है तो जोलो ऐरा 2एक्स 2जीबी रैम वाले फोन की कीमत 6,666 रुपये है। वहीं 3जीबी रैम वाले मॉडल के लिए आपको 7,499 रुपये चुकाने होंगे। 9 जनवरी से इस फोन को एक्सक्लूसिव आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट से लिया जा सकता है।
The post जोलो ने उतारा 3जीबी रैम के साथ सस्ता 4जी वोएलटीई फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5 जनवरी को लॉन्च होगा ज़ोलो ईरा 2एक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ज़ोलो भारतीय बाजार में अपना एक और स्मार्टफोन उतारने की तैयारी में है जिसके लिए कंपनी ने मीडिया इन्वाईट भेजने भी शुरू कर दिए हैं। ज़ोलो का यह नया स्मार्टफोन ज़ोलो ईरा 2एक्स नाम से लॉन्च होगा। टैप टू अनलॉक फ़ीचर से लैस यह फोन आगामी 9 जनवरी से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Never miss a special moment again because you couldn’t open the camera in time. Jan 09, 2017. #TapToLife #OnlyOnFlipkart pic.twitter.com/96qWbXHFRD
— XOLO (@MyXOLO) January 2, 2017
ज़ोलो ईरा 2एक्स ईरा 1एक्स का ही अपग्रेड वर्जन बताया जा रह है। कंपनी द्वारा भेजे इन्वाईट के अनुसार यह 5 जनवरी को दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा जिसके बाद फ्लिपकार्ट पर इसकी सेल 9 जनवरी से शुरू होगी। हालांकि कंपनी की ओर से अब तक ज़ोलो ईरा 2एक्स के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में खुलासा नहीं किया गया है परंतु उम्मीद की जा रही है कि यह फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन के मामले में ज़ोलो ईरा 1एक्स के करीब ही होगा।
जानें क्यों लाखों फोन पर बंद हुई व्हाट्सऐप की सर्विस
अगर नज़र डाले ज़ोलो ईरा 1एक्स पर तो कंपनी ने इस फोन में 1280×720 पिक्सल वाली 5 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले दी है। यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज़ वाले क्वाड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है तथा इसमें 1 जीबी के साथ 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए ज़ोलो ईरा 1एक्स में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो आधारित इस डुअल सिम सपोर्टिड फोन में 2,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की कीमत भारत में 4,999 रुपये है। इस लिहाज़ से उम्मीद की जा सकती है कि ज़ोलो ईरा 2एक्स भी आकर्षक फ़ीचर वाला एक बजट फोन होगा।
The post 5 जनवरी को लॉन्च होगा ज़ोलो ईरा 2एक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>