Zen Admire Joy | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 10 May 2017 07:01:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ जेन एडमायर जॉय लॉन्च, कीमत भी बेहद आकर्षक https://www.91mobiles.com/hindi/zen-admire-joy-launched-with-4g-volte-support-in-hindi/ Wed, 10 May 2017 06:59:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7538 कंपनी ने जेन एडमायर जॉय उतारा है जिसकी कीमत 3,777 रुपये है आौर यह आॅनलाइन शॉपिंग साइट शॉपक्लूज़ पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध है।

The post 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ जेन एडमायर जॉय लॉन्च, कीमत भी बेहद आकर्षक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी जेन मोबाइल ने कम कीमत में 4जी वोएलटीई सपोर्ट वाले फोन को लॉन्च किया है। कंपनी ने जेन एडमायर जॉय उतारा है जिसकी कीमत 3,777 रुपये है आौर यह आॅनलाइन शॉपिंग साइट शॉपक्लूज़ पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध है।

इंटेक्स ने उतारा बेहद ही सस्ता 4जी फोन जो चलता है सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड पर

जेन एडमायर जॉय के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन दी गई है। कंपनी की ओर से इसे मेटल फिनिश बॉडी पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।

zen-admire-joy

कंपनी की ओर से इस फोन को 768एमबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ आॅटोफोकस तकनीक से लैस 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

16 मई को भारत में लॉन्च होगा शाओमी रेडमी 4, जानें कैसा होगा यह फोन

4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस इत्यादि कनेक्टिविटी आॅप्शन उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए इसमें 2,000एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी की ओर से इसे महज़ 3,777 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा यह फोन अपने वोएलटीई सपोर्ट के साथ बेहतरीन इंटरनेट कनेक्टिविटी देने में सक्षम है।

The post 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ जेन एडमायर जॉय लॉन्च, कीमत भी बेहद आकर्षक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>