The post 5,000mAh बैटरी के साथ ग्लोबल मार्केट में आया सस्ता स्मार्टफोन Blade A56, देखें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक ब्रांड ज़ेडटीई ने अपनी ब्लेड सीरीज का विस्तार करते हुए नया बजट स्मार्टफोन ZTE Blade A56 पेश किया है। यह मोबाइल ग्लोबल मार्केट में लाया गया जो कम कीमत में संतुलित परफॉर्मेंस देने वाले चिपसेट और 5,000एमएएच बैटरी से लैस है। यह मोबाइल ब्रांड फिलहाल इंडियन मार्केट में एक्टिव नहीं है लेकिन नए ज़ेडटीई ब्लेड ए56 स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

डिस्प्ले
ज़ेडटीई ब्लेड ए56 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जिसमें 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इस स्क्रीन पर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलती है, जो स्क्रॉलिंग और वीडियो व्यूइंग को स्मूद बनाता है। बड़े डिस्प्ले के साथ इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो भी अच्छा है, जिससे इसे मल्टीमीडिया यूज़ के लिए बेहतर विकल्प माना जा सकता है।
प्रोसेसर
फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2x Cortex-A75 @ 1.6GHz + 6x Cortex-A55 @ 1.6GHz कॉन्फिगरेशन के साथ आता है। यह प्रोसेसर T7200 चिपसेट पर आधारित है, जो रोजमर्रा के उपयोग जैसे कि सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्के गेमिंग के लिए पर्याप्त परफॉर्मेंस प्रदान करता है। यह मोबाइल एंडरॉयड 15 पर लाया गया है जो MiFavor UI पर काम करता है।
मेमोरी
ZTE Blade A56 में 4जीबी रैम दी गई है। यह मोबाइल 8जीबी डायनामिक रैम तकनीक से लैस है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 12जीबी रैम तक बढ़ा सकता है। फोन में 64जीबी इंटरनल स्टोरेज दी है जिसे कार्ड के जरिये 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसका मतलब है कि यूज़र बिना स्टोरेज की चिंता किए, ढेर सारे फोटो, वीडियो और ऐप्स सेव कर सकते हैं।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ दो 0.08MP के AI सेंसर भी मौजूद हैं। यह कॉम्बिनेशन बेसिक फोटोग्राफी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।
बैटरी
फोन में दी गई है 5,000एमएएच बैटरी, जो 10वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस 4G नेटवर्क पर लगभग 33.5 घंटे तक की टॉकटाइम और 527 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। यानी एक बार चार्ज करने के बाद यह फोन लंबे समय तक साथ निभाएगा।

ज़ेडटीई ब्लेड ए56 स्मार्टफोन को कंपनी वेबसाइट पर फुल डिटेल्स के साथ लिस्ट कर दिया गया है। वहीं अन्य शॉपिंग साइट पर यह स्मार्टफोन €109 के सेलिंग प्राइस पर लिस्ट किया गया है जो इंडियन करंसी अनुसार 10,900 रुपये के करीब है। फिर से बता दें कि ZTE Blade A56 अभी इंडिया में लॉन्च नहीं किया जाएगा। विदेशी बाजार में यह मोबाइल Celestial Black और Floating Gold कलर में बिकेगा।
The post 5,000mAh बैटरी के साथ ग्लोबल मार्केट में आया सस्ता स्मार्टफोन Blade A56, देखें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 12GB RAM, 144Hz AMOLED स्क्रीन और 64MP कैमरा के साथ चीन में लॉन्च हुआ यह पावरफुल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक ब्रांड ZTE ने अपनी होम मार्केट चीन में नया स्मार्टफोन ZTE Axon 50 लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की Axon 50 सीरीज़ का हिस्सा है, जिसमें पहले से Axon 50 Ultra और Axon 50 Lite जैसे मॉडल पेश किए जा चुके हैं। नया फोन इन दोनों के बीच का विकल्प है और इसे बैलेंस्ड परफॉर्मेंस, बेहतर डिजाइन और डेली यूज़ के लिए बनाया गया है।
डिस्प्ले
ज़ेडटीई एक्सॉन 50 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है। यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर और DCI-P3 कलर गमट को सपोर्ट करती है। इसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है और TÜV लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी है। इसका डिस्प्ले 72.5-डिग्री कर्व्ड एज के साथ आता है जो देखने का अनुभव बेहतर बनाता है।
प्रोसेसर
फोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है और 3.19GHz की टॉप स्पीड तक काम करता है। इसके साथ 12GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है, जिससे मल्टीटास्किंग और फास्ट ऐप लोडिंग में कोई दिक्कत नहीं होती।
ऑपरेटिंग सिस्टम
ज़ेडटीई एक्सॉन कंपनी के ही कस्टम इंटरफेस MyOS 12 पर चलता है, जो Android पर बेस्ड है। इसमें यूज़र को कस्टमाइज़ेबल विजेट्स, डाइनामिक लॉकस्क्रीन और थीम्ड विजुअल्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कैमरा
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 64MP Sony IMX787 सेंसर के साथ आता है और OIS सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (मैक्रो सपोर्ट के साथ) और 50MP टेलीफोटो लेंस है जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम देता है। फोन में Lightning Capture 3.0 टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे शटर रिस्पॉन्स 30% और इमेज कैप्चर सक्सेस रेट 20% तक बढ़ जाता है।
बैटरी
ZTE Axon 50 में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी पूरे दिन का बैकअप आसानी से देती है, खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए जो लगातार मूव में रहते हैं।
अन्य फीचर्स
फोन में ड्यूल-फ्रीक्वेंसी L1+L5 GNSS पोजिशनिंग दी गई है, जो BeiDou के तीसरे जनरेशन के सिस्टम को सपोर्ट करती है और सब-मीटर लेवल की एक्यूरेसी देती है। इसमें कुल 13 एंटेना, एक IR ब्लास्टर और मजबूत स्टाइलिश लुक के लिए स्टारलाइट AG ग्लास बैक दिया गया है।

ज़ेडटीई एक्सॉन की कीमत 1799 युआन रखी गई है जो भारतीय करंसी अनुसार लगभग 20,800 रुपये है। यह फोन चीन में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है और इसे 12जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज के साथ खरीदा जा सकता है। बताते चलें कि यह मोबाइल फोन इंडियन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
The post 12GB RAM, 144Hz AMOLED स्क्रीन और 64MP कैमरा के साथ चीन में लॉन्च हुआ यह पावरफुल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6,000mAh बैटरी और 5GB RAM के साथ ZTE ने मलेशिया में लॉन्च किए दो स्मार्टफोन, 7 रुपये हजार के करीब है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक ब्रांड ZTE ने इंटरनेशनल मार्केट में अपने दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। दोनों मोबाइल फोंस ब्लेड सीरीज़ में जोड़े गए हैं जिनका नाम ZTE Blade A72 और ZTE Blade A52 है। ज़ेडटीई ने अपने ये स्मार्टफोन मलेशियन मार्केट में लॉन्च किए हैं जिन्होंने लो बजट में एंट्री ली है। Fusion RAM की तकनीक और 6,000mAh Battery की पावर से लैस ज़ेडटीई स्मार्टफोन के प्राइस, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी आगे दी गई है। बता दें कि इन मोबाइल फोंस की शुरूआती कीमत सिर्फ 7,000 रुपये के करीब है।
ज़ेडटीई ब्लेड ए72 स्मार्टफोन 6.75 इंच की फुलव्यू एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करता है। इस फोन का डायमेंशन 168 x 77.5 x 9.4एमएम और वज़न 213.9ग्राम है। इस ज़ेडटीई फोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो Unisoc SC9863A चिपसेट पर रन करता है। फोन में Fusion RAM तकनीक भी दी गई है जिससे इंटरनल 3 जीबी रैम में 2जीबी एक्स्ट्रा रैम को भी जोड़ा जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर साईड पैनल पर दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए ZTE Blade A72 स्मार्टफोन में 22.5W फास्ट चार्जिंग वाली 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : Realme-Redmi को टक्कर देने की तैयारी में Samsung, ला रहा है बेहद ही सस्ता मोबाइल फोन Galaxy A04
ज़ेडटीई ब्लेड ए52 को 6.52 इंच की फुलव्यू एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसके तीन किनारें बेजल लेस है तथा नीचे चौड़ा चिन दिया गया है। इस फोन मोबाइल का डायमेंशन भी 168 x 77.5 x 9.4एमएम और वज़न 213.9ग्राम है। Blade A52 स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc SC9863A चिपसेट पर काम करता है। यह स्मार्टफोन 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जिसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए ZTE Blade A52 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही थर्ड लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए ज़ेडटीई ब्लेड ए52 स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है। यह भी पढ़ें : सिर्फ 2,000 रुपये में प्री-बुक करें Nothing Phone (1), फ्लिपकार्ट पेज हुआ लाईव! Nothing OS भी हुआ उपलब्ध
ZTE Blade A72 स्मार्टफोन 3 जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जिसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन को Space Gray और Sky Blue कलर में लॉन्च किया गया है जिसका प्राइस MYR 499 यानी 8,900 रुपये के करीब है। इसी तरह ZTE Blade A52 स्मार्टफोन को MYR 399 यानी तकरीबन 7,100 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जिसने Silk Gold और Space Grey कलर में मार्केट में एंट्री ली है।
The post 6,000mAh बैटरी और 5GB RAM के साथ ZTE ने मलेशिया में लॉन्च किए दो स्मार्टफोन, 7 रुपये हजार के करीब है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 18GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आ गया दुनिया का पहला स्मार्टफोन, इस दिन होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
साल 2020 में दुनिया का पहला 16GB रैम वाला स्मार्टफोन लॉन्च हुआ था। वहीं, अब एक साल बाद टेक वर्ल्ड में 18GB रैम वाला पहले स्मार्टफोन ने दस्तक दे दी है। इस फोन को टेक कंपनी ZTE ने पेश किया है। दरअसल, यह कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Axon 30 Ultra का नया स्पेस एडिशन है, जिसे कंपनी द्वारा पेश किया गया है। हालांकि, डिवाइस की सेल चीन में 25 नवंबर को होगी। इसके साथ ही इस लिमिटेड एडिशन वेरियंट में 1टीबी की इंटरनल स्टोरेज और 64 मेगापिक्सल के तीन कैमरे भी हैं। आइए आगे आपको फोन के बारे में और जानकारी देते हैं।
जैसा कि हमने आपको बताया कि Aerospace Edition phone में 18GB RAM दी गई है। इसके अलावा फोन में वर्चुअल रैम का भी ऑप्शन है, जिसके बाद डिवाइस में 20GB रैम मिलेगा। वहीं, हैंडसेट में UFS 3.1 स्टोरेज है। वहीं, इस फोन का प्रमोशन एक्ट्रेस हाओकुन लियू फिल्म वन सेकेंड से करेंगी। मूवी टाई इन के अलावा, यह डिवाइस चीन की अंतरिक्ष एजेंसी की सफलता का भी जश्न मनाता है, जिसने सफलतापूर्वक एक ऑर्बिटर और लैंडर को मंगल (तियानवेन -1) और तीन टाइकोनॉट्स को चीनी अंतरिक्ष स्टेशन (तियांगोंग) में भेजा है। इसे भी पढ़ें: Motorola ला रही है सस्ता स्मार्टफोन Moto G41, 48MP Camera के साथ होगा लॉन्च

अभी फोन की स्पेसिफिकेशन से पर्दा नहीं उठा है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस के फीचर्स Axon 30 Ultra वाले ही होंगे। इसलिए हमें लगता है कि फोन में 1080×2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.67 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले होगा। इसके अलावा HDR10+ सपोर्ट के साथ आने वाला इस डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। इसे भी पढ़ें: 50MP Camera और 5000mAh Battery के साथ लॉन्च हुआ नया मिडबजट Motorola फोन Moto G Power 2022
लेटेस्ट वीडियो
वहीं, प्रोसेसर के लिए कंपनी स्पेस एडिशन में कंपनी स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट ऑफर कर सकती है। साथ ही फोटोग्राफी के लिए फोन में चार रियर कैमरे मिलेंगे। इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 64 मेगापिक्सल का सेकंडरी लेंस, एक 64 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस मिलेगा। सेल्फी के लिए इस फोन में कंपनी 16 मेगापिक्सल का कैमरा देगी।
The post 18GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आ गया दुनिया का पहला स्मार्टफोन, इस दिन होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post ZTE Axon 20 5G के लॉन्च से पहले कंपनी ने शेयर की अंडर डिस्प्ले कैमरा से क्लिक फोटो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ZTE होम मार्केट चीन में 27 जुलाई को Axon 30 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। यह स्मार्टफोन कंपनी के पिछले साल लॉन्च किए गए ZTE Axon 20 5G स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा। बता दें कि ZTE Axon 20 5G अंडर डिस्प्ले कैमरे के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। इससे क्लिक किए सेल्फी कैमरा औसत दर्जे के थे। ZTE Axon 30 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कंपनी इस स्मार्टफ़ोन क्लिक सेल्फ़ी का सेंपल शेयर किया है। इस इमेज को देखने से पता चलता है कि डिस्प्ले के अंदर छिपे रहने के बावजूद इस स्मार्टफ़ोन का सेल्फ़ी कैमरे क्लिक की कई फ़ोटो शानदार है।
Axon 30 5G स्मार्टफोन फुल स्क्रीन डिस्प्ले के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इन डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ अगले कुछ हफ्तों में Samsung Galaxy Z Fold3 और Xiaomi Mi MIX 4 स्मार्टफोन के साथ दूसरे ब्रांड इन डिस्प्ले कैमरा वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर सकते हैं। ZTE ने पिछले साल Axon 20 5G को इन-डिस्प्ले कैमरा वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अटकलें हैं कि इस साल दूसरी कंपनियां इन डिस्प्ले कैमरा के साथ स्मार्टफोन लॉन्च कर सकते हैं।

ZTE के इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 400ppi पिक्सल है। ऐसे में डिस्प्ले के अंदर कैमरा सेंसर तक काफी कम मात्रा में लाइट पहुंचती है, जिससे कैमरे की इमेज क्वालिटी प्रभावित होती है। यदि PPI को कम किया जाता है और ट्रांसमिटेंस बढ़ाया जाता है, तो कैमरा के डिस्प्ले एरिया के PPI और पूरी डिस्प्ले के PPI में गैप बढ़ जाता है। इसके चलते कैमरा के एरिया वाले जगह पर कलर ब्लॉक देखने को मिलेंगे। यही कारण है कि इन-डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी के वाली डिस्प्ले को बड़े पैमाने में उत्पादन करना मुश्किल है।
ZTE पिक्सेल, चिप्स, सर्किट और दूसरे मैटेरियल जैसे चार पहलुओं के जरिए खराब इमेजिंग की प्रॉब्लम को प्रभावी ढंग से हल करने में सक्षम थी। ZTE के अनुसार, Axon 30 5G में नई इंडिपेंडेंट अंडर-डिस्प्ले कैमरा प्रो स्क्रीन डिस्प्ले चिप का इस्तोमाल किया गया है, जिसकी मदद से पिक्सल कंट्रोलिंग को नियंत्रित कर डिस्प्ले की क्वालिटी और कैमरा की क्वालिटी को बेहतर किया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Mi Mix 4 होगा कर्व स्क्रीन और अंडर डिस्प्ले कैमरा वाला पहला स्मार्टफोन
कैमरा के ठीक ऊपर की डिस्प्ले के पिक्सल को सर्किट इंस्ट्रक्शन देता है जिससे कैमरा जब काम पर नहीं होता तो पिक्सल नॉर्मल रहते हैं। वहीं कैमरा ऑन होने पर पिक्सल ट्रांसपेरेंट हो जाते हैं। पिछले साल के मुकाबले ZTE Axon 30 5G में मल्टी ड्राइव ACE सर्किट लेआउट का यूज किया है जो दो रिजन के बीच ट्रांसमिशन करता है। ये बदलाव ZTE Axon 30 5G स्मार्टफोन की डिस्प्ले में 400PPI की हाइ पिक्सल डेनसिटी ऑफ़र करते हैं। इसके साथ ही पॉपुलर टिपस्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि यह अगले साल तक सबसे सस्ता इन-डिस्प्ले कैमरा वाला स्मार्टफोन होगा। यह भी पढ़ें : TCL ने भारत में लॉन्च किए तीन टैबलेट, जानें क़ीमत से लेकर फीचर्स
The post ZTE Axon 20 5G के लॉन्च से पहले कंपनी ने शेयर की अंडर डिस्प्ले कैमरा से क्लिक फोटो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post ZTE Axon 30 स्मार्टफोन नए अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ 27 जुलाई को होगा लॉन्च, ये होंगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ZTE ने अपने अपकमिंग अंडर डिस्प्ले कैमरा वाले स्मार्टफोन ZTE Axon 30 के लॉन्च का ऐलान कर दिया है। इस स्मार्टफ़ोन को ZTE सेकेंड जेनेरेशन अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ लॉन्च करेगी। कंपनी ने Weibo पर एक पोस्टर शेयर कर ZTE Axon 30 स्मार्टफोन के लॉन्च का ऐलान किया है। ZTE Axon 30 स्मार्टफोन को कंपनी 27 जुलाई को लॉन्च करेगा। इस पोस्ट में Axon 30 के नए वर्जन की झलक भी देखने को मिलती है। ZTE का यह स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन – ब्लैक, गोल्ड, ब्लू, सिल्वर ग्रेडिएंट और व्हाइट कलर में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही नए स्मार्टफोन का डिजाइन ऑरिजनल Axon 30 सीरीज से अलग होगा।
नए ZTE Axon 30 अंडर स्क्रीन कैमरा फोन कुछ दिनों पहले TENAA सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया था। इस दौरान इस स्मार्टफोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स रिवील हुई है। सबसे पहले बात करें डिस्प्ले कि तो नए Axon 30 USC (अंडर-स्क्रीन कैमरा) स्मार्टफोन में 6.92 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन Full-HD+ होगा। इस फोन का वजन 190 ग्राम और मोटाई 7.8mm है।

नए ZTE Axon 30 स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया जा सकता है, जिसकी मैक्सिमस स्पीड 3.2GHz है। संभावनाएं है कि यह स्मार्टफोन Snapdragon 870 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। बता दें कि Snapdragon 870 चिपसेट क्वालकॉम Snapdragon 865 सीरीज चिपसेट का ओवर क्लॉक्ड वर्जन है। कैमरा की बात करें तो इस फ़ोन में Honor 50 सीरीज की तरह डुअल ओरियो शेप कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। पहले सर्कल में सिंगल 64MP मेन कैमरा और दूसरे सर्कल में तीन 8MP+5MP+2MP के कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें : अपकमिंग iPhone 13 में दिया जा सकता है ये दमदार फीचर, मिलेगी 9.6Gbps की धांसू इंटरनेट स्पीड
इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 16MP का अंडर डिस्प्ले कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में अंडर डिस्प्ले कैमरा सेंसर भी दिया जाएगा। फोन में चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। फ़िलहाल इस स्मार्टफो को लेकर इतनी ही जानकारी उपलब्ध है। जैसे जैसे इस स्मार्टफ़ोन को लॉन्च डेट नज़दीक आएगी इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी लीक होंगी। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले डिजाइन हुआ रिवील, जानें खास बातें
The post ZTE Axon 30 स्मार्टफोन नए अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ 27 जुलाई को होगा लॉन्च, ये होंगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post ZTE Blade V30 स्मार्टफोन 64MP क्वाड रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ZTE ने मैक्सिको में चुपके से ZTE Blade V30 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। ZTE Blade V30 स्मार्टफोन कंपनी के मिड रेंज सेग्मेंट का फोन है। इस फोन को ZTE ने बड़े डिस्प्ले, 5000mAh बटरी और Unisoc प्रोसेसर के साथ पेश किया है। इसके साथ ही ZTE Blade V30 स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है। ZTE ने यह जानकारी नहीं दी है कि मिड रेंज का लेटेस्ट ZTE Blade V30 स्मार्टफोन को कंपनी आने वाले दिनों में कहां-कहां लॉन्च करेगा। यहां हम आपको मैक्सिको में लेटेस्ट लॉन्च ZTE Blade V30 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर और कीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
ZTE Blade V30 स्मार्टफोन में 6.67 इंच का IPS LCD डिस्प्ले पैनल दिया है, जिसमें सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इस फोन की डिस्प्ले में FHD+ रेजलूशन दिया गया है। इसके साथ ही फोन के डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। ZTE Blade V30 स्मार्टफोन में Unisoc T618 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0GHz है। इस चिपसेट के साथ यह स्मार्टफ़ोन 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है।

ZTE Blade V30 स्मार्टफोन के रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन के अन्य कैमरा सेंसर की बात करें तो इसमें 8 अल्ट्रा वाइड लेंस, 5 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके साथ इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ZTE Blade V30 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MiFavor UI पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro के डिस्प्ले और कैमरा को लेकर आई नई जानकारी, ये होंगी खूबियां
ZTE Blade V30 स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके साथ ही इस फोन में रिवर्स वायरलेस चार्ज भी दिया जा रहा है। ZTE Blade V30 स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.0, GPS, और 3.5mm ऑडियो जैक दिया है। यह भी पढ़ें : Apple को पछाड़कर Xiaomi बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी, जानें कौन है नंबर 1
ZTE Blade V30 स्मार्टफोन को मैक्सिको में 5,099 MXN (करीब 19,000 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। यह फोन 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। ZTE का यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
The post ZTE Blade V30 स्मार्टफोन 64MP क्वाड रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post ZTE Axon 30 स्मार्टफोन नए अंडर स्क्रीन कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
2021 का आधा साल गुजर गया है। इस दौरान स्मार्टफ़ोन कंपनियों ने कई स्मार्टफ़ोन लॉन्च किए हैं। 2021 के दूसरे हाफ़ में कंपनियां अंडर स्क्रीन फ़्रंट कैमरा मैकेनिज्म के साथ स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर सकती हैं। अंडर स्क्रीन फ़्रंट कैमरा के साथ इस साल का पहला स्मार्टफ़ोन ZTE लॉन्च कर सकता है। ख़बरों की माने तो कंपनी का यह स्मार्टफ़ोन ZTE Axon 30 स्मार्टफोन हो सकता है। Sparrows News ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि ZTE Axon30 सीरीज को नई अंडर स्क्रीन फ्रंट कैमरा वर्जन के साथ पेश किया जा सकता है। इससे पहले कंपनी पिछले साल भी ZTE Axon20 को अंडर स्क्रीन फ्रंट कैमरा के साथ पेश कर चुकी है। ZTE का नया स्मार्टफ़ोन पहले से बेहतर और इंप्रूव अंडर स्क्रीन कैमरा क्वालिटी के साथ पेश किया गया है।
ZTE के नए 5G स्मार्टफोन ने हाल में ही नेटवर्क सर्टिफिकेशन पास किया है। ZTE का यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर ZTE A2322 के साथ लिस्ट किया गया है। ZTE का यह स्मार्टफोन स्टेंडर्ड 55W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। माना जा रहा है कि ZTE का यह स्मार्टफ़ोन Axon 30 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Airtel ने यूजर्स को दिया जबरदस्त झटका, नंबर एक्टिवेट रखना हुआ महंगा- बंद हुए ये सस्ते रिचार्ज प्लान
ZTE Axon 30 स्मार्टफोन को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह 22 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही रूमर्स हैं कि ZTE का नया फोन 20GB रैम के साथ पेश किया जा सकता है। यह फोन रैम एक्सपेशन टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Reliance Jio लेकर आया धमाकेदार ऑफर! बिना रिचार्ज करे तुरंत मिलेगा हाई स्पीड डेटा- जानें ऑफर
ZTE Axon30 के साथ साथ दूसरे स्मार्टफोन ब्रांड जैसे Honor, Xiaomi और Vivo अंडर स्क्रीन फ्रंट कैमरा के साथ नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने को तैयार है। ये स्मार्टफोन अगस्त महीने में Snapdragon 888+ के साथ पेश किए जा सकते हैं। कंपनियां यूज़र्स को फुल स्क्रीन एक्सपीरियंस ऑफ़र करने के लिए नई कैमरा टेक्नोलॉजी ऑफ़र कर रहे हैं। अब कंपनियां इसके लिए अंडर स्क्रीन फ़्रंट कैमरा को पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले कंपनियां मोटराइज्ड कैमरा टेक्नोलॉजी को पेश कर चुके हैं, जिसके तहत कंपनियों ने पॉप अप कैमरा, फ़्लिप कैमरा और रोटेटिंग कैमरा मॉड्यूल पेश किए जा चुके हैं।
The post ZTE Axon 30 स्मार्टफोन नए अंडर स्क्रीन कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 20GB RAM Phone अब बनेगा हकिकत, यह कंपनी ला रही है धांसू मोबाइल, साथ में मिलेगा Under Display Selfie Camera first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
बहुत ज्यादा नहीं बस दो या तीन साल भी पीछे चले जाए तो एक मोबाइल फोन में अधिकतम 8GB या फिर 12GB RAM की बात ही सुन पाते थे और सोच पाते थे। उस वक्त किसी को अंदाजा तक नहीं था कि ऐसे स्मार्टफोन भी आएंगे जो 16GB RAM और 18GB RAM तक सपोर्ट कर सकेंगे। लेकिन किसी ने सही ही कहा है कि तकनीक के शेत्र में कुछ भी असंभव नहीं हैं। Lenovo Legion और ASUS ROG Phone 5 जैसे डिवाईसेज़ ने पावरफुल रैम ने नए उदाहरण पेश किए हैं। वहीं अब टेक कंपनी ZTE अब दो कदम और आगे बढ़ते हुए जल्द ही 20GB RAM वाला Phone लेकर आ रही है।
सुनने के बेशक बेहद आश्चर्यजनक लगे लेकिन अब 20GB RAM वाले स्मार्टफोन भी हकिकत बनने जा रहे है और इसे सच बनाने वाली है टेक दिग्गज़ कंपनी ZTE. ज़ेडटीई के एग्जीक्यूटिव Lu Qianhao ने माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो के जरिये कंपनी के इस नए प्रोजेक्ट की जानकारी दी है। लू ने हालांकि फोन के नाम और लॉन्च प्लान को लेकर कुछ नहीं बोली है लेकिन पोस्ट में उन्होंने लिखा है ’20GB fo RAM is really not as smooth as Yyds’

ZTE के इस फ्यूच़र स्मार्टफोन को लेकर यह भी माना जा रहा है कि हो सकता है इस फोन में 18GB RAM + 2GB virtual RAM दे दी जाए। वहीं बड़ी रैम के साथ यह भी पुख्ता माना जा रहा है कि ज़ेडटीई अपने इस फोन को ताकतवर प्रोसेसर के लैस कर फ्लैगशिप सेग्मेंट में ही उतारेगी। साथ ही इस फोन में Under Display Selfie Camera दिए जाने की भी चर्चा है। बहरहाल इस फोन से जुड़ी नई अपडेट्स और स्मार्टफोन का नाम सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।
असूस आरओजी फोन 5 सीरीज़ की बार करें तो इसको 20.4:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2448 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करती है। जैसा कि सब जानते हैं यह सीरीज़ खासतौर पर गेमिंग के लिए बनाई गई है लिहाजा आरओजी 5 और आरओजी 5 प्रो की स्क्रीन 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 300हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। फोन की डिसप्ले 2.5डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है जिसे आईकेयर लेयर से कोट किया गया है। इसके अलावा फोन स्क्रीन HDR10+, 800nits ब्राइटनेस और 1,000,000:1 कान्ट्रास्ट रेशियो जैसे फीचर्स से लैस है। यह भी पढ़ें : 12GB RAM के साथ सामने आया पावरफुल Vivo S10 स्मार्टफोन, OnePlus – Samsung को देगा टक्कर
ASUS ROG Phone 5 और ROG Phone 5 Pro को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो असूस के ही ROG UI के साथ काम करते हैं। वहीं प्रोसेसिंग के लिए यह पावरफुल सीरीज़ 2.84गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करने वाले 64बिट आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 888 5जी मोबाइल प्लेटफॉर्म पर रन करती है। वहीं ग्राफिक्स के लिए ये फोन एड्रेनो 660 जीपीयू सपोर्ट करते हैं। यह स्मार्टफोन सीरीज़ LPDDR5 रैम और UFS3.1 स्टोरेज सपोर्ट करती है।

फोटोग्राफी के लिए असूस आरओजी 5 सीरीज़ ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करती है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का SONY IMX686 सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। ये स्मार्टफोन डुअल बैटरी सपोर्ट करते हैं जिनकी पावर 3,000एमएएच है यानी फोन में कुल 6,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 65वॉट हायपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
The post 20GB RAM Phone अब बनेगा हकिकत, यह कंपनी ला रही है धांसू मोबाइल, साथ में मिलेगा Under Display Selfie Camera first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme के बाद इस चाइनीज कंपनी ने लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफोन, Xiaomi को घर में मिल रही कड़ी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ZTE ने चीन में ZTE Yuanhang 10 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। ZTE का यह स्मार्टफोन में अफोर्डेबल कीमत में 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। ZTE Yuanhang 10 स्मार्टफोन को हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन, ज्यादा स्टोरोज, 16 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। ZTE का ये 5G स्मार्टफोन को मीडियाटेक के लेटेस्ट Dimensity 700 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इससे पहले इस चिपसेट के साथ Realme 8 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। ZTE Yuanhang 10 स्मार्टफोन के इंग्लिश नाम को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। यानी इस स्मार्टफोन के ग्लोबल लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई इंफॉर्मेशन शेयर नहीं की है। यहां हम आपको ZTE के इस स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
ZTE Yuanhang 10 स्मार्टफोन में 6.52 इंच का HD+ रेजलूशन वाला IPS LCD डिस्प्ले दिया है। इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और रिफ्रेश रेट 90Hz के साथ टच सैंप्लिंग रेट 180Hz है। ZTE Yuanhang 10
स्मार्टफोन की मोटाई 8.2mm है। यह भी पढ़ें : ये चाइनीज कंपनी लेकर आ रही 200MP कैमरा वाला स्मार्टफोन, क्या सैमसंग छूट जाएगा पीछे!
ZTE Yuanhang 10 स्मार्टफोन को कंपनी ने मीडियाटेक के Dimensity 700 चिपसेट के साथ पेश किया है। इस स्मार्टफोन को 4 GB रैम वेरिएंट में पेश किया गया है। हालांकि, फोन की स्टोरेज से 2GB वर्चुअल मैमोरी के रूप में यूज किया गया है। यानी इस फ़ोन में कुल 6 GB रैम दिया गया है।इस स्मार्टफोन में 128GB की इंटरनेल स्टोरेज दी गई है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन का सेल्फी कैमरा HDR, पोर्टेड मोड और वीडियो ब्लॉगिंग जैसे फीचर ऑफर करता है। इसके साथ ही ZTE Yuanhang 10 स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। फोन का प्राइमेरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और एक डेप्थ ऑफ फील्ड लेंस दिया गया है। इस फोन में एंटी शेक वीडियो, स्मार्ट ब्लॉगिंग, AI वॉइस सबटाइटल्स जैसे फोटोग्राफी फीचर्स दिए हैं। यह भी पढ़ें : Redmi K40 Gaming Edition स्मार्टफोन में मिलेगी दमदार 5000mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग
ZTE Yuanhang 10 स्मार्टफोन Android OS पर आधारित MyOS 11 पर रन करता है। ZTE के लेटेस्ट स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। ZTE Yuanhang 10 स्मार्टफोन के दाईं ओर पावर बटन दिया गया है, जिसमें कंपनी ने फ़िंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है।
ZTE Yuanhang 10 स्मार्टफोन की फिलहाल चीन में 6GB रैम 128GB स्टोरेज के साथ 1,298 युआन (करीब 14,000 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। ZTE Yuanhang 10 स्मार्टफोन को रॉक रिग्ड ग्रे, ब्लू वेव और आइरिश ग्रीन कलर में पेश किया गया है।
The post Realme के बाद इस चाइनीज कंपनी ने लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफोन, Xiaomi को घर में मिल रही कड़ी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>