Yamaha Neo | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 07:41:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 यामाहा ने धाकड़ लुक वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर Yamaha E01 और Yamaha NEO से उठाया पर्दा https://www.91mobiles.com/hindi/yamaha-e01-and-yamaha-neo-electric-scooter-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/yamaha-e01-and-yamaha-neo-electric-scooter-revealed/#respond Wed, 13 Apr 2022 06:57:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78842 यामाहा की इलेक्ट्रिक स्कूटर Yamaha E01 में 11kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है जो सिंगल चार्ज में 80km तक का रेंज ऑफ़र करेगा।

The post यामाहा ने धाकड़ लुक वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर Yamaha E01 और Yamaha NEO से उठाया पर्दा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

प्रमुख मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी Yamaha धीरे-धीरे भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में अपनी पैठ ज़माने लगी है। यामाहा अपने पेट्रोल से चलने वाले दमदार मोटरसाइकिलों के लिए जानी जाती है। अब कंपनी धीरे-धीरे अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर भी रुख़ कर रही है। Yamaha ने भारत में अपने कुछ नए ई-स्कूटर पेश किए हैं। Yamaha ने भारत में E01 और NEO ई-स्कूटर से पर्दा उठा दिया है।

Yamaha E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर

Yamaha E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो यह परफॉर्मेंस के मामले में 125cc पेट्रोल मोटोबाइक का मुकाबला करने में सक्षम है। इसके साथ ही Yamaha अपने पॉपुलर स्कूटर Fascino और RayZR से मार्केट में अपनी विश्वसनीयता पहले ही साबित कर चुका है। Yamaha अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर E01 का ट्रेडमार्क पहले ही रजिस्टर कर चुका है। कंपनी ने 2019 में टोक्यो मोटर शो (Tokyo Motor Show – 2019) में इसे सबसे पहली बार पेश किया था।

Yamaha E01 ई-स्कूटर एक मैक्सी स्टायल स्कूटर है जो स्पोर्टी डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में शानदार मस्कूलर फ्रंट, डुअल हेडलाइट और कॉम्पैक्ट विंडस्क्रीन दिया गया है। इसके साथ ही इस स्कूटर में सिंगल पीस सीट दिया जाएगा।

Yamaha E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर फीचर्स

Yamaha E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और की-लैस स्टार्ट दिया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन राइडिंग मोड – इको, नॉर्मल और पावर मिलते हैं। यामाहा की इलेक्ट्रिक स्कूटर E01 में 11kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है जो सिंगल चार्ज में 80km तक का रेंज ऑफ़र करेगा।

Yamaha Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर

Yamaha Neo E Scooter

Yamaha Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो यह 2019 टोक्यो मोटर शो में दिखाए E02 के कॉन्सेप्ट पर आधारित है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर यूरोप और अन्य देशों में कंपनी पहले ही लॉन्च कर चुकी है। इस स्कूटर में 50.4V, 19.2Ah लिथियम आयन बैटरी पैक दिया गया है। यह स्कूटर 50cc के स्कूटर जितनी पावर ऑफर करता है। Yamaha Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर कई देशों में 50cc पेट्रोल स्कूटर के रूप में भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में डुअल बैटरी पैक सिंगल चार्ज में करीब 68km की रेंज ऑफ़र करता है। यह भी पढ़ें : चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi पर ईडी का शिंकजा, पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन को जांच के लिए बुलाया

यामाहा के इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च को लेकर फ़िलहाल कोई तारीख़ सामने नहीं आई है। इसके साथ ही नए यामाहा इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर फ़िलहाल ज़्यादा जानकारी भी उपलब्ध नहीं है। यह देखना दिलचस्प होगा कि यामाहा के इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में किस क़ीमत में लॉन्च किए जाते हैं। यह भी पढ़ें : Oppo F21 Pro 5G स्मार्टफोन Snapdragon 695 5G प्रोसेसर, 4500mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च, जानें कीमत

The post यामाहा ने धाकड़ लुक वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर Yamaha E01 और Yamaha NEO से उठाया पर्दा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/yamaha-e01-and-yamaha-neo-electric-scooter-revealed/feed/ 0