ZTE Blade V9 Vita | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 26 Feb 2018 11:57:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ज़ेडटीई ने पेश किए 2 नए बेज़ल लेस फोन, ब्लेड वी9 और ब्लेड वी9 वीटा https://www.91mobiles.com/hindi/zte-bezel-less-phone-blade-v9-and-blade-v9-vita-in-mwc-2018-in-hindi/ Mon, 26 Feb 2018 11:57:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17475 ज़ेडटीई के ये दोनों ही फोन एंडरॉयड ओरियो से लैस है।

The post ज़ेडटीई ने पेश किए 2 नए बेज़ल लेस फोन, ब्लेड वी9 और ब्लेड वी9 वीटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी ज़ेडटीई ने आज मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 के मंच से अपने दो नए स्मार्टफोन पेश किये हैं। ज़ेडटीई की ओर से ये दोनों नए फोन ब्लेड सीरीज़ में जोड़े गए हैं, जिनका नाम ज़ेडटीई ब्लेड वी9 और ज़ेडटीई ब्लेड वी9 वीटा है। फोन लॉन्च के साथ ही कंपनी ने यह भी बता दिया है कि ये दोनों डिवाईस पहले स्पेन, जर्मनी, रूस, मैक्सिको और चीनी मार्केट में कदत रखेंगे। ज़ेडटीई ब्लेड वी9 की कीमत जहां 269 यूरो (तकरीबन 21,500 रुपये) बताई गई है वहीं ज़ेडटीई ब्लेड वी9 वीटा को 179 यूरो (तकरीबन 14,000 रुपये) में पेश किया गया है।

ज़ेडटीई ब्लेड वी9
ब्लेड वी9 कंपनी द्वारा पेश किया गया एक बेज़ल लेस फोन है जिसे 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। इस फोन में 2,160 x 1,440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो आधारित है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है।

ज़ेडटीई ने अपने इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया है। एक वेरिएंट में जहां 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज से लैस किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,100एमएएच की बैटरी दी गई है।

ज़ेडटीई ब्लेड वी9 वीटा
इस फोन को ज़ेडटीई ब्लेड वी9 का छोटा वर्ज़न कहा जा सकता है। यह फोन भी 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है तथा इसमें 5.45-इंच की डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो आधारित है तथा 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर रन करता है।

यह फोन भी दो वेरिएंट में पेश किया गया है। एक वेरिएंट में जहां 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,200एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post ज़ेडटीई ने पेश किए 2 नए बेज़ल लेस फोन, ब्लेड वी9 और ब्लेड वी9 वीटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>