Zuk edge 2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 16 Feb 2017 08:01:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ज़ूक ऐज 2 का पहला लुक हुआ लीक https://www.91mobiles.com/hindi/zuk-edge-2-image-leak-in-hindi/ Thu, 16 Feb 2017 08:00:33 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4964 ज़ूक द्वारा पेश किए जाने वाला फोन ज़ूक ऐज का अपग्रेडेड वर्ज़न तथा फोन का स्पे​शल एडिशन ज़ूक ऐज 2 है।

The post ज़ूक ऐज 2 का पहला लुक हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल 2016 के अंत में लेनोवो में ज़ूक फ्लैग​शिप के ​तहत ज़ूक ऐज स्मार्टफोन लॉन्च किया था। 6जीबी रैम के साथ पेश किए गए इस फोन को स्मार्टफाने यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया गया था। इस फोन की सफलता को भुनाते हुए हुए ज़ूक अब इसी का फोन को उन्नत वर्ज़न जल्द ही पेश करने जा रही है तथा इस नए फोन की फोटोज़ अभी से टेक वर्ल्ड में चर्चा का विषय बनी हुई है।

एलजी जी6 में होगा 5.7-इंच की स्क्रीन और कमाल का स्क्वायर कैमरा

वेईबो की जानकारी अनुसार ज़ूक द्वारा पेश किए जाने वाला यह फोन ज़ूक ऐज का अपग्रेडेड वर्ज़न तथा फोन का स्पे​शल एडिशन ज़ूक ऐज 2 है। वेबसाईट ने फोन की फोटोज़ को शेयर किया है जिनमें ज़ूक ऐज 2 को ब्लू ह्यू कलर में दिखाया गया है। हालांकि फोटोज़ के साथ फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन फोटोज़ के आधार पर इस फोन के कुछ फ़ीचर्स की जानकारी प्राप्त हुई है।

शेयर की गई फोटोज़ में ज़ूक ऐज 2 को कर्व्ड डिसप्ले वाली बड़ी स्क्रीन से लैस दिखाया गया है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा ​मौजूद है जो गोलाकार आकार में है। ज़ूक ऐज 2 के फ्रंट पैनल पर होम बटन नहीं दिया गया है तथा साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी नदारद है। पावर की तथा वॉल्यूम रॉकर फोन के दाएं पैनल पर स्थित है।

लॉन्च से पहले ही सामने आई हुवावे पी10 और पी10 प्लस की तस्वीरें

ज़ूक ऐज 2 के बारें में फोटोज़ के अलावा अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा होगा।

The post ज़ूक ऐज 2 का पहला लुक हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>