
इंडियन टेलीकॉम बाजार में सबसे तेजी से उभरने वाली टेक कपंनी रिलायंस जियो ने अपने सस्ते प्लान्स के चलते अन्य टेलीकॉम कंपनियों को भी उनके प्लान्स बदलने के लिए मजबूर कर दिया है। टेलीकॉम कंपनियां जियो की टक्कर में ही आज कम कीमत पर बेहतरीन बेनिफिट वाले प्लान पेश कर रही है। प्री-पेड टैरिफ प्लान्स में सभी कंपनियों से आगे निकल चुकी जियो ने अब पोस्ट-पेड के क्षेत्र में अपना पासा फेंका है। इस बार जियो ने ऐसा प्लान पेश किया है जो जियो यूजर्स के लिए ही नहीं बल्कि अन्य कंपनी यूजर्स के लिए भी फायदेमंद है।
रिलायंस जियो ने 199 रुपये का नया पोस्ट-प्लान पेश किया है। यह प्लान कंपनी न सिर्फ जियो यूजर्स के लिए लेकर आई है बल्कि अन्य टेलीकॉम यूजर्स भी बिना किसी मूल्य के एमएनपी करा कर इस पैक का लाभ उठा सकते हैं। जियो के इस 199 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें ग्राहकों को एक बिलिंग सायकल में कुल 25जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है।
इंटरनेट डाटा के साथ ही इस प्लान में लोकल व एसटीडी आॅननेटवर्क तथा आॅफनेटवर्क वॉयस कॉल अनलिमिटेड फ्री दी जा रही है। ये वॉयस कॉल रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेंगी। जियो का यह प्लान इंटरनेशनल कॉलिंग के लिए भी खास है। इस प्लान के तहत 50 पैसा प्रति मिनट की शुरूआती दर से आईएसडी कॉल की जा सकती है। वहीं इंटरनेशनल एसएमएस के लिए कंपनी बस 2 रुपये का शुल्क वसूल रही है।
एक लाख पांच हजार 360 करोड़ रुपये में बिकी फ्लिपकार्ट, अब बदल जाएगी आॅनलाईन शॉपिंग की दुनिया
लगे हाथ आपको बता दें कि जियो ने 198 रुपये का एक प्री-पेड प्लान भी पेश किया हुआ है। यह प्लान 28 दिनों के लिए वैध है। इस प्लान के तहत हर दिन 2जीबी डाटा मिल रहा है यानि एक महीने के 56जीबी डाटा। 100 एसएमएस प्रतिदिन के साथ ही इसमें वॉयस कॉल अनलिमिटेड मुफ्त है।




















