सोशल | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 30 Jun 2026 09:54:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 WhatsApp पर Username Reservation फीचर शुरू, ऐसे बुक करें अपना व्हाट्सऐप यूजरनेम https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-new-username-feature-explained-what-it-is-how-it-works/ https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-new-username-feature-explained-what-it-is-how-it-works/#respond Tue, 30 Jun 2026 09:54:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199033 दुनियाभर में अरबों लोग रोजाना WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि अब तक इस मैसेजिंग ऐप पर किसी नए व्यक्ति से चैट शुरू करने के लिए अपना मोबाइल नंबर साझा करना जरूरी होता था। ऐसे में कई बार लोग किसी नए क्लाइंट, ऑफिस कलीग, ऑनलाइन खरीदार, ग्रुप के सदस्य या बिजनेस से जुड़ते समय अपना […]

The post WhatsApp पर Username Reservation फीचर शुरू, ऐसे बुक करें अपना व्हाट्सऐप यूजरनेम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

दुनियाभर में अरबों लोग रोजाना WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि अब तक इस मैसेजिंग ऐप पर किसी नए व्यक्ति से चैट शुरू करने के लिए अपना मोबाइल नंबर साझा करना जरूरी होता था। ऐसे में कई बार लोग किसी नए क्लाइंट, ऑफिस कलीग, ऑनलाइन खरीदार, ग्रुप के सदस्य या बिजनेस से जुड़ते समय अपना निजी मोबाइल नंबर शेयर करने में सहज महसूस नहीं करते थे। इसी समस्या को दूर करने के लिए WhatsApp एक बड़ा बदलाव लेकर आया है। कंपनी अब Android और iPhone यूजर्स के लिए Username Reservation फीचर रोलआउट कर रही है। इस फीचर की मदद से यूजर्स पहले से अपना पसंदीदा यूजरनेम रिजर्व कर सकेंगे। जब यह फीचर सभी के लिए पूरी तरह उपलब्ध होगा, तब लोग केवल Username के जरिए भी एक-दूसरे से संपर्क कर सकेंगे और हर बार मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी। यह बदलाव WhatsApp की प्राइवेसी को पहले से कहीं अधिक मजबूत बनाने वाला माना जा रहा है।

क्या है WhatsApp Username फीचर?

WhatsApp का नया Username फीचर बिल्कुल उसी तरह काम करेगा, जैसे- Instagram, Telegram या अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर यूजरनेम का इस्तेमाल होता है। अभी तक WhatsApp की पूरी पहचान केवल मोबाइल नंबर पर आधारित थी, लेकिन अब हर यूजर अपना एक यूनिक Username चुन सकेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू करते समय सामने वाले को आपका मोबाइल नंबर दिखाई नहीं देगा। वह केवल आपका Username देखेगा। इससे आपकी व्यक्तिगत जानकारी अधिक सुरक्षित रहेगी और अनजान लोगों के साथ बातचीत करते समय प्राइवेसी बनी रहेगी। हालांकि WhatsApp अकाउंट बनाने और लॉग इन करने के लिए मोबाइल नंबर पहले की तरह जरूरी रहेगा यानी नंबर पूरी तरह खत्म नहीं होगा, लेकिन नए लोगों से चैट के दौरान उसे साझा करने की आवश्यकता काफी हद तक कम हो जाएगी।

अभी से क्यों रिजर्व करें Username?

WhatsApp फिलहाल सभी यूजर्स के लिए केवल Username Reservation की सुविधा दे रहा है। इसका मतलब है कि आप अपना पसंदीदा Username पहले से सुरक्षित कर सकते हैं। WhatsApp के दुनियाभर में 3 अरब से अधिक यूजर्स हैं। ऐसे में लाखों लोग एक जैसे नाम रखना चाहेंगे। यदि आपने समय रहते अपना पसंदीदा Username रिजर्व नहीं किया, तो संभव है कि कोई दूसरा व्यक्ति उसे पहले ही चुन ले। इसलिए कंपनी यूजर्स को पहले से अपना Username सुरक्षित करने का मौका दे रही है।

WhatsApp पर Username कैसे रिजर्व करें?

अगर आपके फोन में WhatsApp का नया अपडेट उपलब्ध है, तो Username रिजर्व करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। सबसे पहले Google Play Store या App Store से WhatsApp को अपडेट करें। इसके बाद ऐप ओपन करें और Settings में जाएं। यहां Account विकल्प पर टैप करें। यदि आपके अकाउंट में यह फीचर उपलब्ध है, तो आपको Username का नया विकल्प दिखाई देगा। अब अपनी पसंद का Username टाइप करें। यदि वह उपलब्ध होगा तो तुरंत रिजर्व हो जाएगा।

अगर आपका पहला विकल्प पहले से किसी ने ले लिया है, तो WhatsApp कुछ दूसरे सुझाव भी देगा, जिनमें से आप अपनी पसंद का Username चुन सकते हैं। पूरी प्रक्रिया कुछ ही सेकंड में पूरी हो जाती है।

Username चुनने के लिए क्या हैं नियम?

WhatsApp ने Username बनाने के लिए कुछ जरूरी नियम भी तय किए हैं ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बने। Username कम से कम 3 और अधिकतम 35 कैरेक्टर का होना चाहिए। इसमें केवल छोटे अंग्रेजी अक्षर (Lowercase Letters), अंक, अंडरस्कोर (_) और डॉट (.) का उपयोग किया जा सकता है। Username में कम से कम एक अक्षर होना जरूरी है। इसके अलावा, Username की शुरुआत (http://www). से नहीं हो सकती और न ही इसका अंत .com, .net जैसे डोमेन एक्सटेंशन से किया जा सकता है। लगातार दो डॉट (..) लगाने की भी अनुमति नहीं होगी। WhatsApp ऐसे Username को भी मंजूरी नहीं देगा जो किसी प्रसिद्ध व्यक्ति, कंपनी या ब्रांड की नकल करने की कोशिश करेगा।

Instagram और Facebook वाला Username भी मिलेगा

अगर आप कंटेंट क्रिएटर, बिजनेस या किसी संस्था से जुड़े हैं, तो WhatsApp ने आपके लिए एक और खास सुविधा दी है। अब आप वही Username इस्तेमाल कर सकेंगे, जो पहले से आपके Instagram या Facebook अकाउंट पर मौजूद है। इससे तीनों Meta प्लेटफॉर्म पर आपकी एक जैसी डिजिटल पहचान बनी रहेगी और लोगों के लिए आपको पहचानना आसान होगा। हालांकि इसके लिए केवल वही Username मिलेगा जिस पर आपका वास्तविक अधिकार होगा। यदि किसी दूसरे व्यक्ति ने Instagram या Facebook पर वह Username पहले से लिया हुआ है, तो आप उसे WhatsApp पर क्लेम नहीं कर पाएंगे।

Instagram या Facebook Username कैसे क्लेम करें?

यदि आप Instagram या Facebook वाला Username WhatsApp पर भी चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने WhatsApp अकाउंट को Meta के Accounts Center से जोड़ना होगा।

बता दें कि Accounts Center Meta का ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां Facebook, Instagram और WhatsApp को एक साथ लिंक किया जा सकता है। एक बार अकाउंट लिंक होने के बाद आपका वही Username WhatsApp पर रिजर्व करने का विकल्प उपलब्ध हो जाएगा। अगर आप केवल WhatsApp के लिए नया और अलग Username बनाना चाहते हैं, तो Accounts Center से अकाउंट जोड़ना जरूरी नहीं है।

पसंदीदा Username पहले से मौजूद है तो जल्दी करें

WhatsApp ने यह भी स्पष्ट किया है कि Instagram और Facebook पर मौजूद समान Username के बीच प्रतिस्पर्धा हो सकती है।

मान लीजिए आपका Username Instagram पर पहले से है, लेकिन Facebook पर भी किसी दूसरे व्यक्ति ने वही नाम ले रखा है। ऐसे में यदि दूसरा व्यक्ति पहले WhatsApp पर उसे रिजर्व कर लेता है, तो आपको वही Username मिलने में परेशानी हो सकती है।

यही वजह है कि कंपनी यूजर्स को सलाह दे रही है कि अपना पसंदीदा Username जल्द से जल्द रिजर्व कर लें।

Username Key क्या है?

WhatsApp केवल Username ही नहीं, बल्कि Username Key नाम का एक अतिरिक्त सुरक्षा फीचर भी ला रहा है। यदि आप इसे चालू करते हैं, तो केवल Username जान लेने भर से कोई भी व्यक्ति आपको मैसेज नहीं कर पाएगा। सामने वाले को आपकी Username Key भी पता होनी चाहिए यानी यह फीचर आपके अकाउंट के लिए एक अतिरिक्त सुरक्षा परत का काम करेगा। हालांकि जिन लोगों के पास पहले से आपका मोबाइल नंबर सेव है, उन्हें Username Key की जरूरत नहीं होगी। यह फीचर मुख्य रूप से नए लोगों से होने वाली चैट को अधिक सुरक्षित बनाएगा।

किन्हें Username Key का इस्तेमाल करना चाहिए?

यदि आपका Instagram, Facebook या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ा फॉलोअर बेस है, आप कंटेंट क्रिएटर हैं, बिजनेस चलाते हैं या सार्वजनिक रूप से जाने जाते हैं, तो Username Key आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। इससे कोई भी व्यक्ति केवल आपका Username देखकर सीधे आपको मैसेज नहीं कर पाएगा। वहीं यदि आपका Username सामान्य है और केवल सीमित लोग ही उसे जानते हैं, तो यह फीचर आपकी जरूरत और सुविधा पर निर्भर करेगा।

Username से लोगों को कैसे खोजेंगे?

WhatsApp ने साफ किया है कि यह फीचर Instagram की तरह काम नहीं करेगा। यहां किसी Username का कुछ हिस्सा लिखकर लोगों की सूची नहीं मिलेगी और न ही कोई सार्वजनिक डायरेक्टरी होगी। किसी व्यक्ति को Username से मैसेज भेजने के लिए उसका पूरा और सही Username पता होना जरूरी होगा। कंपनी का कहना है कि ऐसा यूजर्स की प्राइवेसी बनाए रखने के लिए किया गया है।

फीचर सभी यूजर्स तक कब पहुंचेगा?

WhatsApp फिलहाल Android और iPhone दोनों प्लेटफॉर्म पर इस फीचर को चरणबद्ध तरीके से जारी कर रहा है। इसलिए यदि आपके फोन में अभी Username का विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आने वाले समय में यह फीचर सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा। कंपनी ऐप के भीतर ही इसकी सूचना भी देगी।

कुल मिलाकर देखें, तो WhatsApp का Username फीचर ऐप के इतिहास के सबसे बड़े बदलावों में से एक माना जा रहा है। इससे पहली बार यूजर्स को नए लोगों से बातचीत करते समय अपना मोबाइल नंबर साझा करने की मजबूरी नहीं रहेगी। साथ ही Username Reservation, Instagram और Facebook हैंडल को क्लेम करने की सुविधा, Username Key जैसी अतिरिक्त सुरक्षा और बेहतर प्राइवेसी इसे पहले से कहीं अधिक सुरक्षित बनाएगी। यदि आपके अकाउंट में यह फीचर उपलब्ध हो चुका है, तो देर करने के बजाय अपना पसंदीदा Username जल्द से जल्द रिजर्व कर लेना समझदारी होगी। भविष्य में यही Username आपकी डिजिटल पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है।

The post WhatsApp पर Username Reservation फीचर शुरू, ऐसे बुक करें अपना व्हाट्सऐप यूजरनेम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-new-username-feature-explained-what-it-is-how-it-works/feed/ 0
NEET Exam से पहले Telegram पर रोक, पेपर लीक मामले के बाद सरकार ने दिखाई सख्ती https://www.91mobiles.com/hindi/telegram-app-in-india-for-re-neet-exam-2026-paper-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/telegram-app-in-india-for-re-neet-exam-2026-paper-leak/#respond Tue, 16 Jun 2026 08:13:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198262 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

बीते दिनों NEET-UG 2026 पेपर लीक के मामले ने पूरे देश में नया विवाद छेड़ दिया था। कई महीनों की मेहनत के बाद छात्र-छात्राओं ने इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा को दिया था लेकिन पेपर लीक ने सभी की उम्मीदों को धराशायी कर दिया। ऐसी गलती फिर से ना हो, इसके लिए भारत सरकार ने बड़ा […]

The post NEET Exam से पहले Telegram पर रोक, पेपर लीक मामले के बाद सरकार ने दिखाई सख्ती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बीते दिनों NEET-UG 2026 पेपर लीक के मामले ने पूरे देश में नया विवाद छेड़ दिया था। कई महीनों की मेहनत के बाद छात्र-छात्राओं ने इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा को दिया था लेकिन पेपर लीक ने सभी की उम्मीदों को धराशायी कर दिया। ऐसी गलती फिर से ना हो, इसके लिए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए Telegram App को इंडिया में बैन कर दिया है।

NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले इंडियन गवर्नमेंट ने Telegram पर रोक लगा दी है। यह हालांकि अस्थायी बैन है जो 22 जून तक चलेगा। सरकार का कहना है कि टेलीकाम के जरिये पेपर लीक जैसी गतिविधियों को अंजाम दिया जा सकता है और इसीलिए National Eligibility cum Entrance Test (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) होने से पहले टेलीग्राम को कुछ दिनों के लिए भारत में बंद किया जा रहा है।

Telegram बैन

Telegram बैन करने का फैसला NTA यानी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा उठाए गए कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं के बाद लिया गया है। एनटीए का मानना है कि कुछ संगठित गिरोह टेलीग्राम चैनल्स के जरिये स्टूडेंड्स व अन्य लोगों को पेपर लीक करने के मैसेज फैलाए जा रहे थे। इसी लिए re-NEET exam में इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए टेलीग्राम को कुछ दिनों के लिए रोका जा रहा है।

एनटीए का मानना है कि Telegram के message editing feature के जरिये पेपर लीक के दावे किए गए हैं। आरोप है कि टेलीग्राम में पहले मैसेज किया जा रहा था और ​फिर मैसेज एडिट फीचर से उसमें प्रश्नपत्र जोड़ दिए जाते थे। ऐसे में लोगों को लगता था कि पेपर लीक हो गया है। बताया जा रहा है कि फर्जी पेपर लीक के नाम के छात्रों से पैसों की ठगी भी की गई है।

क्लाउड बेस्ड मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम को 22 जून तक इंडिया में बैन करने के साथ ही 30 जून तक इसमें मौजूद मैसेज एडिटिंग फीचर को भी भी लिमिटेड किया गया गया है। गौरतलब है कि NEET-UG 2026 Exam 21 जून को आयोजित होगा और इसमें देशभर से लाखों मेडिकल स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे। NTA का कहना है कि एग्जाम से पहले ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाना जरूरी है ताकि भविष्य में पेपर लीक जैसे गंभीर मसले को रोका जा सके।

Telegram क्या है?

टेलीग्राम क्लाउड-आधारित इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है जो काफी हद तक WhatsApp की ही तरह काम करती है। व्हाट्सऐप के फीचर्स जहां सीमित हैं वहीं टेलीग्राम में क्लाउड स्टोरेज मिलती है जो फोन मेमोरी को भरने नहीं देती। टेलीग्राम चैनल व ग्रुप में 2 लाख मेंबर्स जोड़े जा सकते हैं। टेलीग्राम पर 2GB तक की फाइल्स को फ्री में भेजा जा सकता है। इस ऐप पर लोग पूरी फिल्म ही ट्रांसफर कर लेते हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं, किसी से चैट करते वक्त आप अपना फोन नंबर भी उनसे छिपा सकते हैं। Telegram CEO का नाम पावेल डुरोव (Pavel Durov) है। यूं तो ये रशियन हैं लेकिन ​अभी यूएई में रहते हैं। टेलीग्राम हेडक्वार्टर भी दुबई में है।

The post NEET Exam से पहले Telegram पर रोक, पेपर लीक मामले के बाद सरकार ने दिखाई सख्ती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/telegram-app-in-india-for-re-neet-exam-2026-paper-leak/feed/ 0
Instagram Instants कैसे काम करता है? जानें फोटो शेयरिंग को कैसे बना रहा ज्यादा प्राइवेट, रियल और मजेदार https://www.91mobiles.com/hindi/instagram-instants-what-it-is-how-it-works-features-and-more/ https://www.91mobiles.com/hindi/instagram-instants-what-it-is-how-it-works-features-and-more/#respond Mon, 25 May 2026 11:28:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196957 इंस्टाग्राम (Instagram) खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करने या वायरल रील्स देखने वाला एक पॉपुलर प्लेटफॉर्म है। हालांकि अब Meta लगातार ऐसे फीचर्स ला रहा है, जो यूजर्स को ज्यादा प्राइवेट, तेज और कैजुअल तरीके से बातचीत करने का मौका भी दे रहा है। इसी दिशा में कंपनी ने एक नया फीचर Instagram Instants पेश किया है। […]

The post Instagram Instants कैसे काम करता है? जानें फोटो शेयरिंग को कैसे बना रहा ज्यादा प्राइवेट, रियल और मजेदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंस्टाग्राम (Instagram) खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करने या वायरल रील्स देखने वाला एक पॉपुलर प्लेटफॉर्म है। हालांकि अब Meta लगातार ऐसे फीचर्स ला रहा है, जो यूजर्स को ज्यादा प्राइवेट, तेज और कैजुअल तरीके से बातचीत करने का मौका भी दे रहा है। इसी दिशा में कंपनी ने एक नया फीचर Instagram Instants पेश किया है। यह फीचर उन लोगों के लिए खास है, जो हर फोटो को फीड पर पोस्ट नहीं करना चाहते हैं, लेकिन दोस्तों के साथ छोटे-छोटे मोमेंट्स शेयर करना पसंद करते हैं।

आज सोशल मीडिया पर परफेक्ट फोटो और फिल्टर वाली लाइफ का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। हर पोस्ट को एडिट करना, सही कैप्शन ढूंढना और लाइक्स की चिंता करना आम बात हो गई है, लेकिन Instagram Instants इस ट्रेंड से थोड़ा अलग रास्ता अपनाता है। यहां आप बिना ज्यादा एडिटिंग, बिना फिल्टर और बिना एस्थेटिक प्लानिंग के सीधे फोटो क्लिक करके अपने करीबी दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि ये फोटो हमेशा के लिए नहीं रहतीं। सामने वाला जैसे ही फोटो देखता है, यह गायब हो जाती है। यही वजह है कि लोग इसे Instagram का Snapchat जैसा फीचर भी कह रहे हैं। हालांकि Meta ने इसमें Instagram का अपना अलग एक्सपीरियंस जोड़ने की कोशिश की है। आइए जानते हैं इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स (Instagram Instants) क्या है और यह कैसे काम करता है?

इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स क्या है ?

इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स एक disappearing photo sharing फीचर है। इसका मतलब है कि आप फोटो क्लिक करके तुरंत किसी दोस्त, क्लोज फ्रेंड्स ग्रुप या म्यूचुअल फॉलोअर्स के साथ शेयर कर सकते हैं और फोटो देखने के बाद अपने आप गायब हो जाती है। यह फीचर इंस्टाग्राम स्टोरीज से पूरी तरह अलग है। Stories 24 घंटे तक दिखाई देती हैं और आपके सभी फॉलोअर्स उन्हें देख सकते हैं, जबकि Instants सिर्फ उन्हीं लोगों तक सीमित हैं जिन्हें आपने चुना है। यह ज्यादा निजी और पर्सनल अनुभव देता है। Meta का कहना है कि यह फीचर minimal editing कॉन्सेप्ट पर आधारित है यानी यहां आपको भारी फिल्टर, एडवांस एडिटिंग या डिजाइनिंग टूल्स नहीं मिलेंगे। फोटो जैसी क्लिक होगी, वैसी ही शेयर होगी। यही इसकी सबसे बड़ी खासियत भी है, क्योंकि इससे कंटेंट ज्यादा रियल और नेचुरल महसूस होता है।

इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स क्यों हो रहा है लोकप्रिय?

पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया यूजर्स की आदतों में बड़ा बदलाव आया है। लोग अब हमेशा परफेक्ट पोस्ट बनाने की बजाय जल्दी और असली मोमेंट्स शेयर करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। खासकर Gen Z यूजर्स अब ऐसे प्लेटफॉर्म्स की तरफ बढ़ रहे हैं जहां कम दबाव और ज्यादा निजीपन हो। Instagram Instants इसी जरूरत को पूरा करता है। यहां आपको लाइक्स, व्यूज या एल्गोरिद्म की चिंता नहीं करनी पड़ती है। आप सिर्फ फोटो क्लिक करते हैं और दोस्तों के साथ शेयर कर देते हैं। यह फीचर उन लोगों के लिए भी उपयोगी है, जो अपनी जिंदगी के छोटे और मजेदार पलों को सिर्फ करीबी लोगों तक सीमित रखना चाहते हैं।

Instagram Instants कैसे पोस्ट करें?

इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स पोस्ट करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में Instagram ऐप ओपन करना होगा। इसके बाद स्क्रीन के नीचे दिखाई देने वाले Messages बटन पर टैप करें या स्वाइप करके सीधे Instagram Inbox में जाएं। अब नीचे दाईं तरफ दिखाई देने वाले Plus (+) आइकन पर क्लिक करें।

इसके बाद New Instant पेज खुलेगा, जहां आपका कैमरा फीड दिखाई देगा। अब आप तुरंत फोटो क्लिक कर सकते हैं और उसे Instagram Instants के रूप में शेयर कर सकते हैं। फोटो क्लिक करने के बाद इसे अपने Close Friends या Mutuals के साथ शेयर किया जा सकता है।

अगर आपने गलती से कोई फोटो पोस्ट कर दी है या बाद में उसे हटाना चाहते हैं, तो Your Instants सेक्शन में जाकर उस फोटो को डिलीट किया जा सकता है।

Instagram Instants Recap कैसे बनाएं?

इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स में Recap फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपनी पुरानी Instants फोटो का छोटा कलेक्शन तैयार कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले Instagram ऐप ओपन करें और Inbox सेक्शन में जाएं।
  • अब नीचे दाईं तरफ मौजूद Plus (+) आइकन पर टैप करें। अगर आपके इनबॉक्स में कोई अनदेखी Instant मौजूद है, तो वहां Plus आइकन की जगह फोटो दिखाई दे सकती है।
  • Instagram Instants कैमरा खुलने के बाद ऊपर दाईं तरफ दिखाई देने वाले चार छोटे बॉक्स वाले आइकन पर टैप करें। इसके बाद Your Instants पेज खुल जाएगा, जहां आपकी सभी शेयर की गई Instants दिखाई देंगी।
  • अब जिन फोटो को Recap में शामिल करना है उन्हें चुनें और नीचे दिखाई देने वाले Create Recap बटन पर टैप करें। इसके बाद Instagram आपको इस Recap को सीधे अपनी Story पर शेयर करने का विकल्प भी देता है।

Instagram Instants को बंद कैसे करें?

अगर आप अपने Inbox में इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स नहीं देखना चाहते हैं, तो Meta ने इसे बंद करने का विकल्प भी दिया है।

  • इसके लिए सबसे पहले Instagram ऐप ओपन करें और अपनी Profile पर जाएं। आप स्क्रीन के नीचे दाईं तरफ दिखाई देने वाली प्रोफाइल फोटो पर टैप करके वहां पहुंच सकते हैं।
  • अब ऊपर दाईं तरफ दिखाई देने वाली तीन लाइन (Hamburger Menu) पर टैप करें। इसके बाद Settings and Activity का पेज खुल जाएगा।
  • अब नीचे स्क्रॉल करें और What You See सेक्शन में जाएं। यहां Content Preferences ऑप्शन पर टैप करें। अब आपको Hide Instants in Inbox नाम का विकल्प दिखाई देगा।
  • इस विकल्प को ऑन करते ही आपके Instagram Inbox में Instants दिखना बंद हो जाएंगे। अगर बाद में दोबारा इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यही स्टेप्स फॉलो करके इसे फिर से ऑन किया जा सकता है।

फोटो देखने के बाद क्या होता है?

इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स की सबसे खास बात यही है कि फोटो हमेशा के लिए नहीं रहती है। सामने वाला यूजर जैसे ही फोटो देख लेता है, वह गायब हो जाती है। इससे बातचीत ज्यादा निजी और सुरक्षित महसूस होती है। हालांकि Meta ने यूजर्स के लिए एक निजी Archive सिस्टम भी जोड़ा है। आपकी शेयर की गई Instants फोटो एक साल तक प्राइवेट आर्काइव में सेव रहती हैं यानी अगर बाद में आप पुरानी Instants देखना चाहें, तो ऐसा कर सकते हैं। यही नहीं, इंस्टाग्राम इन पुरानी Instants से Recap भी तैयार करने का विकल्प देता है यानी आप अपने खास मोमेंट्स का छोटा फोटो कलेक्शन बनाकर स्टोरी पर शेयर कर सकते हैं।

Instagram Instants और Snapchat में क्या अंतर है?

कई लोग इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स् को सीधे स्नैपचैट का कॉपी फीचर मान रहे हैं, लेकिन दोनों में कुछ बड़े अंतर भी हैं। Snapchat पूरी तरह disappearing content पर आधारित प्लेटफॉर्म है, जबकि इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स सिर्फ Instagram के अंदर मौजूद एक अतिरिक्त फीचर है। Instagram ने इसे ज्यादा बातचीत और दोस्ती पर केंद्रित बनाने की कोशिश की है। यहां रिएक्शन और रिप्लाई सीधे डीएम में आते हैं, जिससे बातचीत ज्यादा सहज लगती है। इसके अलावा, Instagram का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यूजर्स को अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती है। जिन लोगों के दोस्त पहले से इंस्टाग्राम पर हैं, उनके लिए यह फीचर ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाता है।

Instagram Instants के प्रमुख फीचर्स

इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स में कई छोटे लेकिन उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। यूजर्स फोटो के साथ कैप्शन जोड़ सकते हैं। फोटो को तुरंत Undo करने का विकल्प भी मिलता है, ताकि गलती से भेजी गई फोटो हटाई जा सके। अगर किसी यूजर को यह फीचर पसंद नहीं आता है, तो वह इसे बंद भी कर सकता है। Instagram Settings में जाकर Hide Instants in Inbox ऑप्शन ऑन करने पर ये disappearing photos दिखनी बंद हो जाती हैं। इसके अलावा, Meta ने Instants के लिए अलग स्टैंडअलोन ऐप भी पेश किया है, जो समान अनुभव देता है।

क्या भारत में उपलब्ध है फीचर?

जी हां, इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स भारत में Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। Meta इस फीचर को धीरे-धीरे ज्यादा यूजर्स तक पहुंचा रहा है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।

क्या बदल सकता है सोशल मीडिया का अनुभव?

इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स यह दिखाता है कि सोशल मीडिया का फोकस अब सिर्फ पब्लिक पोस्ट और वायरल कंटेंट पर नहीं रह गया है। लोग अब ज्यादा निजी, असली और कम दबाव वाले डिजिटल अनुभव चाहते हैं।

यही वजह है कि Meta अब ऐसे फीचर्स पर जोर दे रहा है, जो यूजर्स को दोस्तों के साथ ज्यादा रियल तरीके से जोड़ सकें। Instagram Instants आने वाले समय में खासकर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो सकता है, क्योंकि यह परफेक्ट सोशल मीडिया इमेज की बजाय रीयल मोमेंट्स पर ज्यादा ध्यान देता है।

The post Instagram Instants कैसे काम करता है? जानें फोटो शेयरिंग को कैसे बना रहा ज्यादा प्राइवेट, रियल और मजेदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/instagram-instants-what-it-is-how-it-works-features-and-more/feed/ 0
WhatsApp का नया ‘Incognito Chat’ मोड क्या है? अब Meta AI से होगी प्राइवेट चैट और डिलीट भी खुद-ब-खुद https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-incognito-chat-mode-for-meta-ai-how-it-works-explained-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-incognito-chat-mode-for-meta-ai-how-it-works-explained-in-hindi/#respond Thu, 14 May 2026 11:15:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196287 व्हाट्सऐप WhatsApp अब सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं रह गया है, बल्कि धीरे-धीरे एक AI-पावर्ड पर्सनल असिस्टेंट में बदलता जा रहा है। Meta ने WhatsApp और Meta AI ऐप के लिए नया Incognito Chat मोड पेश किया है, जो यूजर्स को Meta AI के साथ पूरी तरह प्राइवेट बातचीत करने की सुविधा देगा। खास बात यह […]

The post WhatsApp का नया ‘Incognito Chat’ मोड क्या है? अब Meta AI से होगी प्राइवेट चैट और डिलीट भी खुद-ब-खुद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

व्हाट्सऐप WhatsApp अब सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं रह गया है, बल्कि धीरे-धीरे एक AI-पावर्ड पर्सनल असिस्टेंट में बदलता जा रहा है। Meta ने WhatsApp और Meta AI ऐप के लिए नया Incognito Chat मोड पेश किया है, जो यूजर्स को Meta AI के साथ पूरी तरह प्राइवेट बातचीत करने की सुविधा देगा। खास बात यह है कि इस मोड में की गई चैट अपने-आप गायब हो जाएगी और बातचीत का डेटा सेव नहीं होगा।

यह फीचर ऐसे समय में आया है जब लोग AI चैटबॉट्स का इस्तेमाल सिर्फ कैप्शन लिखने या सवाल पूछने के लिए नहीं, बल्कि हेल्थ, रिलेशनशिप, फाइनेंस, ऑफिस और निजी फैसलों जैसी संवेदनशील बातों के लिए भी करने लगे हैं। ऐसे में प्राइवेसी सबसे बड़ा मुद्दा बनती जा रही है और Meta अब इसी भरोसे को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।

क्या है WhatsApp का नया Incognito Chat मोड?

Meta के अनुसार, नया Incognito Chat मोड यूजर्स को Meta AI के साथ अस्थायी और निजी बातचीत करने की सुविधा देगा। इस मोड में की गई चैट न तो स्थायी रूप से सेव होगी और न ही बाद में हिस्ट्री में दिखाई देगी। जैसे ही यूजर ऐप बंद करेगा या फोन लॉक करेगा, पूरा सेशन अपने-आप खत्म हो जाएगा और मैसेज गायब हो जाएंगे।

WhatsApp में Meta AI चैट के अंदर एक नया Incognito आइकन दिखाई देगा। इसी के जरिए यूजर प्राइवेट AI सेशन शुरू कर पाएंगे। Meta का दावा है कि इन चैट्स को कोई और नहीं पढ़ सकेगा, यहां तक कि कंपनी खुद भी नहीं।

क्यों जरूरी बन गया है AI के लिए प्राइवेट मोड?

आजकल लोग AI चैटबॉट्स से बेहद निजी सवाल पूछने लगे हैं। कई यूजर्स रिश्तों की सलाह, मानसिक तनाव, मेडिकल जानकारी, नौकरी से जुड़ी बातचीत या आर्थिक समस्याओं पर AI की मदद लेते हैं। ऐसे में यह डर बना रहता है कि कहीं ये बातचीत रिकॉर्ड या स्टोर न हो जाए। यहीं पर WhatsApp का नया Incognito मोड जरूरी हो जाता है। यह सिर्फ एक फीचर नहीं है, बल्कि AI के साथ भरोसेमंद बातचीत का नया तरीका माना जा रहा है। Meta समझ चुका है कि अगर यूजर को AI पर भरोसा नहीं होगा, तो लोग उससे खुलकर बात नहीं करेंगे।

WhatsApp Incognito Chat mode for Meta AI chats

कैसे काम करता है यह फीचर?

WhatsApp के मुताबिक, यह फीचर Meta की Private Processing Technology पर आधारित है। इसमें Trusted Execution Environments यानी TEE टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो क्लाउड में एक सुरक्षित वातावरण तैयार करती है। इसी सुरक्षित सिस्टम में AI बातचीत प्रोसेस होती है। Meta का कहना है कि इन चैट्स तक किसी थर्ड पार्टी की पहुंच नहीं होगी। बातचीत अस्थायी रहेगी और डिफॉल्ट रूप से ऑटोमैटिक डिलीट हो जाएगी यानी यूजर को अलग से चैट डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

WhatsApp अब AI को और ज्यादा बना रहा पर्सनल 

Meta सिर्फ Incognito Chat तक सीमित नहीं रहने वाला है। कंपनी जल्द ही Side Chat नाम का एक नया फीचर भी लाने वाली है। इस फीचर की मदद से यूजर किसी चल रही चैट के दौरान चुपचाप Meta AI से मदद ले पाएंगे।

उदाहरण के तौर पर, अगर आप किसी ग्रुप चैट में हैं और किसी मैसेज को समझना चाहते हैं, उसका जवाब तैयार करवाना चाहते हैं या किसी भाषा का ट्रांसलेशन चाहते हैं, तो Meta AI बैकग्राउंड में मदद करेगा। खास बात यह है कि बाकी लोगों को पता भी नहीं चलेगा कि आपने AI की मदद ली है। यह बदलाव मैसेजिंग ऐप्स को पूरी तरह बदल सकता है। अब AI अलग ऐप नहीं रहेगा, बल्कि बातचीत के बीच ही एक अदृश्य असिस्टेंट की तरह काम करेगा।

प्राइवेसी अब सिर्फ एक सेटिंग नहीं

पहले टेक कंपनियां प्राइवेसी को सिर्फ सेटिंग्स या पॉलिसी पेज तक सीमित रखती थीं। लेकिन अब AI के दौर में प्राइवेसी खुद एक प्रोडक्ट फीचर बनती जा रही है। लोग तकनीकी शब्द नहीं समझना चाहते, वे सिर्फ यह जानना चाहते हैं कि उनकी निजी बातचीत सुरक्षित है या नहीं। इसी वजह से WhatsApp ने Incognito जैसा परिचित शब्द इस्तेमाल किया है, जिसे लोग पहले से ब्राउजर के प्राइवेट मोड के रूप में जानते हैं। इससे यूजर्स को तुरंत समझ आ जाता है कि यह बातचीत सामान्य चैट से अलग और ज्यादा निजी है।

दूसरी कंपनियां भी ला रही हैं प्राइवेट AI फीचर्स

Meta इस दिशा में अकेली कंपनी नहीं है। ChatGPT, Claude, DuckDuckGo और Proton जैसी कंपनियां भी प्राइवेट या टेम्पररी AI चैट फीचर्स पर काम कर रही हैं। AI जितना ज्यादा पर्सनल होता जा रहा है, उतना ही जरूरी हो गया है कि यूजर खुद को सुरक्षित महसूस करे। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में AI चैट्स कानूनी और ऑफिस रिकॉर्ड का हिस्सा भी बन सकती हैं। ऐसे में प्राइवेट मोड सिर्फ एक अतिरिक्त सुविधा नहीं, बल्कि जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर बनता जा रहा है।

कब मिलेगा यह फीचर?

Meta ने पुष्टि की है कि Incognito Chat फीचर अगले कुछ महीनों में WhatsApp और Meta AI ऐप पर रोलआउट किया जाएगा। शुरुआत में यह फीचर सीमित यूजर्स को मिल सकता है और बाद में सभी के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही Side Chat फीचर भी आने वाले महीनों में पेश किया जाएगा, जिसमें Private Processing टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।

कुल मिलाकर देखें, तो WhatsApp का नया Incognito Chat मोड यह दिखाता है कि AI अब सिर्फ स्मार्ट टूल नहीं है, बल्कि बेहद निजी बातचीत का हिस्सा बन चुका है। ऐसे में प्राइवेसी अब एक ऑप्शन नहीं, बल्कि सबसे जरूरी फीचर बनती जा रही है। Meta का यह कदम यूजर्स का भरोसा जीतने की कोशिश है, ताकि लोग AI के साथ ज्यादा सुरक्षित और खुलकर बातचीत कर सकें।

The post WhatsApp का नया ‘Incognito Chat’ मोड क्या है? अब Meta AI से होगी प्राइवेट चैट और डिलीट भी खुद-ब-खुद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-incognito-chat-mode-for-meta-ai-how-it-works-explained-in-hindi/feed/ 0
WhatsApp पर मोबाइल रिचार्ज कैसे करें, अब Jio, Airtel, Vi का प्रीपेड रिचार्ज होगा आसान https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-prepaid-recharge-feature-jio-airtel-vi-users-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-prepaid-recharge-feature-jio-airtel-vi-users-india/#respond Fri, 24 Apr 2026 09:43:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=194974 भारत में डिजिटल पेमेंट और सुपर-ऐप कल्चर तेजी से बढ़ रहा है और इसी कड़ी में WhatsApp ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब यूजर्स सीधे WhatsApp के अंदर ही अपने मोबाइल नंबर का प्रीपेड रिचार्ज कर सकते हैं यानी अब आपको अलग-अलग रिचार्ज ऐप या वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है। चैटिंग के […]

The post WhatsApp पर मोबाइल रिचार्ज कैसे करें, अब Jio, Airtel, Vi का प्रीपेड रिचार्ज होगा आसान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में डिजिटल पेमेंट और सुपर-ऐप कल्चर तेजी से बढ़ रहा है और इसी कड़ी में WhatsApp ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब यूजर्स सीधे WhatsApp के अंदर ही अपने मोबाइल नंबर का प्रीपेड रिचार्ज कर सकते हैं यानी अब आपको अलग-अलग रिचार्ज ऐप या वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है। चैटिंग के साथ-साथ प्रीपेड रिचार्ज भी एक ही जगह पर हो जाएगा। यह नया फीचर फिलहाल भारत में धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है और आने वाले हफ्तों में सभी Android और iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि यह सुविधा देश के प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर्स- Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) के लिए उपलब्ध है।

WhatsApp का नया Mobile Recharge फीचर क्या है?

WhatsApp ने नीदरलैंड्स की पेमेंट कंपनी PayU के साथ साझेदारी करके यह फीचर लॉन्च किया है। इसका मकसद है कि यूजर्स को रोजमर्रा के काम,जैसे- मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट और पैसे भेजना एक ही ऐप के अंदर आसानी से मिल जाए। अब WhatsApp के होम स्क्रीन पर ₹ (रुपया) आइकन दिखाई देता है, जो पेमेंट सेक्शन का एंट्री पॉइंट है। इसी सेक्शन से आप कई तरह के कार्य कर सकते हैं, जैसेः

  • मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं
  • UPI से पैसे भेज सकते हैं
  • बिल पेमेंट कर सकते हैं
  • कुछ शहरों में मेट्रो टिकट भी बुक कर सकते हैं

WhatsApp से मोबाइल रिचार्ज कैसे करें

अगर आपके WhatsApp में यह फीचर आ चुका है, तो आप आसान स्टेप्स को फॉलो करके फोन को रिचार्ज करवा सकते हैं।

इसके लिए सबसे पहले WhatsApp ऐप ओपन करें और होम स्क्रीन पर ₹ (रुपया) आइकन पर टैप करें। इसके बाद Mobile Prepaid Recharge ऑप्शन को चुनें। अब आप अपना मोबाइल नंबर सलेक्ट कर सकते हैं या किसी और का नंबर मैनुअली डाल सकते हैं। इसके बाद आपका टेलीकॉम ऑपरेटर (जैसे Jio, Airtel या Vi) ऑटोमैटिक डिटेक्ट हो जाएगा या आप खुद भी चुन सकते हैं। अब आपके सामने अलग-अलग रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट आएंगी, जिनमें डेटा, कॉलिंग, वैलिडिटी और OTT बेनिफिट्स शामिल होंगे।

whatsapp-recharge

अब अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुनना होगा और पेमेंट ऑप्शन (UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड) सलेक्ट करना होगा। अगर आप UPI का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अपना UPI PIN डालकर पेमेंट कंफर्म कर सकते हैं।

रिचार्ज पूरा होने के बाद आपको स्क्रीन पर कंफर्मेशन दिखाई देगा, जिसमें प्लान की पूरी डिटेल होगी। आप अपनी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री भी पेमेंट सेक्शन में देख सकते हैं।

हालांकि इस फीचर का उपयोग करने के लिए सबसे पहले आपका WhatsApp ऐप लेटेस्ट वर्जन में अपडेट होना चाहिए। इसके अलावा, आपके फोन में इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। पेमेंट के लिए आपके पास UPI सेटअप होना चाहिए या फिर डेबिट/क्रेडिट कार्ड लिंक होना चाहिए। साथ ही, यह फीचर धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है, इसलिए अगर अभी आपको यह ऑप्शन नहीं दिख रहा है, तो कुछ समय बाद उपलब्ध हो सकता है।

WhatsApp Recharge फीचर के फायदे

इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा है-कन्वीनियंस। अब आपको अलग-अलग ऐप्स जैसे Paytm, PhonePe या Google Pay पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सब कुछ एक ही ऐप में हो जाएगा। दूसरा फायदा है-सिंपल इंटरफेस। WhatsApp का UI पहले से ही यूजर-फ्रेंडली है, इसलिए नए यूजर्स को भी रिचार्ज करने में कोई परेशानी नहीं होगी। तीसरा फायदा है-टाइम सेविंग। चैट करते-करते ही आप तुरंत रिचार्ज कर सकते हैं, जिससे समय और मेहनत दोनों बचते हैं।

क्या यह फीचर सुरक्षित है?

WhatsApp पेमेंट सिस्टम एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और सिक्योर पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल करता है। UPI ट्रांजैक्शन में PIN ऑथेंटिकेशन जरूरी होता है, जिससे सिक्योरिटी बनी रहती है। हालांकि यूजर्स को हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि वे केवल भरोसेमंद नेटवर्क पर ही पेमेंट करें और किसी के साथ अपना UPI PIN या OTP शेयर न करें।

किन यूजर्स के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी है?

यह फीचर उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी है जो बार-बार छोटे-छोटे रिचार्ज करते हैं या परिवार के अलग-अलग नंबर रिचार्ज करते हैं। इसके अलावा, जो लोग एक ही ऐप में सभी डिजिटल सर्विस चाहते हैं, उनके लिए यह काफी काम का फीचर है।

कुल मिलाकर WhatsApp का यह नया मोबाइल रिचार्ज फीचर भारत में डिजिटल पेमेंट को और आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब यूजर्स को अलग-अलग ऐप्स के बीच स्विच करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे एक ही प्लेटफॉर्म पर चैटिंग, पेमेंट और रिचार्ज जैसे काम आसानी से कर पाएंगे। आने वाले समय में WhatsApp और भी कई सर्विसेज को अपने प्लेटफॉर्म में जोड़ सकता है, जिससे यह एक ऑल-इन-वन ऐप बन सकता है।

सवाल- जवाब (FAQs)

WhatsApp पर मोबाइल रिचार्ज फीचर कब तक सभी यूजर्स को मिलेगा?

यह फीचर फिलहाल फेज-वाइज रोलआउट हो रहा है यानी कुछ यूजर्स को यह पहले मिल रहा है, जबकि बाकी यूजर्स को आने वाले हफ्तों में मिलेगा। अगर आपको अभी यह फीचर नहीं दिख रहा है, तो अपने ऐप को अपडेट रखें।

क्या WhatsApp से पोस्टपेड नंबर का बिल भी भर सकते हैं?

फिलहाल यह फीचर प्रीपेड रिचार्ज पर फोकस्ड है। हालांकि WhatsApp पहले से कुछ क्षेत्रों में बिल पेमेंट की सुविधा देता है, इसलिए भविष्य में पोस्टपेड बिल पेमेंट भी इसमें जुड़ सकता है।

क्या WhatsApp रिचार्ज पर कोई अतिरिक्त चार्ज लगता है?

आमतौर पर WhatsApp खुद कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लेता, लेकिन पेमेंट गेटवे या बैंक की पॉलिसी के अनुसार कुछ मामूली शुल्क लग सकता है। UPI पेमेंट आमतौर पर फ्री होता है।

क्या WhatsApp से रिचार्ज करने पर कैशबैक या ऑफर मिलते हैं?

फिलहाल WhatsApp ने ऑफर्स को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन समय-समय पर कंपनियां प्रमोशनल ऑफर्स दे सकती हैं, जैसे कैशबैक या डिस्काउंट।

अगर रिचार्ज फेल हो जाए तो क्या करें?

अगर पेमेंट कट गया है, लेकिन रिचार्ज नहीं हुआ है, तो पहले WhatsApp की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक करें। अगर समस्या बनी रहती है, तो अपने बैंक या पेमेंट सपोर्ट से संपर्क करें। आमतौर पर फेल ट्रांजैक्शन का पैसा कुछ समय में वापस आ जाता है।

The post WhatsApp पर मोबाइल रिचार्ज कैसे करें, अब Jio, Airtel, Vi का प्रीपेड रिचार्ज होगा आसान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-prepaid-recharge-feature-jio-airtel-vi-users-india/feed/ 0
iPhone से Android में WhatsApp चैट ट्रांसफर कैसे करें? जानें क्रॉस-प्लेटफॉर्म ट्रांसफर फीचर कैसे काम करता है? https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-transfer-whatsapp-chats-from-ios-to-android/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-transfer-whatsapp-chats-from-ios-to-android/#respond Fri, 27 Mar 2026 12:21:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193065 अगर आप iPhone से Android फोन में शिफ्ट हो रहे हैं, तो सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि आपकी WhatsApp चैट्स का क्या होगा। सालों पुरानी बातचीत, फोटो, वीडियो, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और यादें, इन सबको कोई भी नहीं खोना चाहता है। बता दें कि पहले यह प्रोसेस काफी मुश्किल था और कई बार डाटा […]

The post iPhone से Android में WhatsApp चैट ट्रांसफर कैसे करें? जानें क्रॉस-प्लेटफॉर्म ट्रांसफर फीचर कैसे काम करता है? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप iPhone से Android फोन में शिफ्ट हो रहे हैं, तो सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि आपकी WhatsApp चैट्स का क्या होगा। सालों पुरानी बातचीत, फोटो, वीडियो, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और यादें, इन सबको कोई भी नहीं खोना चाहता है। बता दें कि पहले यह प्रोसेस काफी मुश्किल था और कई बार डाटा लॉस भी हो जाता था, लेकिन अब WhatsApp ने आधिकारिक क्रॉस-प्लेटफॉर्म ट्रांसफर फीचर लॉन्च कर दिया है, जिससे यह काम काफी आसान और सुरक्षित हो गया है। इस आर्टिकल में जानते हैं कैसे iPhone से Android में WhatsApp चैट ट्रांसफर कर सकते हैं?

WhatsApp क्रॉस-प्लेटफॉर्म ट्रांसफर फीचर क्या है?

WhatsApp का यह नया फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो iOS से Android या Android से iOS में स्विच कर रहे हैं। इसकी मदद से आप अपनी चैट हिस्ट्री, मीडिया फाइल्स, ग्रुप्स, कॉल हिस्ट्री और सेटिंग्स तक ट्रांसफर कर सकते हैं। इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि डाटा ट्रांसफर सीधे दोनों डिवाइसेज के बीच होता है यानी आपका डाटा किसी क्लाउड सर्वर पर नहीं जाता है, जिससे प्राइवेसी बनी रहती है। WhatsApp ने यह भी साफ किया है कि ट्रांसफर के दौरान आपका डाटा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहता है, यानी कोई भी तीसरा व्यक्ति इसे एक्सेस नहीं कर सकता।

ट्रांसफर शुरू करने से पहले जरूरी तैयारी

ट्रांसफर शुरू करने से पहले कुछ जरूरी चीजें चेक करना बहुत जरूरी है, वरना बीच में प्रोसेस फेल हो सकता है।

  • सबसे पहले आपका Android फोन Android 10 या उससे ऊपर के वर्जन पर होना चाहिए। अगर आपका फोन पुराना है, तो यह फीचर काम नहीं करेगा।
  • दूसरी बात, आपको दोनों डिवाइसेज में एक ही मोबाइल नंबर इस्तेमाल करना होगा। अगर नंबर अलग है, तो पहले iPhone में नंबर बदलना पड़ेगा।
  • तीसरी बात, दोनों फोन में WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल होना चाहिए। पुराने वर्जन में यह फीचर सही से काम नहीं करता।
  • एक स्टेबल Wi-Fi कनेक्शन होना जरूरी है, क्योंकि डाटा ट्रांसफर इसी के जरिए होगा।
  • और सबसे जरूरी बात यह कि ट्रांसफर पूरा होने से पहले अपने iPhone से WhatsApp डाटा डिलीट न करें, वरना आपका डाटा हमेशा के लिए खो सकता है।

कौन-कौन सा डाटा ट्रांसफर होता है?

WhatsApp का यह फीचर काफी एडवांस है और लगभग पूरा डाटा ट्रांसफर कर देता है। इसमें आपकी पर्सनल चैट्स, ग्रुप चैट्स, चैट हिस्ट्री, फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स, वॉइस नोट्स, कॉल हिस्ट्री और सेटिंग्स शामिल हैं। इसके अलावा, WhatsApp Communities और Channels के अपडेट्स भी ट्रांसफर हो जाते हैं, जिससे आपका अनुभव नए फोन में भी पहले जैसा ही रहता है।

कौन-कौन सा डाटा ट्रांसफर नहीं होता है?

हालांकि यह फीचर काफी अच्छा है, लेकिन कुछ सीमाएं अभी भी मौजूद हैं।

  • आपका WhatsApp स्टेटस ट्रांसफर नहीं होता है।
  • Display Name भी नए फोन में ऑटोमेटिक नहीं आता है।
  • अगर आप WhatsApp Business इस्तेमाल करते हैं, तो उसकी चैट्स ट्रांसफर नहीं होंगी।
  • Peer-to-peer पेमेंट मैसेज भी ट्रांसफर नहीं होते।

इसलिए ट्रांसफर शुरू करने से पहले इन चीजों का ध्यान जरूर रखें।

How to Transfer WhatsApp Chats From iOS to Android

iPhone से Android में WhatsApp चैट ट्रांसफर कैसे करें?

अब बात करते हैं iPhone से Android में WhatsApp चैट ट्रांसफर करने की। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:

  • स्टेप-1: सबसे पहले अपने iPhone में WhatsApp ओपन करें। इसके बाद Chats सेक्शन में जाएं। यहां आपको Chats > Transfer chat history > Transfer to Android का ऑप्शन मिलेगा। इस पर टैप करें।
  • स्टेप-2: अब Continue पर टैप करें। WhatsApp आपके डाटा को ट्रांसफर के लिए तैयार करेगा। अगर कैमरा एक्सेस मांगा जाए, तो Allow कर दें, क्योंकि QR कोड स्कैन करने के लिए इसकी जरूरत पड़ेगी।
  • स्टेप-3: इस दौरान आपका iPhone अनलॉक रहना चाहिए। अगर फोन लॉक हो गया, तो ट्रांसफर रुक सकता है।
  • स्टेप- 4: अब अपने नए Android फोन में WhatsApp इंस्टॉल करें और ओपन करें। उसी मोबाइल नंबर से लॉगइन करें, जो iPhone में इस्तेमाल कर रहे थे।
  • स्टेप-5: Android फोन में लॉगइन करने के बाद स्क्रीन पर एक QR कोड दिखाई देगा। अब iPhone के कैमरा से इस QR कोड को स्कैन करें।
  • स्टेप-6: QR कोड स्कैन करने के बाद दोनों डिवाइसेज आपस में कनेक्ट हो जाएंगे। इसके बाद Wi-Fi के जरिए डेटा ट्रांसफर शुरू हो जाएगा।
  • स्टेप-7: अब आपको कुछ समय इंतजार करना होगा। ट्रांसफर का समय आपके डाटा पर निर्भर करता है। अगर आपकी चैट हिस्ट्री बड़ी है, तो इसमें ज्यादा समय लग सकता है।
  • स्टेप-8: जब ट्रांसफर पूरा हो जाए, तो Android फोन में Next पर टैप करें। अब आपकी सभी चैट्स, फोटो और वीडियो नए फोन में दिखाई देने लगेंगी।

ट्रांसफर के दौरान ध्यान रखने वाली बातें

  • ट्रांसफर के दौरान इंटरनेट कनेक्शन स्थिर होना चाहिए। अगर Wi-Fi बार-बार कटता है, तो ट्रांसफर फेल हो सकता है।
  • दोनों फोन को एक-दूसरे के पास रखें, ताकि कनेक्शन बना रहे।
  • ट्रांसफर के दौरान किसी भी ऐप को बंद न करें और फोन को रिस्टार्ट भी न करें।
  • अगर आपने पहले से Android फोन में WhatsApp सेटअप कर लिया है, तो आपको ऐप अनइंस्टॉल करके फिर से इंस्टॉल करना होगा।

क्या iCloud बैकअप का असर पड़ता है?

अगर आपने पहले iPhone में iCloud पर WhatsApp बैकअप लिया है, तो वह बैकअप अलग से मौजूद रहेगा। लेकिन ध्यान रखें कि Android में ट्रांसफर के दौरान यह बैकअप इस्तेमाल नहीं होता है। WhatsApp का यह नया फीचर डायरेक्ट डिवाइस-टू-डिवाइस ट्रांसफर करता है, इसलिए iCloud बैकअप का इसमें कोई रोल नहीं होता है।

क्या ट्रांसफर सुरक्षित है?

जी हां, यह प्रोसेस पूरी तरह सुरक्षित है। WhatsApp ने इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल किया है, जिससे आपका डाटा पूरी तरह प्राइवेट रहता है। कंपनी के अनुसार, ट्रांसफर के दौरान आपका डाटा न तो उनके सर्वर पर जाता है और न ही वे इसे देख सकते हैं।

iPhone से Android में WhatsApp चैट ट्रांसफर करना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। अगर आप सही तरीके से स्टेप्स फॉलो करते हैं, तो बिना किसी डाटा लॉस के अपनी पूरी चैट हिस्ट्री नए फोन में ले जा सकते हैं। बस ध्यान रखें कि ट्रांसफर शुरू करने से पहले सभी जरूरी तैयारी पूरी हो और प्रोसेस के दौरान किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें।

सवाल- जवाब (FAQs)

क्या iPhone से Android में WhatsApp चैट ट्रांसफर करना पूरी तरह सुरक्षित है?

हां, यह प्रोसेस पूरी तरह सुरक्षित है। WhatsApp एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का उपयोग करता है, जिससे ट्रांसफर के दौरान आपका डाटा प्राइवेट रहता है और कोई तीसरा व्यक्ति इसे एक्सेस नहीं कर सकता।

क्या मैं ट्रांसफर के बाद पुराने और नए चैट्स को मर्ज (merge) कर सकता हूं?

नहीं, फिलहाल WhatsApp में पुराने iPhone चैट्स और नए Android चैट्स को मर्ज करने का ऑप्शन नहीं है। आपको सिर्फ एक ही चैट हिस्ट्री इस्तेमाल करनी होगी।

अगर मैंने पहले ही Android फोन में WhatsApp सेटअप कर लिया है, तो क्या मैं बाद में चैट ट्रांसफर कर सकता हूं?

नहीं, चैट ट्रांसफर सिर्फ सेटअप के समय ही किया जा सकता है। अगर आपने पहले ही WhatsApp सेटअप कर लिया है, तो आपको ऐप को अनइंस्टॉल करके दोबारा इंस्टॉल करना होगा।

क्या Android में ट्रांसफर करते समय iCloud बैकअप का इस्तेमाल होता है?

नहीं, यह ट्रांसफर सीधे iPhone और Android डिवाइस के बीच होता है। iCloud बैकअप इसमें उपयोग नहीं होता है, हालांकि आपका पुराना बैकअप अलग से सुरक्षित रह सकता है।

ट्रांसफर के दौरान कौन-कौन सा डेटा नहीं आता है?

ट्रांसफर के दौरान WhatsApp स्टेटस, Display Name, WhatsApp Business चैट्स और peer-to-peer पेमेंट मैसेज ट्रांसफर नहीं होते हैं। बाकी ज्यादातर डाटा, जैसे- चैट्स, फोटो, वीडियो आदि सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर हो जाते हैं।

The post iPhone से Android में WhatsApp चैट ट्रांसफर कैसे करें? जानें क्रॉस-प्लेटफॉर्म ट्रांसफर फीचर कैसे काम करता है? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-transfer-whatsapp-chats-from-ios-to-android/feed/ 0
इंडिया में 16 साल से कम उम्र वालों का Social Media Ban! इस राज्य से होगी शुरुआत https://www.91mobiles.com/hindi/social-media-ban-for-children-under-16-in-karnataka-hindi-report/ https://www.91mobiles.com/hindi/social-media-ban-for-children-under-16-in-karnataka-hindi-report/#respond Tue, 10 Mar 2026 04:32:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191864 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सोशल मीडिया पर टीनएजर्स की उपस्थिति तेजी से बढ़ रही है। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं Instagram, Snapchat और Facebook पर दिन के कई घंटे बिता देते हैं और इसका सीधा असर स्टडी, सेहत और सोच पर पड़ता है। पिछले साल ही ऑस्ट्रेलिया ने बच्चों के सोशल मीडिया पर बैन लगाया था। अब ऐसा ही […]

The post इंडिया में 16 साल से कम उम्र वालों का Social Media Ban! इस राज्य से होगी शुरुआत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सोशल मीडिया पर टीनएजर्स की उपस्थिति तेजी से बढ़ रही है। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं Instagram, Snapchat और Facebook पर दिन के कई घंटे बिता देते हैं और इसका सीधा असर स्टडी, सेहत और सोच पर पड़ता है। पिछले साल ही ऑस्ट्रेलिया ने बच्चों के सोशल मीडिया पर बैन लगाया था। अब ऐसा ही प्रतिबंध इंडिया में भी देखने को मिल सकता है। भारत सरकार के मंत्री ने वार्षिक बजट पेश करते हुए इंडिया में 16 साल से छोटे बच्चों का Social Media Ban करने की बात कही है।

इंडिया में बच्चों का सोशल मीडिया बैन हो सकता है और इसकी शुरुआत कर्नाटक से हो सकती है। सबसे पहले इसी राज्य में 16 साल से कम आयु वालों का सोशल मीडिया बंद किया जा सकता है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने वार्षिक बजट भाषण में साफ शब्दों में कह डाला है कि, बच्चों द्वारा मोबाइल फोन का अधिक इस्तेमाल किया जाना उनपर काफी बुरा असर डाल रहा है और इसे रोकने के लिए 16 साल तक के बच्चों के सोशल मीडिया यूज़ पर रोक लगाई जाएगी। हालांकि अभी कोई तारीख या टाइमलाइन अनाउंस नहीं हुई है कि यह सोशल मीडिया बैन कब से लागू होगा।

कर्नाटक Social Media Ban की घोषणा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। रोचक बात यह है कि इंडिया की ‘सिलिकॉन वैली’ कहा जाने वाला बेंगलुरु इसी राज्य में स्थित है जहां गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी बड़ी टेक कंपनियों के ऑफिस हैं। बताते चलें कि गोवा के आईटी मिनिस्टर की ओर से भी कहा जा चुका है कि वहां भी सोशल मीडिया बैन पर विचार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आंध्र प्रदेश की ​विधानसभा में भी बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर रोक लगाने से जुड़ा विधेयक प्रस्तावित किया जा चुका है।

इंडिया वर्ल्ड का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है। अगर आप अपने आस-पास नजर डालेंगे तो पाएंगे कि जितने घर हैं, उन सभी में एक से अधिक स्मार्टफोन हैं। और जितने स्मार्टफोन हैं, उन सभी में इंटरनेट है। ऐसे में मोबाइल और इंटरनेट तक बच्चों की पहुंच बेहद आसान हो चुकी है। वहीं इंस्टाग्राम इत्यादि चलाते वक्त बच्चों के सामने कब कैसा कंटेंट आ जाए इसकी भी कोई गारंटी नहीं। यह सोशल मीडिया का यूज़ कम उम्र के बच्चों के मानसिकता पर गहर प्रभाव छोड़ देता है।

एआई ईमेज

बच्चों में बढ़ती सोशल मीडिया की लत सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन चुकी है। दिसंबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया द्वारा बच्चों का सोशल मीडिया बैन किया जा चुका है। वहीं ब्रिटेन, डेनमार्क और ग्रीस जैसे देश भी इस मामले पर विचार कर रहे हैं। कर्नाटक में बच्चों का सोशल मीडिया बैन कब होगा और देश के दूसरे राज्य इस मुद्दे पर क्या रूख अपनाएंगे, इसका इंतजार करना होगा।

आपको हिसाब से 16 साल से कम के बच्चों को सोशल मीडिया चलाना चाहिए या नही? Instagram, Snapchat और Facebook जैसे प्लेटफॉर्म पर दिन के कई-कई घंटे बिताना, रील्स व कंटेंट बनाना और देखना सही है नहीं, आपकी राय जरूर दें।

The post इंडिया में 16 साल से कम उम्र वालों का Social Media Ban! इस राज्य से होगी शुरुआत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/social-media-ban-for-children-under-16-in-karnataka-hindi-report/feed/ 0
Instagram Reels को अपनी भाषा में कैसे सुनें? जानें Voice Translate फीचर कैसे करता है काम https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-voice-translate-instagram-reels/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-voice-translate-instagram-reels/#respond Tue, 03 Mar 2026 11:31:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191494 इंस्टाग्राम (Instagram) लगातार नए AI फीचर्स जोड़ रहा है, ताकि अलग-अलग भाषाओं के यूजर्स आसानी से कंटेंट समझ सकें। इसी कड़ी में Meta AI आधारित एक नया फीचर आया है, जो आपको Instagram Reels को अपनी पसंदीदा भाषा में सुनने की सुविधा देता है। अब अगर कोई क्रिएटर स्पेनिश, इंग्लिश या किसी भारतीय भाषा में […]

The post Instagram Reels को अपनी भाषा में कैसे सुनें? जानें Voice Translate फीचर कैसे करता है काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंस्टाग्राम (Instagram) लगातार नए AI फीचर्स जोड़ रहा है, ताकि अलग-अलग भाषाओं के यूजर्स आसानी से कंटेंट समझ सकें। इसी कड़ी में Meta AI आधारित एक नया फीचर आया है, जो आपको Instagram Reels को अपनी पसंदीदा भाषा में सुनने की सुविधा देता है। अब अगर कोई क्रिएटर स्पेनिश, इंग्लिश या किसी भारतीय भाषा में Reel बनाता है, तो आप उसे अपनी भाषा में डब करके सुन सकते हैं, बशर्ते क्रिएटर ने उस Reel को Meta AI की मदद से पहले से ट्रांसलेट किया हो। सबसे दिलचस्प बात यह है कि Instagram ने सिर्फ वॉयस ट्रांसलेशन ही नहीं जोड़ा है, बल्कि एक AI Lip-Sync फीचर भी शामिल किया है। इससे डब की गई आवाज के साथ क्रिएटर के होंठों की मूवमेंट भी काफी नेचुरल दिखती है, जिससे वीडियो ज्यादा ऑथेंटिक लगता है।

Instagram Reels में Voice Translate कैसे करें?

अगर आप किसी Reel को अपनी भाषा में सुनना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • स्टेप-1: अपने स्मार्टफोन में Instagram ऐप लॉन्च करें और नीचे मौजूद Reels टैब पर जाएं।
  • स्टेप-2: सभी Reels में यह फीचर उपलब्ध नहीं होता है। आपको वही Reel चुननी होगी जिसे क्रिएटर ने Meta AI से डब किया हो।

How to Voice Translate Instagram Reels

  • स्टेप-3: अगर Reel ट्रांसलेट की गई है, तो आपको वीडियो पर Translated with Meta AI का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर टैप करें।
  • स्टेप-4: अब अपनी मनचाही भाषा चुनें। Reel तुरंत नई भाषा में प्ले होने लगेगी।

How to Voice Translate Instagram Reels

अगर ट्रांसलेशन सटीक न लगे, तो आप कभी भी ओरिजिनल ऑडियो पर वापस जा सकते हैं।

Instagram Reels में AI Translation बंद कैसे करें?

अगर आप Voice या Text Translation फीचर को बंद करना चाहते हैं, तो ये तरीका अपनाएं:

तरीका 1: ऐप सेटिंग्स से बंद करें

  • स्टेप-1: Instagram ऐप को ओपन करें और नीचे दाईं तरफ मौजूद अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
  • स्टेप-2: ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन लाइन (Hamburger Menu) पर टैप करें।
  • स्टेप-3: “Language and Translation” ऑप्शन पर जाएं।

How to Voice Translate Instagram Reels

  • स्टेप-4: अब “Translate text on reels” और “Translate voice” टॉगल स्विच को ऑफ कर दें।

How to Voice Translate Instagram Reels

तरीका 2: Reel देखते समय बंद करें

  • स्टेप-1: Reel प्ले करते समय नीचे दाईं ओर मौजूद तीन डॉट्स (⋯) पर टैप करें।
  • स्टेप-2: “Translations” ऑप्शन को चुनें।
  • स्टेप-3: टेक्स्ट और वॉयस ट्रांसलेशन टॉगल बंद कर दें।

किन भाषाओं में उपलब्ध है Voice Translation?

यह फीचर धीरे-धीरे (phased rollout) अलग-अलग देशों में जारी किया जा रहा है, इसलिए हो सकता है कि यह अभी हर जगह उपलब्ध न हो।

  • हिंदी
  • अंग्रेजी
  • स्पेनिश
  • पुर्तगाली
  • बंगाली
  • तमिल
  • तेलुगु
  • कन्नड़
  • मराठी

आने वाले समय में और भाषाएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

AI की मदद से Instagram अब भाषा की दीवारें तोड़ने की कोशिश कर रहा है। Voice Translation और AI Lip-Sync जैसे फीचर्स से कंटेंट ज्यादा ग्लोबल और एक्सेसिबल बन रहा है। अगर आपके पास यह फीचर उपलब्ध है, तो इसे जरूर आजमाएं। हो सकता है आपकी पसंदीदा विदेशी भाषा वाली Reel अब आपकी अपनी भाषा में और भी मजेदार लगे!

सवाल- जवाब (FAQs)

क्या मैं हर Instagram Reel को ट्रांसलेट कर सकता/सकती हूं?

नहीं। ट्रांसलेट ऑप्शन केवल उन्हीं Reels पर दिखाई देगा जिन्हें क्रिएटर ने Meta AI की मदद से पहले से डब किया हो।

Reel की भाषा कैसे बदलें?

Reel पर “Translated with Meta AI” पर टैप करें और अपनी पसंदीदा भाषा चुन लें।

क्या मैं ट्रांसलेट की गई Reel को वापस ओरिजिनल में बदल सकता/सकती हूं?

हां, आप किसी भी समय मूल ऑडियो पर वापस जा सकते हैं।

Voice Translation बंद कैसे करें?

Instagram > Profile > Menu > Language and Translation पर जाएं और “Translate voice” टॉगल ऑफ कर दें।

क्या यह फीचर सभी देशों में उपलब्ध है?

यह फीचर धीरे-धीरे अलग-अलग क्षेत्रों में जारी किया जा रहा है, इसलिए हो सकता है कि आपके क्षेत्र में अभी उपलब्ध न हो।

क्या AI Lip-Sync हमेशा सटीक काम करता है?

अधिकांश मामलों में लिप मूवमेंट काफी नेचुरल दिखती है, लेकिन कभी-कभी हल्का अंतर महसूस हो सकता है।

The post Instagram Reels को अपनी भाषा में कैसे सुनें? जानें Voice Translate फीचर कैसे करता है काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-voice-translate-instagram-reels/feed/ 0
WhatsApp पर पासकी से एन्क्रिप्टेड चैट बैकअप कैसे करें, यहां जानें पूरा तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-encrypt-whatsapp-chat-backup-with-passkey-full-guide/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-encrypt-whatsapp-chat-backup-with-passkey-full-guide/#respond Wed, 05 Nov 2025 12:22:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=185213 व्हाट्सऐप (WhatsApp) अपनी प्राइवेसी और सुरक्षा फीचर्स के लिए जाना जाता है। यह उन चुनिंदा मैसेजिंग ऐप्स में से एक है, जिसने शुरुआत से ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा दी थी, ताकि आपकी निजी चैट किसी तीसरे व्यक्ति तक न पहुंच सके। समय के साथ WhatsApp ने वॉयस कॉल, वीडियो कॉल और चैट बैकअप के […]

The post WhatsApp पर पासकी से एन्क्रिप्टेड चैट बैकअप कैसे करें, यहां जानें पूरा तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

व्हाट्सऐप (WhatsApp) अपनी प्राइवेसी और सुरक्षा फीचर्स के लिए जाना जाता है। यह उन चुनिंदा मैसेजिंग ऐप्स में से एक है, जिसने शुरुआत से ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा दी थी, ताकि आपकी निजी चैट किसी तीसरे व्यक्ति तक न पहुंच सके। समय के साथ WhatsApp ने वॉयस कॉल, वीडियो कॉल और चैट बैकअप के लिए भी सिक्योरिटी को और भी मजबूत किया है। अब कंपनी ने एक नया अपडेट जारी किया है जिसमें पासकी (Passkey) आधारित एन्क्रिप्शन को शामिल किया गया है। पासकी का फायदा यह है कि आपको कोई जटिल पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं होती है। यह आपके फोन की सिक्योरिटी सिस्टम, जैसे- फिंगरप्रिंट, फेस स्कैन या स्क्रीन लॉक कोड के साथ काम करता है। इसका मतलब यह है कि अगर कोई आपके Google अकाउंट या फोन तक पहुंच भी जाता है, तो वह बिना पासकी के आपके WhatsApp बैकअप को नहीं खोल सकता है। आइए जानते हैं कि आप अपने WhatsApp चैट बैकअप को पासवर्ड या पासकी से कैसे सुरक्षित कर सकते हैं।

WhatsApp चैट बैकअप को पासवर्ड से एन्क्रिप्ट कैसे करें

यदि आप व्हाट्सऐप चैट बैकअप को एन्क्रिप्ट करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

  • स्टेप-1: अपने फोन में WhatsApp ओपन करें और ऊपर अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
  • स्टेप-2: ‘Chats’ ऑप्शन पर जाएं।

WhatsApp encrypted chat backups

  • स्टेप-3: नीचे स्क्रॉल करें और ‘Chat backup’ पर टैप करें।

WhatsApp encrypted chat backups

  • स्टेप-4: ‘End-to-end encrypted backup’ पर टैप करें।

WhatsApp encrypted chat backups

  • स्टेप-5: ‘Turn on’ पर टैप करें।

WhatsApp encrypted chat backups

  • स्टेप-6: ‘Create password’ ऑप्शन चुनें।

WhatsApp encrypted chat backups

  • स्टेप-7: फिर एक स्ट्रॉन्ग पासवर्ड डालें, जो कम से कम 8 कैरेक्टर का हो, जिसमें नंबर और स्पेशल कैरेक्टर भी शामिल करना होगा।

WhatsApp encrypted chat backups

  • स्टेप-8: पासवर्ड को दोबारा कंफर्म करें और ‘Create’ पर टैप करें।

अब आपका चैट बैकअप पासवर्ड से सुरक्षित हो जाएगा और केवल वही व्यक्ति उसे रिस्टोर कर सकेगा जिसे यह पासवर्ड पता हो।

WhatsApp चैट बैकअप को पासकी से एन्क्रिप्ट कैसे करें

व्हाट्सऐप बैकअप को पासकी की मदद से एन्क्रिप्ट करना चाहते हैं, तो नीचे दिए स्टेप देख सकते हैंः

  • स्टेप-1: फोन में WhatsApp को ओपन करें और ऊपर अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
  • स्टेप-2: ‘Chats’ पर जाएं।
  • स्टेप-3: नीचे स्क्रॉल करें और ‘Chat backup’ चुनें।
  • स्टेप-4: ‘End-to-end encrypted backup’ पर टैप करें।
  • स्टेप-5: यहां ‘Turn on’ पर टैप करें।
  • स्टेप-6: अब ‘Passkey’ का ऑप्शन चुनें।
  • स्टेप-7: अपने डिवाइस पर उपलब्ध सिक्योरिटी तरीका जैसे कि फिंगरप्रिंट, फेस स्कैन या स्क्रीन लॉक को चुन सकते हैं।
  • स्टेप-8: पासकी को एक्टिवेट करें और ‘Create’ पर टैप करें।

पासकी सेट करने के बाद आपका चैट बैकअप पूरी तरह से डिवाइस-लिंक्ड सुरक्षा प्रणाली से सुरक्षित रहेगा। कोई भी व्यक्ति इसे बिना आपकी अनुमति के एक्सेस नहीं कर पाएगा।

पासकी से एन्क्रिप्शन क्यों बेहतर है

पासकी पारंपरिक पासवर्ड की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और आसान होती है। पासवर्ड भूलने की संभावना हमेशा रहती है, जबकि पासकी आपके डिवाइस की बायोमेट्रिक सिक्योरिटी पर निर्भर करती है। इसके अलावा, पासकी से हैकिंग का खतरा भी कम हो जाता है, क्योंकि यह किसी सर्वर पर सेव नहीं होती, बल्कि आपके डिवाइस पर ही सुरक्षित रहती है। अगर आप अक्सर WhatsApp डाटा का बैकअप Google Drive या iCloud पर लेते हैं, तो पासकी एन्क्रिप्शन यह सुनिश्चित करता है कि आपके बैकअप तक किसी की भी अनधिकृत पहुंच न हो सके।

अतिरिक्त सुरक्षा के लिए क्या करें

  •  WhatsApp में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जरूर ऑन करें।
  •  जब भी नए डिवाइस पर लॉगइन करें, तो OTP या PIN से वेरिफिकेशन करें।
  • अपने फोन को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट्स से अपडेट रखें।
  • किसी अनजान लिंक या फिशिंग मैसेज पर क्लिक करने से बचें।

WhatsApp का पासकी एन्क्रिप्शन फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंच रहा है। अगर यह फीचर अभी तक आपके ऐप में नहीं दिख रहा है, तो परेशान न हों। कुछ हफ्तों में यह ऑटोमैटिकली अपडेट के साथ मिल जाएगा। तब तक आप अपने चैट बैकअप को पासवर्ड या 64-डिजिट की से सुरक्षित कर सकते हैं। सुरक्षा के लिए हमेशा 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन रखें और अपने फोन को अपडेटेड रखें। इससे न सिर्फ आपका WhatsApp, बल्कि आपका पूरा डाटा भी साइबर खतरों से सुरक्षित रहेगा।

सवाल-जवाब (FAQs)

क्या WhatsApp की चैट्स पहले से ही एन्क्रिप्टेड होती हैं?

हां, WhatsApp की चैट्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होती हैं। इसका मतलब यह है कि आपके और रिसीवर के अलावा कोई भी तीसरा व्यक्ति आपकी चैट नहीं पढ़ सकता।

क्या WhatsApp चैट बैकअप भी एन्क्रिप्टेड होता है?

हां, 2021 से WhatsApp चैट बैकअप के लिए एन्क्रिप्शन की सुविधा दे रहा है। पहले यह पासवर्ड या 64-डिजिट की के जरिए सुरक्षित किया जा सकता था और अब इसमें पासकी का ऑप्शन भी जोड़ा गया है।

पासकी से चैट बैकअप कैसे सुरक्षित करें?

WhatsApp ओपन करें > प्रोफाइल > Chats > Chat backup > End-to-end encrypted backup > Passkey चुनें और पासकी सेट करें।

WhatsApp कॉल्स भी एन्क्रिप्टेड होती हैं?

हां, WhatsApp की वॉयस और वीडियो कॉल्स भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होती हैं, जिससे कॉल डिटेल्स पूरी तरह निजी रहती हैं।

WhatsApp चैट बैकअप कैसे करें?

WhatsApp ओपन करें > Chats > Chat backup > अपना Google अकाउंट चुनें > ‘Back up’ पर टैप करें।

The post WhatsApp पर पासकी से एन्क्रिप्टेड चैट बैकअप कैसे करें, यहां जानें पूरा तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-encrypt-whatsapp-chat-backup-with-passkey-full-guide/feed/ 0
WhatsApp में अपना फोन नंबर कैसे बदलें, जानें इसका आसान तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-me-mobile-number-kaise-change-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-me-mobile-number-kaise-change-kare/#respond Thu, 16 Oct 2025 11:27:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=184469 व्हाट्सएप (WhatsApp) दुनियाभर में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला मैसेजिंग ऐप है, जो चैट, वॉयस कॉल और वीडियो कॉल की सुविधा देता है। अगर आप भी व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं और इसमें नंबर बदलना चाहते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। नंबर बदलने के बाद भी आपका चैट्स डिलीट नहीं होगा, […]

The post WhatsApp में अपना फोन नंबर कैसे बदलें, जानें इसका आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

व्हाट्सएप (WhatsApp) दुनियाभर में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला मैसेजिंग ऐप है, जो चैट, वॉयस कॉल और वीडियो कॉल की सुविधा देता है। अगर आप भी व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं और इसमें नंबर बदलना चाहते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। नंबर बदलने के बाद भी आपका चैट्स डिलीट नहीं होगा, क्योंकि व्हाट्सएप में ‘चेंज नंबर’ फीचर दिया गया है, जो आपको अपना चैट्स खोए बिना नया नंबर अपडेट करने की सुविधा देता है। यह फीचर न केवल आपके चैट्स को सुरक्षित रखता है, बल्कि आपके कॉन्टैक्ट को नए नंबर की जानकारी देने का भी आसान तरीका प्रदान करता है। चाहे आप उसी फोन में नया नंबर इस्तेमाल कर रहे हों या नया फोन ले रहे हों, इस गाइड (whatsapp me mobile number kaise change kare) से आपको काफी मदद मिल सकती है।

व्हाट्सएप में फोन नंबर क्यों महत्वपूर्ण है?

WhatsApp में आपका फोन नंबर आपकी पहचान का काम करता है। अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जहां आप यूजरनेम जैसे “Amit123” का इस्तेमाल करते हैं, व्हाट्सएप में आपका मोबाइल नंबर ही आपका यूजरनेम है। इसका मतलब है कि बिना एक्टिव मोबाइल नंबर के आप व्हाट्सएप नहीं चला सकते हैं। साथ ही, आप अपने नंबर को अपने कॉन्टैक्ट से छिपा भी नहीं सकते, क्योंकि यह आपके अकाउंट को पहचानने का तरीका है। अगर आप अपना नंबर बदलते हैं और उसे व्हाट्सएप में अपडेट नहीं करते हैं, तो आपकी पुरानी चैट्स और मीडिया तक एक्सेस खो सकते हैं। इसलिए नंबर बदलते समय सही प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है।

अपने व्हाट्सएप नंबर को कैसे चेंज करें?

आपके व्हाट्सएप अकाउंट में सही नंबर रजिस्टर्ड है यह जानने के लिए आप आसानी से अपना नंबर चेक कर सकते हैं। इसके लिए इन स्टेप को फॉलो करना होगाः

  • स्टेप-1: सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप ऐप को ओपन करें।
  • स्टेप-2: फिर आपको सेटिंग्स में जाना होगा।
    whatsapp chat history kaise export kare

    एंड्रॉयड यूजर्स:
    ऐप के ऊपरी दायीं तरफ कोने में तीन बिंदुओं (⋮) पर टैप करें और सेटिंग्स चुनें।
    आईफोन यूजर्स: नीचे दायीं तरफ कोने में सेटिंग्स टैब पर जाएं।
  • स्टेप-3: अपने प्रोफाइल फोटो या नाम पर टैप करें। इससे आपका प्रोफाइल सेक्शन खुल जाएगा।

WhatsApp

  • स्टेप-4: स्क्रीन के नीचे आपको वह फोन नंबर दिखेगा, जो आपके व्हाट्सएप अकाउंट से जुड़ा है।

यह चेक करना उपयोगी है, खासकर अगर आप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आपका पुराना नंबर अभी भी रजिस्टर्ड है या नहीं।

फोन में व्हाट्सएप नंबर कैसे चेंज करें

अगर आप उसी फोन में नई सिम डालकर नया नंबर इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो व्हाट्सएप का चेंज नंबर फीचर आपके चैट्स को नए नंबर पर ट्रांसफर करना आसान बनाता है। इसके लिए नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करना होगाः

  • स्टेप-1: सबसे पहले अपने फोन में नई सिम दर्ज करें। सिम का एक्टिव होना जरूरी है, ताकि आप एसएमएस या कॉल रिसीव कर सकें।
  • स्टेप-2: फिर अपने फोन में व्हाट्सएप ऐप को लॉन्च करें।
  • स्टेप-3: सेटिंग्स में जाएं:

    एंड्रॉयड:
    ऊपरी दायीं तरफ कोने में तीन बिंदुओं (⋮) पर टैप करें और सेटिंग्स को सलेक्ट करें।
    आईफोन: नीचे दायीं तरफ कोने में सेटिंग्स पर जाएं।

  • स्टेप-4: सेटिंग्स में अकाउंट पर टैप करें, फिर चेंज नंबर पर जाएं (Settings → Account → Change number)।

  • स्टेप-5: अब नेक्स्ट बटन पर टैप करें। यहां आपको यह कंफर्म करना होगा कि आप नए नंबर पर SMS या कॉल रिसीव कर सकते हैं।

WhatsApp

  • स्टेप-6: इसके बाद पुराना नंबर (जो व्हाट्सएप पर रजिस्टर्ड है) और नया नंबर डालें। दोनों नंबरों के साथ इंटरनेशनल डायलिंग कोड (जैसे भारत के लिए +91) शामिल करें।

WhatsApp

  • स्टेप-7: व्हाट्सएप आपको यह सलेक्ट का विकल्प देगा कि किन कॉन्टैक्ट्स को आपके नए नंबर की सूचना देनी है। आप चुन सकते हैं:
  • ऑन कॉन्टैक्ट (All Contacts)
  • जिनसे आपने चैट की है (Contacts I have chatted with)
  • कस्टम (खास कॉन्टैक्ट को चुनें)

वहीं ग्रुप्स को ऑटोमैटिकली सूचित किया जाएगा।

  • स्टेप-8: नेक्स्ट पर टैप करने के बाद व्हाट्सएप आपके नए नंबर पर छह अंकों का कोड भेजेगा। इसे डालकर वेरिफाई करें।
  • स्टेप-9: वेरिफिकेशन के बाद आपके चैट्स और ग्रुप्स नए नंबर पर ट्रांसफर हो जाएंगे। आपका अकाउंट अब नए नंबर से जुड़ जाएगा।

इस प्रक्रिया से आपकी पुरानी चैट्स, मीडिया और ग्रुप्स सुरक्षित रहेंगे और आप बिना किसी बाधा के व्हाट्सएप का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।

नए फोन में व्हाट्सएप चैट्स ट्रांसफर कैसे करें 

अगर आप नया फोन ले रहे हैं और साथ में नंबर भी बदल रहे हैं, तो आपको अपने चैट्स का बैकअप लेना होगा। तभी आप नए फोन पर पुरानी चैट का बैकअप ले पाएंगे। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

पुराने फोन में बैकअप कैसे लें

एंड्रॉयड: व्हाट्सएप ओपन करें और सेटिंग्स > चैट्स > चैट बैकअप पर जाएं। Google ड्राइव में बैकअप सेट करें। सुनिश्चित करें कि आप उस Google अकाउंट में लॉगइन हैं, जिसे आप नए फोन में इस्तेमाल करेंगे। अब बैकअप बटन पर टैप करें। यह आपकी चैट्स और मीडिया को Google ड्राइव पर सेव कर देगा।

WhatsApp
आईफोन: व्हाट्सएप को ओपन करने के बाद सेटिंग्स > चैट्स > चैट बैकअप पर जाएं। iCloud बैकअप को इनेबल करें और उसी iCloud अकाउंट का इस्तेमाल करें, जिसे आप नए फोन में लॉगइन करेंगे। अब बैकअप नाउ पर टैप करें।

नए फोन में व्हाट्सएप सेटअप कैसे करें

नए फोन में व्हाट्सएप को सेटअप करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करना होगाः

  • स्टेप-1: नए फोन में व्हाट्सएप डाउनलोड और इंस्टॉल करें। ऐप ओपन करने के बाद नया नंबर दर्ज करें। व्हाट्सएप आपको वेरिफिकेशन कोड भेजेगा। इसे डालकर नंबर वेरिफाई करें।

  • स्टेप-2: अब बैकअप रीस्टोर करने के लिए सेटअप के दौरान व्हाट्सएप पूछेगा कि क्या आप पुराना बैकअप रीस्टोर करना चाहते हैं। एंड्रॉयड में उसी Google अकाउंट में लॉगइन करें, जिसमें बैकअप स्टोर है, फिर रीस्टोर पर टैप करें। वहीं आईफोन में उसी iCloud अकाउंट में लॉगइन करें और रीस्टोर का विकल्प चुनें।

  • स्टेप-3: फिर स्क्रीन पर दिए निर्देशों का पालन करें। आपकी चैट्स और मीडिया नए फोन पर वापस आ जाएंगे।

बैकअप लेना और रीस्टोर करना आसान है, लेकिन सुनिश्चित करें कि आपके पास अच्छा इंटरनेट कनेक्शन हो, क्योंकि बड़े बैकअप में समय लग सकता है।

कैसे पता करें कि आपका फोन नंबर ब्लॉक है

कभी-कभी WhatsApp सेटअप करते समय मैसेज आता है कि आपका नंबर ब्लॉक कर दिया गया है। WhatsApp नियमों का उल्लंघन करने वाले नंबर ब्लॉक कर सकता है। इसके कारण हो सकते हैं, जैसे कि स्पैम मैसेज भेजना, बहुत ज्यादा लोगों को ग्रुप में जोड़ना, बहुत ज्यादा ग्रुप बनाना या अन्य संदिग्ध गतिविधियां। अगर आपको लगता है कि आपका नंबर गलती से ब्लॉक हुआ है, तो आप https://www.whatsapp.com/contact/?subject=messenger पर जाकर मैसेज कर सकते हैं। अपनी समस्या बताएं और वे आपके मामले की समीक्षा करेंगे। ईमेल में अपना फोन नंबर (इंटरनेशनल कोड के साथ) और ब्लॉक होने का कारण समझाने की कोशिश करें।

सवाल- जवाब (FAQs)

क्या व्हाट्सएप अपडेट करने से मेरी चैट्स डिलीट हो जाएंगी?

नहीं, व्हाट्सएप अपडेट करने से आपकी चैट्स डिलीट नहीं होती हैं। आपकी चैट्स फोन के लोकल स्टोरेज या क्लाउड (Google ड्राइव या iCloud) में सुरक्षित रहती हैं। अपडेट से केवल ऐप के फीचर्स और इंटरफेस में बदलाव आता है। फिर भी, नियमित रूप से बैकअप लेना अच्छा अभ्यास है।

नंबर बदलने के क्या नुकसान हैं?

अगर आप बैकअप नहीं लेते हैं, तो नंबर बदलने पर आप अपनी चैट हिस्ट्री खो सकते हैं। लेकिन व्हाट्सएप का चेंज नंबर फीचर इस समस्या को हल करता है। यह आपके चैट्स को नए नंबर पर ट्रांसफर कर देता है। अगर आप नया फोन ले रहे हैं, तो बैकअप न लेने पर चैट्स खोने का जोखिम रहता है।

बिना बैकअप के व्हाट्सएप चैट्स कैसे रिकवर करें?

अगर आपने क्लाउड बैकअप नहीं लिया है, तो एंड्रॉयड फोन में लोकल बैकअप से चैट्स रिकवर हो सकती हैं। ये बैकअप आपके फोन के स्टोरेज में “WhatsApp/Databases” फोल्डर में मिल सकते हैं। इसके अलावा, कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स चैट्स रिकवर करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल सावधानी से करें, क्योंकि ये सुरक्षित नहीं होते हैं।

मैं कितनी बार व्हाट्सएप नंबर बदल सकता हूं?

व्हाट्सएप में नंबर बदलने की कोई सीमा नहीं है। आप जब चाहें चेंज नंबर फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं, बशर्ते आपके पास नया नंबर एक्टिव हो और वेरिफिकेशन के लिए उपलब्ध हो।

क्या मैं एक फोन में दो नंबरों पर व्हाट्सएप चला सकता हूं?

हां, अगर आपके फोन में डुअल सिम या eSIM सपोर्ट है, तो आप दो व्हाट्सएप अकाउंट चला सकते हैं। इसके लिए व्हाट्सएप सेटिंग्स में जाएं। अपने नाम के बगल में तीर (↓) पर टैप करें। अकाउंट जोड़ें को चुनें और दूसरा नंबर रजिस्टर करें। आप दोनों अकाउंट्स की गोपनीयता और नोटिफिकेशन सेटिंग्स अलग-अलग मैनेज कर सकते हैं।

The post WhatsApp में अपना फोन नंबर कैसे बदलें, जानें इसका आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-me-mobile-number-kaise-change-kare/feed/ 0