
Apple ने अपनी आईफोन 16 सीरीज का विस्तार करते हुए नया मोबाइल फोन iPhone 16e लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे अफॉर्डेबल आईफोन के रूप में पेश किया है जो भारत में 28 फरवरी से खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। अगर आप भी इस सस्ते एप्पल मोबाइल को कम कीमत पर पाना चाहते हैं तो कंपनी इसपर 7 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। आईफोन पर चल रही स्कीम में इसे 52,990 रुपये में परचेज किया जा सकता है।
iPhone 16e प्राइस और ऑफर
| iPhone 16e | लॉन्च प्राइस | ऑफर प्राइस |
| 128GB | ₹59,900 | ₹52,900 |
| 256GB | ₹69,900 | ₹62,900 |
| 512GB | ₹89,900 | ₹82,900 |
- ऊपर लगी टेबल में आप देख सकते हैं कि आईफोन 16ई प्राइस 59,990 रुपये से शुरू होता है। यह नए एप्पल फोन के 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है।
- शुरुआती सेल में कंपनी इस मोबाइल पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह छूट ICICI Bank के सभी ग्राहकों को मिलेगी।
- आइसीआइसीआइ बैंक के किसी भी डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिये iPhone 16e पर ₹4000 फ्लैट डिस्काउंट पाया जा सकता है।
- वहीं अगर नया आईफोन 16ई खरीदते वक्त अगर कोई पुराना मोबाइल एक्सचेंज में दिया जाएगा तो उसपर 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।
- यह ₹3000 की छूट फोन की एक्सचेंज वैल्यू से अलग प्राप्त होगी। उदाहरण के तौर पर अगर पुराने की कीमत 17 हजार लगी है तो आपको 3 हजार एक्स्ट्रा यानी कुल 20 हजार रुपये मिलेंगे।
- लगे हाथ बताते चलें कि Kotak Bank Credit Card से पेमेंट करने पर भी कंपनी 4 हजार रुपये का डिस्काउंट देगी।
iPhone 16e के फीचर्स
डिजाइन : आईफोन 16ई एल्युमिनियम-और-ग्लास डिजाइन पर बना है। इसके बैक पैनल पर सिंगल कैमरा मॉड्यूल मिलता है तथा फ्रंट पैनल पर iPhone 14 सीरीज जैसी नॉच लगाई गई है। राईट फ्रेम पर पावर बटन तथा लेफ्ट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर व एक्शन बटन दिया गया है। यह एप्पल आईफोन सिर्फ White और Black में लाया गया है।
डिस्प्ले : iPhone 16e में 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन OLED पैनल पर बनी है जिसपर 800निट्स पिक तथा 1200निट्स HDR ब्राइटनेस प्राप्त होती है। आईफोन 16ई की स्क्रीन 460ppi सपोर्ट करती है।
परफॉर्मेंस : आईफोन 16ई को पावरफुल Apple A18 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 6-कोर CPU है जिसमें दो परफॉर्मेंस कोर और चार एफिशिएंसी कोर शामिल है। यही प्रोसेसर iPhone 16 में मिलता है जो स्मूथ तथा फास्ट मल्टीटास्किंग करता है।
एप्पल इंटेलिजेंस : एप्पल आईफोन 16ई Apple Intelligence से लैस है। इस मोबाइल में भी ऑन-डिवाइस एआई क्षमता मिलेगी जो नॉर्मल फोन यूज़ से लेकर, फोटो खींचना, एडिट करना तथा रियल-टाइम एन्हांसमेंट को आसान बनाएगी।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए नया iPhone 16e 48 मेगापिक्सल कैमरा सपोर्ट करता है। मजे की बात है कि यह लेंस एप्पल इमेजिंग तकनीक से लैस है। यह 2एक्स टेलीफोटो लेंस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आईफोन 16ई 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी : आपको तो पता है कि एप्पल अपनी बैटरी एमएएच कैपेसिटी आसानी से नहीं बताती है। आईफोन 16ई के साथ भी ऐसा ही हुआ है। mAh पावर तो पता नहीं लेकिन कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज के बाद यह 26 घंटे तक चल सकती है। वहीं इस फोन में वायरलेस Qi charging भी मिलती है।














