ZenFone 8 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 13 May 2021 03:26:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 16GB रैम और 64MP कैमरा के साथ लॉन्च हो गया Asus Zenfone 8, इसमें मिलेगी Samsung की खूबसूरत डिसप्ले https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-launched-price-specifications-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-launched-price-specifications-features/#respond Thu, 13 May 2021 03:26:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58818 इस डिवाइस के लॉन्च के साथ ही मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ गया है।

The post 16GB रैम और 64MP कैमरा के साथ लॉन्च हो गया Asus Zenfone 8, इसमें मिलेगी Samsung की खूबसूरत डिसप्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Asus ZenFone 8 सीरीज़ को कंपनी ने गुरुवार को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज को एक वर्चुअली आयोजित किया गए इवेंट में पेश किया गया है। असूस ज़ेनफोन 8 सीरीज़ में दो स्मार्टफोन मॉडल्स-ZenFone 8 और ZenFone 8 Flip शामिल हैं।। हालांकि, इस सीरीज़ के लॉन्च से पहले इस बात की चर्चा थी कि कंपनी ZenFone 8 Mini फोन भी इसी सीरीज में शामिल कर सकती है। लेकिन, फिलहाल कंपनी ने इस नई सीरीज के अंदर वनीला ज़ेनफोन 8 और ज़ेनफोन 8 फ्लिप को ही पेश किया है। इस सीरीज की लॉन्चिंग को कोविड के चलते भारत में फिलहाल टाल दिया गया है। लेकिन, माना जा रहा है कि जल्द इन फोन को इंडियन मार्केट में भी लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इस पोस्ट में हम आपको Asus ZenFone 8 के बारे में पूरी जानकारी देंगे। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में सबकुछ।

Asus ZenFone 8 का डिजाइन

ASUS Zenfone 8 को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन Obsidian Black और Horizon Silver में पेश किया है। अगर बात करें जेनफोन 8 के डिजाइन की तो डिवाइस को होल-पंच डिसप्ले पर पेश किया गया है। हैंडसेट के टॉप-लेफ्ट में आपको एक पंच-होल दिखाई देगा। इस पंच-होल डिसप्ले में बेजल्स न के बराबर ही दिखाई देंगे। इसके अलावा डिवाइस के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। साथ ही फोन के रियर पैनल पर स्क्वायर शेप में डुअल कैमरा है जो कि एलईडी फ्लैश लाइट से लैस है। फोन के बॉटम में टाइप सी-चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल हैं। इसे भी पढ़ें: 18GB RAM और 6,000mAh बैटरी के पावरफुल ASUS ROG Phone 5 इंडिया में लॉन्च, देखें इसकी दमदार स्पेसिफिकेशन

asus-zenfone-8-launch

सैमसंग का डिसप्ले

ASUS Zenfone 8 में कंपनी ने 5.9-इंच सैमसंग-मेड E4 AMOLED डिसप्ले दिया है जो कि Full HD+ pixel resolution, 1100 nits पीक ब्राइटनेस और 120HZ रिफ्रेश रेट है। इसके अलावा फोन में आपको गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी मिलेगी। कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो जेनफोन 8 का डिसप्ले इंप्रेस करने के लिए काफी है।

प्रोसेसिंग पावर

यह क्वालकॉम के लेटेस्ट और सबसे शक्तिशाली मोबाइल चिपसेट के साथ आता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है। वहीं, बेहतर ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 660 GPU दिया गया है। इतना ही नहीं फोन में 6GB/8GB/16GB RAM के साथ 128GB/256GB की स्टोरेज दी गई है। प्रोसेसिंग पावर के हिसाब से फोन मार्केट में मौजूद बड़े-बड़े फोन को चुनौती पेश करेगा।

zenfone-8-new

कैमरा का कमाल

फोटोग्राफी की बात करें तो डिवाइस में एक डुअल कैमरा सेटअप है। रियर-फेसिंग कैमरा मॉड्यूल में एक प्राइमरी 64MP सोनी IMX686 सेंसर है जो कि f / 1.8 अपर्चर से लैस है। वहीं, 64MP कैमरा के साथ 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा है जो कि f / 2.2 अपर्चर और डुअल PDAF से लैस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस डिवाइस में 12MP कैमरा यूनिट दी गई है। डिवाइस दो स्पीकर, तीन माइक्रोफोन को एकीकृत हैं और इसमें OZO ऑडियो तकनीक भी दी गई है।

_zenfone-8-camera

बैटरी और कनेक्टिविटी फीचर्स

फोन Android 11 के साथ ZenUI 8 skin पर कार्य करता है। वहीं, डिवाइस में IP68 की रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इस डिवाइस में डुअल-सिम सपोर्ट, 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक और एक USB टाइप- C पोर्ट है। फोन में पावर बैकअप के लिए 4000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W फास्ट-चार्जिंग को सपोर्ट करता है। डिवाइस का साइज 148 x 68.5 x 8.9 मिमी और इसका वजन 169 ग्राम है। इसे भी पढ़ें: ASUS Adolpad 10 Pro टैबलेट चीन में हुआ लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 7300mAh बैटरी

कीमत

ASUS Zenfone 8 की कीमत EUR 599 (53,251 रुपए) से शुरू होती है। हैंडसेट लॉन्च होते के साथ ही यूरोप और ताइवान के बाजारों में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गए हैं। कोरोना की दूसरी लहर के कारण इंडिया में फोन का लॉन्च टल चुका है। लेकिन, संभावना है कि जैसे ही हालात ठीक होंगे कंपनी इस फोन को इंडियन मार्केट में लाएगी।

The post 16GB रैम और 64MP कैमरा के साथ लॉन्च हो गया Asus Zenfone 8, इसमें मिलेगी Samsung की खूबसूरत डिसप्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-8-launched-price-specifications-features/feed/ 0