The post सेल के लिए उपलब्ध हुई एप्पल वॉच सीरीज़ 3, बिना फोन के भी कर सकेंगे कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई टेलीकॉम कंपनी एप्पल की स्मार्टवॉच बेच रही हो। कुछ समय पहले ही देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल भारती और रिलायंस जियो ने घोषणा की थी कि वह एप्पल की लेटेस्ट स्मार्ट वॉच सीरीज़ 3 को देश में सेल के लिए उपलब्ध कराएंगे। टेलीकॉम कंपनियों द्वारा एप्पल वॉच बेचे जाने की बात से यह पता चला था कि दोनो ही कंपनियां इस स्मार्टवॉच को सेलुलर कनेक्टिविटी के साथ बाजार में उतारेगी और इनमें मोबाईल सिम का भी यूज़ होगा। एप्पल फैन्स के लिए एयरटेल व जियो दोनों ही कंपनियों ने आज एप्पल वॉच सीरीज़ 3 को देश में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है।
रिलायंस जियो और एयरटेल दोनों की कंपनियों ने आॅनलाईन प्लेटफार्म के जरिये एप्पल वॉच सीरीज़ 3 के लिए सेल के लिए उपलब्ध हो गई है। कंपनी की ओर से यह स्मार्ट वॉच सबसे पहले उन कस्टमर्स को डिलीवर कराई जाएगी, जो पहले इसे प्रीआॅर्डर कर चुके हैं। वेबसाइट पर एप्पल वॉच सीरीज़ 3 (जीपीएस + सेलुलर), एप्पल वॉच नाईक+ और एप्पल वॉच एडिशन सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। इन स्मार्टवॉच की कीमत की बात करें तो यह 39,080 रुपये से शुरू होकर 1,22,090 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च की गई है।

एयरटेल और जियो द्वारा बेची जा रही एप्पल वॉच सीरीज़ 3 यूजर्स को बिना फोन के ही कॉल करने व रिसीव करने की सुविधा देगी। कंपनी की ओर से यूज़ किए जा रहे एयरटेल व जियो मोबाईल नंबर की दो सिम दी जाएगी, जिनमें से एक सिम मोबाईल फोन और दूसरी इस स्मार्टवॉच में रहेगी। सिम की बदौलत एप्पल आईफोन को एप्पल वॉच से हर वक्त ब्लूटूथ से कनेक्ट करने की जरूरत नहीं रहेगी। फोन में डाले गए नंबर पर एक्टिव डाटा प्लान को इस वॉच पर भी यूज़ किया जा सकेगा।
जियो ने लॉन्च किया 199 रुपये का नया पोस्ट-पेड प्लान, जानें कैसे है यह अन्य कंपनियों से अलग
यह तकनीक अन्यों से अनूठी इसलिए होगी क्योकि कॉल रिस्पॉन्स के लिए एप्पल वॉच का एप्पल आईफोन के कनेक्ट रहना जरूरी नहीं है। यदि आप अपना मोबाईल फोन घर पर भूल गए हैं तो पूरे देश में कहीं भी आप एप्पल वॉच सीरीज़ 3 के जरिये फोन को एक्सेस कर सकते हैं व अपने कान्टेक्ट नंबरों पर कॉल तथा एसएमएस कर सकते हैं। इन कॉल तथा इंटरनेट के लिए आपको कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं चुकाना होगा।
जियो नंबर के साथ एप्पल वॉच सीरीज़ 3 खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
एयरटेल नंबर के लिए एप्पल वॉच सीरीज़ 3 खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
The post सेल के लिए उपलब्ध हुई एप्पल वॉच सीरीज़ 3, बिना फोन के भी कर सकेंगे कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post एप्पल वॉच सीरीज़ 3 को आज से कर सकते हैं प्री आॅर्डर, बिना फोन के भी कर सकेंगे कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कुछ समय पहले ही देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल भारती और रिलायंस जियो ने घोषणा की थी कि वह एप्पल की लेटेस्ट स्मार्ट वॉच सीरीज़ 3 को देश में सेल के लिए उपलब्ध कराएंगे। टेलीकॉम कंपनियों द्वारा एप्पल वॉच बेचे जाने की बात से यह पता चला था कि दोनो ही कंपनियां इस स्मार्टवॉच को सेलुलर कनेक्टिविटी के साथ बाजार में उतारेगी, जिनमें हो सकता है कि मोबाईल सिम का भी यूज़ हो। एप्पल फैन्स के लिए एयरटेल व जियो दोनों ही कंपनियों ने आज एप्पल वॉच सीरीज़ 3 को देश में प्री आॅर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया है।
रिलायंस जियो और एयरटेल दोनों की कंपनियों ने आॅनलाईन प्लेटफार्म के जरिये एप्पल वॉच सीरीज़ 3 के लिए प्रीआॅर्डर शुरू कर दिए हैं। वेबसाइट पर एप्पल वॉच सीरीज़ 3 (जीपीएस + सेलुलर), एप्पल वॉच नाईक+ और एप्पल वॉच एडिशन प्री आॅर्डर के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इन स्मार्टवॉच की कीमत की बात करें तो यह 39,080 रुपये से शुरू होकर 1,22,090 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च की गई है। आज यानि 4 मई से प्री आॅर्डर के लिए लिस्ट होकर ये स्मार्टवॉच वेरिएंट 11 मई से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

एयरटेल और जियो द्वारा बेची जा रही एप्पल वॉच सीरीज़ 3 यूजर्स को बिना फोन के ही कॉल करने व रिसीव करने की सुविधा देगी। कंपनी की ओर से यूज़ किए जा रहे एयरटेल व जियो मोबाईल नंबर की दो सिम दी जाएगी, जिनमें से एक सिम मोबाईल फोन और दूसरी इस स्मार्टवॉच में रहेगी। सिम की बदौलत एप्पल आईफोन को एप्पल वॉच से हर वक्त ब्लूटूथ से कनेक्ट करने की जरूरत नहीं रहेगी। फोन में डाले गए नंबर पर एक्टिव डाटा प्लान को इस वॉच पर भी यूज़ किया जा सकेगा।
यह तकनीक अन्यों से अनूठी इसलिए होगी क्योकि कॉल रिस्पॉन्स के लिए एप्पल वॉच का एप्पल आईफोन के कनेक्ट रहना जरूरी नहीं है। यदि आप अपना मोबाईल फोन घर पर भूल गए हैं तो पूरे देश में कहीं भी आप एप्पल वॉच सीरीज़ 3 के जरिये फोन को एक्सेस कर सकते हैं व अपने कान्टेक्ट नंबरों पर कॉल तथा एसएमएस कर सकते हैं। इन कॉल तथा इंटरनेट के लिए आपको कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं चुकाना होगा।
जियो से कैसे करें एप्पल वॉच सीरीज़ 3 प्री आॅर्डर
जियो वेबसाइट पर जाकर एप्पल वॉच सीरीज़ 3 प्री आॅर्डर पर क्लिक करें।
वॉच के तीन बेस मॉडल्स में से अपनी पसंद का मॉडल चुने।
एप्पल वॉच सीरीज़ 3 के हर मॉडल के कई वेरिएंट है। यहां वह वेरिएंट चुने जो आप खरीदना चाहते हैं।
अपने क्षेत्र का पिन कोड नंबर डाले और उपलब्धता चेक करें।
प्रोसिड करें और एप्पल वॉच सीरीज़ 3 की पेमेंट कर, अपना आॅर्डर कन्फर्म करें।
एयरटेल से कैसे करें एप्पल वॉच सीरीज़ 3 प्री आॅर्डर
एयरटेल वेबसाइट ओपन कर, आॅनलाईन स्टोर पर जाएं।
यहां रजिस्ट्रर नाउ का बटन होगा, इसपर क्लिक करें।
यहां आपसे नाम, मोबाईल नंबर, ईमेल एड्रेस और डिलीवर एड्रेस पूछा जाएगा, जानकारी फिल करें।
सब्मिट बटन दबाते ही आपके पास एक्सक्लूसिव इन्वाईट आ जाएगा, इस इन्वाईट से वॉच की सेल शुरू होने की जानकारी मिलेगी और सेल शुरू होने पर आप अपना आॅर्डर खरीद सकते हैं।
The post एप्पल वॉच सीरीज़ 3 को आज से कर सकते हैं प्री आॅर्डर, बिना फोन के भी कर सकेंगे कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post जियो का धमाल : अब एक ही नंबर को चला सकते हैं दो अलग-अलग सिम में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रिलायंस जियो ने भारतीय टेलीकॉम जगत की रूप रेखा ही बदलकर रख दी है। वॉयस कॉल जहां आज पूरी तरह से मुफ्त हो चुकी है वहीं बेहद ही कम कीमत पर 4जी स्पीड में इंटरनेट मिलता है। सस्ते टैरिफ प्लान्स का श्रेय जियो को ही जाता है। वहीं अब यह कंपनी एक और अनूठी शुरूआत करने जा रही है। अब एक ही नंबर की दो सिम बाजार में उपलब्ध होने वाली है जिनका यूज़ अलग अलग डिवाईस में किया जा सकेगा। यानि अगर फोन घर पर छूट भी जाए तो उसी नंबर पर आने वाली कॉल आप दूसरे डिवाईस से भी रिसीव कर पाएंगे।
रिलायंस जियो अपनी इस नई तकनीक की शुरूआत एप्पल के साथ मिलकर करने वाली है। रिलायंस जियो की ओर से ‘जियो एवरीवेयर कनेक्ट’ की शुरूआत की गई है। इसके तहत जियो की ओर से एक ही मोबाईल नंबर वाली दो सिम दी जा रही है। एक सिम आईफोन में डलेगी और समान नंबर वाली दूसरी सिम एप्पल वॉच सीरीज़ 3 में डाली जाएगी। इस सिम की बदौलत एप्पल आईफोन में आने वाली कॉल एप्पल वॉच से भी रिसीव की जा सकेगी।

यह तकनीक अन्यों से अनूठी इसलिए होगी क्योकि कॉल रिस्पॉन्स के लिए एप्पल वॉच का एप्पल आईफोन के कनेक्ट रहना जरूरी नहीं है। यदि आप अपना मोबाईल फोन घर पर भूल गए हैं तो पूरे देश में कहीं भी आप एप्पल वॉच सीरीज़ 3 के जरिये फोन को एक्सेस कर सकते हैं व अपने कान्टेक्ट नंबरों पर कॉल तथा एसएमएस कर सकते हैं। इन कॉल तथा इंटरनेट के लिए आपको कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं चुकाना होगा।
रिलायंस जियो की इस अनूठी सुविधा के लिए निम्नलिखित चीजों की आवश्यकता होगी :

* एक एक्टिव जियो नंबर
* कोई भी प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान
* एप्पल आईफोन 6 या उससे उपरी वर्ज़न वाले आईफोन
* आईओएस 11.3 व उससे उपरी आईओएस वर्ज़न
* एक एप्पल वॉच सीरीज़ 3 की स्मार्टवॉच (जीपीएस + सेल्युलर)
* जियो आईडी/जियो नंबर तथा जियो अकाउंट का पासवर्ड
गौरतलब है कि जियो की आॅफिशियल वेबसाइट से आप एप्पल वॉच सीरीज़ 3 (जीपीएस + सेल्युलर) भी पा सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट पर इस स्मार्टवॉच के लिए प्रीआॅर्डर 4 मई से शुरू हो जाएंगे और 11 मई से स्मार्टवॉच की डिलीवरी शुरू हो जाएगी।
जियो डॉट कॉम
The post जियो का धमाल : अब एक ही नंबर को चला सकते हैं दो अलग-अलग सिम में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>