LAVA Z92 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 29 Jan 2019 06:35:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 3जीबी रैम पर लॉन्च हुआ लावा का नॉच डिसप्ले वाला फोन ज़ेड92, कीमत सिर्फ 9,999 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/lava-z92-launched-in-india-price-rs-9999-3gb-ram-notch-display-specifications-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-z92-launched-in-india-price-rs-9999-3gb-ram-notch-display-specifications-in-hindi/#respond Tue, 29 Jan 2019 06:33:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=26832 पावर बैकअप के लिए ज़ेड92 में 3260एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 3जीबी रैम पर लॉन्च हुआ लावा का नॉच डिसप्ले वाला फोन ज़ेड92, कीमत सिर्फ 9,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लावा को लेकर हमनें पिछले हफ्ते ही एक एक्सक्लूसिव खबर की थी जिसमें बताया गया था कि कंपनी जल्द ही भारत में अपनी ज़ेड सीरीज़ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन ज़ेड92 पेश करने वाली है। वहीं आज कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। लावा ने अपने नए फोन को ठीक उसी कीमत पर लॉन्च किया है जिसकी जानकारी हमनें दी थी। लावा ज़ेड92 को 9,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है जो ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

लावा ज़ेड92 कंपनी का पहला नॉच डिसप्ले वाला फोन है। इस डिवाईस को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.22-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग जीजी3 ग्लास से प्रोटेक्टेड है। कंपनी ने इस फोन को एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है।

lava z92 launched in india price rs 9999 3gb ram notch display specifications in hindi

कंपनी की ओर से लावा ज़ेड92 में 3जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो लावा ज़ेड92 के बैक पैनल पर जहां डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

शाओमी को टक्कर देने के लिए सैमसंग ने उतारा बेहद सस्ता नॉच वाला फोन

लावा ज़ेड92 डुअल सिम के साथ 4जी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ज़ेड92 में 3260एमएएच की बैटरी दी गई है। लावा ज़ेड92 को 9,999 रुपये की कीमत पर आ​सियन ब्लू और ब्लैक ग्रेडियंट कलर में शॉपिंग साइट्स के साथ ही रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

The post 3जीबी रैम पर लॉन्च हुआ लावा का नॉच डिसप्ले वाला फोन ज़ेड92, कीमत सिर्फ 9,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-z92-launched-in-india-price-rs-9999-3gb-ram-notch-display-specifications-in-hindi/feed/ 0
एक्सक्लूसिव : अगले हफ्ते लॉन्च होगा लावा का पहला नॉच ​वाला फोन, इसमें होगी 3जीबी रैम और 13-एमपी कैमरा, कीमत होगी 9,999 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/lava-z92-to-launch-in-india-on-29-january-specification-price-rs-9999-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-z92-to-launch-in-india-on-29-january-specification-price-rs-9999-in-hindi/#respond Thu, 24 Jan 2019 12:23:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=26673 लावा फोन को ज़ेड92 नाम के साथ बाजार में उतारेगी और इसकी कीमत 9,999 रुपये होगी।

The post एक्सक्लूसिव : अगले हफ्ते लॉन्च होगा लावा का पहला नॉच ​वाला फोन, इसमें होगी 3जीबी रैम और 13-एमपी कैमरा, कीमत होगी 9,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन स्मार्टफोन कंपनी लावा लो-बजट सेग्मेंट में महारथ हासिल कर चुकी है। लावा के फोन कम कीमत पर बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स प्रदान करते हैं और यही कंपनी अब कम बजट में नॉच डिसप्ले वाला फोन लाने जा रही है। 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव जानकारी हाथ लगी है कि लावा इसी महीने अपनी ज़ेड सीरीज़ को बढ़ाते भारत में एक नया स्मार्टफोन करेगी। लावा अपने इस फोन को ज़ेड92 नाम के साथ बाजार में उतारेगी और इसकी कीमत 9,999 रुपये होगी।

91मोबाइल्स को प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार लावा आने वाली 29 जनवरी को ज़ेड92 नाम के साथ नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगी। यह फोन कंपनी का पहला नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन होगा जो 9,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस फोन में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.22-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी जाएगी।

LAVA Z92 TO LAUNCH IN INDIA ON 29 JANUARY SPECIFICATION PRICE RS 9999 IN HINDI

लावा ज़ेड92 एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित फोन होगा जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करेगा। लावा अपने इस नए फोन को 3जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च करने वाली है जो 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। फोटोग्राफी के लिए लावा ज़ेड92 के बैक पैनल पर जहां 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा।

4,000एमएएच बैटरी और 48-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च होगा मीज़ू एम9 नोट

लावा ज़ेड92 के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करेगा। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,260एमएएच की बैटरी दी जाएगी। लावा ज़ेड92 अगले हफ्ते इंडियन मार्केट में दस्तक दे देगा तथा कंपनी अपने नए फोन को ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध कराएगी।

The post एक्सक्लूसिव : अगले हफ्ते लॉन्च होगा लावा का पहला नॉच ​वाला फोन, इसमें होगी 3जीबी रैम और 13-एमपी कैमरा, कीमत होगी 9,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-z92-to-launch-in-india-on-29-january-specification-price-rs-9999-in-hindi/feed/ 0