zuk z3 pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 13 Feb 2017 08:15:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 8जीबी रैम के साथ लॉन्च हो सकता है ज़ूक जेड3 प्रो, कॉन्सेप्ट इमेज आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/zuk-z3-pro-image-leak-in-hindi/ Mon, 13 Feb 2017 08:15:57 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4790 स्मार्टफोन ज़ूक ज़ेड3 प्रो की कुछ कॉन्सेप्ट ईमेज़ सामने आई है। हालांकि सामने आई फोटोज़ की लेनोवो ने अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है लेकिन इन इमेज़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लेनावो का आगामी डिवाइस कैसा होगा।

The post 8जीबी रैम के साथ लॉन्च हो सकता है ज़ूक जेड3 प्रो, कॉन्सेप्ट इमेज आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले माह ही लेनोवो ने ज़ूक ऐज को लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी के आगामी स्मार्टफोन ज़ूक ज़ेड3 प्रो की कुछ कॉन्सेप्ट ईमेज़ सामने आई है। हालांकि सामने आई फोटोज़ की लेनोवो ने अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है लेकिन इन इमेज़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लेनावो का आगामी डिवाइस कैसा होगा।

एंडरॉयड हैडलाईन्स पर ज़ूक ज़ेड3 प्रो की कॉन्सेप्ट ईमेज़ पब्लिश की गई है जिनके अनुसार इस कॉन्सेप्ट इमेंज का निर्माण टूअज़क द्वारा किया गया है। कहा जा रहा है कि ज़ूक ज़ेड3 प्रो पिछले साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप फोन ज़ूक ज़ेड2 प्रो का ही उन्नत वर्ज़न है। ईमेज़ के अनुसार ज़ूक ज़ेड3 प्रो मैटल और ग्लास बॉडी से निर्मित होगा तथा इसमें एलईडी नोटिफिकेशन लाईट भी मौजूद होगी।

zuk-z3-pro

सामने आई ईमेज़ में ज़ूक ज़ेड3 प्रो को दाएं पैनल पर सभी फिजिकल ‘की’ देखा जा रही है तथा इसके रियर पैनल पर राउंड शेप कैमरा दिया गया है जिसके ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन में 3.5एमएम जैक के सा​थ टाइप-सी यूएसबी भी दिया गया है। फोन को लेकर सामने आई जा​नकारियों के अनुसार इसमें 5.2-इंच की फुलएचडी डिसप्ले हो सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 के बारे में नया खुलासा, 5.7-इंच और 6.2-इंच डिसप्ले के साथ होगा लॉन्च

यह फोन ऐड्रिनो 530जीपीयू के साथ स्नैपड्रैगन 835 64बिट आॅक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हो सकता है तथा साथ ही 6जीबी या 8जीबी रैम के साथ 128जीबी या 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स398 सेंसर दिया जा सकता है तथा फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा ​हो सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो की जानकारी हुई लीक, 16-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से हो सकता है लैस

ज़ूक ज़ेड3 प्रो में क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 3,300एमएएच की बैटरी दी जा सकती है तथा उम्मीद की जा रही है कि इसके फ्रंट पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद हो सकता है। डुअल सिम ​सर्पोटिड इस फोन को अप्रैल माह में लॉन्च किया जा सकता है तथा आशा है कि इस फोन के दोनों वेरिएंट की कीमत भारतीय कंरसी अनुसार 22,400 रुपये तथा 26,000 रुपये हो सकती है।

The post 8जीबी रैम के साथ लॉन्च हो सकता है ज़ूक जेड3 प्रो, कॉन्सेप्ट इमेज आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>