ZTE Gigabit | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 28 Feb 2017 07:44:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 जेडटीई ने प्रदर्शित किया दुनिया का यह पहला 5जी स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/zte-gigabit-first-5g-smartphone-in-mwc-2017-in-hindi/ Tue, 28 Feb 2017 07:44:14 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5487 चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जेडटीई ने मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस के मंच से विश्व के पहले 5जी फोन को पेश कर दिया है।

The post जेडटीई ने प्रदर्शित किया दुनिया का यह पहला 5जी स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंटरनेट के बढ़ते जाल ने यकिनन लोगों की ज़िंदगी को बेहद सरल और आसान बना दिया है। आज भारत में रिलायंस जियो ने 4जी डाटा की नई मिसाल कायम की है लेकिन अब 4जी इंटरनेट स्पीड को भी मात देने के लिए 5जी स्मार्टफोन वैश्विक बाजार में आने वाले है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जेडटीई ने मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस के मंच से विश्व के पहले 5जी फोन को पेश कर दिया है।

जेडटीई ने लॉन्च किए कम रेंज के दो फोन जिनमें है डुअल कैमरा

जेडटीई ने एमडब्ल्यूसी 2017 में ‘गीगाबिट’ नाम से ​विश्व का पहला 5जी स्मार्टफोन प्रदर्शित किया है। गीगाबिट पेश करते हुए कंपनी ने दावा किया है कि यह स्मार्टफोन 1गीगाबिट प्रति सेकेंड तक की डाउनलोड स्पीड देने में सक्षम है। जेटीई का कहना है कि वर्ष 2020 तक 5जी तकनीक विश्वभर के इंटरनेट यूजर्स द्वारा प्रयोग में लाई जाने लगेगी।

zte-gigabit

विश्व के पहले 5जी स्मार्टफोन का दर्जा पाने वाले गीगाबिट के बारे में बात की जाए तो जेडटीई के अनुसार यह फोन किसी भी 4जी फोन के अपेक्षा 10 गुना तक ज्यादा इंटरनेट स्पीड देगा। इस फोन में 4×4मीमो एंटीना टेक्नोलॉजी के साथ 256 क्यूएम मॉड्यूलेशन तकनीक दी गई तथा यह फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 पर कार्य करेगा।

शाओमी रेडमी नोट 4 को टक्कर देने 15 मार्च को आ रहा मोटो जी5

कंपनी द्वारा गीगाबिट में क्वालकॉम का ही एक्स16 एलटीई मोडम दिया गया है जो ​वीडियो और अल्ट्रा हाईफाई म्यूजिक फाईल्स के साथ ही 360 डिग्री पैनोरेमा वर्चुअल रियालिटी वीडियो के लिए फास्ट डाउनलोड इंटरफेस उपलब्ध कराता है।

The post जेडटीई ने प्रदर्शित किया दुनिया का यह पहला 5जी स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>