ZB-Solar Muse | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 06 Feb 2018 12:35:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 भारत में लॉन्च हुआ धूप से चलने वाला स्पीकर, अब बिना बिजली के भी होगी पार्टी https://www.91mobiles.com/hindi/zoook-zb-solar-muse-solar-powered-speaker-launched-in-india-in-hindi/ Tue, 06 Feb 2018 12:35:07 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16613 वाटरप्रूफ होने के सा​थ ही स्पीकर को शॉकप्रूफ व डस्टप्रूफ भी रखा गया है।

The post भारत में लॉन्च हुआ धूप से चलने वाला स्पीकर, अब बिना बिजली के भी होगी पार्टी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पोर्टेबल स्पीकर्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं। कहीं भी बाहर घूमने जाना हो या दोस्तों के साथ पिकनिक हो, ये पोर्टेबल स्पीकर्स माहौल को भी मजेदार व मस्तीभरा बना देते हैं। लेकिन जब इस स्पीकर्स की बैटरी खत्म होन लगती है तो पूरी मस्ती की वॉट लग जाती है। कई बार आसपास स्पीकर्स चार्ज करने के लिए बिजली भी नहीं होती और ऐसे में हमें मासूस होना पड़ता है। लेकिन इस समस्या को खत्म करते हुए भारत में ऐसा पोर्टेबल स्पीकर लॉन्च हो गया है जिसे चलाने के लिए बिजली की जरूरत ही नहीं पड़ती।

फ्रेंच कंपनी Zoook ने भारत में अपना नया पोर्टेबल स्पीकर लॉन्च किया है। इस स्पीकर को ZB-Solar Muse नाम दिया गया है। कंपनी ने इस स्पीकर को भारत के पहले वाटरप्रूफ सोलर स्पीकर के रूप में बाजार में उतारा है। ZB-Solar Muse स्पीकर में इलेक्ट्रीक के साथ ही सोलर मोड भी दिया गया है। इस मोड पर लगाते ही यह स्पीकर सूर्य की रोशनी से चार्ज होता रहेगा और साथ साथ गाने भी बजाता रहेगा।

zoook-speaker-1

ZB-Solar Muse स्पीकर सोलर लाईट में भी 3डी साउंट देने में सक्षम है। कंपनी ने इस वाटरप्रूफ बनाया है जिसके चलते इस स्पीकर का यूज़ बारिश के दौरान भी किया जा सकता है। वाटरप्रूफ होने के सा​थ ही स्पीकर को शॉकप्रूफ व डस्टप्रूफ भी रखा गया है। कंपनी का दावा है कि एक बार बिजली से फुल चार्ज करने के बाद यह स्पीकर 30 घंटों का बैकअप देने में सक्षम है। वहीं धूप से चार्ज करने पर यह स्पीकर 10 मिनट की चार्जिंग में आधे घंटे का बैकअप देता है।

6जीबी रैम और 6-इंच की स्क्रीन के साथ एचटीसी यू11+ लॉन्च

इस स्पीकर की बड़ी खासियत यह भी है कि इस स्पीकर को हर मोड में चार्जिंग के दौरान भी यूज़ किया जा सकता है। ZB-Solar Muse एपीटी-एक्स एचडी टेक्नोलॉजी पर काम काम करता है तथा ब्लूटूथ के जरिये सभी डिवाईसेज़ से कनेक्ट हो जाता है। वहीं कंपनी ने इसमें टॉर्च लाईन भी दी है। इस स्पीकर को 4,999 रुपये की कीमत पर आॅनलाईन साइट्स और आॅफलाईन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

The post भारत में लॉन्च हुआ धूप से चलने वाला स्पीकर, अब बिना बिजली के भी होगी पार्टी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>