Zen Mobiles | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 09 Nov 2017 10:36:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5,099 रुपये में लॉन्च हुआ एडमायर यूनिटी, कम कीमत पर देता है बेहतरीन फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/zen-mobiles-launched-admire-unity-in-hindi/ Thu, 09 Nov 2017 10:36:50 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13550 5,099 रुपये की कीमत पर यह फोन कल से ही सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post 5,099 रुपये में लॉन्च हुआ एडमायर यूनिटी, कम कीमत पर देता है बेहतरीन फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कम बजट में 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन पेश करते हुए ज़ेन मोबाईल्स ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। ज़ेन मोबाईल्स की ओर से एडमायर यूनिटी फोन लॉन्च किया गया है जो कल से ही आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर सिर्फ 5,099 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

फ्लिपकार्ट ला रहा है अपना हैंडसेट, 15 नवंबर को लॉन्च हो सकता है डुअल कैमरे वाला यह फोन</strong>

ज़ेन मोबाईल्स के नए स्मार्टफोन एडमायर यूनिटी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है।

zen-mobiles-admire-unity-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए एडमायर यूनिटी के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं इसके फ्रंट पैनल पर 2-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

1,000 फुट से फेंका आईफोन 10, फिर जो हुआ वो किसी अचंभे से कम नहीं

एयमायर यूनिटी एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही यह फोन भारतीय क्षेत्रिय भाषाएं समझने में सक्षम है। इस फोन में पावर बैकअप के लिए 2,300एमएएच की बैटरी दी गई है। 5,099 रुपये की कीमत पर ज़ेन मोबाईल्स के इस नए फोन को कल से खरीदा जा सकेगा।

The post 5,099 रुपये में लॉन्च हुआ एडमायर यूनिटी, कम कीमत पर देता है बेहतरीन फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>