Yamaha Electric Scooter | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 10:31:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 बवाल मचाने 11 अप्रैल को इंडिया आ रहा Yamaha Electric Scooter!, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/yamaha-electric-scooter-launching-india-soon-price-specifications-range/ https://www.91mobiles.com/hindi/yamaha-electric-scooter-launching-india-soon-price-specifications-range/#respond Tue, 15 Mar 2022 05:31:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77354 Yamaha electric scooter इंडिया में अगले माह अप्रैल में लॉन्च हो सकता है।

The post बवाल मचाने 11 अप्रैल को इंडिया आ रहा Yamaha Electric Scooter!, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Electric vehicles बहुत तेजी से मार्केट पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं। लेकिन, सबसे ज्यादा बदलाव टू-व्हीलर सेगमेंट में देखने को मिल रहा है। वहीं, हाल ही में यामाहा के Yamaha E01 और Yamaha Neo’s को पेश करने के बाद कंपनी ने यूरोपियन मार्केट में Yamaha Neo’s इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया था। वहीं, एक रिपोर्ट की मानें तो Yamaha इनमें से एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को अगले माह 11 अप्रैल को लॉन्च कर सकती है। Yamaha Neo’s और Yamaha E01, अगर भारत में पेश की जाती हैं, तो वे अन्य प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर जैसे Ola S1 Pro, Ather 450x, बाउंस इनफिनिटी E1 और सिंपल वन के मुकाबले ज्यागा ग्राहकों को पसंद आ सकती हैं। आइए जानते हैं अब तक Yamaha Electric Scooter के बारे में क्या जानकारी सामने आई है।

Yamaha Neo’s और Yamaha E01 की कीमत (लीक)

Yamaha Neo’s को हाल ही में यूरोपियान मार्केट में पेश किया जा चुका है। वहीं, कुछ समय पहले कंपनी ने Yamaha Neo’s के साथ ही Yamaha E01 को भी शोकेस किया था। Neo’s E-scooter को यूरोपियन मार्केट में EUR 3,005 (लगभग Rs 2.52 लाख) में पेश किया गया था। लेकिन, इसकी भारतीय कीमत अलग हो सकती है। भारतीय कीमतें कई आधार पर तय की जाएगी, जिसमें सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी भी होगी। इसे भी पढ़ें: 140KM तक की रेंज के साथ इन दो तगड़े Electric Scooters ने मारी एंट्री, जानें इनके बारे में सबकुछ

Yamaha Electric Scooters E01 And NEOs Debut long range stylish look

Yamaha Neo’s के स्पेसिफिकेशन्स

नियो इलेक्ट्रिक स्कूटर मूल रूप से 50cc स्कूटर के इलेक्ट्रिक की तरह ही है। वहीं, कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, Yamaha पहले से ही 50cc पेट्रोल वाले Neo स्कूटर को बेच रही है। लगभग 2kW रेटेड एक इलेक्ट्रिक मोटर हब-माउंटेड मोटर को शक्ति प्रदान करती है जो एक स्वैपेबल लिथियम-आयन बैटरी से लैस है। यूरोप में कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो राइडिंग मोड (STD & Eco) के साथ पेश किया था। यह ई-स्कूटर ब्रशलेस डीसी हब मोटर द्वारा चलता जो कि सटीडी मोड में 2.06kW पावर जनरेट करता है। इस मोड में इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 40 किमी प्रति घंटे की रहती है।

yamaha-electric-scooter-neo

इसके अलावा दूसरी ओर ईको मोड में पीक आउटपुट को 1.58kW तक कम हो जाता है और इसकी टॉप स्पीड 35kmph तक सीमित कर देता है। इस मोड में कंपनी का दावा है कि ग्राहकों को 38.5 किमी की रेंज मिलेगी। वहीं, एक ऑप्शन बैटरी का उपयोग कर ई-स्कूटर की रेंज को 68 किमी तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्कूटर में 50.4V/19.2Ah लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जिसका वजन 8kg है और यह आसानी से हटाई जा सकती है। इसके अलावा इस बैटरी को घरेलू चार्जिंग पॉइंट का उपयोग करके आसानी से चार्ज किया जा सकता है। बैटरी को लगभग 8 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: जल्द लॉन्च होने वाले हैं ये गजब के Electric Scooters, मिलेगी 300KM तक ड्राइविंग रेंज

Yamaha E01 के स्पेसिफिकेशन्स

Yamaha E01 दोनों ई-स्कूटर में से ज्यादा स्टाइलिश है। Yamaha E01 concept को कंपनी ने साल 2019 Tokyo Motor Show में प्रदर्शित किया था। इसमें सामने की तरफ, लेयर्ड एप्रन अन्य मैक्सी-स्कूटरों की तरह भारी है और इसमें अलग-अलग एलईडी डीआरएल हैं। मुख्य एलईडी हेडलैम्प को दो बैरल में डिवाइड किया गया है और सामने वाले एप्रन के ठीक नीचे टक किया गया है – और इस संबंध में एक स्पोर्टी यामाहा मोटरसाइकिल जैसा दिखता है।

लेटेस्ट वीडियो

फिलहाल इसकी स्पेक शीट और फीचर लिस्ट की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इसके आकार और ICE स्कूटर सेगमेंट को देखते हुए, यह अनुमान लगाना सुरक्षित होगा कि स्कूटर अपनी इलेक्ट्रिक मोटर से लगभग 11kW या 15bhp की शक्ति प्रदान करेगा और इसे हटाने योग्य ली-आयन बैटरी होगी। Yamaha E01 को 70km या उससे अधिक की ड्राइविंग रेंज भी मिल सकती है।

The post बवाल मचाने 11 अप्रैल को इंडिया आ रहा Yamaha Electric Scooter!, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/yamaha-electric-scooter-launching-india-soon-price-specifications-range/feed/ 0
स्टाइलिश लुक के साथ दिल लूटने आया Yamaha का Electric Scooter https://www.91mobiles.com/hindi/yamaha-neos-electric-scooter-launched-with-stylish-look-long-range/ https://www.91mobiles.com/hindi/yamaha-neos-electric-scooter-launched-with-stylish-look-long-range/#respond Fri, 11 Mar 2022 10:29:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77246 Yamaha Neo Electric Scooter launched with stylish look long range

The post स्टाइलिश लुक के साथ दिल लूटने आया Yamaha का Electric Scooter first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड को देखते हुए Yamaha भी धीरे-धीरे अपने E-Scooter के पोर्टफोलियो को बड़ा रही है। दरअसल, Yamaha ने कुछ समय पहले Gogoro के साथ मिलकर स्वैपेबल बैटरी वाला EMF Electric Scooter को पेश किया था। वही, अब कंपनी ने हाल ही में प्रदर्शित किए गए Neo’s electric scooter को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी द्वारा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को यूरोपियन मार्केट में लाया गया है। आइए आगे आपको इस स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत, रेंज और फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Yamaha Neo’s Electric Scooter

नियो इलेक्ट्रिक स्कूटर मूल रूप से 50cc स्कूटर के इलेक्ट्रिक की तरह ही है। वहीं, कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, Yamaha पहले से ही 50cc पेट्रोल वाले Neo स्कूटर को बेच रही है। लगभग 2kW रेटेड एक इलेक्ट्रिक मोटर हब-माउंटेड मोटर को शक्ति प्रदान करती है जो एक स्वैपेबल लिथियम-आयन बैटरी से लैस है।

Yamaha Electric Scooters E01 And NEOs Debut long range stylish look

टॉप स्पीड, रेंज और राइडिंग मोड

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो राइडिंग मोड (STD & Eco) के साथ पेश किया है। यह ई-स्कूटर ब्रशलेस डीसी हब मोटर द्वारा चलता जो कि सटीडी मोड में 2.06kW पावर जनरेट करता है। इस मोड में इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 40 किमी प्रति घंटे की रहती है।

yamaha-electric-scooter-neo

इसके अलावा दूसरी ओर ईको मोड में पीक आउटपुट को 1.58kW तक कम हो जाता है और इसकी टॉप स्पीड 35kmph तक सीमित कर देता है। इस मोड में कंपनी का दावा है कि ग्राहकों को 38.5 किमी की रेंज मिलेगी। वहीं, एक ऑप्शन बैटरी का उपयोग कर ई-स्कूटर की रेंज को 68 किमी तक बढ़ाया जा सकता है।

Yamaha Electric Scooters E01 And NEOs Debut long range stylish look

इस स्कूटर में 50.4V/19.2Ah लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जिसका वजन 8kg है और यह आसानी से हटाई जा सकती है। इसके अलावा इस बैटरी को घरेलू चार्जिंग पॉइंट का उपयोग करके आसानी से चार्ज किया जा सकता है। बैटरी को लगभग 8 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

Yamaha Neo’s Electric Scooter Price

E-scooter की कीमत की बात करें तो इसे यूरोपियन मार्केट में EUR 3,005 (लगभग Rs 2.52 लाख) में पेश किया गया है। Yamaha अपने Neo’s इलेक्ट्रिक स्कूटर को इंडिया में लॉन्च करेगी या नहीं इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

The post स्टाइलिश लुक के साथ दिल लूटने आया Yamaha का Electric Scooter first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/yamaha-neos-electric-scooter-launched-with-stylish-look-long-range/feed/ 0
लंबी रेंज और स्टाइलिश लुक के साथ नए Yamaha Electric Scooters से उठा पर्दा, जानें टॉप के फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/yamaha-electric-scooters-e01-and-neos-debut-long-range-stylish-look/ https://www.91mobiles.com/hindi/yamaha-electric-scooters-e01-and-neos-debut-long-range-stylish-look/#respond Mon, 07 Mar 2022 08:24:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=76920 इससे पहले कंपनी ने इन स्कूटर्स को साल 2019 में टोक्यो मोटर शो में प्रदर्शित किया था।

The post लंबी रेंज और स्टाइलिश लुक के साथ नए Yamaha Electric Scooters से उठा पर्दा, जानें टॉप के फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Electric Scooters की डिमांड को देखते हुए जल्द ही हीरो मोटोकॉर्प भी अफने इल‍ेक्ट्रिक स्‍कूटर को लॉन्च करने वाली है। वहीं, हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक स्कूटर के आने से पहले जापानी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी यामाहा ने अपने दो स्‍टाइलिश इलेक्ट्रिक स्‍कूटर (Yamaha Electric Scooters) से पर्दा उठा दिया है। कंपनी द्वारा पेश किए गए दो इलेक्ट्रिक स्कूटर Yahama ने Neo और E01 है, जिन्हें फिलहाल ग्‍लोबली पेश किया गया है। हालांकि, अभी इनकी कीमत और सेल की जानकारी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। आइए आगे आपको Yahama ने Neo और E01 के बारे में और जानकारी देते हैं।

स्‍वैपेबल बैटरी

कंपनी इन ई-स्कूटर को एक स्वैपेबल लिथियम-आयन बैटरी के साथ पेश कर रही है जो हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसके अलावा बैटरी के साथ यह 2kW की क्षमता देता है। माना जा रहा है कि इसे कम स्पीड वाले इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स में पेश किया जा सकता है। जिसकी ड्राविंग रेंज 70 से 80 किलोमीटर हो सकती है। इसे भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में चलेगा 100 किलोमीटर! भारत में लॉन्च हुआ यह शानदार Electric Scooter, प्राइस Activa से भी कम
Yamaha Electric Scooters E01 And NEOs Debut long range stylish look

Yamaha Neos Electric Scooter

टोक्यो मोटर शो में यामाहा द्वारा पेश किए गए E02 के आधार पर कंपनी ने नियो इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया है जो कि मूल रूप से 50cc स्कूटर के इलेक्ट्रिक की तरह ही है। वहीं, कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, Yamaha पहले से ही 50cc पेट्रोल वाले Neo स्कूटर को बेच रही है। लगभग 2kW रेटेड एक इलेक्ट्रिक मोटर हब-माउंटेड मोटर को शक्ति प्रदान करती है जो एक स्वैपेबल लिथियम-आयन बैटरी इसमें दी गई है। इसे भी पढ़ें : 120km Range और 75kmph Top Speed के साथ आया यह स्टाईलिश E-Scooter, लुक ऐसी जो कर दे दीवाना!

Yamaha E01 Electric Scooter

इसके अलावा Yamaha ने E01 का भी खुलासा किया है, जिसके प्रोडक्शन शुरू ही होने वाला है। E01 कॉन्सेप्ट के आधार पर, यह एक अधिक शक्तिशाली इलेक्ट्रिक स्कूटर लगता है जो 125cc पेट्रोल स्कूटर के बराबर है। यूजर्स को इसमें तीन राइडिंग मोड्स- इको, नॉर्मल और पावर मिलेंगे। E01 कॉन्सेप्ट कंसोल में एक साधारण पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल मिलता है जो बैटरी की स्थिति, स्पीड आदि जैसी जानकारी प्रदर्शित करता है। इतना ही नहीं यह बिना चाबी के इग्निशन सिस्टम और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से भी लैस है।

The post लंबी रेंज और स्टाइलिश लुक के साथ नए Yamaha Electric Scooters से उठा पर्दा, जानें टॉप के फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/yamaha-electric-scooters-e01-and-neos-debut-long-range-stylish-look/feed/ 0
लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखा Yamaha का नया और स्‍टाइलिश Electric Scooter, सिंगल चार्ज में देगा 80km की रेंज https://www.91mobiles.com/hindi/yamaha-e01-electric-scooter-spotted-on-road-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/yamaha-e01-electric-scooter-spotted-on-road-launch-soon/#respond Tue, 11 Jan 2022 09:07:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73612 Yamaha E01 के कॉन्सेप्ट वर्जन के तौर पर दो साल पहले 2019 टोक्यो मोटर शो में पेश किया गया था।

The post लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखा Yamaha का नया और स्‍टाइलिश Electric Scooter, सिंगल चार्ज में देगा 80km की रेंज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में Electric Scooters की बढ़ती डिमांड को देखते हुए यह साफ है कि अगले साल कई ऑटोमोबाइल कंपनियां बिजली से चलने वाले टू-व्हीलर को पेश करने के लिए अपनी कमर कस चुकी है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इस साल भारतीय मार्केट के साथ ही इंटरनेशनल मार्केट में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च (Upcoming Electric Scooter) होने वाले हैं। अब इसी क्रम में Yamaha इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में कदम रखने की तैयारी कर रही है। टू- व्‍हीलर बनाने वाली कंपनी Yamaha E01 के साथ इलेक्ट्रिक स्‍कूटर को इस साल लॉन्‍च कर सकती है, जिसकी जानकारी काफी समय से सामने आ रही है। वहीं, अब Yamaha E01 के कॉन्सेप्ट वर्जन
को सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।

आपको बता दें कि जापानी ब्रांड ने दो साल पहले 2019 टोक्यो मोटर शो में शोकेस किया था। इस स्कूटर के डिजाइन से खुलासा हुआ है कि यह पारंपरिक डिजाइन को स्पोर्ट करता है। प्रतीत होता है कि अन्य छोटे बदलाव फ्रंट फेंडर और मिरर में किए गए हैं। इंस्ट्रुमेंटेशन एक बुनियादी एलसीडी डिस्प्ले के रूप में है, जिसने कथित तौर पर पूर्ण चार्ज पर 70 किमी की सीमा का अनुमान है। इसे भी पढ़ें: नए अंदाज में आ रहा है बिजली से चलने वाला सस्ता Bajaj Chetak Electric Scooter, कीमत भी होगी कम
yamaha-eo1-electric-scooter-testing

Yamaha Electric Scooter

यामाहा के अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर अभी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, माना जा रहा है कि कंपनी इसे 125cc पेट्रोल स्कूटर की तर्ज पर ही पेश करेगी जो कि लुक और फीचर्स के मामले में शानदार होगा वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यामाहा के इलेक्ट्रिक स्कूटर में डिस्क ब्रेक, एबीएस, चौड़ी टायर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी वाले डिस्प्ले समेत कई खास फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसे भी पढ़ें: धूम मचाने आ रहा ये नया Electric Scooter, लॉन्च से पहले सामने आया स्‍टाइलिश लुक

साथ ही कंपनी साल 2050 तक अपनी 90 पर्सेंट लाइनअप को इलेक्ट्रिक में बदलने चाहती है, जिसपर काम भी किया जा रहा है। दरअसल, जिस तरह पेट्रोल के बढ़ते दाम के बाद इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड और सेल बढ़ी है, उससे कंपनी काफी नई और पुरानी कंपनियां इस सेगमेंट की तरफ खींची चली आ रही हैं।

The post लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखा Yamaha का नया और स्‍टाइलिश Electric Scooter, सिंगल चार्ज में देगा 80km की रेंज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/yamaha-e01-electric-scooter-spotted-on-road-launch-soon/feed/ 0
Yamaha Electric Scooter लॉन्चिंग को तैयार!, अगले साल करेंगे एंट्री, जानें क्या होगा खास https://www.91mobiles.com/hindi/yamaha-to-launch-new-electric-scooter-in-india-in-2022/ https://www.91mobiles.com/hindi/yamaha-to-launch-new-electric-scooter-in-india-in-2022/#respond Fri, 17 Dec 2021 05:16:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72085 कंपनी साल 2050 तक अपनी 90 पर्सेंट लाइनअप को इलेक्ट्रिक में बदलने चाहती है।

The post Yamaha Electric Scooter लॉन्चिंग को तैयार!, अगले साल करेंगे एंट्री, जानें क्या होगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया में Electric Scooters की बढ़ती डिमांड को देखते हुए यह साफ है कि अगले साल कई ऑटोमोबाइल कंपनियां बिजली से चलने वाले टू-व्हीलर को पेश करने के लिए अपनी कमर कस चुकी है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि अगले साल भारतीय मार्केट में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च (Upcoming Electric Scooter) होने वाले हैं, Hero Motocorp Electric Scooter, Honda Electric Scooter और Suzuki Electric Scooter जैसी कंपनियों के स्कूटर शामिल होंगे। वहीं, अब खबर सामने आई है कि अगले साल यानी 2022 में यामाहा भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च (Yamaha First Electric Scooter Launch In India) कर सकती है।

Yamaha के आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम Yamaha E01 हो सकता है हालांकि, यामाहा इंडिया ने अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च को लेकर किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। दरअसल, हाल ही में यामाहा मोटर कंपनी के सीईओ योशिहिरो हिदाका ने कहा था कि अगले साल 2022 में कंपनी नया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ला रही है, जिसके एशियाई देशों में पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Ola S1 या Simple One: जानें कौनसा Electric Scooter आपके लिए है बेस्ट?
electric scooter e bike and car demand in india increase due to petrol price hike

Yamaha Electric Scooter

यामाहा के अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर अभी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, माना जा रहा है कि कंपनी इसे 125cc पेट्रोल स्कूटर की तर्ज पर ही पेश करेगी जो कि लुक और फीचर्स के मामले में शानदार होगा वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यामाहा के इलेक्ट्रिक स्कूटर में डिस्क ब्रेक, एबीएस, चौड़ी टायर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी वाले डिस्प्ले समेत कई खास फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसे भी पढ़ें: बाप रे! एक बार फिर Electric Scooter में लगी आग, देखें- कैसे धू-धू कर उठने लगा धुआं

लेटेस्ट वीडियो

साथ ही कंपनी साल 2050 तक अपनी 90 पर्सेंट लाइनअप को इलेक्ट्रिक में बदलने चाहती है, जिसपर काम भी किया जा रहा है। दरअसल, जिस तरह पेट्रोल के बढ़ते दाम के बाद इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड और सेल बढ़ी है, उससे कंपनी काफी नई और पुरानी कंपनियां इस सेगमेंट की तरफ खींची चली आ रही हैं।

The post Yamaha Electric Scooter लॉन्चिंग को तैयार!, अगले साल करेंगे एंट्री, जानें क्या होगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/yamaha-to-launch-new-electric-scooter-in-india-in-2022/feed/ 0