zen mobile | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 10 May 2017 07:01:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ जेन एडमायर जॉय लॉन्च, कीमत भी बेहद आकर्षक https://www.91mobiles.com/hindi/zen-admire-joy-launched-with-4g-volte-support-in-hindi/ Wed, 10 May 2017 06:59:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7538 कंपनी ने जेन एडमायर जॉय उतारा है जिसकी कीमत 3,777 रुपये है आौर यह आॅनलाइन शॉपिंग साइट शॉपक्लूज़ पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध है।

The post 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ जेन एडमायर जॉय लॉन्च, कीमत भी बेहद आकर्षक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी जेन मोबाइल ने कम कीमत में 4जी वोएलटीई सपोर्ट वाले फोन को लॉन्च किया है। कंपनी ने जेन एडमायर जॉय उतारा है जिसकी कीमत 3,777 रुपये है आौर यह आॅनलाइन शॉपिंग साइट शॉपक्लूज़ पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध है।

इंटेक्स ने उतारा बेहद ही सस्ता 4जी फोन जो चलता है सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड पर

जेन एडमायर जॉय के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन दी गई है। कंपनी की ओर से इसे मेटल फिनिश बॉडी पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।

zen-admire-joy

कंपनी की ओर से इस फोन को 768एमबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ आॅटोफोकस तकनीक से लैस 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

16 मई को भारत में लॉन्च होगा शाओमी रेडमी 4, जानें कैसा होगा यह फोन

4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस इत्यादि कनेक्टिविटी आॅप्शन उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए इसमें 2,000एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी की ओर से इसे महज़ 3,777 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा यह फोन अपने वोएलटीई सपोर्ट के साथ बेहतरीन इंटरनेट कनेक्टिविटी देने में सक्षम है।

The post 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ जेन एडमायर जॉय लॉन्च, कीमत भी बेहद आकर्षक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ज़ेन ने लॉन्च किया एडमायर मैटल स्मार्टफोन, इसमें चलेंगे दो व्हाट्सऐप https://www.91mobiles.com/hindi/zen-admire-metal-launched-in-hindi/ Fri, 28 Apr 2017 10:59:36 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7211 ज़ेन मोबाईल ने एडमायर मेटल नाम से स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है जो शेपेंन और मेटालिक ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

The post ज़ेन ने लॉन्च किया एडमायर मैटल स्मार्टफोन, इसमें चलेंगे दो व्हाट्सऐप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ज़ेन मोबाईल ने एडमायर मेटल नाम से स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है जो शेपेंन और मेटालिक ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। कुछ ​ही दिनों में यह फोन भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होगा जहां इसकी कीमत 5,749 रुपये होगी।

स्नैपचैट के बाद व्हाट्सऐप का आया यह बयान, सु​प्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

ज़ेन एडमायर मेटल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन मेटल फिनिंश के साथ 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।

zen-admire-metal-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 1जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज़ दी गई है जिसे कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में आॅटोफोकस तकनीक से लैस 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए भी इसमें फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का ​ही फ्रंट कैमरा मौजूद है।

जियो ने लॉन्च किया बेहद ही आर्कषक प्लान, 19 रुपये से लेकर 9,999 रुपये तक टैरिफ उपलब्ध

ज़ेन मोबाईल का यह फोन 4जी सपोर्ट के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। इस फोन में आप एक साथ दो व्हाट्सऐप चला सकते हैं तथा यह फोन 22 भारतीय क्षेत्रिय भाषा सपोर्ट करता है। पावरबैकअप के लिए इस फोन में 2,500एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post ज़ेन ने लॉन्च किया एडमायर मैटल स्मार्टफोन, इसमें चलेंगे दो व्हाट्सऐप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ज़ेन मोबाईल ने लॉन्च किया सिनेमैक्स 4जी, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/zen-mobiles-launched-cinemax-4g-in-hindi/ Tue, 07 Feb 2017 12:04:26 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4615 ज़ेन मोबाईल ने सिनेमैक्स 4जी को भारतीय बाजार में उतारा है। 6,390 रुपये की कीमत वाला यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है तथा रिलायंस जियो के हैप्पी न्यू ईयर आॅफर के साथ आता है।

The post ज़ेन मोबाईल ने लॉन्च किया सिनेमैक्स 4जी, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय मोबाईल निर्माता कंपनी ज़ेन मोबाईल ने अपने एंडरॉयड फोन सीरीज़ में एक और फोन जोड़ दिया है। कंपनी ने सिनेमैक्स 4जी को भारतीय बाजार में उतारा है। 6,390 रुपये की कीमत वाला यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है तथा रिलायंस जियो के हैप्पी न्यू ईयर आॅफर के साथ आता है। यह फोन आॅनलाईन और आॅफलाईन दोनों प्लेटफार्म पर सेल के लिए उपलब्ध है।

कल फिर होगी शाओमी रेडमी नोट 4 की सेल, 4जीबी रैम वेरिएंट भी होगा उपलब्ध

ज़ेन सिनेमैक्स 4जी में 5.5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो आधारित है तथा जो क्वॉडकोर प्रोसेसर​ पर काम करता है। सिनेमैक्स 4जी में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

zen-cinemax-4g

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए भी 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी की ओर से पावर बैकअप के लिए सिनेमैक्स 4जी में 2,900एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए इस डुअल सिम फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ वाई-फाई व ब्लूटूथ जैसे फ़ीचर्स भी मौजूद हैं।

इंटेक्स ने भारतीय बाजार में लॉन्च किए कम बजट के दो 4जी फोन, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

ज़ेन मोबाईल द्वारा फोन के साथ एक प्रोटेक्शन किट तथा पहले छह महीने के लिए वन टाईम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर दिया जा रहा है। यह फोन 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है। ज़ेन सिनेमैक्स 4जी फिलहाल शेंपेन तथा रोज़ गोल्ड कलर में 6,390 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है।

The post ज़ेन मोबाईल ने लॉन्च किया सिनेमैक्स 4जी, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ज़ेन ने लॉन्च किया सिनेमैक्स क्लिक, जानें इसकी कीमत और खास फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/zen-mobile-launched-cinemax-click-with-4g-volte-support-in-7-thousand-rupees-in-hindi/ Tue, 20 Dec 2016 13:08:52 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2709 6,190 रुपये की कीमत वाला यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि यह फोन आॅनलाईन और आॅफलाईन दोनों प्लेटफार्म पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post ज़ेन ने लॉन्च किया सिनेमैक्स क्लिक, जानें इसकी कीमत और खास फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय मोबाईल निर्माता कंपनी ज़ेन मोबाईल ने अपने एंडरॉयड फोन सीरीज़ में सिनेमैक्स क्लिक को लॉन्च किया है। 6,190 रुपये की कीमत वाला यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि यह फोन आॅनलाईन और आॅफलाईन दोनों प्लेटफार्म पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

जानें ट्राई क्यों देगा ग्रामीण ईलाकों में फ्री इंटरनेट

राजधानी में फोन की लॉन्चिंग पर कंपनी के सीईओ संजय कलीरोना ने कहा कि ज़ेन मोबाईल लगातार अपने डिवाईसेज़ की रेंज में प्रगति कर रही है तथा देश के टियर टू और टिरयर थ्री वाले शहरों के यूजर्स को डिजिटल बनाने की राह कार्यरत है। इस मौके पर संजय ने बताया कि ज़ेन सिनेमैक्स​ क्लिक को जियो सिम तथा उसके हैप्पी न्यू ईयर आॅफर के साथ पेश किया जा रहा है, जो ग्राहको को बेहतर इंटरनेट एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स:

ज़ेन सिनेमैक्स में 720×1280 पिक्सल रेज्यूलेशन वाली 5.5-इंच की आईपीएस आॅनसेल एचडी स्क्रीन दी गई है। इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाला 64-बिट का क्वॉड-कोर प्रोसेसर​ दिया गया है। फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है और इसमें 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जो माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।

zen-cinemax-click1

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में आॅटो फोकस फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिनेमैक्स क्लिक 30 घंटे का स्टैंडबाय टाईम देने वाली 2,700 एमएएच की बैटरी दी गई है तथा इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम, वाई-फाई व ब्लूटूथ जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं।

5,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन 4जी एलटीई फोन

ज़ेन मोबाईल द्वारा फोन के साथ एक प्रोटेक्शन किट तथा पहले छह महीने के लिए वन टाईम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर दिया जा रहा है त​था फोन में मोबाइल ट्रैकिंग व स्पेशल स्क्रीनशॉट फीचर्स भी शामिल हैं।

The post ज़ेन ने लॉन्च किया सिनेमैक्स क्लिक, जानें इसकी कीमत और खास फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ज़ेन मोबाईल ने लॉन्च किए दो 4जी वोएलटीई फोन https://www.91mobiles.com/hindi/zen-mobiles-launched-two-new-smartphone-admire-thrill-and-admire-dragon-in-hindi/ Mon, 12 Dec 2016 11:36:52 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2343 भारतीय मोबाईल निर्माता कंपनी ज़ेन मोबाईल ने आज एक साथ दो फोन को लॉन्च किया है। एडमायर ड्रैगन और एडमायर थ्रिल नाम से पेश किए गए इन फोंस की कीमत क्रमश: 5,290 तथा 4,690 रुपये है। खास बात यह कही जा सकती है कि दोनों फोन में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट है और आप जियो सिम […]

The post ज़ेन मोबाईल ने लॉन्च किए दो 4जी वोएलटीई फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय मोबाईल निर्माता कंपनी ज़ेन मोबाईल ने आज एक साथ दो फोन को लॉन्च किया है। एडमायर ड्रैगन और एडमायर थ्रिल नाम से पेश किए गए इन फोंस की कीमत क्रमश: 5,290 तथा 4,690 रुपये है। खास बात यह कही जा सकती है कि दोनों फोन में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट है और आप जियो सिम का उपयोग कर सकते हैं।

फोन लॉन्च् के दौरान ज़ेन मोबाईल के सीईओ संजय कालीरोना ने कहा कि कंपनी द्वारा एडमायर ड्रैगन और एडमायर थ्रिल भारतीयों के जीवन को डिजिटल बनाने में मदद करेंगे। ये फोन देश की डिजिटल क्रांति में सहायक होंगे तथा लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

zen-admire-dragon

ज़ेन द्वारा दोनों फोन 1.3 गीगाहट्र्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ एंडरॉयड मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर पेश किए गए है। एडमायर ड्रैगन में जहां 5 इंच की 2.5डी आईपीएस डिस्प्ले दी गई है वहीं एडमायर थ्रिल 4.5 इंच की एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले पर पेश किया गया है।

zen-admire-thrill

दोनों ही फोन्स में स्मार्टफोन में 1 जीबी रैम के सा​थ 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे कार्ड के जरिये 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ज़ेन के दोनों फोन 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरा से लैस है।

बात की जाए बैटरी की तो एडमायर ड्रैगन में जहां 2,500 एमएएच की बैटरी दी गई है वहीं एडमायर थ्रिल की बैटरी क्षमता 1,750 एमएएच है। कुल मिला कर कहा जा सकता है कि दोनों फोन अपने बजट के अनुसार एक अच्छा अनुभव देने में सक्षम है।

The post ज़ेन मोबाईल ने लॉन्च किए दो 4जी वोएलटीई फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>