3जीबी रैम पर लॉन्च हुआ लावा का नॉच डिसप्ले वाला फोन ज़ेड92, कीमत सिर्फ 9,999 रुपये

Join Us icon

लावा को लेकर हमनें पिछले हफ्ते ही एक एक्सक्लूसिव खबर की थी जिसमें बताया गया था कि कंपनी जल्द ही भारत में अपनी ज़ेड सीरीज़ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन ज़ेड92 पेश करने वाली है। वहीं आज कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। लावा ने अपने नए फोन को ठीक उसी कीमत पर लॉन्च किया है जिसकी जानकारी हमनें दी थी। लावा ज़ेड92 को 9,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है जो ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

लावा ज़ेड92 कंपनी का पहला नॉच डिसप्ले वाला फोन है। इस डिवाईस को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.22-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग जीजी3 ग्लास से प्रोटेक्टेड है। कंपनी ने इस फोन को एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है।

lava z92 launched in india price rs 9999 3gb ram notch display specifications in hindi

कंपनी की ओर से लावा ज़ेड92 में 3जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो लावा ज़ेड92 के बैक पैनल पर जहां डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

शाओमी को टक्कर देने के लिए सैमसंग ने उतारा बेहद सस्ता नॉच वाला फोन

लावा ज़ेड92 डुअल सिम के साथ 4जी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ज़ेड92 में 3260एमएएच की बैटरी दी गई है। लावा ज़ेड92 को 9,999 रुपये की कीमत पर आ​सियन ब्लू और ब्लैक ग्रेडियंट कलर में शॉपिंग साइट्स के साथ ही रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here