ZTE Axon 30 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sun, 25 Jul 2021 04:53:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ZTE Axon 20 5G के लॉन्च से पहले कंपनी ने शेयर की अंडर डिस्प्ले कैमरा से क्लिक फोटो https://www.91mobiles.com/hindi/zte-axon-20-5g-shared-image-clicked-from-under-display-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/zte-axon-20-5g-shared-image-clicked-from-under-display-camera/#respond Sat, 24 Jul 2021 08:30:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63407 ZTE Axon 30 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कंपनी इस स्मार्टफ़ोन क्लिक सेल्फ़ी का सेंपल शेयर किया है। इस इमेज को देखने से पता चलता है कि डिस्प्ले के अंदर छिपे रहने के बावजूद इस स्मार्टफ़ोन का सेल्फ़ी कैमरे क्लिक की कई फ़ोटो शानदार है।

The post ZTE Axon 20 5G के लॉन्च से पहले कंपनी ने शेयर की अंडर डिस्प्ले कैमरा से क्लिक फोटो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ZTE होम मार्केट चीन में 27 जुलाई को Axon 30 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। यह स्मार्टफोन कंपनी के पिछले साल लॉन्च किए गए ZTE Axon 20 5G स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा। बता दें कि ZTE Axon 20 5G अंडर डिस्प्ले कैमरे के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। इससे क्लिक किए सेल्फी कैमरा औसत दर्जे के थे। ZTE Axon 30 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कंपनी इस स्मार्टफ़ोन क्लिक सेल्फ़ी का सेंपल शेयर किया है। इस इमेज को देखने से पता चलता है कि डिस्प्ले के अंदर छिपे रहने के बावजूद इस स्मार्टफ़ोन का सेल्फ़ी कैमरे क्लिक की कई फ़ोटो शानदार है।

Axon 30 5G स्मार्टफोन फुल स्क्रीन डिस्प्ले के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इन डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ अगले कुछ हफ्तों में Samsung Galaxy Z Fold3 और Xiaomi Mi MIX 4 स्मार्टफोन के साथ दूसरे ब्रांड इन डिस्प्ले कैमरा वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर सकते हैं। ZTE ने पिछले साल Axon 20 5G को इन-डिस्प्ले कैमरा वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अटकलें हैं कि इस साल दूसरी कंपनियां इन डिस्प्ले कैमरा के साथ स्मार्टफोन लॉन्च कर सकते हैं।

ZTE Axon 30

बेहतर इमेज क्वालिटी के लिए किए बदलाव

ZTE के इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 400ppi पिक्सल है। ऐसे में डिस्प्ले के अंदर कैमरा सेंसर तक काफी कम मात्रा में लाइट पहुंचती है, जिससे कैमरे की इमेज क्वालिटी प्रभावित होती है। यदि PPI को कम किया जाता है और ट्रांसमिटेंस बढ़ाया जाता है, तो कैमरा के डिस्प्ले एरिया के PPI और पूरी डिस्प्ले के PPI में गैप बढ़ जाता है। इसके चलते कैमरा के एरिया वाले जगह पर कलर ब्लॉक देखने को मिलेंगे। यही कारण है कि इन-डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी के वाली डिस्प्ले को बड़े पैमाने में उत्पादन करना मुश्किल है।

ZTE पिक्सेल, चिप्स, सर्किट और दूसरे मैटेरियल जैसे चार पहलुओं के जरिए खराब इमेजिंग की प्रॉब्लम को प्रभावी ढंग से हल करने में सक्षम थी। ZTE के अनुसार, Axon 30 5G में नई इंडिपेंडेंट अंडर-डिस्प्ले कैमरा प्रो स्क्रीन डिस्प्ले चिप का इस्तोमाल किया गया है, जिसकी मदद से पिक्सल कंट्रोलिंग को नियंत्रित कर डिस्प्ले की क्वालिटी और कैमरा की क्वालिटी को बेहतर किया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Mi Mix 4 होगा कर्व स्क्रीन और अंडर डिस्प्ले कैमरा वाला पहला स्मार्टफोन

होगा सबसे सस्ता इन-डिस्प्ले कैमरा वाला स्मार्टफ़ोन

कैमरा के ठीक ऊपर की डिस्प्ले के पिक्सल को सर्किट इंस्ट्रक्शन देता है जिससे कैमरा जब काम पर नहीं होता तो पिक्सल नॉर्मल रहते हैं। वहीं कैमरा ऑन होने पर पिक्सल ट्रांसपेरेंट हो जाते हैं। पिछले साल के मुकाबले ZTE Axon 30 5G में मल्टी ड्राइव ACE सर्किट लेआउट का यूज किया है जो दो रिजन के बीच ट्रांसमिशन करता है। ये बदलाव ZTE Axon 30 5G स्मार्टफोन की डिस्प्ले में 400PPI की हाइ पिक्सल डेनसिटी ऑफ़र करते हैं। इसके साथ ही पॉपुलर टिपस्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि यह अगले साल तक सबसे सस्ता इन-डिस्प्ले कैमरा वाला स्मार्टफोन होगा। यह भी पढ़ें : TCL ने भारत में लॉन्च किए तीन टैबलेट, जानें क़ीमत से लेकर फीचर्स

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है लेटेस्ट OnePlus Nord 2

The post ZTE Axon 20 5G के लॉन्च से पहले कंपनी ने शेयर की अंडर डिस्प्ले कैमरा से क्लिक फोटो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/zte-axon-20-5g-shared-image-clicked-from-under-display-camera/feed/ 0
ZTE Axon 30 स्मार्टफोन नए अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ 27 जुलाई को होगा लॉन्च, ये होंगी स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/zte-axon-30-smartphone-with-new-under-display-camera-generation-to-launch-on-july-27/ https://www.91mobiles.com/hindi/zte-axon-30-smartphone-with-new-under-display-camera-generation-to-launch-on-july-27/#respond Mon, 19 Jul 2021 04:09:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=62964 ZTE Axon 30 स्मार्टफोन को कंपनी 27 जुलाई को लॉन्च करेगा। ZTE के लॉन्च पोस्टर में Axon 30 के नए वर्जन की झलक भी देखने को मिलती है।

The post ZTE Axon 30 स्मार्टफोन नए अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ 27 जुलाई को होगा लॉन्च, ये होंगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ZTE ने अपने अपकमिंग अंडर डिस्प्ले कैमरा वाले स्मार्टफोन ZTE Axon 30 के लॉन्च का ऐलान कर दिया है। इस स्मार्टफ़ोन को ZTE सेकेंड जेनेरेशन अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ लॉन्च करेगी। कंपनी ने Weibo पर एक पोस्टर शेयर कर ZTE Axon 30 स्मार्टफोन के लॉन्च का ऐलान किया है। ZTE Axon 30 स्मार्टफोन को कंपनी 27 जुलाई को लॉन्च करेगा। इस पोस्ट में Axon 30 के नए वर्जन की झलक भी देखने को मिलती है। ZTE का यह स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन – ब्लैक, गोल्ड, ब्लू, सिल्वर ग्रेडिएंट और व्हाइट कलर में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही नए स्मार्टफोन का डिजाइन ऑरिजनल Axon 30 सीरीज से अलग होगा।

ZTE Axon 30 स्पेसिफिकेशन्स

नए ZTE Axon 30 अंडर स्क्रीन कैमरा फोन कुछ दिनों पहले TENAA सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया था। इस दौरान इस स्मार्टफोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स रिवील हुई है। सबसे पहले बात करें डिस्प्ले कि तो नए Axon 30 USC (अंडर-स्क्रीन कैमरा) स्मार्टफोन में 6.92 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन Full-HD+ होगा। इस फोन का वजन 190 ग्राम और मोटाई 7.8mm है।

zte axon 30 launch poster

नए ZTE Axon 30 स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया जा सकता है, जिसकी मैक्सिमस स्पीड 3.2GHz है। संभावनाएं है कि यह स्मार्टफोन Snapdragon 870 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। बता दें कि Snapdragon 870 चिपसेट क्वालकॉम Snapdragon 865 सीरीज चिपसेट का ओवर क्लॉक्ड वर्जन है। कैमरा की बात करें तो इस फ़ोन में Honor 50 सीरीज की तरह डुअल ओरियो शेप कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। पहले सर्कल में सिंगल 64MP मेन कैमरा और दूसरे सर्कल में तीन 8MP+5MP+2MP के कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें : अपकमिंग iPhone 13 में दिया जा सकता है ये दमदार फीचर, मिलेगी 9.6Gbps की धांसू इंटरनेट स्पीड

इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 16MP का अंडर डिस्प्ले कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में अंडर डिस्प्ले कैमरा सेंसर भी दिया जाएगा। फोन में चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। फ़िलहाल इस स्मार्टफो को लेकर इतनी ही जानकारी उपलब्ध है। जैसे जैसे इस स्मार्टफ़ोन को लॉन्च डेट नज़दीक आएगी इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी लीक होंगी। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले डिजाइन हुआ रिवील, जानें खास बातें

लेटेस्ट वीडियो : कितना दमदार है Oppo Reno 6 Pro

The post ZTE Axon 30 स्मार्टफोन नए अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ 27 जुलाई को होगा लॉन्च, ये होंगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/zte-axon-30-smartphone-with-new-under-display-camera-generation-to-launch-on-july-27/feed/ 0