ZTE Axon M | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 17 Jan 2019 11:06:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एक नहीं दो स्क्रीन के साथ लॉन्च होगा एलजी जी8 थिंकक्यू स्मार्टफोन, सैमसंग के मुड़ने वाले फोन की हो सकती है छुट्टी https://www.91mobiles.com/hindi/lg-g8-thinq-may-come-with-second-display-attachme/ https://www.91mobiles.com/hindi/lg-g8-thinq-may-come-with-second-display-attachme/#comments Thu, 17 Jan 2019 11:06:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=26309 अगले महीने होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में एलजी द्वारा एलजी जी8 थिंकक्यू फ्लैगशिप फोन को पेश किया जा सकता है।

The post एक नहीं दो स्क्रीन के साथ लॉन्च होगा एलजी जी8 थिंकक्यू स्मार्टफोन, सैमसंग के मुड़ने वाले फोन की हो सकती है छुट्टी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस महीने हुए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने दुनिया के पहले मुड़नेवाला वाले ओएलईडी टीवी से परदा हटाया था। लेकिन इसकी स्क्रीन को उस समय एक बक्से में मोड़कर रखा जा सकता है, जब उसका इस्तेमाल न किया जाता हो। वहीं, अब सामने आ रही जानकारी के अनुसार कंपनी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को पेश करने की योजना बना रही है। अगले महीने होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में एलजी द्वारा एलजी जी8 थिंकक्यू फ्लैगशिप फोन को पेश किया जा सकता है।

इस बात की जानकारी साउथ कोरियन पब्लिकेशन नेवर द्वारा सामने आई है कि कंपनी जी8 थिंकक्यू में दो डिसप्ले होंगी। हालांकि, यह एक फोल्डेबल फोन नहीं होगा। लेकिन, इसमें आपको दो डिसप्ले मिलेंगे। कहा जा रहा है कि इसमें आपको एक सेकंड स्क्रीन अटैचमेंट के तौर पर मिलेगी। यह दूसरी सक्रीन एक केस में लगी होगी, जिसे आप अपने फोन में अटैच कर सकेंगे।

4जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ एलजी क्यू9, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

एलजी जी8 थिंकक्यू को लेकर कहा जा रहा है यह देखने में ज़ेडटीई एक्सॉन एम स्मार्टफोन की तरह होगा जो कि डुअल डिसप्ले वाला था। जी8 थिंकक्यू में आपको एक ऑप्शन मिलेगा, जिसमें आप दूसरी स्क्रीन को अटैच कर सकेंगे। एलजी जी8 थिंकक्यू में दी गई दूसरी स्क्रीन में साइड के बेजल काफी स्लिम होंगे। दोनो स्क्रीन के बीच में एक जगह होगी। दोनो स्क्रीन को एक साथ लगाने पर डिवाइस की डिसप्ले बड़ी हो जाएगी। बता दें कि एलजी जी8 थिंकक्यू को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, अफवाह है कि कंपनी एमडब्लूसी 2019 में इस डिवाइस को पेश कर सकती है।

इंडिया में लॉन्च हो रहा है 5 कैमरे वाला एलजी वी40 थिंक, अमेज़न पर होगी सेल

गौरतलब है कि कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर महीने में अपनी वी सीरीज़ में फ्लैगशिप स्मार्टफोन वी40 थिंक को लॉन्च किया था। एलजी की ओर यह फोन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पेश किया गया था जो अब भारत आने वाला है। अनमेजन इंडिया पर इस स्मार्टफोन को सेल के लिए 20 जनवरी को पेश किया जाएगा। एलजी कंपनी अपने हाईएंड फोन वी40 थिंक की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

The post एक नहीं दो स्क्रीन के साथ लॉन्च होगा एलजी जी8 थिंकक्यू स्मार्टफोन, सैमसंग के मुड़ने वाले फोन की हो सकती है छुट्टी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lg-g8-thinq-may-come-with-second-display-attachme/feed/ 2
डुअल डिसप्ले वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 4 तरीकों से कर सकते हैं इसे यूज़ https://www.91mobiles.com/hindi/zte-axon-m-launched-with-dual-screen-in-hindi/ Wed, 18 Oct 2017 05:42:36 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12881 आम स्मार्टफोन के साथ ही इसे एक्सटेंड मोड, डुअल मोड और मिरर मोड में यूज किया जा सकता है।

The post डुअल डिसप्ले वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 4 तरीकों से कर सकते हैं इसे यूज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी का एक और पायदान चढ़ते हुए टेक कंपनी ज़ेडटीई ने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। ज़ेडटीई की ओर से एक्सॉन एम पेश किया गया है। एक्सॉन एम एक डुअल ​स्क्रीन फोन है जिसे चार अलग अलग तरीकों से यूज़ किया जा सकता है। आईये नज़र डालते हैं इस अनूठे डिवाईस पर

हुआवई ने लॉन्च किया 4 कैमरे वाला फोन, इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी है दमदार

ज़ेडटीई एक्सॉन एम को मैटल फ्रेम पर बनाया गया है। इसमें दो डिसप्ले दी गई है जिसके चलते फोन को चार अलग तरीकों से यूज़ किया जा सकता है। एक आम स्मार्टफोन के साथ ही इसे एक्सटेंड मोड, डुअल मोड और मिरर मोड में यूज किया जा सकता है, जो यूजर को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने में सक्षम है। एक्सॉन एम मल्टी को एक मल्टी टास्कर फोन की भी कहा जा रहा है।

zte-axon-m-4

इसकी स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1.78:1 बॉडी रेशियो तक बैंड हो सकता है तथा इसमें 5.2-इंच की फुलएचडी स्क्रीन दी गई है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इस गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर रन करता है।

zte-axon-m-3

कंपनी की ओर से फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एफ/1.8 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का कैमर सेंसर दिया गया है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। यह सिंगल कैमरा रियर तथा फ्रंट दोनों कैमरो का काम करता है।

3 मिनट के अंदर ही सोल्ड आउट हुआ शाओमी का फ्लैगशिप फोन मी मिक्स 2

फोन में यूएसबी टाईप-सी व 3.5एमएम जैक के साथ ही अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,180एमएएच की बैटरी मौजूद है। ज़ेडटीई का यह फोन फिलहाल अमेरिकी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होगा जहां इसे बंडल आॅफर के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है।

The post डुअल डिसप्ले वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 4 तरीकों से कर सकते हैं इसे यूज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
अब यह कंपनी ला रही है डुअल ​स्क्रीन वाला फोल्डेबल फोन, दिवाली पर होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/zte-axon-m-leaked-with-dual-screen-foldable-display-in-hindi/ Fri, 29 Sep 2017 11:51:07 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12250 इस फोन की दोनों स्क्रीन पर एक साथ अलग-अलग काम किया जा सकते हैं।

The post अब यह कंपनी ला रही है डुअल ​स्क्रीन वाला फोल्डेबल फोन, दिवाली पर होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी को नए मुकाम पर ले जाते हुए टेक कंपनी ज़ेडटीई जल्द ही अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। ज़ेडटीई की ओर से घोषणा की गई है कि कंपनी 17 अक्टूबर को न्यूयार्क शहर में कार्यक्रम का आयोजन करने वाली है माना जा रहा है कि इसी दिन कंपनी अपने इस अनूठे डिवाईस से पर्दा उठाएगी। ज़ेडटीई के इस फोल्डेबल फोन को एक्सॉन मल्टी या एक्सॉन एम नाम के लॉन्च किया जाएगा।

सामनें आया ओपो एफ5, 6-इंच की बेज़ल लेस ​स्क्रीन के साथ अक्टूबर में होगा लॉन्च

ज़ेडटीई का यह फोन अब तक सामनें आए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से काफी अलग और एडवांस होगा। इस फोन को एक रियल फोल्डेबल स्मार्टफोन कहा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन की स्क्रीन का साईज़ 6.8-इंच होगा जो फोल्ड होने के बाद तकरीबन 3.4-इंच के दो पैनल में बंट जाएगा। बताया गया है कि स्क्रीन के जिस हिस्से से यह फोन फोल्ड होगा वो बेहद ही हल्के बेज़ल और ऐज़ पर बनी होगी, जिससे की फोन अन फोल्ड करने पर भी दोनों स्क्रीन मिल कर एक ही दिखाई दें।

zte-axon-m-1

लीक के अनुसार फोल्ड होने के बाद एक्सॉन एम की दोनों स्क्रीन फुलएचडी रहेंगी। इस फोन की दोनों स्क्रीन पर एक साथ काम किया जा सकेगा। इस फोन की दोनों स्क्रीन पर अलग अलग कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। वहीं अगर इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

शाओमी रेडमी नोट 4 के बाद अब सभी रिकॉर्ड तोड़ेगा रेडमी नोट 5, देखें कैसा होगा यह फोन

ज़ेडटीई एक्सॉन एम को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है तथा पावर बैकअप के लिए इसें 3,120एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। बहरहाल इस फोन को लेकर कंपनी ने जानकारी नहीं दी है ​इसलिए फोन के लॉन्च का इंतजार किया जाना बेहतर है। वहीं दूसरी ओर इस फोन की कीमत को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे 650 यूएस डॉलर के मूल्य पर बाजार में उतारा जा सकता है, यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 43,000 रुपये हो सकती है।

The post अब यह कंपनी ला रही है डुअल ​स्क्रीन वाला फोल्डेबल फोन, दिवाली पर होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>