91Mobiles Hindi - Tech and Mobile News in Hindi | Latest Gadget Reviews | टेक्नॉलॉजी समाचार

Jio ने लॉन्च किया 3 साल का रिचार्ज प्लान, जानें इसकी खूबियां
भारत की प्रमुख मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए 3 साल का प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है। कंपनी के इस प्लान के तहत अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड डेटा दिया जा रहा है और इसकी कीमत 10,000 रुपये है। यह रिचार्ज प्लान उन प्रीपेड यूजर्स के लिए है, जो हर महीने रिचार्ज के झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं। हालांकि, एक बार में इतना बड़ा रिचार्ज करना थोड़ा भारी लग सकता है, लेकिन प्लान के साथ कई बेनिफिट्स हैं, जो इसे खास बनाते हैं।

Jio के तीन साल वाले रिचार्ज प्लान की खूबियां

जियो के इस प्लान की सबसे बड़ी खूबी यह कही जा सकती है कि इसमें आपको अनलिमिटेड डेटा मिलता है। साथ ही, हाल ही में जियो द्वारा शुरू किए गए सालाना रिन्यूअल रिचार्ज कराने की भी जरूरत नहीं होगी और तीन साल तक बिना किसी रुकावट के आपको कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स मिलेंगे।

वहीं, दूसरे बेनिफिट्स की बात करें, तो जियो के इस 10,000 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में आपको हर रोज हाई-स्पीड 2.5GB 5G डेटा मिलता है। वहीं, इस लिमिट के खत्म हो जाने के बाद भी डेटा सर्विस मिलती रहेगी, लेकिन उसकी स्पीड कम हो जाएगी।

इसके साथ ही 3 साल तक आप बिना किसी रुकावट के कॉलिंग का फायदा उठा सकेंगे और पूरे प्लान के दौरान हर रोज 100 SMS मिलेंगे।

इतना ही नहीं, तीन साल वाले इस रिचार्ज प्लान में आपको JioHotstar Mobile मोबाइल OTT सर्विस पूरी तरह से मुफ्त मिलती है और साथ में कंपनी Hollywood Subscription भी दे रही है।

यदि आप फोटो एडिटिंग ऐप का उपयोग करते हैं, तो भी यह प्लान आपके लिए अच्छा है। इसके साथ आपको 1 साल का Canva Pro Lite Subscription मिलता है, जो फिलहाल ऑनलाइन फोटो एडिटिंग के लिए सबसे पॉपुलर ऐप माना जाता है। इन सभी बेनिफिट्स के बाद इस प्लान का एक खास फीचर है, जो इसकी उपयोगिता को बढ़ाता है। कंपनी तीन साल के इस रिचार्ज प्लान में 50GB तक का Jio Cloud स्टोरेज भी दे रही है।

फायदेमंद है क्या?

अगर इस प्लान की तुलना 2.5GB वाले मंथली रिचार्ज प्लान से करें, तो बता दूं कि कंपनी के पास 399 रुपये का रिचार्ज प्लान है, जो 28 दिनों तक की वैधता देता है। इसमें भी JioHotstar और बॉलीवुड का सब्सक्रिप्शन मिल जाता है। परंतु, तीन साल के पूरे रिचार्ज की बात करें, तो आपको आज के टैरिफ के हिसाब से लगभग 13,000 रुपये का रिचार्ज करना होगा। इसके साथ ही सालाना सब्सक्रिप्शन का खर्च अलग से देना होगा। वहीं, टैरिफ शुल्क बढ़ने की भी आशंका रहेगी। इन सभी तथ्यों को देखें, तो Jio का यह तीन साल वाला रिचार्ज प्लान काफी बेहतर नजर आता है।