Zenfone Go | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 11 May 2017 07:59:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 अब 5.5 इंच में आया असूस जेनफोन गो, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-go-launched-in-hindi/ Thu, 11 May 2017 07:59:53 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7579 भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 8,499 रुपये रखी गई है तथा इसे ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर सेल के लिए लिस्ट कर दिया गया है।

The post अब 5.5 इंच में आया असूस जेनफोन गो, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फरवरी माह में असूस की ओर से ज़ेनफोन गो 5.0 एलटीई जेडबी500केएल को लॉन्च किया गया था। वोएलटीई सपोर्ट वाले इस फोन को 5-इंच की डिसप्ले पर उतारा गया था। वहीं अब कंपनी की ओर से इस फोन का नया वर्ज़न पेश किया गया है, जो 5.5-इंच की स्क्रीन से लैस है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 8,499 रुपये रखी गई है तथा इसे ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर सेल के लिए लिस्ट कर दिया गया है।

अमेजन ग्रेट इंडिया सेल शुरू देखें 5 बेहरीन मोबाइल डील

जेनफोन गो 5.5 एलटीई ज़ेडबी552केएल में 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो आधारित है जो क्वालकॉम क्वॉड-कोर 8916 प्रोसेसर पर कार्य करता है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रीनो 306 जीपीयू भी मौजूद है।

zenfone-go

असूस के इस फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कूलपैड ने उतारा सबसे सस्ता 6जीबी रैम वाला फोन, जिसमें है 4,060एमएएच की बैटरी

कनेक्टिविटी आॅप्शन्स के तौर पर इसमें 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही वाई-फाई, ब्लूटूथ व जीपीएस उपलब्ध है तथा 3.5एमएम आॅडियो जैक व एफएम रेडियो के साथ ही पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। चारकोल ब्लैक और शीर गोल्ड कलर में यह फोन अमेजन इंडिया के साथ ही आॅफलाईन बाजार में भी सेल के लिए उपलब्ध है।

The post अब 5.5 इंच में आया असूस जेनफोन गो, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>