IDEA Offer | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 20 Nov 2018 06:27:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 आइडिया दे रहा है 189 रुपये में 56 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 2जीबी डाटा https://www.91mobiles.com/hindi/idea-cellular-rs-189-prepaid-plan-56-days-validity-offer-2gb-data-in-hindi/ Tue, 20 Nov 2018 06:27:47 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24428 आइडिया ने इसे वॉयस प्लान के रूप में पेश किया है।

The post आइडिया दे रहा है 189 रुपये में 56 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 2जीबी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आइडिया ने इस महीने ही शुरूआत में ही अपने यूजर्स के लिए 159 रुपये का नया प्लान पेश किया था। यह प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है और हर दिन 1जीबी डाटा देता है। वहीं अब आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक और नया प्लान पेश किया है जो 56 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान की कीमत 189 रुपये है तथा कंपनी ने इसे वॉयस प्लान के रूप में पेश किया है।

आइडिया की ओर से पेश किया गया 189 रुपये का प्लान भी प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। कंपनी ने इस प्लान को वॉयस प्लान के रूप में पेश किया है। आइडिया का यह नया प्लान 56 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। जैसा कि हमनें बताया यह प्लान खासतौर पर वॉयस कॉलिंग बेनिफिट देता है। आइडिया यूजर्स 189 रुपये के रिचार्ज पर 56 दिन यानि तकरीबन दो महीने तक पूरी तरह से मुफ्त कॉल कर पाएंगे।

girl-with-phone-indian-24

आइडिया प्लान में मिलने वाली ये कॉल पूरी तरह से फ्री रहेंगी तथा इनका यूज़ लोकल व एसटीडी नंबर के साथ साथ रोमिंग के दौरान भी मुफ्त रहेगा। आपको बता दें कि ये वॉयस कॉल एफयूपी लिमिट के साथ आएगी। आइडिया यूजर एक दिन में अधिकतम 250 मिनटी ही बात कर पाएंगे। इसी तरह एक हफ्ते में अधिकतम 1000 मिनट ही फ्री वॉयस कॉल हो सकेगी। गौरतलब है कि कंपनी इस प्लान में पूरी वे​लिडिट के दौरान अधिकतम 1000 नंबरों पर ही बात करने की सुविधा देती है।

एयरटेल ने जारी किया 419 रुपये का नया प्लान, 70 दिनों के लिए मिलेगा 105जीबी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल

इंटरनेट डाटा की बात करें तो आइडिया के 189 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 2जीबी इंटरनेट डाटा भी प्राप्त होगा। इस 2जीबी डाटा का यूज़ 4जी के साथ साथ 3जी व 2जी स्पीड पर भी किया जा सकेगा। वहीं 2जीबी डाटा यूज़ हो जाने के बाद उपभोक्ताओं को टॉकटाईम से दर चुकानी होगा। सिर्फ 189 रुपये में 56 दिन तक फ्री कॉलिंग आइडिया के इस प्लान को अन्यों से खास बनाती है। अपने सर्किल में इस प्लान की उपलब्धता एवं आइडिया के बेस्ट आॅफर जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post आइडिया दे रहा है 189 रुपये में 56 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 2जीबी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एयरटेल का 75 रुपये वाला प्लान देगा थोड़े में ज्यादा का मज़ा https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs75-plan-for-28-days-data-plan-voice-offer-in-hindi/ Wed, 01 Aug 2018 11:56:15 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21537 देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए 75 रुपये की कीमत वाला नया प्लान पेश किया है। अपने यूजर्स को लुभाने के साथ साथ एयरटेल ने यह प्लान पेश कर अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों को भी चुनौती दी है। कुछ समय पहले आइडिया द्वारा भी 75 रुपये का प्लान पेश किया […]

The post एयरटेल का 75 रुपये वाला प्लान देगा थोड़े में ज्यादा का मज़ा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए 75 रुपये की कीमत वाला नया प्लान पेश किया है। अपने यूजर्स को लुभाने के साथ साथ एयरटेल ने यह प्लान पेश कर अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों को भी चुनौती दी है। कुछ समय पहले आइडिया द्वारा भी 75 रुपये का प्लान पेश किया गया था वहीं एयरटेल द्वारा समान कीमत पर लाया गया यह प्लान टेक बाजार में टकराएगा।

एयरटेल की ओर पेश किया यह प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। वह यूजर जिन्हें मोबाईल में इंटरनेट का ज्यादा यूज़ नहीं होता तथा वॉयस कॉल का उपयोग की सीमित ही करते हैं, ऐसे ग्राहकों के लिए एयरटेल का यह प्लान बजट में फिट बैठता है। प्लान की बात करें तो एयरटेल का यह पैक 28 दिनों की वेलिडिट के साथ आता है। प्लान के तहत यूजर्स को पूरे महीने के लिए 300 मिनट मिलते हैं।

girl-with-phone-indian-25

300 मिनट का यूज़ वॉयस कॉल के लिए लोकल व एसटीडी नंबरों पर आॅननेटवर्क व आॅफनेटवर्क किया जा सकता है। ये 300 मिनट रोमिंग के दौरान भी पूरी तरह से फ्री रहेंगी। इसी तरह एयरटेल का यह प्लान 75 रुपये में ग्राहकों को 28 दिनों के लिए 1जीबी इंटरनेट डाटा देता है। इस इंटरनेट डाटा का यूज़ 4जी के साथ ही 3जी और 2जी नेटवर्क पर भी किया जा सकता है।

आधार नंबर पर सरकार ने जारी की बड़ी चेतावनी! जानें क्या है पूरा मामला

एयरटेल की ओर से 100एसएमएस भी दिए जा रहे हैं जिनका यूज़ बिना किसी दैनिक वेलिडिट के 28 दिनों तक किया जा सकता है। आपको बता दें कि 75 रुपये में आइडिया भी अपने यूजर्स को 300 मिनट, 1जीबी डाटा और 100एसएमएस की सुविधा दे रहा है। आइडिया का यह प्लान भी 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ ही आता है।

The post एयरटेल का 75 रुपये वाला प्लान देगा थोड़े में ज्यादा का मज़ा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जियो के 198 रुपये प्लान की टक्कर में आ​इडिया लाया हर दिन 2जीबी डाटा वाला 199 रुपये का प्लान, महीने में मिलेगा 56जीबी 4जी डाटा https://www.91mobiles.com/hindi/idea-cellular-199rs-prepaid-plan-2gb-data-per-day-in-hindi/ Thu, 05 Jul 2018 04:01:28 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20930 आइडिया ने कुछ ही दिनों पहले 227 रुपये का नया प्रीपेड प्लान पेश किया था जो 28 दिनों के लिए कुल 39.4जीबी इंटरनेट डाटा देता है। वहीं अब एक बार फिर कंपनी ने अपना 199 का प्लान अपडेट करके पेश किया है। आ​इडिया इस प्लान में हर दिन 2जीबी इंटरनेट डाटा देकर रिलायंस जियो के […]

The post जियो के 198 रुपये प्लान की टक्कर में आ​इडिया लाया हर दिन 2जीबी डाटा वाला 199 रुपये का प्लान, महीने में मिलेगा 56जीबी 4जी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आइडिया ने कुछ ही दिनों पहले 227 रुपये का नया प्रीपेड प्लान पेश किया था जो 28 दिनों के लिए कुल 39.4जीबी इंटरनेट डाटा देता है। वहीं अब एक बार फिर कंपनी ने अपना 199 का प्लान अपडेट करके पेश किया है। आ​इडिया इस प्लान में हर दिन 2जीबी इंटरनेट डाटा देकर रिलायंस जियो के 198 रुपये वाले प्लान को टक्कर देगी।

टेलीकॉम बाजार में मची प्रतिस्पर्धा में आइडिया ने अपने 199 रुपये वाले प्लान का अपडेट करके पेश किया है। यह एक प्रीपेड प्लान है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। आ​इडिया इस प्लान में पहले जहां हर दिन 1.4जीबी इंटरनेट डाटा देती थी वहीं कंपनी अब हर दिन 2जीबी इंटरनेट डाटा दे रही है। इस हिसाब के आइडिया के इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों में कुल 56जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा।

idea-4g

इंटरनेट डाटा के अलावा इस प्लान में 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल ​दी जा रही है। ये वॉयस रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगी। गौरतलब है कि प्लान में वॉयस कॉल 250 मिनट प्रति दिन की लिमिट के साथ आएगी और यूजस एक हफ्ते में अधिकतम 1000 मिनट ही फ्री कॉल कर पाएंगे। वहीं वॉयस कॉल के साथ ही कंपनी हर दिन 100एसएमएस की सुविधा भी दे रही है।

गौरतलब है कि आइडिया का यह प्लान देश के चुनिंदा सर्किल्स में ही मौजूद है। यूजर माय आइडिया ऐप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस आॅफर की जांच कर सकते हैं।

The post जियो के 198 रुपये प्लान की टक्कर में आ​इडिया लाया हर दिन 2जीबी डाटा वाला 199 रुपये का प्लान, महीने में मिलेगा 56जीबी 4जी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आइडिया ने 20 सर्किल्स में जारी की 4जी वोएलटीई सर्विस, इस खुशी में कंपनी दे रही है 30जीबी 4जी डाटा बिल्कुल फ्री https://www.91mobiles.com/hindi/idea-roll-out-4g-volte-service-in-20-circles-customers-will-get-30gb-free-4g-data-in-hindi/ Tue, 19 Jun 2018 12:30:15 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20621 रिलायंस जियो भारत की एकमात्र ऐसी टेलीकॉम कंपनी है जो सिर्फ 4जी नेटवर्क प्रदान करती है। ​जियो को टक्कर देने के मकसद से आइडिया भी अपने नेटवर्क को 4जी वोएलटीई सक्षम बनाने में जुटी थी। पिछले साल से ही आइडिया लगातार अपनी 4जी वोएलटीई सर्विस बढ़ाती जा रही है। इसी कड़ी में आइडिया ने आज […]

The post आइडिया ने 20 सर्किल्स में जारी की 4जी वोएलटीई सर्विस, इस खुशी में कंपनी दे रही है 30जीबी 4जी डाटा बिल्कुल फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस जियो भारत की एकमात्र ऐसी टेलीकॉम कंपनी है जो सिर्फ 4जी नेटवर्क प्रदान करती है। ​जियो को टक्कर देने के मकसद से आइडिया भी अपने नेटवर्क को 4जी वोएलटीई सक्षम बनाने में जुटी थी। पिछले साल से ही आइडिया लगातार अपनी 4जी वोएलटीई सर्विस बढ़ाती जा रही है। इसी कड़ी में आइडिया ने आज एक साथ 5 बड़े सर्किल्स में अपनी वोएलटीई सर्विस जारी कर दी है। और इन 5 सर्किल्स में सर्विस शुरू करने के बाद आइडिया पूरी तरह से 4जी वोएलटीई सर्विस देने वाली कंपनी बन गई है। इस खुशी में आइडिया अपने कस्टमर्स को 30जीबी 4जी डाटा भी फ्री दे रही है।

आइडिया अपने कस्टमर्स को 4जी वोएलटीई सर्विस का लाभ देने के साथ ही 30जीबी 4जी इंटरनेट डाटा बिल्कुल मुफ्त दे रही है। दरअसल आइडिया ने देश के 5 बड़े टेलीकॉम सर्किल्स में अपनी 4जी वोएलटीई सर्विस लॉन्च कर दी है। इन सर्किल्स में हिमाचल प्रदेश, ओड़िसा, असम, उत्तर पूर्व और जम्मू कश्मीर शामिल है। इस सर्किल्स में 4जी सर्विस शुरू करने के बाद आइडिया ऐसी कंपनी बन गई है जो देश के 20 सर्किल्स में अपनी 4जी वोएलटीई सर्विस दे रही है।

4जी वोएलटीई सर्विस शुरू होने की खुशी में आइडिया अपने कस्टमर्स को 30जीबी 4जी डाटा बिल्कुल मुफ्त दे रही है। यदि आप भी उपरोक्त किसी सर्किल में आ​इडिया का नंबर यूज़ करते हैं तो नीचे बताए गए स्टैप्स के जरिये 30जीबी डाटा को फ्री पा सकते है।

idea

1. 4जी वोएलटीई सर्पोटिड स्मार्टफोन में आइडिया की सिम का यूज़ करें।

2. स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर अपडेट करें।

3. अपडेट करने के लिए : सेटिंग्स -> सिस्टम अपडेट -> डाउनलोड एंड इंस्टाल मैन्युअली

4. अपडेट हो जाने के बाद वोएलटीई बटन को स्वीच आॅन करें।

5. किसी भी नंबर पर आइडिया नेटवर्क से पहली वोएलटीई कॉल करें।

आ​इडिया नेटवर्क से पहली वोएलटीई कॉल करते ही आप 10जीबी फ्री डाटा के हकदार बन जाएंगे। कंपनी की ओर से 48 घंटों के भीतर 10जीबी डाटा आपको आइडिया नंबर पर क्रेडिट कर दिया जाएगा। यह डाटा ​प्राप्त होने के 4 हफ्ते बाद आइडिया यूजर को कंपनी की वोएलटीई सर्विस की स्पीड व कवरेज नेटवर्क इत्यादि की ​फीडबैक कंपनी को देनी होगी। यह फीडबैक देने पर कंपनी की ओर से और 10जीबी डाटा दिया जाएगा। इसी तरह 8 सप्ताह बीतने के बाद फिर से फीडबैक जमा करानी होगी और यूजर्स को फिर से 10जीबी 4जी डाटा मिल जाएगा।

इस तरह से आडिया कस्टमर्स को 30जीबी 4जी डाटा मुफ्त में मिलेगा तथा यह फ्री डाटा आइडिया नंबर पर पहले से जारी किसी भी टैरिफ प्लान में अपने आप जुड़ जाएगा।

The post आइडिया ने 20 सर्किल्स में जारी की 4जी वोएलटीई सर्विस, इस खुशी में कंपनी दे रही है 30जीबी 4जी डाटा बिल्कुल फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आइडिया ने लॉन्च किया 149 रुपये का वॉयस प्लान, 21 दिनों तक मिलेगा भरपूर मज़ा https://www.91mobiles.com/hindi/idea-launches-rs-149-voice-calling-plan-validity-21-day-in-hindi/ Tue, 05 Jun 2018 06:46:12 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20229 यूजर्स को पूरे देश में असीमित कॉलिंग की सुविधा देता है।

The post आइडिया ने लॉन्च किया 149 रुपये का वॉयस प्लान, 21 दिनों तक मिलेगा भरपूर मज़ा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के हाल ही में 99 रुपये का नया प्लान पेश किया था जो यूजर्स को 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल बेनिफिट दे रहा है। टेलीकॉम बाजार में अपना पासा फेंकते हुए अब अन्य टेलीकॉम कंपनी आइडिया ने भी नया वॉयस प्लान जारी कर दिया है। आइडिया की ओर से 149 रुपये का नया प्लान पेश किया गया है जो यूजर्स को पूरे देश में असीमित कॉलिंग की सुविधा देता है।

आ​इडिया द्वारा पेश किया गया 149 रुपये का प्लान प्रीपेड कस्टमर्स के लिए है। यह प्लान 21 दिनों की वैधता के साथ आता है। जैसा कि हमनें पहले ही बताया कि यह एक वॉयस प्लान है जो कॉलिंग वेनिफिट देता है। इस प्लान में यूजर्स को 21 दिनों के लिए अन​लिमिटेड लोकल व नेशनल वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है जो रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगी। वॉयस कॉल के साथ ही इस प्लान में हर दिन के 100 एसएमएस भी यूजर्स को प्राप्त होंगे।

Image Credit: getyourlifegirl.com
Image Credit: getyourlifegirl.com

गौरतलब है कि आइडिया की ये फ्री ​अनलिमिटेड कॉल भी ट्राई के नियमों के तहत ही कार्य करेगी। इन नियमों के अनुसर एक दिन में अधिकतम 250​ मिनट की फ्री वॉयस कॉल प्राप्त होंगी जो एक हफ्ते में 1,000 मिनट के हिसाब से खर्च की जा सकेगी। वहीं कोई भी यूजर्स ये वॉयस कॉल एक महीने में अधिकतम 100 नए नंबरों पर ही कर सकता है। तय सीमा से अधिक यूज़ करने पर टेलीकॉम नंबर को ​कर्मिशयल नंबर की श्रेणी में ले लिया जाता है।

जो आइडिया यूजर्स इस वॉयस प्लान के साथ ही इंटरनेट डाटा की भी कुछ यूज़ करना चाहते हैं कंपनी ने उनके लिए 92 रुपये का प्लान पेश किया हुआ है। इस प्लान में 7 दिनों की वैधता के साथ कुल 6जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है जो 3जी के साथ साथ 4जी स्पीड पर भी कार्य करता है।

The post आइडिया ने लॉन्च किया 149 रुपये का वॉयस प्लान, 21 दिनों तक मिलेगा भरपूर मज़ा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>