iPhone 16e | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 03 Mar 2026 11:32:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 iPhone 17e लॉन्च होते ही गिरी iPhone 16e की कीमत! मिल रहा 12,000 का भयंकर डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/12000-rs-discount-on-iphone-16e-on-croma-after-iphone-17e-launch-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/12000-rs-discount-on-iphone-16e-on-croma-after-iphone-17e-launch-in-india/#respond Tue, 03 Mar 2026 11:32:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191498 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iPhone 17e इंडिया में लॉन्च हो गया है। सभी लोगों को इंतजार था कि यह मोबाइल 4 मार्च को अनांउस होगा लेकिन, Apple ने इसे दो दिन पहले अनाउंस करते हुए सभी को चौंका दिया है। आईफोन 17ई की सेल 11 मार्च से शुय होगी लेकिन फोन लॉन्च होते ही एप्पल द्वारा पिछले साल लाए […]

The post iPhone 17e लॉन्च होते ही गिरी iPhone 16e की कीमत! मिल रहा 12,000 का भयंकर डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iPhone 17e इंडिया में लॉन्च हो गया है। सभी लोगों को इंतजार था कि यह मोबाइल 4 मार्च को अनांउस होगा लेकिन, Apple ने इसे दो दिन पहले अनाउंस करते हुए सभी को चौंका दिया है। आईफोन 17ई की सेल 11 मार्च से शुय होगी लेकिन फोन लॉन्च होते ही एप्पल द्वारा पिछले साल लाए गए iPhone 16e की कीमत में भी भारी कटौती हो गई है। विभिन्न शॉपिंग साइट्स आईफोन 16ई को तगड़े डिस्काउंट के साथ बेचने लगी है और इसे 12 हजार रुपये तक सस्ता परचेज किया जा सकता है।

iPhone 16e 59,900 रुपये में लॉन्च हुआ था। यह मोबाइल के 128GB वाले बेस वेरिएंट का रेट है। लेकिन अब इसी मोबाइल को 12,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। TATA ग्रुप के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Croma पर इसी 128जीबी वाले आईफोन 16ई को 47,900 रुपये में बेचा जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं ICICI और AXIS बैंक क्रेडिट पर 2,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी मिलेगी। यानी क्रोमा पर iPhone 16e 45,900 रुपये में परचेज कर सकते हैं।

कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट यानी एप्पल डॉट कॉम पर खबर लिखे जाते वक्त आईफोन 16ई उपलब्ध नहीं था। इसी तरह अमेजन पर भी यह मोबाइल आउट ऑफ स्टॉक दिखा जा था। अन्य शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर आईफोन 16ई 59,900 रुपये में ही सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं विजय सेल्स पर iPhone 16e 52,390 रुपये में बेचा जा रहा है।

ये वाला सबसे सस्ता आईफोन क्रोमा पर ही बिक रहा है। कम रेट में iPhone 16e खरीदने या ​डील की डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

iphone-16e-price-in-india-compared-with-other-countries

आईफोन 16ई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से पहले iPhone 17e का प्राइस देखें तो यह मोबाइल 64,900 रुपये में लॉन्च हुआ है। यह 256GB मेमोरी वेरिएंट की कीमत है। वहीं 512GB मेमोरी वाला आईफोन 17ई 84,900 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसे 11 मार्च से Soft Pink, White और Black कलर में खरीदा जा सकेगा।

iPhone 16e की ही बात करें तो यह एल्युमिनियम-ग्लास डिजाइन पर बना है। मोबाइल में 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन OLED पैनल पर बनी है जिसपर 800निट्स पिक तथा 1200निट्स HDR ब्राइटनेस प्राप्त होती है। आईफोन 16ई की स्क्रीन 460ppi सपोर्ट करती है।

आईफोन 16ई Apple A18 चिपसेट पर काम करता है। यह 6-कोर CPU है जिसमें दो परफॉर्मेंस कोर और चार एफिशिएंसी कोर शामिल है। यह Apple Intelligence वाला आईफोन है। इस मोबाइल में ऑन-डिवाइस एआई क्षमता मिलेगी जो नॉर्मल फोन यूज़ से लेकर, फोटो खींचना, एडिट करना तथा रियल-टाइम एन्हांसमेंट को आसान बनाएगी।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल बैक कैमरा लगाया गया है एप्पल इमेजिंग तकनीक से लैस है। यह 2एक्स टेलीफोटो लेंस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आईफोन 16ई 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज के बाद iPhone 16e 26 घंटे तक काम कर सकता है। वहीं इस फोन में वायरलेस Qi charging भी मिलती है।

The post iPhone 17e लॉन्च होते ही गिरी iPhone 16e की कीमत! मिल रहा 12,000 का भयंकर डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/12000-rs-discount-on-iphone-16e-on-croma-after-iphone-17e-launch-in-india/feed/ 0
OnePlus 13s के ये हैं बेस्ट अल्टरनेटिव, देखें यहां ऑप्शंस https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-13s-best-alternatives/ https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-13s-best-alternatives/#respond Fri, 06 Jun 2025 10:35:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175288 OnePlus 13s कॉम्पैक्ट डिवाइस है, जो Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आता है। आपको बता दें कि इसी प्रोसेसर का उपयोग OnePlus 13 और Samsung Galaxy S25 Ultra जैसे डिवाइस में किया गया है। इसमें 6.32-इंच का ProXDR डिस्प्ले है और रियर पैनल पर 50-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। मशहूर अलर्ट स्लाइडर […]

The post OnePlus 13s के ये हैं बेस्ट अल्टरनेटिव, देखें यहां ऑप्शंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus 13s कॉम्पैक्ट डिवाइस है, जो Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आता है। आपको बता दें कि इसी प्रोसेसर का उपयोग OnePlus 13 और Samsung Galaxy S25 Ultra जैसे डिवाइस में किया गया है। इसमें 6.32-इंच का ProXDR डिस्प्ले है और रियर पैनल पर 50-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। मशहूर अलर्ट स्लाइडर की जगह अब नया Plus Key है, जो OnePlus AI के लिए एक खास शॉर्टकट है और ब्रांड के स्मार्ट इकोसिस्टम का हिस्सा है। ये सारी खूबियां आपको 54,999 रुपये में मिलेंगी।हमने तीन ऐसे विकल्पों की लिस्ट तैयार की है, जो कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन्स हैं और जरूरी फीचर्स में कोई समझौता नहीं करते। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं OnePlus 13s के बेस्ट अल्टरनेटिव्स के बारे में, मगर इससे पहले जान लेते हैं OnePlus 13s के फीचर और स्पेसिफिकेशंसः

OnePlus 13s प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 13s को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 54,999 रुपये है और वहीं 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वैरियंट आपको 59,999 रुपये में मिलेगा। अब इसके स्पेसिफिकेशंस जान लेते हैंः

OnePlus 13s

  • डिस्प्ले: 6.32-इंच FHD+ ProXDR डिस्प्ले, 120Hz LTPO रिफ्रेश रेट, 1600 निट्स HBM ब्राइटनेस, 100% डिस्प्ले P3 कलर गैमट, 10-बिट कलर डेप्थ
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Elite
  • प्राइमरी कैमरा: 50MP Sony LYT-700, f/1.8 अपर्चर, OIS के साथ
  • सेकेंडरी कैमरा: 50MP S5KJN5, 2x ऑप्टिकल ज़ूम, f/2.0 अपर्चर, EIS के साथ
  • सेल्फी कैमरा: 32MP, f/2.0 अपर्चर
  • बैटरी और चार्जिंग: 5,850mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग
  • सॉफ्टवेयर: Oxygen OS 15, Android 15 पर आधारित
  • डायमेंशन और वेट: 150.8mm x 71.7mm x 8.2mm, 185 ग्राम
  • कलर: ब्लैक वेलवेट, पिंक सैटिन, ग्रीन सिल्क (भारत में खास)
  • अन्य फीचर: Aqua Touch 2.0, Plus Key, 3D Cryo-Velocity Vapour Chamber, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर

OnePlus 13s बेस्ट तीन अल्टरनेटिव्स

iPhone 16e

iPhone 16e को OnePlus 13s का एक बढ़िया विकल्प कहा जा सकता है। 146.7 mm की हाइट के साथ यह छोटा और दमदार है। Apple A18 Bionic चिपसेट की वजह से इसमें बड़ी डिवाइस जैसी ताकत है और Apple Intelligence का फायदा भी मिलता है। सामने से यह iPhone 14 जैसा लग सकता है, क्योंकि इसमें क्लासिक नॉच डिस्प्ले है। बस एक कमी यह कही जा सकती है कि इसमें सिंगल कैमरा है, फिर भी यह ज्यादा पीछे नहीं है। हैरानी की बात है कि इसका कॉम्पैक्ट साइज बैटरी लाइफ को प्रभावित नहीं करता है।

iPhone 16e स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.1-इंच OLED, सिरेमिक ग्लास प्रोटेक्शन, 2532×1170 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट पीक ब्राइटनेस, P3 कलर गैमट, 460ppi
  • प्रोसेसर: Apple A18 Bionic
  • रैम और स्टोरेज: 8GB रैम, 512GB तक स्टोरेज
  • सॉफ्टवेयर: iOS 18.4
  • मुख्य कैमरा: 48MP फ्यूजन, 26mm, f/1.6 अपर्चर, OIS के साथ
  • सेल्फी कैमरा: 12MP, f/1.9 अपर्चर

iPhone 16e की कीमतः आईफोन 16ई के 128GB वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 54,900 रुपये, 256GB वैरियंट की 64,900 रुपये और 512GB वैरियंट की 84,900 रुपये है।

Xiaomi 15

Xiaomi 15 भी कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन है और यह OnePlus 13s का एक विकल्प हो सकता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आता है, जो इसे शानदार स्पीड देता है और अच्छी बात यह कहीं जा सकती है कि कॉम्पैक्ट साइज के बावजूद परफॉर्मेंस में कोई रुकावट नहीं आती है। कभी-कभी यह Xiaomi 15 Ultra जितनी स्पीड देता है, लेकिन इस वजह से कभी-कभी गर्म भी हो जाता है। इसके रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जो आपको अलग-अलग तरह की फोटोग्राफी का मौका देता है। साइज के हिसाब से Xiaomi ने बैटरी को ऑप्टिमाइज किया है, जो मध्यम इस्तेमाल में लंबे समय तक चलती है।

Xiaomi 15

Xiaomi 15 स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.36-इंच CrystalRes AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200 निट पीक ब्राइटनेस, 460ppi
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Elite
  • रैम और स्टोरेज: 12GB रैम, 512GB स्टोरेज
  • सॉफ्टवेयर: Xiaomi HyperOS 2, Android 15 पर आधारित
  • प्राइमरी कैमरा: 50MP Leica Light Fusion 900, f/1.62 अपर्चर
  • सेकेंडरी कैमरा: 50MP Leica 60mm फ्लोटिंग टेलीफोटो, f/2.0 अपर्चर
  • थर्ड कैमरा: 50MP Leica अल्ट्रा-वाइड, f/2.2 अपर्चर
  • सेल्फी कैमरा: 32MP, f/2.0 अपर्चर
  • बैटरी और चार्जिंग: 5,240 mAh, 90W फास्ट चार्जिंग

Xiaomi 15 की कीमतः शाओमी 15 के 12GB+512GB वैरियंट की कीमत अमेजन पर इस समय 64,998 रुपये है।

OPPO Find X8

OPPO Find X8 परफेक्ट ऑल-राउंडर है, जो कॉम्पैक्ट साइज में स्टाइल और परफॉर्मेंस देता है। Xiaomi 15 की तरह इसमें भी ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जो शानदार फोटो खींचने में मदद करता है। MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर परफॉर्मेंस के लिहाज से शानदार है। OPPO ने इसकी बैटरी पर खास काम किया है, जो मध्यम इस्तेमाल में एक दिन से ज्यादा चलती है।

OPPO Find X8

OPPO Find X8 स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.59-इंच AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट पीक ब्राइटनेस, 460ppi
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 9400
  • रैम और स्टोरेज: 16GB तक रैम, 512GB स्टोरेज
  • सॉफ्टवेयर: Color OS 15, Android 15 पर आधारित
  • प्राइमरी कैमरा: 50MP वाइड, f/1.8 अपर्चर, OIS के साथ
  • सेकेंडरी कैमरा: 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो, 3x ऑप्टिकल ज़ूम, f/2.0 अपर्चर
  • थर्ड कैमरा: 50MP अल्ट्रा-वाइड, f/2.0 अपर्चर
  • सेल्फी कैमरा: 32MP, f/2.0 अपर्चर
  • बैटरी और चार्जिंग: 5,630 mAh, 80W SuperVOOC चार्जिंग

OPPO Find X8 की कीमतः ओप्पो फाइंड एक्स8 के 12GB+256GB वैरियंट की कीमत इस समय फ्लिपकार्ट पर 68,999 रुपये है, वहीं 16GB+512GB वैरियंट 79,900 रुपये में आता है।

The post OnePlus 13s के ये हैं बेस्ट अल्टरनेटिव, देखें यहां ऑप्शंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/oneplus-13s-best-alternatives/feed/ 0
iPhone 16e ड्यूरेबिलिटी टेस्ट: जानें कितना मजबूत है नया आईफोन? https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-16e-durability-test/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-16e-durability-test/#respond Tue, 18 Mar 2025 07:22:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=169475 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iPhone 16e को पिछले महीने भारत सहित ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। यह फोन आईफोन SE सीरीज के रिप्लेसमेंट के तौर पर लॉन्च हुआ है। फोन में आपको Apple Intelligence सपोर्ट और इन-हाउस A18 चिपसेट देखने को मिलेगा। लॉन्च के साथ ही iPhone 16e दुनिया भर के कई देशों में सेल के लिए […]

The post iPhone 16e ड्यूरेबिलिटी टेस्ट: जानें कितना मजबूत है नया आईफोन? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • iPhone 16e की Ceramic Shield स्क्रीन पर खरोंचें ज्यादा गहरी नहीं दिखती हैं।
  • iPhone 16e बेंड टेस्ट के दौरान ना तो मुड़ता है और ना ही कोई कमजोरी दिखाता है।
  • iPhone 16e की बैटरी को बिजली के उपयोग से आसानी से हटाया जा सकता है।

iPhone 16e को पिछले महीने भारत सहित ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। यह फोन आईफोन SE सीरीज के रिप्लेसमेंट के तौर पर लॉन्च हुआ है। फोन में आपको Apple Intelligence सपोर्ट और इन-हाउस A18 चिपसेट देखने को मिलेगा। लॉन्च के साथ ही iPhone 16e दुनिया भर के कई देशों में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। अभी फाने के सेल और क्वालिटी को लेकर बातें हो ही रही ​थी कि YouTuber JerryRigEverything ने iPhone 16e की ड्युरेबिलिटी टेस्ट कर दी, जिसमें इस नए iPhone की मजबूती को परखा गया। आपको बता दूं कि JerryRigEverything का ड्युरेबिलिटी टेस्ट विश्व भर में काफी पॉपुलर है और iPhone 16e को लेकर किए गए इस टेस्ट की भी काफी चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं iPhone 16e को लेकर किए गए इस ड्युरेबिलिटी टेस्ट का क्या परिणाम निकला।

iPhone 16e ड्यूरेबिलिटी टेस्ट

स्क्रैच टेस्ट

ड्यूरेबिलिटी टेस्ट की शुरुआत हमेशा की तरह स्क्रैच टेस्ट से होती है। Mohs हार्डनेस स्केल पर लेवल 6 पर हल्की खरोंचें देखी जा सकती हैं, जबकि लेवल 7 पर गहरी लाइनें बनती हैं। वीडियो में बताया गया है कि Ceramic Shield की वजह से ये खरोंचें ज्यादा गहरी नहीं दिखतीं, जो इसे अन्य टेम्पर्ड ग्लास की तुलना में बेहतर बनाता है।

वीडियो में इसके बाद फ्रेम का स्क्रैच टेस्ट किया जाता है, जो टाइटेनियम नहीं एल्युमिनियम से बना है, जैसा कि प्रो मॉडल्स में देखने को मिलता है। फ्रेम पर आसानी से निशान या खरोंचें आ सकती हैं। Zack बताते हैं कि iPhone 16e हाथों में हल्का महसूस होता है, जिसकी एक वजह MagSafe मैग्नेट्स का न होना हो सकता है। फोन के 48MP कैमरा के लेंस कवर को स्क्रैच-रेसिस्टेंट बताया गया है।

फायर टेस्ट

वीडियो में इसके बाद फायर टेस्ट किया जाता है, जिसमें फोन की स्क्रीन को लाइटर के पास रखकर देखा जाता है कि यह कितनी देर तक गर्मी सह सकती है। iPhone 16e की 6.1-इंच Pro XDR OLED स्क्रीन लगभग 20 सेकंड तक तापमान झेलने के बाद सफेद हो जाती है। हालांकि, कुछ सेकंड के भीतर ही स्क्रीन फिर से नॉर्मल और पूरी तरह काम करने लगती है। वीडियो में कोई बड़े जलने के निशान या डेड पिक्सल दिखाई नहीं देते हैं।

बेंड टेस्ट

फोन की स्ट्रक्चरल मजबूती जांचने के लिए Zack ने iPhone 16e को आगे और पीछे दोनों तरफ से मोड़ने की कोशिश की है। काफी जोर लगाने के बावजूद भी फोन ना तो मुड़ा और ना ही किसी तरह की कमजोरी दिखाई है। इससे साफ होता है कि फोन काफी मजबूत है और iPhone 16 की तरह ही टैंक जैसी बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है।

इसके अलावा, Zack बताते हैं कि जहां फोन का बाहरी डिजाइन साधारण है, वहीं अंदरूनी डिजाइन में Apple ने कुछ बदलाव किए हैं। कहा जा रहा है कि iPhone 16e अन्य फोन की तुलना में आसानी से रिपेयर किया जा सकता है, जो पिछले Teardown से भी साबित होता है। इसका कारण है नई इलेक्ट्रिक-असिस्टेड बैटरी रिमूवल प्रक्रिया, जो पुराने पुल-टैब डिजाइन की जगह उपयोग हुई है।

ड्यूरेबिलिटी टेस्ट वीडियो में इसके बाद पीछे के पैनल को हटाने की प्रक्रिया शुरू होती है, जिसमें गर्मी दी जाती है और प्राइ टूल का इस्तेमाल कर गैप बनाया जाता है। इसके बाद, Zack ने 4,005mAh बैटरी को एक मिनट तक बिजली प्रवाहित करके अलग किया है। इससे बैटरी के नीचे मौजूद इलेक्ट्रिकली डी-बॉन्डेड एडहेसिव भी दिखाई देता है। इसके बाद सिंगल रियर कैमरा मॉड्यूल को हटाकर जांचा गया है जिसमें यह पाया गया कि इसमें सेंसर-शिफ्ट स्टेबलाइजेशन मौजूद नहीं है।

Apple iPhone 16e अब भारत में उपलब्ध है। फोन को ब्लैक और वाइट रंगों में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत इस प्रकार हैं:

  • 128GB वेरिएंट – ₹59,900
  • 256GB वेरिएंट – ₹69,900
  • 512GB वेरिएंट – ₹89,900


Apple iPhone 16E (iPhone SE 4) Price
Rs. 59,900
Go To Store
Rs. 59,900
Go To Store
See All Prices

The post iPhone 16e ड्यूरेबिलिटी टेस्ट: जानें कितना मजबूत है नया आईफोन? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-16e-durability-test/feed/ 0
9000 रुपये से ज्यादा तक डिस्काउंट में iPhone 16e, iPhone 16, iPhone 15, जानें फ्लिपकार्ट बिग सेविंग्स डेज सेल डील https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-16e-16-15-deals-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-16e-16-15-deals-flipkart/#respond Mon, 10 Mar 2025 04:38:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=168803 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

फ्लिपकार्ट भारत में अपने प्लेटफार्म पर बिग सेविंग्स डेज सेल लेकर आया है। यह सेल 7 मार्च से शुरू हुई है और 13 मार्च तक चलेगी। इस दौरान कंपनी iPhones की खरीद पर भारी छूट दे रही है। ब्रांड के मोबाइल्स पर छूट के अलावा, इच्छुक खरीदारों को बैंक छूट और एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। […]

The post 9000 रुपये से ज्यादा तक डिस्काउंट में iPhone 16e, iPhone 16, iPhone 15, जानें फ्लिपकार्ट बिग सेविंग्स डेज सेल डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग्स डेज सेल 7 मार्च से 13 मार्च तक चलेगी।
  • फ्लिपकार्ट कुछ चुनिंदा iPhone मॉडलों पर ₹65,200 तक का एक्सचेंज बोनस दे रहा है।
  • फ्लिपकार्ट बैंक छूट और UPI लेनदेन पर भी छूट दे रहा है।

फ्लिपकार्ट भारत में अपने प्लेटफार्म पर बिग सेविंग्स डेज सेल लेकर आया है। यह सेल 7 मार्च से शुरू हुई है और 13 मार्च तक चलेगी। इस दौरान कंपनी iPhones की खरीद पर भारी छूट दे रही है। ब्रांड के मोबाइल्स पर छूट के अलावा, इच्छुक खरीदारों को बैंक छूट और एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। आइए, आगे फोंस की नई कीमत जानते हैं।

फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल: iPhones पर टॉप डील

प्रोडक्ट रेगुलर प्राइस डील डील प्राइस (कैशबैक और एक्सचेंज के बाद)
iPhone 16e 59,900 रुपये आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 4,000 रुपये का तत्काल कैशबैक और 8,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस 47,900 रुपये
iPhone 16 79,900 रुपये 9,901 रुपये की अस्थायी कीमत में कटौती, 9,799 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत कैशबैक 56,205 रुपये
iPhone 15 69,900 रुपये 4,901 रुपये की अस्थायी कीमत में गिरावट, 2,799 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, एचडीबीसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपये की छूट, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत कैशबैक 61,200 रुपये
iPhone 15 Plus 79,900 रुपये 10,901 रुपये की अस्थायी कीमत में गिरावट, 6,799 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत कैशबैक, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपये की छूट 57,205 रुपये
iPhone 16 Plus 89,900 रुपये 10,901 रुपये की अस्थायी कीमत में गिरावट, 13,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, यूपीआई लेनदेन पर 2,000 रुपये तक की छूट, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपये की छूट, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत कैशबैक 58,504 रुपये
iPhone 16 Pro 1,19,900 रुपये 7,000 रुपये की अस्थायी कीमत में गिरावट, 65,200 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, यूपीआई लेनदेन पर 2,000 रुपये तक की छूट, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 1,000 रुपये की छूट 44,900 रुपये
iPhone 16 Pro Max 1,44,900 रुपये 9,000 रुपये की अस्थायी कीमत में गिरावट, 65,200 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, यूपीआई लेनदेन पर 2,000 रुपये तक की छूट, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक पर पांच प्रतिशत कैशबैक credit card transactions 61,655 रुपये

एप्पल के आईफोन की खरीद पर छूट देने के अलावा, ऑनलाइन साइट पर सैमसंग, रियलमी, मोटोरोला, रेडमी, ओप्पो और वीवो समेत अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन की खरीद पर भी छूट मिल रही है।

The post 9000 रुपये से ज्यादा तक डिस्काउंट में iPhone 16e, iPhone 16, iPhone 15, जानें फ्लिपकार्ट बिग सेविंग्स डेज सेल डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-16e-16-15-deals-flipkart/feed/ 0
iPhone 17e कब हो सकता है लॉन्च, जानकारी आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-17e-launch-cycle-2026-report/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-17e-launch-cycle-2026-report/#respond Fri, 28 Feb 2025 04:55:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=168101 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iPhone 16e के सक्सेसर की नई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जो संभवतः iPhone 17e हो सकता है। इसके लॉन्च टाइमलाइन से जुड़ी जानकारी भी सामने आ रही है। बता दें कि नया iPhone 16e पिछले हफ्ते iPhone 14 जैसे नॉच डिजाइन, A18 चिपसेट और Apple Intelligence सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया था। यह […]

The post iPhone 17e कब हो सकता है लॉन्च, जानकारी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • iPhone 17e के फरवरी 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • Apple भविष्य में और ‘e’ सीरीज मॉडल लॉन्च कर सकता है।
  • iPhone 17e कुछ हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन स्टैंडर्ड iPhone 17 से ले सकता है।

iPhone 16e के सक्सेसर की नई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जो संभवतः iPhone 17e हो सकता है। इसके लॉन्च टाइमलाइन से जुड़ी जानकारी भी सामने आ रही है। बता दें कि नया iPhone 16e पिछले हफ्ते iPhone 14 जैसे नॉच डिजाइन, A18 चिपसेट और Apple Intelligence सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया था। यह स्टैंडर्ड iPhone 16 लाइनअप में एक नया और थोड़ा सस्ता विकल्प बनकर आया है। इस फोन ने iPhone SE सीरीज की जगह ली है। जिसका आखिरी मॉडल 2022 में आया था। आइए, आगे लेटेस्ट रिपोर्ट को विस्तार से जानते हैं।

iPhone 17e लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

  • CIRP विश्लेषकों की रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 16e का सक्सेसर, संभवतः iPhone 17e अगले साल लगभग उसी समय यानी फरवरी 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।
  • यह स्टैंडर्ड iPhone 17 मॉडल्स के डेब्यू के बाद आएगा जो संभवतः इस साल के वार्षिक सितंबर इवेंट में लॉन्च किए जाएंगे।
  • रिपोर्ट यह भी बताती है कि और अधिक ‘e’ सीरीज फोन “आगे बढ़ते हुए इस प्रोग्राम का हिस्सा” हो सकते हैं, जिससे संकेत मिलता है कि इन्हें हर साल लॉन्च किया जा सकता है। संदर्भ के लिए, iPhone SE मॉडल्स को हर साल लॉन्च नहीं किया गया था।
  • यह रणनीति इसे Google के Pixel ‘A’ मॉडल के समान बना सकती है, जिसे आमतौर पर स्टैंडर्ड Pixel नंबर सीरीज मॉडल्स के लॉन्च के कुछ महीने बाद पेश किया जाता है।
  • iPhone 16e के हार्डवेयर को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इसका सक्सेसर कुछ हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन आगामी प्राइमरी iPhone 17 से ले सकता है।
iPhone 16e
iPhone 16e

CIRP रिपोर्ट में iPhone 16e की सेल को लेकर अनुमान लगाया गया है कि यह फोन अपनी विशेषताओं और फीचर हायरार्की में अपनी स्थिति के कारण बेहतर कर सकता है। हालांकि, iPhone 16e की कीमत बेस मॉडल के लिए ₹59,900 रखी गई है, जो कि पिछले iPhone SE मॉडल से काफी ज्यादा है, जिसे ₹43,900 में लॉन्च किया गया था।

iPhone SE से iPhone 16e में नाम का बदलाव और इसकी लॉन्च रणनीति शायद iPhone SE की लोकप्रियता में कमी के कारण की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में iPhone SE की सेल कुल iPhone से सिर्फ 5% थी।

रिपोर्ट बताती है कि एप्पल, iPhone 16e के साथ 2013 में लॉन्च हुए iPhone 5c की सफलता को दोहराना चाहेगा। जिसे iPhone 5 का एक सस्ता वैरियंट माना गया था। बताया गया है कि 2013-2014 के शुरुआती बिक्री तिमाहियों में iPhone 5c की बिक्री कुल iPhone बिक्री का लगभग 25% थी। नया मॉडल लेटेस्ट हार्डवेयर के साथ iPhones में एंट्री पॉइंट के रूप में भी देखा जा रहा है।

iPhone 16e के 128GB मॉडल की कीमत 59,900 रुपये, 256GB मॉडल की कीमत 69,900 रुपये और 512GB मॉडल की कीमत 89,900 रुपये है। भारत में इसकी सेल आज 28 फरवरी से शुरू होगी।

The post iPhone 17e कब हो सकता है लॉन्च, जानकारी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-17e-launch-cycle-2026-report/feed/ 0
Apple ने भारत में शुरू की iPhone 16e की असेंबलिंग, अन्य बाजारों में भी होगा एक्सपोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/apple-starts-assembling-iphone-16e-in-india-exported-to-other-markets-report/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-starts-assembling-iphone-16e-in-india-exported-to-other-markets-report/#respond Mon, 24 Feb 2025 07:22:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167670 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iPhone 16e आईफोन 16 सीरीज का नया मॉडल है। यह लाइनअप में किफायती विकल्प के रूप में पेश किया गया है, हालांकि इसमें कुछ हार्डवेयर से जुड़े समझौते किए गए हैं, लेकिन फिर भी यह कम दाम में एप्पल फोन लेने वालों के लिए अच्छा विकल्प है। फिलहाल यह प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। वहीं, […]

The post Apple ने भारत में शुरू की iPhone 16e की असेंबलिंग, अन्य बाजारों में भी होगा एक्सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • iPhone 16e आईफोन 16 सीरीज का सबसे किफायती मॉडल है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक इसे अन्य iPhone 16 मॉडल्स के साथ भारत में असेंबल किया जा रहा है।
  • भारत में असेंबल किए गए iPhone 16e मॉडल अन्य देशों में भी बेचे जाएंगे।

iPhone 16e आईफोन 16 सीरीज का नया मॉडल है। यह लाइनअप में किफायती विकल्प के रूप में पेश किया गया है, हालांकि इसमें कुछ हार्डवेयर से जुड़े समझौते किए गए हैं, लेकिन फिर भी यह कम दाम में एप्पल फोन लेने वालों के लिए अच्छा विकल्प है। फिलहाल यह प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। वहीं, ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि नया Apple iPhone 16e भारत में असेंबल किया जा रहा है और इसे लोकल बिक्री के साथ-साथ अन्य बाजारों में निर्यात के लिए भी तैयार किया जाएगा।

भारत में असेंबल हो रहा iPhone 16e

  • इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, Apple ने एक प्रश्न के जवाब में पुष्टि की है कि नया iPhone 16e भारत में असेंबल किया जा रहा है।
  • ये यूनिट्स देश में स्थानीय रूप से बेची जाएंगी और साथ ही अन्य बाजारों में निर्यात की जाएंगी।
  • रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पूरी iPhone 16 सीरीज भारत में असेंबल की जा रही है।

iPhone 16e

  • हाल के वर्षों में Apple भारत में अपने उत्पादन को बढ़ा रहा है।
  • निक्केई एशिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में बने iPhones की हिस्सेदारी वर्तमान स्थिति में लगभग 15 प्रतिशत से बढ़कर 2027 तक 25 प्रतिशत हो जाएगी।
  • दिसंबर में यह कहा गया था कि Apple इस साल के अंत में पहली बार भारत में AirPods का उत्पादन शुरू करेगा।

iPhone 16e के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: iPhone 16E में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस और प्रोटेक्शन के लिए सेरेमिक शील्ड है।
  • कैमरा: iPhone 16e में पीछे की तरफ सिंगल 48MP फ्यूजन कैमरा है। वहीं, सेल्फी के लिए हमें फ्रंट में 12MP का लेंस मिलता है।
  • प्रोसेसर: नए iPhone को पावर देने वाला A18 चिप है, जो iPhone 16 पर इस्तेमाल किए गए A18 SoC की तुलना में एक कम GPU कोर वाला बिन्ड वैरियंट है।
  • ओएस: यह बॉक्स से बाहर नए iOS 18 पर चलता है। इसमें Apple इंटेलिजेंस का सपोर्ट है।
  • अन्य: धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP68 रेटिंग, फेसआईडी, iPhone 15 जैसा एक्शन बटन और USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है।

भारत में iPhone 16e की कीमत 128GB वैरियंट के लिए 59,900 रुपये, 256GB के लिए 69,900 रुपये और 512GB के लिए 89,900 रुपये से शुरू होती है। फोन को फिलहाल भारत में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। जिसकी सेल 28 फरवरी से शुरू होगी।


Apple iPhone 16E (iPhone SE 4) Price
Rs. 59,900
Go To Store
Rs. 59,900
Go To Store
See All Prices

The post Apple ने भारत में शुरू की iPhone 16e की असेंबलिंग, अन्य बाजारों में भी होगा एक्सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-starts-assembling-iphone-16e-in-india-exported-to-other-markets-report/feed/ 0
52,990 रुपये में खरीद सकेंगे 48MP कैमरा वाला लेटेस्ट iPhone 16e, 28 फरवरी से मिलेगा सस्ता https://www.91mobiles.com/hindi/7000-discount-offer-on-new-apple-iphone-16e-price-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/7000-discount-offer-on-new-apple-iphone-16e-price-in-india/#respond Mon, 24 Feb 2025 07:08:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167667 आईफोन पर चल रही स्कीम में इसे 52,990 रुपये में परचेज किया जा सकता है।

The post 52,990 रुपये में खरीद सकेंगे 48MP कैमरा वाला लेटेस्ट iPhone 16e, 28 फरवरी से मिलेगा सस्ता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple ने अपनी आईफोन 16 सीरीज का विस्तार करते हुए नया मोबाइल फोन iPhone 16e लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे अफॉर्डेबल आईफोन के रूप में पेश किया है जो भारत में 28 फरवरी से खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। अगर आप भी इस सस्ते एप्पल मोबाइल को कम कीमत पर पाना चाहते हैं तो कंपनी इसपर 7 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। आईफोन पर चल रही स्कीम में इसे 52,990 रुपये में परचेज किया जा सकता है।

iPhone 16e प्राइस और ऑफर

iPhone 16e लॉन्च प्राइस ऑफर प्राइस
128GB ₹59,900 ₹52,900
256GB ₹69,900 ₹62,900
512GB ₹89,900 ₹82,900
  • ऊपर लगी टेबल में आप देख सकते हैं कि आईफोन 16ई प्राइस 59,990 रुपये से शुरू होता है। यह नए एप्पल फोन के 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है।
  • शुरुआती सेल में कंपनी इस मोबाइल पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह छूट ICICI Bank के सभी ग्राहकों को मिलेगी।
  • आइसीआइसीआइ बैंक के किसी भी डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिये iPhone 16e पर ₹4000 फ्लैट डिस्काउंट पाया जा सकता है।
  • वहीं अगर नया आईफोन 16ई खरीदते वक्त अगर कोई पुराना मोबाइल एक्सचेंज में दिया जाएगा तो उसपर 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।
  • यह ₹3000 की छूट फोन की एक्सचेंज वैल्यू से अलग प्राप्त होगी। उदाहरण के तौर पर अगर पुराने की कीमत 17 हजार लगी है तो आपको 3 हजार एक्स्ट्रा यानी कुल 20 हजार रुपये मिलेंगे।
  • लगे हाथ बताते चलें कि Kotak Bank Credit Card से पेमेंट करने पर भी कंपनी 4 हजार रुपये का डिस्काउंट देगी।

iPhone 16e के फीचर्स

डिजाइन : आईफोन 16ई एल्युमिनियम-और-ग्लास डिजाइन पर बना है। इसके बैक पैनल पर सिंगल कैमरा मॉड्यूल मिलता है तथा फ्रंट पैनल पर iPhone 14 सीरीज जैसी नॉच लगाई गई है। राईट फ्रेम पर पावर बटन तथा लेफ्ट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर व एक्शन बटन दिया गया है। यह एप्पल आईफोन सिर्फ White और Black में लाया गया है।

डिस्प्ले : iPhone 16e में 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन OLED पैनल पर बनी है जिसपर 800निट्स पिक तथा 1200निट्स HDR ब्राइटनेस प्राप्त होती है। आईफोन 16ई की स्क्रीन 460ppi सपोर्ट करती है।

परफॉर्मेंस : आईफोन 16ई को पावरफुल Apple A18 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 6-कोर CPU है जिसमें दो परफॉर्मेंस कोर और चार एफिशिएंसी कोर शामिल है। यही प्रोसेसर iPhone 16 में मिलता है जो स्मूथ तथा फास्ट मल्टीटास्किंग करता है।

एप्पल इंटेलिजेंस : एप्पल आईफोन 16ई Apple Intelligence से लैस है। इस मोबाइल में भी ऑन-डिवाइस एआई क्षमता मिलेगी जो नॉर्मल फोन यूज़ से लेकर, फोटो खींचना, एडिट करना तथा रियल-टाइम एन्हांसमेंट को आसान बनाएगी।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए नया iPhone 16e 48 मेगापिक्सल कैमरा सपोर्ट करता है। मजे की बात है कि यह लेंस एप्पल इमेजिंग तकनीक से लैस है। यह 2एक्स टेलीफोटो लेंस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आईफोन 16ई 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : आपको तो पता है कि एप्पल अपनी बैटरी एमएएच कैपेसिटी आसानी से नहीं बताती है। आईफोन 16ई के साथ भी ऐसा ही हुआ है। mAh पावर तो पता नहीं लेकिन कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज के बाद यह 26 घंटे तक चल सकती है। वहीं इस फोन में वायरलेस Qi charging भी मिलती है।

Apple iPhone 16E (iPhone SE 4) Price
Rs. 59,900
Go To Store
Rs. 59,900
Go To Store
See All Prices

The post 52,990 रुपये में खरीद सकेंगे 48MP कैमरा वाला लेटेस्ट iPhone 16e, 28 फरवरी से मिलेगा सस्ता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/7000-discount-offer-on-new-apple-iphone-16e-price-in-india/feed/ 0
iPhone 16e में है A18 चिप का बिन्ड वैरियंट, गीकबेंच लिस्टिंग में रैम भी आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-16e-binned-variant-a18-geekbench-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-16e-binned-variant-a18-geekbench-listing/#respond Sat, 22 Feb 2025 03:30:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167548 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iPhone 16e इस हफ्ते की शुरुआत में आधिकारिक रूप से लॉन्च हो गया है। यह iPhone 16 सीरीज का नया मेंबर है जिसने iPhone SE लाइनअप की जगह ली है। यह स्मार्टफोन 28 फरवरी को स्टोर्स में उपलब्ध होगा। वहीं, नई जानकारी के अनुसार iPhone 16e और स्टैंडर्ड iPhone 16 में इस्तेमाल की गई A18 […]

The post iPhone 16e में है A18 चिप का बिन्ड वैरियंट, गीकबेंच लिस्टिंग में रैम भी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • iPhone 16e में मौजूद A18 चिप में iPhone 16 के A18 वर्जन की तुलना में एक कोर कम है।
  • इस प्रक्रिया को ‘चिप बिनिंग’ कहा जाता है।
  • संभावित iPhone 16e गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, इसमें iPhone 15 की तुलना में रैम अपग्रेड दिया गया है।

iPhone 16e इस हफ्ते की शुरुआत में आधिकारिक रूप से लॉन्च हो गया है। यह iPhone 16 सीरीज का नया मेंबर है जिसने iPhone SE लाइनअप की जगह ली है। यह स्मार्टफोन 28 फरवरी को स्टोर्स में उपलब्ध होगा। वहीं, नई जानकारी के अनुसार iPhone 16e और स्टैंडर्ड iPhone 16 में इस्तेमाल की गई A18 चिप में एक महत्वपूर्ण अंतर सामने आया है। जिसकी डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।

iPhone 16e A18 चिप डिटेल्स

  • Apple वेबसाइट पर दिए गए स्पेसिफिकेशंस के अनुसार, iPhone 16e में A18 चिपसेट दिया गया है, जिसमें 6-कोर CPU (2 परफॉर्मेंस और 4 एफिशिएंसी कोर), 4-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन शामिल है।
  • हालांकि, CPU और न्यूरल इंजन के कोर iPhone 16 के A18 चिप के समान ही हैं, लेकिन GPU में एक कोर कम है। यानी, iPhone 16e में 4-कोर GPU मिलता है, जबकि iPhone 16 में 5-कोर GPU दिया गया है।
  • यह iPhone 16e के रेगुलर प्रदर्शन पर ज्यादा असर नहीं डाल सकता है, लेकिन यह बेंचमार्क स्कोर और हाई-एंड गेमिंग टाइटल्स में अंतर दिखा सकता है।
  • इसके अलावा iPad Mini (2024) में इस्तेमाल की गई A17 Pro चिप में भी iPhone 15 Pro मॉडल्स के स्टैंडर्ड A17 Pro वर्जन की तुलना में एक GPU कोर कम है।

इस प्रोसेस को ‘चिप बिनिंग’ कहा जाता है, जिसे सेमीकंडक्टर उद्योग में गुणवत्ता नियंत्रण उपाय माना जाता है। चिप का उत्पादन कभी 100 प्रतिशत सही नहीं होता है और कुछ चिप्स आवश्यक क्लॉक स्पीड या कोर काउंट को पूरा नहीं कर पाते हैं। उन्हें फेंकने के बजाय निर्माता उन्हें अलग कर देते हैं, कुछ कोर को अक्षम कर देते हैं और फिर उन्हें सस्ती कीमत पर बेचते हैं।

संभावित iPhone 16e गीकबेंच बेंचमार्क प्लेटफार्म पर देखा गया है। जिससे इसकी रैम क्षमता का खुलासा हुआ है, जिसे Apple आधिकारिक तौर पर नहीं बताता है।

iPhone 16e गीकबेंच लिस्टिंग

  • नए iPhone 16e को गीकबेंच पर देखा गया है। जिसका मॉडल आईडी ‘iPhone 17,5’ है, इसे माय स्मार्ट प्राइस ने स्पॉट किया है।
  • हालांकि मार्केटिंग नेम लिस्टिंग में नहीं दिया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह नया iPhone 16e है।
  • लिस्टिंग के अनुसार, संभावित iPhone 16e में 7.54GB (8GB) रैम दी गई है, जो iPhone 16 सीरीज के समान है। यह iPhone 15 सीरीज से अपग्रेड है, जिसमें 6GB रैम बताई गई थी।
  • लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि फोन में iOS 18.3.1 OS और 6-कोर CPU (A18 SoC) दिया गया है। लिस्टिंग में 24,188 का स्कोर दर्ज किया गया है।

भारत में iPhone 16e की कीमत 128GB मॉडल के लिए 59,900 रुपये से शुरू होती है और 512GB के लिए 89,900 रुपये तक जाती है। हमने भारत में iPhone 16e की कीमत की तुलना अन्य प्रमुख बाजारों से भी की है।


Apple iPhone 16E (iPhone SE 4) Price
Rs. 59,900
Go To Store
Rs. 59,900
Go To Store
See All Prices

The post iPhone 16e में है A18 चिप का बिन्ड वैरियंट, गीकबेंच लिस्टिंग में रैम भी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-16e-binned-variant-a18-geekbench-listing/feed/ 0
भारत और अन्य देशों में कितना है iPhone 16e का रेट, जानिए कहां है सस्ता https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-16e-price-in-india-compared-with-other-countries/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-16e-price-in-india-compared-with-other-countries/#respond Thu, 20 Feb 2025 11:05:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167463 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iPhone 16e को भारत और ग्लोबल लेवल पर बुधवार को लॉन्च किया गया है। इसे iPhone 16 सीरीज के किफायती विकल्प के रूप में पेश किया गया है, जो iPhone SE लाइनअप की जगह ले रहा है। नए मॉडल में A18 चिपसेट, एक सिंगल मेन कैमरा और iPhone 14 जैसा नॉच डिजाइन दिया गया है। […]

The post भारत और अन्य देशों में कितना है iPhone 16e का रेट, जानिए कहां है सस्ता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • iPhone 16e की भारत में कीमत 128GB मॉडल के लिए ₹59,900 से शुरू होती है।
  • नया iPhone यूके और यूएई जैसे अन्य क्षेत्रों में अधिक महंगा है, जहां इसकी कीमत भारत की तुलना में ₹65,600 तक जाती है।
  • iPhone 16e में 48MP का सिंगल कैमरा, A18 चिपसेट और 6.1-इंच की OLED डिस्प्ले दिया गया है।

iPhone 16e को भारत और ग्लोबल लेवल पर बुधवार को लॉन्च किया गया है। इसे iPhone 16 सीरीज के किफायती विकल्प के रूप में पेश किया गया है, जो iPhone SE लाइनअप की जगह ले रहा है। नए मॉडल में A18 चिपसेट, एक सिंगल मेन कैमरा और iPhone 14 जैसा नॉच डिजाइन दिया गया है। आइए, आगे जानते हैं भारत में iPhone 16e की कीमत अन्य बाजारों जैसे यूएई, अमेरिका और जापान की तुलना में कैसी है?

दुनिया भर में iPhone 16e की कीमत

  • भारत में, iPhone 16e की कीमत 128GB मॉडल के लिए ₹59,900, 256GB मॉडल के लिए ₹69,900, और 512GB वेरिएंट के लिए ₹89,900 से शुरू होती है।
  • यह आईफोन 16 की लॉन्च कीमत ₹79,900 की तुलना में काफी सस्ता है। हालांकि, यह फोन अब फ्लिपकार्ट पर और भी कम कीमत ₹68,999 में उपलब्ध है।
  • कंपैरिजन करें तो, अमेरिका में iPhone 16e का बेस मॉडल $599 से शुरू होता है, जो लगभग ₹52,000 के बराबर है। इससे पता चलता है कि इस क्षेत्र में यह फोन खरीदना थोड़ा सस्ता है।
  • यूके और यूएई जैसे क्षेत्रों में iPhone 16e भारत की तुलना में महंगा है। यूके में इसकी कीमत £599 (लगभग ₹65,500) है। यूएई में, यह AED 2,599 में उपलब्ध है, जो लगभग ₹61,500 के बराबर है।

यहां अलग-अलग रीजन में iPhone 16e 128GB वैरियंट की प्राइस टेबल दी गई है:

रीजन कीमत
India 59,900 रुपये (128GB)
US $599 (लगभग 52,000 रुपये)
Japan 99,800 yen (लगभग 57,600 रुपये)
Vietnam VND 16,999,000 (लगभग 57,800 रुपये)
UAE AED 2,599 (लगभग 61,500 रुपये)
UK £599 (लगभग 65,500 रुपये)

कंपैरिजन से स्पष्ट हो जाता है कि iPhone 16e अमेरिका में सबसे सस्ता है, इसके बाद जापान और वियतनाम का स्थान है। भारत कीमत के मामले में बीच में आता है।

iPhone 16e स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: iPhone 16e में 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  • प्रोसेसर: iPhone 16e iPhone A18 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ है।
  • कैमरा: फोन में 48MP का सिंगल रियर कैमरा और 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • अन्य फीचर्स: इसमें IP68 रेटिंग (धूल और पानी से सुरक्षा), Face ID सिक्योरिटी, एक्शन बटन, और टाइप-C पोर्ट है।
  • ओएस: iPhone 16e iOS 18 पर चलता है, जिसमें Apple Intelligence शामिल है।


Apple iPhone 16E (iPhone SE 4) Price
Rs. 59,900
Go To Store
Rs. 59,900
Go To Store
See All Prices

The post भारत और अन्य देशों में कितना है iPhone 16e का रेट, जानिए कहां है सस्ता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-16e-price-in-india-compared-with-other-countries/feed/ 0
iPhone 16 Vs iPhone 16e: जानें दोनों में कौनसा फोन लेना होगा सही? https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-16-vs-iphone-16e-price-specs-compare-know-differences/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-16-vs-iphone-16e-price-specs-compare-know-differences/#respond Thu, 20 Feb 2025 06:57:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167419 आइए कैमरा, बैटरी, डिजाइन और अन्य पहलुओं में iPhone 16E और iPhone 16 की तुलना कर जानते हैं कि किसमें ज्यादा दम है।

The post iPhone 16 Vs iPhone 16e: जानें दोनों में कौनसा फोन लेना होगा सही? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
iPhone 16e Vs iPhone 16 compare

iPhone 16 vs iPhone 16e: काफी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 19 फरवरी को iPhone 16e को ग्लोबल मार्केट के साथ ही इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह आईफोन iPhone 16 लाइनअप का सबसे सस्ते वर्जन के तौर पर लाया गया है। हालांकि, इसके कई फीचर्स आईफोन 16 के बराबर हैं, लेकिन दोनों के बीच कई अंतर भी है। अगर आप आईफोन 16 या आईफोन 16e में से कोई एक नया आईफोन खरीदना चाह रहे हैं तो इन अंतर के बारे में हम आपको आगे बताने वाले हैं। आइए जानते हैं…

iPhone 16 Vs iPhone 16e: प्राइस

मॉडल मॉडल प्राइस
iPhone 16e 128GB Rs 59,900
256GB Rs 69,900
512GB Rs 89,900
iPhone 16 128GB Rs 79,999
128GB Rs 89,999
512GB Rs 1,09,900

iPhone 16 Vs iPhone 16e: डिजाइन

दोनों फोन (iPhone 16e और iPhone 16) में एक ही एल्युमिनियम-और-ग्लास डिजाइन और सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है। लेकिन, Phone 16e के रियर पर सिंगल कैमरा मॉड्यूल है। वहीं, iPhone 16 में डुअल वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है। इसके अलावा iPhone 16 में स्लीक Dynamic Island Notch डिस्प्ले दिया गया है, जबकि iPhone 16e में स्टैंडर्ड नॉच डिस्प्ले देखने को मिलता है।

इतना ही नहीं iPhone 16 के अंदर यूजर्स को कई कलर ऑप्शन जैसे Ultramarine, Teal, Pink, Black मिलते हैं। वहीं iPhone 16e में सिर्फ दो ही कलर ऑप्शन ब्लैक और व्हाइट मिलेंगे। अगर आपके लिए कलर्स मायने रखती है, तो यह ध्यान देने योग्य बात हो सकती है।

iPhone 16 Vs iPhone 16e: डिस्प्ले

जब डिस्प्ले की बात आती है, तो iPhone 16e और iPhone 16 लगभग एक जैसे लगते हैं। दोनों में 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED पैनल है, जो 460 ppi की शार्प रेजोल्यूशन और Apple की खास सुविधाओं जैसे True Tone, Wide Color (P3), और Haptic Touch मिलता है।

अगर गहराई से देखें, तो कुछ अंतर नजर आने लगते हैं। जैसा कि iPhone 16e की ब्राइटनेस अधिकतम 800 निट्स और HDR ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है, जबकि iPhone 16 इसे 1000 निट्स, 1600 निट्स HDR, और आउटडोर में 2000 निट्स तक बढ़ा सकता है। अगर आपके लिए ज्यादा ब्राइटनेस, Dynamic Island, और बेहतर आउटडोर विजिबिलिटी जरूरी है, तो iPhone 16 बेहतर अच्छा ऑप्शन होगा। वरना, स्क्रीन लगभग एक जैसी ही है।

iPhone 16 Vs iPhone 16e: परफॉर्मेंस

जब परफॉर्मेंस की बात आती है, तो iPhone 16e और iPhone 16 लगभग एक जैसे हैं। दोनों ही Apple के नए A18 चिपसेट से लैस हैं, जिसमें 6-कोर CPU (2 परफॉर्मेंस कोर, 4 एफिशिएंसी कोर) दिया गया है, जिससे मल्टीटास्किंग फास्ट और पावर एफिशिएंसी बेहतर होती है।

मुख्य अंतर GPU में है—iPhone 16 में 5-कोर GPU मिलता है, जबकि 16e 4-कोर GPU के साथ आता है। हालांकि, रियल-वर्ल्ड यूसेज में, दोनों के बीच परफॉर्मेंस का अंतर बेहद मामूली है। जब तक आप हाई-एंड ग्राफिक्स या भारी गेम्स नहीं चला रहे हैं, तब तक आपको यह अंतर महसूस नहीं होगा। Apple के मुताबिक, iPhone 16e iPhone SE 3 से 40% फास्ट है, जिससे यह पुराने iPhone मॉडल से अपग्रेड करने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सुधार साबित होगा।

iPhone 16 Vs iPhone 16e: कैमरा

कैमरों की बात करें तो iPhone 16e और iPhone 16 दोनों में 48MP का मेन सेंसर है, जो Apple की नई इमेजिंग तकनीक के साथ आता है। लेकिन iPhone 16 एक अल्ट्रा-वाइड लेंस और कुछ एडवांस फोटोग्राफी फीचर्स के साथ आता है।
अगर आपको सिर्फ एक बेहतरीन कैमरा चाहिए, तो iPhone 16e शानदार ऑप्शन है। लेकिन अगर आपको बेहतर जूम, वाइडर शॉट्स, और कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी के एडवांस फीचर्स चाहिए, तो iPhone 16 बेहतर ऑप्शन होगा।

iPhone 16e कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 48MP (इंटीग्रेटेड 2x टेलीफोटो) का फ्यूजन रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, iPhone 16 के रियर पर एडवांस्ड डुअल-कैमरा सिस्टम जिसमें, 48MP फ्यूजन कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस है। वहीं, फ्रंट पर 12MP कैमरा है।

iPhone 16 Vs iPhone 16e: बैटरी लाइफ

Apple के वीडियो प्लेबैक टेस्ट के अनुसार, iPhone 16e की बैटरी 26 घंटे तक चली, जबकि iPhone 16 की बैटरी 22 घंटे तक ही टिकी। अगर आपके लिए लंबी बैटरी लाइफ प्राथमिकता है, तो iPhone 16e बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसके अलावा iPhone 16e के अंदर MagSafe कैपिबिलटीज नहीं मिलेगी। वहीं, वायरलेस चार्जिंग ऑप्शन के लिए सिर्फ Qi charging है, जो 7.5W सपोर्ट के साथ आता है। हालांकि, iPhone 16 के अंदर MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

iPhone 16 Vs iPhone 16e: एप्पल इंटेलिजेंस

दोनों मॉडल Apple Intelligence से लैस हैं, जो ऑन-डिवाइस AI क्षमताओं के साथ आता है। इसमें (Visual Intelligence) स्मार्ट इमेज प्रोसेसिंग और रियल-टाइम एन्हांसमेंट के लिए और फास्ट और कुशल AI फीचर्स है जो आपकी डेली टास्किंग को आसान बनाते हैं।

iPhone 16 Vs iPhone 16e: कौन है बेहतर?

आखिर में, iPhone 16e और iPhone 16 के बीच सबसे बड़ा अंतर डिस्प्ले और कैमरा में है। अगर आप एक बजट-फ्रेंडली iPhone चाहते हैं, तो iPhone 16e (शुरुआती कीमत 59,999 रुपये) में सबसे सही विकल्प है। यह लगभग iPhone 16 जैसा ही परफॉर्मेंस देता है, साथ ही बैटरी लाइफ भी लंबी है। हालांकि, आपको कम कलर ऑप्शन और थोड़ा कम एडवांस कैमरा सिस्टम (iPhone स्टैंडर्ड्स के हिसाब से) से संतोष करना होगा।

अगर आपको बेहतर ब्राइटनेस, Dynamic Island, और डुअल-कैमरा सिस्टम चाहिए, तो iPhone 16 आपके लिए सही रहेगा। लेकिन पैसे बचाने और लंबी बैटरी लाइफ के लिए iPhone 16e एक बेहतरीन डील है।

The post iPhone 16 Vs iPhone 16e: जानें दोनों में कौनसा फोन लेना होगा सही? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-16-vs-iphone-16e-price-specs-compare-know-differences/feed/ 0