
आइडिया ने कुछ ही दिनों पहले 227 रुपये का नया प्रीपेड प्लान पेश किया था जो 28 दिनों के लिए कुल 39.4जीबी इंटरनेट डाटा देता है। वहीं अब एक बार फिर कंपनी ने अपना 199 का प्लान अपडेट करके पेश किया है। आइडिया इस प्लान में हर दिन 2जीबी इंटरनेट डाटा देकर रिलायंस जियो के 198 रुपये वाले प्लान को टक्कर देगी।
टेलीकॉम बाजार में मची प्रतिस्पर्धा में आइडिया ने अपने 199 रुपये वाले प्लान का अपडेट करके पेश किया है। यह एक प्रीपेड प्लान है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। आइडिया इस प्लान में पहले जहां हर दिन 1.4जीबी इंटरनेट डाटा देती थी वहीं कंपनी अब हर दिन 2जीबी इंटरनेट डाटा दे रही है। इस हिसाब के आइडिया के इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों में कुल 56जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा।
इंटरनेट डाटा के अलावा इस प्लान में 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल दी जा रही है। ये वॉयस रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगी। गौरतलब है कि प्लान में वॉयस कॉल 250 मिनट प्रति दिन की लिमिट के साथ आएगी और यूजस एक हफ्ते में अधिकतम 1000 मिनट ही फ्री कॉल कर पाएंगे। वहीं वॉयस कॉल के साथ ही कंपनी हर दिन 100एसएमएस की सुविधा भी दे रही है।
गौरतलब है कि आइडिया का यह प्लान देश के चुनिंदा सर्किल्स में ही मौजूद है। यूजर माय आइडिया ऐप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस आॅफर की जांच कर सकते हैं।




















