Yu | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 30 Aug 2018 09:06:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ माइक्रोमैक्स का यू ऐस https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-yu-ace-launched-5999-price-features-specifications-in-hindi/ Thu, 30 Aug 2018 09:06:27 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22331 यू ऐस की पहली सेल 6 सितंबर की दोपहर 12 बजे आयोजित होगी।

The post 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ माइक्रोमैक्स का यू ऐस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

माइक्रोमैक्स के सब-ब्रांड यू ने आज तकरीबन एक साल बाद भारतीय बाजार में फिर से वापसी की है। यू माइक्रोमैक्स का आॅनलाईन ब्रांड है और इस ब्रांड की ओर से देश में नया स्मार्टफोन यू ऐस नाम के साथ लॉन्च किया गया है। यू ऐस को 2 वेरिएंट्स में लॉच किया गया है। फोन की शुरूआती कीमत 5,999 रुपये है जो शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। यू ऐस को फ्लैश सेल के माध्यम से बेचा जाएगा तथा इसकी पहली सेल 6 सितंबर की दोपहर 12 बजे आयोजित होगी।

यू ऐस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है तथा इसमें 5.45-इंच की एचडी+ फुलव्यू डिसप्ले दी गई है। यू ऐस एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है ​जो 28एनएम क्वॉड-कोर प्रोसेसेर के साथ मीडियाटेक एमटी6738 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-टी860 जीपीयू मौजूद है।

yu-ace-1

कंपनी की ओर यू ऐस को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। एक वेरिएंट जहां 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है जिसे एलईडी फ्लैश से लैस किया गया है।

6,999 रुपये में लॉन्च हुआ एलजी कैंडी, देखें इस सस्ते फोन के शानदार फीचर

यू ऐस के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन 22 क्षेत्रिय भाषाओं में काम करने में सक्षम है। कंपनी की ओर फोन को रोज़ गोल्ड, इलेक्ट्रीक ब्लू और चारकोल ग्रे कलर वेरिएंट में बाजार में उतारा गया है।

शाओमी इंडिया ला रही है रेडमी 6 और रेडमी 6ए, 5 सितंबर को होंगे लॉन्च

यू ऐस का 2जीबी/16जीबी वेरिएंट 5,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा 3जीबी/32जीबी वेरिएंट की कीमत के लिए अभी इंतजार करना है। यू ऐस की पहली फ्लैश सेल फ्लिपकार्ट पर 6 सितंबर की दोपहर 12 बजे से होगी तथा दूसरी फ्लैश को 13 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

The post 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ माइक्रोमैक्स का यू ऐस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4जीबी रैम, 16-एमपी कैमरा और सबसे लेटेस्ट प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ माइक्रोमैक्स ब्रांड का यू यूरेका 2 https://www.91mobiles.com/hindi/yu-yureka-2-launched-wth-4gb-ram-in-india-in-hindi/ Thu, 14 Sep 2017 10:19:18 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11823 यू यूरेका 2 आगामी 20 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा

The post 4जीबी रैम, 16-एमपी कैमरा और सबसे लेटेस्ट प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ माइक्रोमैक्स ब्रांड का यू यूरेका 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यू यूरेका ब्लैक की सफलता के बाद स्मार्टफोन कंपनी यू मोबाईल्स ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन यूरेका 2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से यह फोन 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो 20 सितंबर के ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

असूस का सेल्फी धमाका: ज़ेनफोन 4 सेल्फी सीरीज़ में लॉन्च किए तीन डुअल सेल्फी कैमरे वाले फोन

यू यूरेका 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को मैटल बॉडी पर पेश किया गया है। इस फोन में 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो आधारित है तथा आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करता है।

yu-yureka-2

कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

लाइफ कनेक्ट सीरीज में रिलायंस लॉन्च करेगा तीन नए फोन: सुनील दत्त

यूरेका 2 के बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 3.0 क्विकचार्ज तकनीक से लैस 3,930एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन की पहली सेल फ्लिपकार्ट द्वारा आयोजित की जाने वाली बिग बिलियन सेल के दौरान की जाएगी।

The post 4जीबी रैम, 16-एमपी कैमरा और सबसे लेटेस्ट प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ माइक्रोमैक्स ब्रांड का यू यूरेका 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
यू ब्रांड के दो और स्मार्टफोन आए सामनें https://www.91mobiles.com/hindi/yu-brands-two-smartphone-leaked-in-hindi/ Fri, 14 Jul 2017 08:23:51 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9555 गीकबेंच पर यूरेका के दो फोन के लिस्ट होने की खबर सामनें आई है। इसके अनुसार यू5011 और यू5012 मॉडल नंबर के साथ यूरेका के दो नए स्मार्टफोन लिस्ट किए गए है।

The post यू ब्रांड के दो और स्मार्टफोन आए सामनें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ समय पहले ही हमनें खबर प्रकाशित की थी कि इंडियन टेक कंपनी माइक्रोमैक्स अपने यू ब्रांड के तहत तकरीबन 4 से 5 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। वहीं पिछले महीनें ही जहां माइक्रोमैक्स ने सिर्फ 8,999 रुपये की कीमत पर यू यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन लॉन्च कर रेडमी नोट 4 और मोटो 5 को टक्कर दी थी, वहीं अब इसी ब्रांड के दो अन्य नए फोन्स की जानकारी भी सामनें आ गई है।

नोकिया 6 की रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे नोकिया के इस शानदार फोन को अपना बनाएं

दरअसल चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर यूरेका के दो फोन के लिस्ट होने की खबर सामनें आई है। इसके अनुसार यू5011 और यू5012 मॉडल नंबर के साथ यूरेका के दो नए स्मार्टफोन लिस्ट किए गए है। इस लिस्टिंग में इन दोनों फोन मॉडल्स की स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी दी गई है। वहीं माना यह भी जा रहा है कि ये दोनों फोन एक ही मॉडल के दो अलग-अलग वेरिएंट भी हो सकते हैं।

yu-phones

वेबसाइट के अनुसार से दोनों ही​ डिवाईस एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है तथा 1.25गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर पेश किए जाएंगे। यू5011 मॉडल नंबर वाले डिवाईस को वेबसाइट पर जहां 2जीबी रैम से लैस बताया गया है वहीं यू5012 मॉडल नंबर वाले डिवाईस में 3जीबी की रैम बताई गई है।

यह है विश्व का सबसे छोटा फोन, लुक के साथ-साथ फीचर्स भी है शानदार

वहीं कुछ टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये दोनों डिवाईस माइक्रोमैक्स द्वार यूरेका ब्रांड के तहत लॉन्च किए जाने वाले आगामी स्मार्टफोन है। कहा गया है कि इन दोनों डिवाईस की टेस्टिंग जारी है तथा जल्द ही इन्हें कंपनी द्वारा आधिकारिक रूप से पेया किया जा सकता है।

The post यू ब्रांड के दो और स्मार्टफोन आए सामनें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
यू ब्रांड में लॉन्च होंगे 4 फोन, यूरेका के बाद यूनिक और यूफोरिया की भी हो सकती है वापसी https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-brand-yu-to-launch-4-new-phone-in-india-in-hindi/ Sat, 10 Jun 2017 03:36:23 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8404 हालांकि ऐसा नहीं है कि सिर्फ यू ब्रांड के बंद होने की खबरों पर चुप्पी लगाने के लिए कंपनी ने एक फोन लॉन्च कर दिया बल्कि यू को लेकर माइक्रोमैक्स अब बड़ी तैयारी में है। कंपनी एक साल के अंदर 4-5 फोन यू ब्रांड के तहत लॉन्च कर सकती है।

The post यू ब्रांड में लॉन्च होंगे 4 फोन, यूरेका के बाद यूनिक और यूफोरिया की भी हो सकती है वापसी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल में ही खबर आई थी कि माइक्रोमैक्स अपने यू ब्रांड को बंद कर सकता है। परंतु दूसरे ही दिन कंपनी के को-फाउंडर ने इस बात का खंडन करते हुए जानकारी दी थी कि जल्द ही कंपनी यू ब्रांड के तहत एक फोन लॉन्च करने वाली है और कुछ ही दिनों बाद कंपनी ने यूरेका यू ब्लैक को भारत में लॉन्च कर दिया। बेहतरीन स्पेसिफिकेशन के साथ फोन की कीमत भी अच्छी है। फोन को 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया है और इस बजट में यूरेका ब्लैक को एक बेहतरीन फोन माना जा रहा है।

हालांकि ऐसा नहीं है कि सिर्फ यू ब्रांड के बंद होने की खबरों पर चुप्पी लगाने के लिए कंपनी ने एक फोन लॉन्च कर दिया बल्कि यू को लेकर माइक्रोमैक्स अब बड़ी तैयारी में है। कंपनी एक साल के अंदर 4-5 फोन यू ब्रांड के तहत लॉन्च कर सकती है। वहीं पुराने लोकप्रिय फोन की फिर से वापसी भी कर सकती है जैसा कि बहुलोकप्रिय मॉडल माइक्रोमैक्स कैनवस 2 और यूरेका के साथ देखने को मिला।

4जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी के साथ यू यूरेका ब्लैक भारत में लॉन्च, रेडमी नोट4 को देगा टक्कर

इस बारे में बताते हुए प्रोडक्ट मैनेजर यू, सौरभ शर्मा ने कहा कि हालांकि लगभग एक साल बाद हमने वापसी की है लेकिन इस यू ब्रांड में आपको काफी कुछ देखने को मिलेगा। इस वित्त वर्ष में कंपनी यू ब्रांड के तहत 4 फोन लॉन्च कर सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि जुलाई तक यू का नया मॉडल आ सकता है। हालांकि इसके बाद उन्होंने ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दी। परंतु जब हमने यह सवाल किया कि क्या माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) और यू ब्रांड में यूरेका मॉडल देखने के बाद यूफोरिया और यूनिक जैसे मॉडल भी मिलेंगे? तो इस बात पर उन्होंने स्पष्ट जानकारी तो नहीं दी लेकिन साथ ही इसे नकारा भी नहीं।

ऐसे में आशा की जा सकती है​ यू ब्रांड को फिर से लोकप्रिय बनाने के लिए कंपनी उन्हीं नाम का सहारा ले सकती है जो पहले लोकप्रियता बटोर चुके हैं। अभी कंपनी ने यूरेका को उतारा है जबकि आगे यूफोरिया और यूनिक जैसे मॉडल भी देखने को मिलेंगे। जहां तक कीमत की बात है तो कंपनी 5,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये के बीच तक के फोन लॉन्च कर सकती है। इस बार 20,000 रुपये तक के फोन शायद देखने को न मिलें। हालांकि जहां पहले ज्यादातर यू फोन अमेजन इंडिया पर लॉन्च हुए थे वहीं अब एक्सक्लूसिव आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर देखने को मिलेंगे।

The post यू ब्रांड में लॉन्च होंगे 4 फोन, यूरेका के बाद यूनिक और यूफोरिया की भी हो सकती है वापसी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी के साथ यू यूरेका ब्लैक भारत में लॉन्च, रेडमी नोट4 को देगा टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/yu-yureka-black-launched-in-hindi/ Thu, 01 Jun 2017 08:07:02 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8105 यू यूरेका ब्लैक ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 4जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी के साथ यू यूरेका ब्लैक भारत में लॉन्च, रेडमी नोट4 को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी यू ने अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ में आज नया डिवाईस यू यूरेका ब्लैक लॉन्च कर दिया है। अपने स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के दम पर महज़ 8,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया यह स्मार्टफोन शाओमी रेडमी नोट 4 और मोटो 5 को कड़ी टक्कर दे रहा है। यू यूरेका ब्लैक ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 6 जून से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

इंडियन क्रिकेट टीम को चीयर करने ओपो एफ3 ने नए रंग-रूप में आया सामनें

जैसा की नाम से पता चल रहा है यू यूरेका ब्लैक को कंपनी की ओर से आर्कषक ब्लैक कलर में पेश किया गया है। यह फोन यूनिबॉडी मेटल डिजाईन पर बना है जो ग्लॉसी ब्लैक फिनिश के साथ आता है। कंपनी की ओर से इसमें 5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है।

yuyureka-black-1

यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो आधारित है जो 4जीबी रैम के साथ 1.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430चिपसेट पर कार्य करता है। फोन में 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फ्री में मूवी देखने के लिए ये 7 ऐप हैं बड़े काम के

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी आॅप्शन्स के तौर पर इसमें 4जी वोएलटीई, डुअल सिम, वाईफाई, ब्लूटूथ व जीपीएस जैसे फीचर्स उपलब्ध है। सिक्योरिटी के लिए जहां इसके होमबटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावरबैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 4जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी के साथ यू यूरेका ब्लैक भारत में लॉन्च, रेडमी नोट4 को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>