
iQOO अपने iQOO 16 स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में जल्द लेकर आ सकता सकता है। इसके साथ iQOO 16R आने की भी उम्मीद है। हालांकि अभी कुछ कंफर्म नहीं है इससे पहले मलेशिया की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर एक नया स्मार्टफोन iQOO 16s नाम से लिस्ट हुआ है। खास बात यह है कि इसका मॉडल नंबर I2606 है। जो पहले 16R के नाम से दूसरी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर सामने आ चुका है। ऐसे में संभावना है कि कंपनी अलग-अलग मार्केट में एक ही स्मार्टफोन को अलग नाम से पेश कर सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
iQOO 16s लिस्टिंग
मलेशिया की सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार, मॉडल नंबर I2606 वाले स्मार्टफोन को iQOO 16s नाम से देखा गया है। इस लिस्टिंग की अप्रूवल डेट 5 नवंबर 2026 बताई गई है। इससे पहले यही मॉडल नंबर Eurasian Economic Commission (EEC) और GSMA IMEI डेटाबेस पर iQOO 16R के नाम से सामने आया था। फोन इंडोनेशिया की TKDN सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है।
यह साफ नहीं है कि iQOO 16s और iQOO 16R एक ही स्मार्टफोन हैं। हालांकि दोनों का मॉडल नंबर एक होने से रीब्रांडिंग की संभावना बढ़ जाती है। गौरतलब है कि मलेशिया में कंपनी ने iQOO 15s लॉन्च नहीं किया था और वहां केवल iQOO 15R पेश किया गया था। ऐसे में नया नाम मलेशियाई मार्केट के लिए कंपनी की नई रणनीति भी हो सकती है।
iQOO 16R में मिल सकता है पावरफुल प्रोसेसर
लीक्स के मुताबिक, iQOO 16R फोन iQOO Z12 Turbo का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। फोन में अपकमिंग Snapdragon 8 Gen 6 या Snapdragon 8 Gen 5 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है। हालांकि, Qualcomm ने इन नामों वाले प्रोसेसर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया है। ऐसे में फोन के चिपसेट को लेकर फिलहाल कुछ कंफर्म नहीं कहा जा सकता है।
डिस्प्ले की बात करें तो iQOO 16R में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिल सकती है। इसकी तुलना में पिछले मॉडल iQOO 15R में 6.59-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। नए मॉडल में रिफ्रेश रेट बढ़ने से गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है।
iQOO 15R फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का Sony LYT-700V प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 7,600mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
भारत में कब लॉन्च हो सकता है iQOO 16R
फिलहाल iQOO ने iQOO 16R या iQOO 16s के लॉन्च को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। मलेशिया में इसकी नई सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से इंटरनेशनल लॉन्च की संभावना बढ़ गई है। हालांकि, फोन को अभी तक भारत की BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नहीं देखा गया है। इसलिए आने वाले दिनों में और जानकारी मिलने का इंतजार करना होगा। 91मोबाइल्स के साथ हर टेक अपडेट के लिए बने रहें।










