iQOO | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 06 Nov 2026 12:12:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 iQOO Z12S में मिल सकती है 10,000mAh से बड़ी बैटरी, 7-इंच डिस्प्ले की डिटेल्स लीक https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z12s-10000mah-battery-7-inch-display-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z12s-10000mah-battery-7-inch-display-leak/#respond Mon, 09 Nov 2026 06:01:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=207279 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO अपनी Z-सीरीज में नए स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी में लग रहा है। इसमें कंपनी जल्द ही चीन में iQOO Z12 Turbo पेश कर सकती है। इसके साथ ग्लोबल मार्केट के लिए iQOO Z12x और iQOO Z12 Lite जैसे मिड-रेंज फोन आ सकते हैं। इसी बीच अब टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Z12 सीरीज के […]

The post iQOO Z12S में मिल सकती है 10,000mAh से बड़ी बैटरी, 7-इंच डिस्प्ले की डिटेल्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO अपनी Z-सीरीज में नए स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी में लग रहा है। इसमें कंपनी जल्द ही चीन में iQOO Z12 Turbo पेश कर सकती है। इसके साथ ग्लोबल मार्केट के लिए iQOO Z12x और iQOO Z12 Lite जैसे मिड-रेंज फोन आ सकते हैं। इसी बीच अब टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Z12 सीरीज के एक अन्य अपकमिंग स्मार्टफोन की जानकारी शेयर की है। लीक के मुताबिक, इस फोन में 10,000mAh से बड़ी बैटरी और 7-इंच की बड़ी स्क्रीन मिल सकती है। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।

iQOO Z12S स्पेसिफिकेशंस लीक

टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, आगामी iQOO का मिड-रेंज स्मार्टफोन मोल्ड स्टेज में पहुंच गया है। इसका मतलब है कि फोन के आकार और डिजाइन को लगभग फाइनल कर लिया गया है। टिप्स्टर ने हालांकि डिवाइस के नाम की जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि यह iQOO Z12 सीरीज में आ सकता है।

लीक के अनुसार, यह स्मार्टफोन 2027 के मिड तक चीन में लॉन्च हो सकता है। इसमें 10,000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी और 7-इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। फिलहाल इसके प्रोसेसर, कैमरा और चार्जिंग स्पीड से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।

iQOO की मौजूदा Z11 सीरीज में भी बड़ी बैटरी वाले फोन मौजूद हैं। इस लाइनअप के iQOO Z11 में 9,020mAh की बैटरी दी गई है। जबकि iQOO Z11S में 10,000mAh की बैटरी मिलती है। वहीं, iQOO Z11 Turbo में फ्लैगशिप कैटेगरी का चिपसेट दिया गया था।

ऐसे में नए लीक में बताई गई 10,000mAh से बड़ी बैटरी और 7-इंच डिस्प्ले को देखते हुए iQOO Z12S इस फोन का संभावित नाम होने का अनुमान है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी इसे किस नाम से बाजार में लेकर आएगी। इसके लिए आने वाले समय में सामने आने वाली जानकारियों का इंतजार करना होगा।

अगर आप बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल इस फोन का इंतजार करना जल्दबाजी होगी। इसकी लॉन्चिंग 2027 के मिड तक बताई जा रही है और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि भी बाकी है। यदि आप कई महीने रुक सकते हैं तो इंतजार करना सही होगा। हम आपको आगे भी इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post iQOO Z12S में मिल सकती है 10,000mAh से बड़ी बैटरी, 7-इंच डिस्प्ले की डिटेल्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z12s-10000mah-battery-7-inch-display-leak/feed/ 0
iQOO 16 भारत में कब होगा लॉन्च? सामने आई संभावित लॉन्च डेट https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-16-india-launch-date-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-16-india-launch-date-leak/#respond Mon, 09 Nov 2026 05:00:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=206721 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO 16 स्मार्टफोन जल्द भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। कंपनी इस फ्लैगशिप फोन को पहले ही टीज कर चुकी है, हालांकि अभी इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं हुआ है। इसी बीच टिप्स्टर अभिषेक यादव ने फोन की संभावित लॉन्च डेट से जुड़ी जानकारी दी है। बता दें कि iQOO 16 चीन में […]

The post iQOO 16 भारत में कब होगा लॉन्च? सामने आई संभावित लॉन्च डेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO 16 स्मार्टफोन जल्द भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। कंपनी इस फ्लैगशिप फोन को पहले ही टीज कर चुकी है, हालांकि अभी इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं हुआ है। इसी बीच टिप्स्टर अभिषेक यादव ने फोन की संभावित लॉन्च डेट से जुड़ी जानकारी दी है। बता दें कि iQOO 16 चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है। इसमें Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और 8,400mAh की बैटरी दी गई है। आइए, भारत में इसके लॉन्च और फीचर्स से जुड़ी अब तक सामने आई जानकारी विस्तार से जानते हैं।

iQOO 16 भारत में कब हो सकता है लॉन्च

टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, iQOO 16 भारत में 15 से 17 दिसंबर के बीच लॉन्च हो सकता है। फिलहाल यह जानकारी लीक पर आधारित है और कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है। हालांकि उम्मीद है आने वाले हफ्तों में ऐलान हो सकता है।

बता दें कि पिछले साल iQOO 15 को भारत में 26 नवंबर को लॉन्च किया गया था। ऐसे में नया मॉडल इस बार कुछ देर बाद आ सकता है। हालांकि आगे देखना होगा ब्रांड असल में इसे कब लॉन्च करता है और यह लीक डेट कितनी सही साबित होती है।

iQOO 16 के स्पेसिफिकेशंस संभावित

iQOO 16 में 6.85-इंच की Samsung M16 AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। यह 2K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इसके मुकाबले पिछले मॉडल iQOO 15 में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी गई थी।

परफॉरमेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलने की जानकारी है। इसके साथ LPDDR5X Ultra RAM, UFS 4.1 स्टोरेज और Q4 गेमिंग चिप दी जा सकती है।

आगामी iQOO 16 में 8,400mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके मुकाबले पिछले मॉडल में 7,000mAh की बैटरी है। नया फोन 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।

फोटोग्राफी के लिए iQOO 16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो iQOO 16 में Android 17 पर आधारित OriginOS 7 मिल सकता है। हालांकि, भारत में आने वाले वैरियंट के सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

iqoo-16-launched-china-price-specifications

अगर आप तगड़े अनुभव वाला परफॉरमेंस, शानदार डिस्प्ले और बड़ी बैटरी वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो iQOO 16 का इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लॉन्च डेट आने पर नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।



The post iQOO 16 भारत में कब होगा लॉन्च? सामने आई संभावित लॉन्च डेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-16-india-launch-date-leak/feed/ 0
iQOO Z12 Lite 5G में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और Dimensity 7400 Turbo चिप, फीचर्स लीक https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z12-lite-5g-8000mah-battery-dimensity-7400-turbo-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z12-lite-5g-8000mah-battery-dimensity-7400-turbo-leak/#respond Thu, 05 Nov 2026 12:26:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=207196 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO अपनी Z-सीरीज में नया स्मार्टफोन iQOO Z12 Lite 5G लॉन्च कर सकता है। इस फोन के लेकर पिछले कुछ समय से लीक्स सामने आ रहे हैं। वहीं, अब नए लीक में इसके प्रोसेसर, बैटरी और सॉफ्टवेयर की जानकारी मिली है। इसके मुताबिक, फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट और 8,000mAh की बैटरी मिल […]

The post iQOO Z12 Lite 5G में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और Dimensity 7400 Turbo चिप, फीचर्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO अपनी Z-सीरीज में नया स्मार्टफोन iQOO Z12 Lite 5G लॉन्च कर सकता है। इस फोन के लेकर पिछले कुछ समय से लीक्स सामने आ रहे हैं। वहीं, अब नए लीक में इसके प्रोसेसर, बैटरी और सॉफ्टवेयर की जानकारी मिली है। इसके मुताबिक, फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट और 8,000mAh की बैटरी मिल सकती है। बताया जा रहा है कि कुछ मार्केट में इसे iQOO Z12 SE 5G नाम से पेश किया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

iQOO Z12 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस लीक

टिप्स्टर पैशनेटगीक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और अपनी वेबसाइट पर आगामी iQOO Z12 Lite 5G के संभावित स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। इसके अनुसार, फोन में 4nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।

स्टोरेज की बात करें तो iQOO Z12 Lite 5G फोन में 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। वहीं, यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम कर सकता है। लीक के अनुसार, फोन जल्द लॉन्च आ सकता है। यानी आने वाले दिनों में ब्रांड द्वारा ऐलान हो सकता है।

लीक में iQOO Z12 Lite 5G को कुछ मार्केट में iQOO Z12 SE 5G नाम से पेश किए जाने की बात लिखी है। इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर I2603 बताया गया है। यह मॉडल नंबर पहले IMEI डेटाबेस और बाद में Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी सामने आया था। Bluetooth SIG की लिस्टिंग में इसे iQOO Z12 Lite 5G नाम से देखा गया था। हालांकि, iQOO ने इस स्मार्टफोन के नाम और लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

लीक्स के अनुसार, iQOO Z12 Lite 5G में 6.77-इंच की स्क्रीन दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

iQOO Z12 Lite 5G को कंपनी के मौजूदा iQOO Z11 Lite 5G के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जा सकता है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6.74-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6,500mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज और 6GB RAM व 128GB स्टोरेज वैरियंट लॉन्च किए गए थे।

अगर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस सही साबित होते हैं, तो 8,000mAh बैटरी और Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर के साथ आगामी iQOO Z12 Lite 5G पूर्व मॉडल के मुकाबले बड़ा अपग्रेड हो सकता है। इसके आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post iQOO Z12 Lite 5G में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और Dimensity 7400 Turbo चिप, फीचर्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z12-lite-5g-8000mah-battery-dimensity-7400-turbo-leak/feed/ 0
iQOO 16s नाम से नया फोन हुआ लिस्ट, iQOO 16R का रीब्रांड बनकर जल्द हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-16s-listed-iqoo-16r-rebrand-may-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-16s-listed-iqoo-16r-rebrand-may-launch-soon/#respond Thu, 05 Nov 2026 11:20:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=207186 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO अपने iQOO 16 स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में जल्द लेकर आ सकता सकता है। इसके साथ iQOO 16R आने की भी उम्मीद है। हालांकि अभी कुछ कंफर्म नहीं है इससे पहले मलेशिया की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर एक नया स्मार्टफोन iQOO 16s नाम से लिस्ट हुआ है। खास बात यह है कि इसका मॉडल नंबर […]

The post iQOO 16s नाम से नया फोन हुआ लिस्ट, iQOO 16R का रीब्रांड बनकर जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO अपने iQOO 16 स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में जल्द लेकर आ सकता सकता है। इसके साथ iQOO 16R आने की भी उम्मीद है। हालांकि अभी कुछ कंफर्म नहीं है इससे पहले मलेशिया की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर एक नया स्मार्टफोन iQOO 16s नाम से लिस्ट हुआ है। खास बात यह है कि इसका मॉडल नंबर I2606 है। जो पहले 16R के नाम से दूसरी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर सामने आ चुका है। ऐसे में संभावना है कि कंपनी अलग-अलग मार्केट में एक ही स्मार्टफोन को अलग नाम से पेश कर सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

iQOO 16s लिस्टिंग

मलेशिया की सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार, मॉडल नंबर I2606 वाले स्मार्टफोन को iQOO 16s नाम से देखा गया है। इस लिस्टिंग की अप्रूवल डेट 5 नवंबर 2026 बताई गई है। इससे पहले यही मॉडल नंबर Eurasian Economic Commission (EEC) और GSMA IMEI डेटाबेस पर iQOO 16R के नाम से सामने आया था। फोन इंडोनेशिया की TKDN सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है।

यह साफ नहीं है कि iQOO 16s और iQOO 16R एक ही स्मार्टफोन हैं। हालांकि दोनों का मॉडल नंबर एक होने से रीब्रांडिंग की संभावना बढ़ जाती है। गौरतलब है कि मलेशिया में कंपनी ने iQOO 15s लॉन्च नहीं किया था और वहां केवल iQOO 15R पेश किया गया था। ऐसे में नया नाम मलेशियाई मार्केट के लिए कंपनी की नई रणनीति भी हो सकती है।

iQOO 16R में मिल सकता है पावरफुल प्रोसेसर

लीक्स के मुताबिक, iQOO 16R फोन iQOO Z12 Turbo का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। फोन में अपकमिंग Snapdragon 8 Gen 6 या Snapdragon 8 Gen 5 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है। हालांकि, Qualcomm ने इन नामों वाले प्रोसेसर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया है। ऐसे में फोन के चिपसेट को लेकर फिलहाल कुछ कंफर्म नहीं कहा जा सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो iQOO 16R में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिल सकती है। इसकी तुलना में पिछले मॉडल iQOO 15R में 6.59-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। नए मॉडल में रिफ्रेश रेट बढ़ने से गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है।

iQOO 15R फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का Sony LYT-700V प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 7,600mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

भारत में कब लॉन्च हो सकता है iQOO 16R

फिलहाल iQOO ने iQOO 16R या iQOO 16s के लॉन्च को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। मलेशिया में इसकी नई सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से इंटरनेशनल लॉन्च की संभावना बढ़ गई है। हालांकि, फोन को अभी तक भारत की BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नहीं देखा गया है। इसलिए आने वाले दिनों में और जानकारी मिलने का इंतजार करना होगा। 91मोबाइल्स के साथ हर टेक अपडेट के लिए बने रहें।

The post iQOO 16s नाम से नया फोन हुआ लिस्ट, iQOO 16R का रीब्रांड बनकर जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-16s-listed-iqoo-16r-rebrand-may-launch-soon/feed/ 0
6000 का फ्लैट डिस्काउंट! 7600mAh बैटरी और 12GB RAM वाला फ्लैगशिप 5G फोन मिल रहा सस्ता https://www.91mobiles.com/hindi/6000-discount-on-5g-phone-iqoo-15r-without-bank-credit-card-on-amazon/ https://www.91mobiles.com/hindi/6000-discount-on-5g-phone-iqoo-15r-without-bank-credit-card-on-amazon/#respond Tue, 03 Nov 2026 11:22:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=207038 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

आइकू ने फरवरी महीने में अपना फ्लैगशिप फोन iQOO 15R इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 7600mAh बैटरी और Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ लाया गया था जिसका स्टार्टिंग सेलिंग प्राइस 53,999 रुपये है। दिवाली के मौके पर कंपनी इस स्मार्टफोन के 8GB RAM वेरिएंट पर 5,000 रुपये छूट और 12GB […]

The post 6000 का फ्लैट डिस्काउंट! 7600mAh बैटरी और 12GB RAM वाला फ्लैगशिप 5G फोन मिल रहा सस्ता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आइकू ने फरवरी महीने में अपना फ्लैगशिप फोन iQOO 15R इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 7600mAh बैटरी और Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ लाया गया था जिसका स्टार्टिंग सेलिंग प्राइस 53,999 रुपये है। दिवाली के मौके पर कंपनी इस स्मार्टफोन के 8GB RAM वेरिएंट पर 5,000 रुपये छूट और 12GB RAM पर 6,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। इस आइकू 5जी फोन पर ​मिल रही डील की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

iQOO 15R प्राइस

सबसे पहले कीमत की बात करें तो आइकू 15आर के 8GB RAM + 256GB Storage वाले बेस वेरिएंट का रेट 53,999 रुपये है। वहीं यह 12GB RAM वाला 5G फोन 256GB और 512GB स्टोरेज सपोर्ट करता है ​और इस दोनों वेरिएंट्स का प्राइस 59,999 रुपये और 66,999 रुपये है।

iQOO 15R ऑफर

आइकू 15आर पर मिल रहे ऑफर पर नजर डालें तो कंपनी इसके 8जीबी रैम वेरिएंट पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस छूट के बाद 8GB RAM वाला iQOO 15R 48,999 रुपये का पड़ेगा। इसी फोन के 12जीबी रैम वाले 5जी फोन पर 6,000 रुपये की छूट मिल रही है। डिस्काउंट के बाद 256जीबी का इफेक्टिव प्राइस 53,999 रुपये हो जाएगा और 512जीबी मेमोरी वाला फोन 60,999 रुपये का पड़ेगा।

गौरतलब है कि यह 6 हजार रुपये तक की छूट शॉपिंग साइट अमेजन पर मिल रही है जिसके लिए किसी भी बैंक कार्ड की जरूरत नहीं है। कोई भी शख्स इस डील का फायदा उठाकर सस्ता स्मार्टफोन खरीद सकता है। वहीं कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट यह डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत दिया जा रहा है जिसका फायदा HDFC बैंक के ग्राहक उठा पाएंगे। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और ईएमआई, हर तरह की ट्रांजेक्शन पर छूट मिलेगी।

iQOO 15R स्पेसिफिकेशन्स

आइकू 15आर 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Origin OS 6.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu Score 30,78,708 आ चुका है। वहीं हैवी गेमिंग के दौरान फोन हीट रोकने के लिए इसमें 6.5k IceCore VC कूलिंग सिस्टम लगाया गया है।

iQOO 15R 5G फोन 2750 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल ​वाली स्क्रीन AMOLED पैनल पर बनी है जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, 4320Hz PWM डिमिंग और 5000nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यूजर्स को इस फोन में HDR 10+ का सपोर्ट भी मिलेगा। कंपनी ने इस फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया है। यह मोबाइल IP68 + IP69 रेटिंग वाला है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देता है।

फोटोग्राफी के लिए आइकू 15आर डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल Sony LYT700V OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस नए आइकू स्मार्टफोन में 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

पावर बैकअप के लिए आइकू 15आर 5जी फोन में तगड़ी 7600mAh बैटरी लगाई गई है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और IR Blaster जैसे ​ऑप्शन मिलते हैं। बताते चलें कि इस 5जी फोन को कंपनी 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश कर रही है।

The post 6000 का फ्लैट डिस्काउंट! 7600mAh बैटरी और 12GB RAM वाला फ्लैगशिप 5G फोन मिल रहा सस्ता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/6000-discount-on-5g-phone-iqoo-15r-without-bank-credit-card-on-amazon/feed/ 0
iQOO Z12 Lite 5G ब्लूटूथ SIG साइट पर लिस्ट, जल्द हो सकती है एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z12-lite-5g-bluetooth-sig-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z12-lite-5g-bluetooth-sig-listing/#respond Mon, 02 Nov 2026 11:24:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=206959 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO अपनी Z-सीरीज के नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। क्योंकि अपकमिंग iQOO Z12 Lite 5G को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इससे लगता है कि कंपनी जल्द ही फोन को बाजार में पेश कर सकती है। हालांकि, स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई […]

The post iQOO Z12 Lite 5G ब्लूटूथ SIG साइट पर लिस्ट, जल्द हो सकती है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO अपनी Z-सीरीज के नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। क्योंकि अपकमिंग iQOO Z12 Lite 5G को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इससे लगता है कि कंपनी जल्द ही फोन को बाजार में पेश कर सकती है। हालांकि, स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आइए, आगे लिस्टिंग डिटेल्स जानते हैं।

iQOO Z12 Lite 5G Bluetooth SIG पर लिस्ट

Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर iQOO Z12 Lite 5G को मॉडल नंबर I2603 के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से फोन का नाम और मॉडल नंबर सामने आया है। हालांकि, इसमें स्मार्टफोन के प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा या बैटरी से जुड़ी जानकारी नहीं दी गई है।

iQOO Z12 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस संभावित 

Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन से iQOO Z12 Lite 5G के हार्डवेयर की जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल फोन के डिस्प्ले, चिपसेट, कैमरा, बैटरी और चार्जिंग को लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं है। हालांकि यह पूर्व मॉडल iQOO Z11 Lite 5G का अपग्रेड हो सकता है। जिसके स्पेसिफिकेशंस आप आगे पढ़ सकते हैं। उम्मीद है आगामी फोन में पूर्व मॉडल से बेहतर खूबियां दी जा सकती है।

iQOO Z11 Lite 5G फोन में 1600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.74-इंच की HD+ स्क्रीन है। जो LCD पैनल पर बनी है। इस फोन की स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200निट्स ब्राइटनेस आउटपुट मिलता है। कंपनी ने इसे Greasy Hand और Wet Hand फीचर से लैस किया है जिसके चलते गीले और चिकने हाथों से भी स्क्रीन टच को ​बिना परेशानी उपयोग किया जा सकता है।

iQOO Z11 Lite 5G को एंड्राइड 16 आधारित Origin OS 6 पर लाया गया था । प्रोसेसिंग के लिए इस सस्ते 5जी फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया है।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इस नए आइकू 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Sony LYT505C सेंसर मौजूद है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO Z11 Lite 5G फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

iQOO Z11 Lite 5G बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 6500mAh बैटरी है। मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह स्मार्टफोन Reverse Charging तकनीक से लैस है जिसके चलते इस फोन से दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं। वहीं, Bypass Charging 2.0 तकनीक भी है जो हैवी परफॉरमेंस में फोन चार्ज करने पर करंट को बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड की ओर ट्रांसफर कर देती है।

आने वाले दिनों में iQOO Z12 Lite 5G फोन के अन्य सर्टिफिकेशन लिस्टिंग या लीक्स से इसके स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च टाइमलाइन से जुड़ी जानकारी सामने आ सकती है। अपडेट लेने के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post iQOO Z12 Lite 5G ब्लूटूथ SIG साइट पर लिस्ट, जल्द हो सकती है एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z12-lite-5g-bluetooth-sig-listing/feed/ 0
iQOO Pad Pro चीन में लॉन्च, 165Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 से लैस https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-pad-pro-china-launch-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-pad-pro-china-launch-price-specifications/#respond Thu, 29 Oct 2026 06:51:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=206693 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO ने चीन में अपना नया गेमिंग टैबलेट iQOO Pad Pro लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ पेश किया है। जिसमें फ्लैगशिप लेवल का प्रोसेसर और गेमिंग के लिए अलग चिप दी गई है। इस टैबलेट में 8.8-इंच डिस्प्ले, 9,020mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर जैसे कई […]

The post iQOO Pad Pro चीन में लॉन्च, 165Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 से लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO ने चीन में अपना नया गेमिंग टैबलेट iQOO Pad Pro लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ पेश किया है। जिसमें फ्लैगशिप लेवल का प्रोसेसर और गेमिंग के लिए अलग चिप दी गई है। इस टैबलेट में 8.8-इंच डिस्प्ले, 9,020mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर जैसे कई फीचर्स हैं। आइए, आगे iQOO Pad Pro की कीमत और सभी फीचर्स विस्तार से जानते हैं।

iQOO Pad Pro के स्पेसिफिकेशंस

iQOO Pad Pro में 8.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिस पर 1440 × 2304 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 165Hz तक रिफ्रेश रेट और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार, इसका कॉन्ट्रास्ट रेशियो 80,00,000:1 है। टैबलेट की मोटाई सिर्फ 5.74mm है और इसका वजन 298 ग्राम रखा गया है। इसमें सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर भी दिए गए हैं।

iQOO Pad Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ iQOO की Q3 गेमिंग चिप दी गई है। इसके साथ QNSS सुपर-रेंडरिंग इंजन मिलता है। जो सपोर्टेड गेम्स में 2K सुपर-रिजॉल्यूशन, फुल-सीन रे ट्रेसिंग और लॉसलेस सुपर-फ्रेम फीचर उपलब्ध कराता है। इसमें LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज है।

गेमिंग के लिए टैबलेट में डार्क एरिया एन्हांसमेंट फिल्टर मिलता है। इसमें बेहतर टच रिस्पॉन्स के लिए अल्ट्रा-सेंसिटिव टच जोन, एज एंटी-मिस्टच और मल्टी-फिंगर टच में होने वाली दिक्कतों को कम करने वाले फीचर्स भी हैं।

iQOO Pad Pro में अल्ट्रा-लेवल आइस डोम क्वाड-लेयर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 30 × 30× 3.5mm का एक्टिव फैन है। जो 0.94 CFM तक एयरफ्लो देता है। इसके साथ डुअल वेपर चैंबर, बायडायरेक्शनल एयर इनटेक और हाई-कंडक्टिविटी ग्रेफाइट का उपयोग किया गया है। कंपनी के अनुसार, इसका कुल हीट डिसिपेशन एरिया 23,000mm² से ज्यादा है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का रियर कैमरा मिलता है। जिससे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। वहीं, वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। iQOO Pad Pro में 9,020mAh की बैटरी दी गई है। जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और USB 3.2 Gen 2 पोर्ट मिलता है। टैबलेट में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

iQOO Pad Pro की कीमत

iQOO Pad Pro को चीन में पांच स्टोरेज वैरियंट में पेश किया गया है। इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 4,299 युआन (लगभग 61,300 रुपये) है। वहीं, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज 4,699 युआन (लगभग 67,300 रुपये) में आता है।

iQOO Pad Pro के 16GB RAM और 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 5,099 युआन (लगभग 72,200 रुपये) है। टैबलेट का 12GB RAM और 512GB स्टोरेज 5,399 युआन (लगभग 77,200 रुपये) में उपलब्ध है। वहीं, टॉप वैरियंट में 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलता है। जिसकी कीमत 5,799 युआन (लगभग 82,900 रुपये) है। ये भारतीय रुपये में अनुमानित कीमतें हैं। भारत में टैबलेट के लॉन्च को लेकर फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है। यदि कोई अपडेट मिलेगा तो हम आपको जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post iQOO Pad Pro चीन में लॉन्च, 165Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 से लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-pad-pro-china-launch-price-specifications/feed/ 0
9000mAh बैटरी, 185Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ 16GB RAM वाला iQOO Neo 12 लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-12-launched-with-9000mah-battery-185hz-display-and-snapdragon-8-elite-gen-5-chip/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-12-launched-with-9000mah-battery-185hz-display-and-snapdragon-8-elite-gen-5-chip/#respond Wed, 28 Oct 2026 12:45:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=206673 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

आइकू ने आज अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए टेक मंच पर नया स्मार्टफोन iQOO Neo 12 पेश किया है। यह 16GB RAM वाला 5G मोबाइल चीन में लॉन्च हुआ है जो बड़ी 9000mAh battery, 185Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन और एडवांस OriginOS 7 की ताकत से लैस होकर आया है। इस नए 5जी […]

The post 9000mAh बैटरी, 185Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ 16GB RAM वाला iQOO Neo 12 लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आइकू ने आज अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए टेक मंच पर नया स्मार्टफोन iQOO Neo 12 पेश किया है। यह 16GB RAM वाला 5G मोबाइल चीन में लॉन्च हुआ है जो बड़ी 9000mAh battery, 185Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन और एडवांस OriginOS 7 की ताकत से लैस होकर आया है। इस नए 5जी फोन आइकू नियो 12 की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

iQOO Neo 12 5G स्पेसिफिकेशन्स

आइकू नियो 12 5जी फोन एंड्रॉयड 17 पर लॉन्च हुआ है जो OriginOS 7 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 4.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

लंबे गेमिंग सोशन के दौरान स्मूथ और लैगफ्री एक्सपीरियंस देने के लिए इस स्मार्टफोन में Q3 Gaming चिप का इस्तेमाल भी ​किया गया है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस में फोन हीट होने के रोकने के लिए कंपनी ने आइकू नियो12 में 8.2K 3D Ice Dome कूलिंग सिस्टम लगाया है। यह मोबाइल LPDDR5X Ultra RAM सपोर्ट करता है जो मल्टीटास्किंग को फास्ट बनाए रखती है।

iQOO Neo 12 5G फोन को 3200 × 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83 इंच की 2K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह AMOLED स्क्रीन है जिसपर हाई 185Hz रिफ्रेश रेट, 514PPI और 2200nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। यह आइकू मोबाइल अल्ट्रासोनिक 3डी इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए ग्लास प्रोटेक्शन भी दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए आइकू नियो 12 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है जो Sony IMX921 सेंसर है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO Neo12 को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है।

आइकू नियो 12 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 9000mAh बैटरी लगाई गई है। कंपनी के अनुसार सिंगल चार्ज में इसपर तकरीबन 30 घंटे तक शार्ट वीडियो स्ट्रीम की जा सकती है। वहीं आइकू की मानें तो Neo 12 में लगातार 5 घंटे तक गेमिंग करने के बाद भी इसकी बैटरी 54% तक बच सकती है। इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

iQOO Neo 12 5G प्राइस

आइकू नियो 12 5जी फोन चीन में कुल चार मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसक कीमत 4399 युआन यानी 62,799 रुपये के करीब है। इसी तरह 12जीबी+512जीबी वेरिएंट को 5099 युआन तकरीबन 72 हजार रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं 16जीबी+256जीबी को 4799 युआन (तकरीबन 68,499 रुपये) में और 16GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 5499 युआन यानी तकरीबन 78,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। चीन में यह आइकू 5जी फोन Contending, Shadow Black और Frostblade Blue कलर में बिकेगा।

The post 9000mAh बैटरी, 185Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ 16GB RAM वाला iQOO Neo 12 लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-12-launched-with-9000mah-battery-185hz-display-and-snapdragon-8-elite-gen-5-chip/feed/ 0
लॉन्च से पहले Geekbench पर स्पॉट हुआ iQOO Neo 12, 16GB RAM और Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-12-geekbench-16gb-ram-snapdragon-8-elite-gen-5/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-12-geekbench-16gb-ram-snapdragon-8-elite-gen-5/#respond Tue, 27 Oct 2026 11:20:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=206560 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO Neo 12 स्मार्टफोन और iQOO Pad Pro टैबलेट कल यानी 28 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होने वाले हैं। वहीं, लॉन्च से पहले दोनों डिवाइस Geekbench पर लिस्ट हुए हैं। जहां इनके प्रोसेसर, RAM, ऑपरेटिंग सिस्टम और परफॉरमेंस स्कोर की जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग के मुताबिक, दोनों डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8 Elite […]

The post लॉन्च से पहले Geekbench पर स्पॉट हुआ iQOO Neo 12, 16GB RAM और Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iQOO Neo 12 स्मार्टफोन और iQOO Pad Pro टैबलेट कल यानी 28 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होने वाले हैं। वहीं, लॉन्च से पहले दोनों डिवाइस Geekbench पर लिस्ट हुए हैं। जहां इनके प्रोसेसर, RAM, ऑपरेटिंग सिस्टम और परफॉरमेंस स्कोर की जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग के मुताबिक, दोनों डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

iQOO Neo 12 की Geekbench लिस्टिंग

Geekbench डेटाबेस पर iQOO Neo 12 को मॉडल नंबर V2618A के साथ लिस्ट किया गया है। जबकि iQOO Pad Pro का मॉडल नंबर iPA2693 बताया गया है। दोनों डिवाइस Geekbench 7.0.0 पर दिखाई दिए हैं।

परफॉरमेंस की बात करें तो iQOO Neo 12 ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3,172 और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,689 अंक हासिल किए हैं। वहीं, iQOO Pad Pro ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3,118 और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,523 अंक स्कोर किए हैं।

दोनों लिस्टिंग में Qualcomm SM8850 प्रोसेसर आइडेंटिफायर का जिक्र है। जिससे लगता Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलेगा। इसमें दो कोर 4.61GHz और छह कोर 3.63GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करते दिखे हैं।

ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में दोनों डिवाइस में Android 17 मिल सकता है। iQOO Neo 12 में करीब 16GB RAM और iQOO Pad Pro में 12GB RAM वाला वैरियंट होने की उम्मीद है।

iQOO Neo 12 के स्पेसिफिकेशंस

iQOO Neo 12 में 2K रिजॉल्यूशन वाली 185Hz स्क्रीन दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक, इसमें pTSF लाइट-एमिटिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। स्क्रीन की फुल-स्क्रीन पीक ब्राइटनेस 2,200 निट्स तक होगी।

डिस्प्ले में XDR डायनामिक रेंज एन्हांसमेंट, सर्कुलर पोलराइजेशन टेक्नोलॉजी और 1-निट स्लीप स्क्रीन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। फोन में 5,000Hz तक इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 500Hz तक मल्टी-टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करेगा।

iQOO Neo 12 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ डेडिकेटेड Q3 गेमिंग चिप और अपडेटेड Monster Super Core Engine मिलेगा। फोन में Ice Dome कूलिंग सिस्टम भी दिया जाएगा। जिसमें एक्टिव कूलिंग फैन शामिल है। इससे लंबे समय तक गेमिंग के दौरान तापमान को सही रखने में मदद मिल सकती है।

कंपनी के अनुसार, फोन चुनिंदा सपोर्टेड गेम्स को 2K रिजॉल्यूशन और 185fps पर चला सकेगा। इसके लिए सुपर-रिजॉल्यूशन और फ्रेम इंटरपोलेशन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 50 से ज्यादा नेटिव 185fps गेम्स का सपोर्ट, फुल-सीन रे ट्रेसिंग और Q-Flex कंट्रोल्स भी मिलेंगे।

बैटरी के मामले में iQOO Neo 12 में 9,000mAh की Blue Ocean बैटरी दी जाएगी। यह सिंगल-सेल डिजाइन और पांचवीं पीढ़ी की सिलिकॉन-एनोड टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी। कंपनी के अनुसार, इसकी एनर्जी डेंसिटी 916Wh/L है। फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

iqoo-neo12-specifications-confirmed-9000mah-battery-185hz-display

iQOO Neo 12 कल होगा लॉन्च

iQOO Neo 12 और iQOO Pad Pro को कल यानी 28 अक्टूबर 2026 को चीन में लॉन्च किया जाएगा। अगर आप गेमिंग के लिए नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Neo 12 तगड़ा ऑप्शन बनेगा। हम आपको आधिकारिक लॉन्च की पूरी डिटेल्स कल देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post लॉन्च से पहले Geekbench पर स्पॉट हुआ iQOO Neo 12, 16GB RAM और Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-neo-12-geekbench-16gb-ram-snapdragon-8-elite-gen-5/feed/ 0
iQOO 16R का लॉन्च करीब, सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, 10,000mAh बैटरी की उम्मीद https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-16r-tkdn-listing-expected-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-16r-tkdn-listing-expected-specs/#respond Thu, 22 Oct 2026 06:19:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=206222 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

iQOO 15RiQOO अपनी नई iQOO 16 सीरीज का विस्तार कर सकता सकता है। इसमें iQOO 16R फोन आ सकता है। यह फोन इंडोनेशिया की TKDN सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर I2606 के साथ लिस्ट हुआ है। इससे फोन के जल्द पेश होने की संभावना बढ़ गई है, हालांकि लिस्टिंग में इसके स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं […]

The post iQOO 16R का लॉन्च करीब, सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, 10,000mAh बैटरी की उम्मीद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
iQOO 15R

iQOO अपनी नई iQOO 16 सीरीज का विस्तार कर सकता सकता है। इसमें iQOO 16R फोन आ सकता है। यह फोन इंडोनेशिया की TKDN सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर I2606 के साथ लिस्ट हुआ है। इससे फोन के जल्द पेश होने की संभावना बढ़ गई है, हालांकि लिस्टिंग में इसके स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि यह पूर्व में चीन में लॉन्च हुए iQOO 16 के बाद दूसरा मॉडल होगा। इससे पहले फोन IMEI और यूरोप की EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी नजर आ चुका है। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

iQOO 16R को मिला नया सर्टिफिकेशन

इंडोनेशिया की TKDN सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर iQOO का नया स्मार्टफोन मॉडल नंबर I2606 के साथ स्पॉट हुआ है। हालांकि, इस लिस्टिंग से सिर्फ फोन के सर्टिफिकेशन की पुष्टि होती है और इसके फीचर्स सामने नहीं आए हैं। इससे पहले IMEI डेटाबेस में इसी मॉडल नंबर को iQOO 16R नाम से जोड़ा गया था।

iQOO 16R अगस्त में यूरोप की EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्ट हुआ था। लगातार अलग-अलग सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर आने से लगता है कि इस फोन को जल्द लाया जा सकता है। हालांकि, iQOO ने इसके नाम, फीचर्स या लॉन्च टाइमलाइन की पुष्टि नहीं की है।

iQOO 16R स्पेसिफिकेशंस संभावित

अब तक आए लीक्स के अनुसार, आगामी iQOO 16R को चीन में आने वाले iQOO Z12 Turbo के रिब्रांड के रूप लाया जा सकता है। इसकी वजह यह है कि भारत में लॉन्च हुआ iQOO 15R चीन के iQOO Z11 Turbo का बदला हुआ वर्जन बताया गया था। यानी नए मॉडल में भी चीन वाले फोन के कुछ फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO Z12 Turbo में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 6 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिपसेट अभी आधिकारिक तौर पर पेश नहीं हुआ है। फोन में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट मिलने की भी उम्मीद है।

बैटरी की बात करें तो iQOO Z12 Turbo में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसमें बिल्ट-इन कूलिंग फैन मिलने की संभावना भी जताई गई है। यदि iQOO 16R इसी फोन पर आधारित होता है, तो इसमें भी ये फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, फिलहाल ये सभी जानकारियां लीक पर आधारित हैं। इसलिए आगे के अपडेट का वेट करना होगा।

भारत में कब लॉन्च हो सकता है iQOO 16R

iQOO 16R की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं है। वहीं, iQOO 16 को नवंबर में भारत में पेश किए जाने की संभावना है। अगर आप बड़ी बैटरी और हाई परफॉरमेंस वाले फोन का इंतजार कर रहे हैं, तो आगामी डिवाइस का इंतजार कर सकते हैं। 91मोबाइल्स साइट पर आपको इसके अपडेट मिलते रहेंगे।

The post iQOO 16R का लॉन्च करीब, सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, 10,000mAh बैटरी की उम्मीद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-16r-tkdn-listing-expected-specs/feed/ 0