Zenfone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 11 May 2017 07:59:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 अब 5.5 इंच में आया असूस जेनफोन गो, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/asus-zenfone-go-launched-in-hindi/ Thu, 11 May 2017 07:59:53 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7579 भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 8,499 रुपये रखी गई है तथा इसे ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर सेल के लिए लिस्ट कर दिया गया है।

The post अब 5.5 इंच में आया असूस जेनफोन गो, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फरवरी माह में असूस की ओर से ज़ेनफोन गो 5.0 एलटीई जेडबी500केएल को लॉन्च किया गया था। वोएलटीई सपोर्ट वाले इस फोन को 5-इंच की डिसप्ले पर उतारा गया था। वहीं अब कंपनी की ओर से इस फोन का नया वर्ज़न पेश किया गया है, जो 5.5-इंच की स्क्रीन से लैस है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 8,499 रुपये रखी गई है तथा इसे ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर सेल के लिए लिस्ट कर दिया गया है।

अमेजन ग्रेट इंडिया सेल शुरू देखें 5 बेहरीन मोबाइल डील

जेनफोन गो 5.5 एलटीई ज़ेडबी552केएल में 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो आधारित है जो क्वालकॉम क्वॉड-कोर 8916 प्रोसेसर पर कार्य करता है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रीनो 306 जीपीयू भी मौजूद है।

zenfone-go

असूस के इस फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कूलपैड ने उतारा सबसे सस्ता 6जीबी रैम वाला फोन, जिसमें है 4,060एमएएच की बैटरी

कनेक्टिविटी आॅप्शन्स के तौर पर इसमें 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही वाई-फाई, ब्लूटूथ व जीपीएस उपलब्ध है तथा 3.5एमएम आॅडियो जैक व एफएम रेडियो के साथ ही पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। चारकोल ब्लैक और शीर गोल्ड कलर में यह फोन अमेजन इंडिया के साथ ही आॅफलाईन बाजार में भी सेल के लिए उपलब्ध है।

The post अब 5.5 इंच में आया असूस जेनफोन गो, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4,100 एमएच बैट्री के साथ जेनफोन 3 मैक्स भारत में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/zenfone-3-max-launched-in-india-in-hindi/ Wed, 09 Nov 2016 10:47:53 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1268 4,100 एमएएच की बैटरी के साथ आसूस का यह नया फोन इस लीग में सबसे ऊपर है।

The post 4,100 एमएच बैट्री के साथ जेनफोन 3 मैक्स भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अब तक असूस इंडिया ने जेनफोन 3 सीरीज में 6 मॉडल लॉन्च कर चुका है जो इंडियन यूजर्स द्वारा काफी पंसद किये गए। इसी कड़ी में असूस इंडिया द्वारा एक और नया फोन जेनफोन 3 मैक्स भी जोड़ दिया गया है। 4,100 एमएच बैट्री वाले इस फोन के दो वेरिएंट आसूस की ओर ​से आज राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गए। जिनमें 5.2-इंच तथा 5.5-इंच का डिसप्ले दिया गया है।

जैसा कि मालूम है कंपनी की मैक्स सीरीज विशेष रूप से बड़ी बैटरी के लिए जानी जाती है। और यकीन मानिए 4,100 एमएएच की बैटरी के साथ आसूस का यह नया फोन भी इस लीग में सबसे ऊपर है। जिसपर कंपनी का दावा है कि यह 38 दिन स्टैंडबाय टाइम और 20 घंटे टॉकटाइम देने में सक्षम है। वहीं इस नये फोन की खास बात यह है कि इस डिवाइस का उपयोग आप पावर बैंक के रूप में भी कर सकते हैं। अर्थात् दूसरे फोन को इससे चार्ज किया जा सकता है। फोन को सुपर सेविंग बैटरी मोड से भी लैस किया गया है जहां 10 फीसद बैटरी में भी 36 घंटे तक इसका उपयोग किया जा सकता है।

जेनफोन 3 मैक्स (जेडसी520टीएल) में आपको 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी मिलेगी जिसे 123जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। इस वेरिएंट के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मैटल से बने इस फोन में आप डुअल सिम का उपयोग कर सकते हैं। यह फोन जेनयूआई 3.0 पर रन करता जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित है तथा इसे 1.25गीगाहट्र्ज़ क्वाडकोर मीडियाटेक प्रोसेसर पर पेश किया गया है

asus-zenfone3-max-2

जेनफोन 3 मैक्स (जेडसी553केएल) में आपको 5.5-इंच का कर्व्ड डिसप्ले देखने को मिलेगा। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 720×1280 पिक्सल एचडी है। 175 ग्राम वजन और 8.3 एमएम की ​थिकनेस इसे सबसे हल्के फोन्स में से एक बनाती है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। फोन को 0.03 ट्राई टेक आॅटो फोकस तकनीक के साथ एफ/2.0 अपर्चर से लैस किया गया है जो नजदीक से बड़ी तस्वीर तथा मंद रोशनी में भी साफ फोटो लेने में सक्षम है। यह वेरिएंट आॅक्टाकोर स्नैपड्रेगन 430सोसी पर रन करता ​है।

जहां तक भारत में कीमत के बा​त है असूस जेनफोन 3 मैक्स में 5.2-इंच वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है तथा 5.5-इंच वाले वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये निर्धारित हुई है। 5.2-इंच वाला फोन आज से आॅनलाइन और आॅफलाइन स्टोर से लिया जा सकता है जबकि 5.5-इंच वाला मॉडल इस माह के अंत तक सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 4,100 एमएच बैट्री के साथ जेनफोन 3 मैक्स भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>