Passport | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 14 Mar 2024 07:29:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 पासपोर्ट स्टेटस कैसे देखें (ऑनलाइन और ऑफलाइन) https://www.91mobiles.com/hindi/passport-status-check-kaise-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/passport-status-check-kaise-kare/#respond Thu, 14 Mar 2024 07:29:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=134108 पासपोर्ट का एप्लीकेशन स्टेटस चेक (passport application status) करना चाहते हैं, तो यह बेहद आसान है।

The post पासपोर्ट स्टेटस कैसे देखें (ऑनलाइन और ऑफलाइन) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पासपोर्ट (passport) के लिए अप्लाई करने के बाद कई वेरिफिकेशन प्रोसेस से गुजरना पड़ता है। इस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में समय भी लगता है। अगर ऐसी स्थिति में अपने पासपोर्ट का एप्लीकेशन स्टेटस चेक (passport application status) करना चाहते हैं, तो यह बेहद आसान है। इससे चेक कर सकते हैं कि वेरिफिकेशन के प्रक्रिया स्मूथ चल रही है या फिर नहीं। इस आर्टिकल में जानते हैं कैसे ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीकों से पासपोर्ट स्टेटस (passport status) को चेक कर सकते हैं।

पासपोर्ट आवेदन का स्टेटस कैसे देखें

अपने पासपोर्ट का आवेदन स्टेटस चेक करने के लिए आपको कुछ डिटेल की जरूरत पड़ेगी, जैसे कि आवेदक का डेट ऑफ बर्थ (Date of birth), पासपोर्ट एप्लीकेशन को जमा करने के दौरान मिले 15 अंकों वाला यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर। इसके बाद इन क्रेंडिसियल का उपयोग करके पासपोर्ट एप्लीकेशन स्टेटस को ऑनलाइन और ऑफलाइन देख सकते हैं।

पासपोर्ट का स्टेटस online कैसे देखें

पासपोर्ट का ऑनलाइन स्टेटस चेक करने के लिए आपको पासपोर्ट सेवा पोर्टल की मदद की जरूरत पड़ेगी। पासपोर्ट एप्लीकेशन स्टेटस (passport application status) को चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः

स्टेप-1: सबसे पहले Passport Seva की वेबसाइट https://passportindia.gov.in/ पर विजिट करें।

passport application status

स्टेप-2: यह पर आपको “Track Application Status” का ऑप्शन होम स्क्रीन पर दायीं तरफ दिखाई देगा, उसे सलेक्ट करना है।
स्टेप-3: इससे बाद आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा, जहां आपको सलेक्ट करना होगा कि आपने किस तरह के पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था।
स्टेप-4: अब आपको 15 अंकों वाला फाइल नंबर दर्ज करना होगा, जो आपको एप्लीकेशन जमा करने के दौरान मिला होगा।
स्टेप-5: इसके बाद आवेदक को अपना जन्म तिथि दर्ज करना होगा, फिर उसके बाद “Track Status” बटन पर क्लिक करना होगा।

passport application status

स्टेप-6:
फिर स्क्रीन पर आपको passport application status की डिटेल दिखाई देगी।

mPassport Seva ऐप से स्टेटस कैसे चेक करें

आप चाहें, तो mPassport Seva ऐप के जरिए भी पासपोर्ट एप्लीकेशन स्टेटस को चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करना होगाः

स्टेप-1: इसके लिए mPassport Seva ऐप को पहले Android या iOS डिवाइस पर डाउनलोड कर लें।
स्टेप-2: इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा, इसके लिए नाम, जन्म तिथि, ईमेल एड्रेस आदि की जरूरत पड़ेगी।
स्टेप-3: अब mPassport Seva ऐप को ओपन करने के बाद मैन्यू में आपको “Status Tracker” का विकल्प दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक करना है।

स्टेप-4: स्टेटस ट्रैकर के अंदर फाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा।
स्टेप-5: इसके बाद आपको passport application status दिखाई देगा।

पासपोर्ट का स्टेटस offline कैसे देखें

अगर passport status को offline ट्रैक करना चाहते हैं, तो इसके लिए भी कई तरीके मौजूद हैंः

SMS से पासपोर्ट स्टेटस कैसे चेक करें?

स्टेप-1: एसएमएस सर्विस के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करना होगा।
स्टेप-2: फिर “STATUS (File Number)” टाइप करने के बाद 9704100100 पर SMS करना होगा।
स्टेप-3: इसके बाद SMS के जरिए आपको पासपोर्ट का स्टेटस मिलेगा। हालांकि यह सर्विस पेड है।

टोल फ्री नंबर से पासपोर्ट स्टेटस कैसे चेक करें

आप passport application को ट्रैक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः

स्टेप-1: पासपोर्ट एप्लीकेशन स्टेटस के लिए आपको नेशनल कॉल सेंटर नंबर “1800-258-1800” (toll-free) पर कॉल करना होगा।
स्टेप-2: आपको कॉल के बाद एक्जीक्यूटिव या फिर Automated Interactive Voice Response से कनेक्ट किया जाएगा।
स्टेप-3: यहां पर फाइल नंबर देने के बाद आपको passport application का status बता दिया जाएगा। यहां ध्यान रखें कि कुछ लोकेशन का टोल फ्री नंबर अलग भी है जैसे Jammu and Kashmir (J&K) के लिए 040-66720567 और Northeast स्टेट के लिए 040-66720581 (Service charges apply) है।

Passport Seva Kendra से पासपोर्ट स्टेटस कैसे चेक करें?

आप चाहें, तो पासपोर्ट स्टेटस चेक करने के लिए नजदीकी Passport Seva Kendra विजिट कर सकते हैं। यहां आपको इंफॉर्मेंशन काउंटर को खोजना है। फिर फाइल नंबर जमा करना होगा। इसके बाद पासपोर्ट स्टेटस की जानकारी आपको ईमेल के जरिए भेज दी जाएगी।

पासपोर्ट की डिलीवरी स्टेटस कैसे देखें?

आप पासपोर्ट का केवल एप्लीकेशन स्टेटस ही नहीं, बल्कि डिलीवरी स्टेटस (delivery status) भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः

स्टेप-1: पहले Passport Seva portal पर विजिट करने के बाद आपको 13-अंकों वाला tracking ID लेना होगा।
स्टेप-2: इसके बाद “India Post” की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
स्टेप-3: यहां पर आपको “Track Consignment” वाले ऑप्शन पर जाना है। फिर उस पर क्लिक करना है।
स्टेप-4: अब आपको “Consignment Number” में ट्रैकिंग आईडी दर्ज करना होगा। फिर स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कोड को दर्ज करें।
passport application status
स्टेप-5: अब आपको “Track Now” पर क्लिक करना है, इसके बाद delivery status की जानकारी मिल जाएगी। यदि आपको कोई डाटा नहीं मिलता है, तो फिर इसका मतलब है कि आपका पासपोर्ट अभी dispatch नहीं किया गया है।

सवाल-जवाब (FAQs)

PSK क्या है?

PSK का मतलब पासपोर्ट सेवा केंद्र है। आप अपने नजदीकी Passport Seva Kendra पर जाकर नए पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं, पुराने पासपोर्ट को रिन्यूअल करवा सकते हैं आदि।

क्या मैं पासपोर्ट की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकता हूं?

हां, आप पासपोर्ट इंफॉर्मेंस की जानकारी को स्टेट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

पासपोर्ट ट्रैकिंग फाइल नंबर क्या है?

पासपोर्ट ट्रैकिंग फाइल नंबर वह नंबर है, जो आपके पासपोर्ट पर दर्ज होता है। जब आप पासपोर्ट एप्लीकेशन को जमा करते हैं, तो फिर इसके बाद एक यूनिक नंबर दिया जाता है, जो कि फाइल नंबर होता है।

Passport tracking file number का उपयोग क्या है?

पासपोर्ट ट्रैकिंग फाइल नंबर एक तरह का ट्रैकिंग कोड है, जिसकी मदद से आप पासपोर्ट एप्लीकेशन स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं।

मैं e-Passport के लिए कैसे अप्लाई कर सकता हूं?

e-Passport के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको पासपोर्ट सेवा की वेबसाइट पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद लॉगइन करना होगा। फिर आप ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करने के साथ फीस का भुगतान भी करना होगा।

The post पासपोर्ट स्टेटस कैसे देखें (ऑनलाइन और ऑफलाइन) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/passport-status-check-kaise-kare/feed/ 0
पासपोर्ट कैसे बनाएं ऑनलाइन? जानें जरूरी डॉक्युमेंट, फीस, पूरी प्रक्रिया https://www.91mobiles.com/hindi/passport-apply-kaise-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/passport-apply-kaise-kare/#respond Thu, 06 Apr 2023 07:13:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=102436 एक वक्त था जब पासपोर्ट बनवाना टेढ़ी खीर यानी बेहद कठिन कार्य माना जाता था और विदेश यात्रा करने वाले सीमित लोग ही इसे बनावाते थे। लेकिन आज यह सरकारी दस्तावेज लगभग हर व्यक्ति पाना चाहता है और अपना पासपोर्ट बनावाना चाहता है। भारत सरकार ने प्रक्रिया को ऑनलाइन करते हुए काफी आसान भी कर […]

The post पासपोर्ट कैसे बनाएं ऑनलाइन? जानें जरूरी डॉक्युमेंट, फीस, पूरी प्रक्रिया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एक वक्त था जब पासपोर्ट बनवाना टेढ़ी खीर यानी बेहद कठिन कार्य माना जाता था और विदेश यात्रा करने वाले सीमित लोग ही इसे बनावाते थे। लेकिन आज यह सरकारी दस्तावेज लगभग हर व्यक्ति पाना चाहता है और अपना पासपोर्ट बनावाना चाहता है। भारत सरकार ने प्रक्रिया को ऑनलाइन करते हुए काफी आसान भी कर दिया है। इस लेख में आप जान सकेंगे कि पासपोर्ट के लिए कौन-से डाक्यूमेंट्स जरूरी है और इसे ऑनलाइन कैसे अप्लाई किया जा सकता है। Passport कैसे बनाएं? इस सवाल से जुड़े सभी जवाब आप आगे पढ़ सकते हैं।

पासपोर्ट के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने से पहले इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि आपके पास वो सभी डॉक्यूमेंट्स उपलब्ध हो, जिनकी जरूरत फॉर्म भरने या वेरिफिकेशन के लिए जरूरी है। Passport Apply की प्रक्रिया शुरू करने से पहले 91मोबाइल्स की सलाह कि आप निम्नलिखित दस्तवेजों को क्रमबद्ध कर लें और साथ लेकर बैठ जाएं।

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बिजली/पानी का बिल

पासपोर्ट रजिस्ट्रेशन कैसे करें

पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले खुद को पासपोर्ट सेवा वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा। इसके लिए डाक्यूमेंट्स में दर्ज आपका पूरा नाम और जन्म तिथि के साथ ही ईमेल आईडी तथा एड्रेस की जरूरत रहेगी।

स्टेप 1. Passport Seva वेबसाइट पर जाएं, इसे लिए (यहां क्लिक करें)।

स्टेप 2. New user registration के ऑप्शन पर क्लिक करें और फॉर्म में अपनी डिटेल्स डाल दें।

passport-apply-process-step

स्टेप 3. सभी डिटेल्स के साथ ही अपने नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस का भी चयन करना होगा। सहूलियत अनुसार कोई एक चुनें।

स्टेप 4. रजिस्ट्रेशन वेरिफाई करने के लिए अपनी ईमेल आईडी, यूजर नेम तथा पासवर्ड डालकर सबमिट कर दें।

स्टेप 5. रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाने के बाद अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड तथा जन्मतिथि डालकर ‘पासपोर्ट सेवा’ पर लॉगइन करें।

पासपोर्ट फॉर्म कैसे भरें

स्टेप 1. Passport Seva Login करने के बाद Apply For Fresh Passport ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 2. यहां ऑनलाईन और ऑफलाइन आवेदन के विकल्प आएंगे, आप Fill Form Online वाला ऑप्शन चुनकर आगे बढ़ें।

passport-apply-process

स्टेप 3. यहां तीन अहम ऑप्शन सामने आएंगे जिन्हें आपको अपनी जरूरत के हिसाब से चुनना होगा। ये ऑप्शन होंगे:

  • (i) Fresh Passport या Re-issue of Passport
  • (ii) Normal या Tatkaal Application
  • (iii) 36 Pages या 60 Pages Passport Booklet

passport-apply-process-step-2

स्टेप 4. अब Applicant Details फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स डालकर Save My Details करें तथा Next दबा दें।

स्टेप 5. अब Family Details भरनी होगी। सारी जानकारी लिखकर ‘सेव माई डिटेल्स’ पर क्लिक करें तथा ‘नेक्स्ट’ दबाएं।

स्टेप 6. अब Present Residential Address फॉर्म आएगा। यहां भी डिटेल्स को सेव करें तथा आगे बढ़ें।

passport-apply-process-step-3

स्टेप 7. यहां Emergency Contact में किसी नजदीकी का नाम, फोन नंबर और ईमेल आईडी डालकर नेक्स्ट करें।

स्टेप 8. अब References का ऑप्शन आएगा। यहां किन्हीं दो लोगों का नाम, नंबर और उनका एड्रेस डालना होगा।

india-passport

स्टेप 9. नेक्स्ट करने के बाद Previous passport का विकल्प आएगा। आप पहली बार पासपोर्ट अप्लाई कर रहे हैं तो दोनों विकल्प में NO कर दें।

स्टेप 10. अब सामने आए Other Details वाले पेज पर पूछे गए सवालों का सही जवाब देना है। यहां कुछ कानूनी जानकारी ली जाएगी।

passport-apply-process-step-4

स्टेप 11. डिटेल्स सेव करके नेक्स्ट करने के बाद Passport Preview Details का फॉर्म आएगा। यहां आपके पासपोर्ट का लेआउट दिखाया जाएगा जिसमें फोटो और सिग्नेचर ऐड होंगे।

स्टेप 12. इस प्रक्रिया की अंतिम टैब Self Declaration है। यहां आपको नियम व शर्तों पर सहमति दर्ज करते हुए जगह व तारीख डालनी होगी। इस स्टेप पर आप SMS Service को भी एक्टिव कर सकते हैं।

उपरोक्त सभी पड़ाव पार करने के बाद अपनी पासपोर्ट ऐप्लीकेशन को सबमिट करा सकते हैं। 91मोबाइल्स आपको सलाह देता है कि वेबपेज पर मौजूद Submit Form बटन दबाने से पहले एक बाद पूरे ऐप्लीकेशन फॉर्म का प्रीव्यू जरूर कर लें तथा आपके द्वारा भरी गई सभी डिटेल्स को ठीक से चेक कर लें।

india-passport-apply

पासपोर्ट अपॉइंटमेंट कब और कैसे लें

स्टेप 1. फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको ARN यानी Application Reference Number प्राप्त होगा, इसके संभालकर नोट कर लें।

स्टेप 2. इसी पेज पर Pay and Schedule Appointment का ऑप्शन दिखाई देगा, इसके सलेक्ट कर लें।

स्टेप 3. अब आपके सामने पेमेंट करने के विकल्प खुलकर सामने आएंगे। यहां Online Payment को चुनें और नेक्स्ट पर क्लिक करें।

passport-apply-process-step-5

स्टेप 4. यहां Schedule Appointment का पेज खुलेगा, इसपर PSK यानी Passport Seva Kendra चुनना होगा।

स्टेप 5. इस पेज पर अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र यानी पासपोर्ट ऑफिस को चुनकर नीचे दिया गया कैप्चा कोड डालें और नेक्स्ट बटन दबा दें।

स्टेप 6. अब चुने गए पासपोर्ट ऑफिस में उपलब्ध टाईम स्लॉट चेक करें। सहुलियत अनुसार तारीख और समय सलेक्ट कर Pay And Book Appointment बटन दबा दें।

स्टेप 7. पेमेंट पेज पर अपनी जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज कर के कन्फर्म बटन पर क्लिक कर दें।

स्टेप 8. यहां कार्ड डिटेल्स डालकर सबमिट कर दें और ओटीपी के जरिये पेमेंट करें।

passport-apply

पासपोर्ट फीस कितनी है?

  • 36 पेज वाले पासपोर्ट के लिए 1500 रुपये की फीस देनी होती है।
  • 60 पेज वाले पासपोर्ट के लिए 2000 रुपये का शुल्क देना होगा।
  • 18 साल से कम उम्र के लिए पासपोर्ट शुल्क 1000 रुपये है।
  • तत्काल पासपोर्ट सेवा के लिए कुल 2,000 रुपये चुकाने होंगे।

सवाल-जवाब (FAQs)

पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) के लिए मुझे कितना भुगतान करना होगा?

पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) के लिए 500 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा।

GEP के लिए बैकग्राउंड वैरिफिकेशन के लिए कितना शुल्क देना होगा?

जीईपी के लिए बैकग्राउंड सत्यापन के लिए 500 रुपये का शुल्क भुगतान करना पड़ता है।

क्या मैं अपना भुगतान किया गया शुल्क एक एआरएन से दूसरे एआरएन में स्थानांतरित कर सकता हूं?

एक बार भुगतान किया गया शुल्क एक एआरएन से दूसरे एआरएन में स्थानांतरित नहीं किया जा सकता है।

यदि मेरे पास एसबीआई बैंक खाता नहीं है तो क्या होगा?

यदि आप एसबीआई बैंक खाताधारक नहीं हैं, तो आप अन्य बैंकों के क्रेडिट/डेबिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन भुगतान करना जारी रख सकते हैं।

पासपोर्ट जारी करने के लिए नाबालिग की परिभाषा क्या है?

पासपोर्ट जारी करने के लिए 18 वर्ष से कम उम्र के आवेदकों को नाबालिग माना जाता है।

मेरा एक महीने का बच्चा है? क्या बच्चे को अलग पासपोर्ट की आवश्यकता है या उसका नाम माता-पिता के पासपोर्ट में से किसी एक में अंकित किया जा सकता है?

अब माता-पिता के पासपोर्ट में बच्चे के नाम का समर्थन करने की अनुमति नहीं है। संशोधित निर्देशों के मुताबिक, नाबालिग के पास अलग पासपोर्ट होना चाहिए।

भारत में किस प्रकार के पासपोर्ट जारी किए जाते हैं?

भारत में Ordinary Passport, डिप्लोमेटिक पासपोर्ट और ऑफिशियल पासपोर्ट जारी किए जाते हैं।

The post पासपोर्ट कैसे बनाएं ऑनलाइन? जानें जरूरी डॉक्युमेंट, फीस, पूरी प्रक्रिया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/passport-apply-kaise-kare/feed/ 0
Passport करना है अप्लाई? फॉलो करें स्टेप बाय स्टेप ये प्रोसेस https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-apply-passport-online/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-apply-passport-online/#comments Fri, 21 May 2021 12:49:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=59380 पासपोर्ट ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपके पास सभी जरूरी दस्तावेज और फोटो की एक डिजिटल कॉपी होना अनिवार्य है।

The post Passport करना है अप्लाई? फॉलो करें स्टेप बाय स्टेप ये प्रोसेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया धीरे-धीरे Corona महामारी की दूसरी लहर से निकल रहा है। हालांकि, फिर सब नॉर्मल होने में कुछ और समय लग सकता है। लेकिन, कोरोना केस की संख्या में दिखाई दे रही गिरावट एक शुभ संकेत है। अगर आप भी कोरोना महामारी के खत्म होते ही विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको सबसे पहले पासपोर्ट की जरूरत पड़ेगी। यह भारत सरकार द्वारा अपने सभी नागरिकों को जारी किया गया एक आवश्यक दस्तावेज है। इसका इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में किया जाता है। इसके बिना विदेश यात्रा नहीं की जा सकती है। जब भी नागरिक नए पासपोर्ट का आवेदन करता है तो उसे पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) जाना होता है। लेकिन, आप बिना पासपोर्ट केंद्र जाए भी पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं जो कि काफी आसान है। इस काम को करने के लिए आपके पास एक अच्छी स्पीड वाला इंटरनेट और कुछ डॉक्यूमेंट की डिजिटल कॉपी होनी चाहिए।

How to apply for passport online

हम आपको जो स्टेप बताने वाले हैं उन्हें फॉलो कर आप घर पर बैठे हुए भी पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसका ऑनलाइन तरीका काफी आसान है। यह सर्विस देश के सभी प्रमुख राज्यों के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा हम आपको नए के साथ ही पुराने पासपोर्ट को रिन्यू करने की जानकारी भी देने वाले हैं। आइए अब बिना देर करते हुए आपको आगे इस बारे में जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: SBI ATM PIN generation: घर पर बैठे सेट करें ATM कार्ड का नया पिन, जानिए पूरा प्रोसेस

ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए कौनसे डॉक्यूमेंट चाहिए

जन्म का प्रमाण के लिए:-

  • आधार कार्ड/ई-आधार।
  • भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी चुनाव फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी)।
  • आयकर विभाग द्वारा जारी पैन कार्ड।
  • ड्राइविंग लाइसेंस।
  • जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रार या नगर निगम या किसी अन्य निर्धारित प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र हो।
  • स्कूल द्वारा जारी स्थानांतरण / स्कूल छोड़ने / मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र अंतिम बार उपस्थित / मान्यता प्राप्त शैक्षिक बोर्ड से हो।
  • सार्वजनिक जीवन बीमा निगमों/कंपनियों द्वारा जारी किया गया पॉलिसी बांड, जिसके पास बीमा पॉलिसी धारक की जन्म तिथि है।
  • आवेदक के जन्मतिथि की पुष्टि करने वाले संगठन के अपने आधिकारिक लेटरहेड पर अनाथालय / बाल देखभाल गृह के प्रमुख द्वारा जारी एक घोषणा पत्र।

एड्रेस प्रूफ

  • आधार कार्ड।
  • रेंट एग्रिमेंट।
  • चुनाव आयोग फोटो पहचान पत्र।
  • पानी, टेलीफोन या बिजली बिल।
  • आयकर निर्धारण आदेश।
  • लेटरहेड पर प्रतिष्ठित कंपनियों के नियोक्ता से प्रमाण पत्र।
  • जीवनसाथी की पासपोर्ट कॉपी (पासपोर्ट धारक के पति या पत्नी के रूप में आवेदक के नाम का उल्लेख करते हुए पारिवारिक विवरण सहित पहला और अंतिम पेज), (बशर्ते आवेदक का वर्तमान पता पति या पत्नी के पासपोर्ट में उल्लिखित पते से मेल खाता हो)।
  • नाबालिगों के मामले में माता-पिता की पासपोर्ट कॉपी (प्रथम और अंतिम पेज) या
    चालू बैंक खाते की फोटो पासबुक (अनुसूचित सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, अनुसूचित निजी क्षेत्र के भारतीय बैंक और केवल क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक)।

Passport ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें

how-to-apply-for-passport-online-696x410

रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप पर Passport Seva को ओपन करें जो कि सभी राज्यों के लिए एक ही है।
  • इसके बाद ‘New User Registration’ पर सिलेक्ट करें और रजिस्ट्रेशन को पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद ‘Existing user login’ जाएं और अपनी आईडी से लॉग-इन करें।
  • एप्लिकेशन टाइप का चुनाव करें
  • लॉग-इन करने के बाद आपको ‘Apply for fresh passport/ Re-issue of passport’ ऑप्शन का चुनाव करना होगा।
  • इसके बाद ‘fill the application form online option‘ पर सिलेक्ट करें और पुछे गए जवाब का उत्तर दें। आप ऑफलाइन फॉर्म फिल करने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
  • इसके बाद ‘Fresh passport’ को सिलेक्ट कर ‘Type of Application’ (Tatkal/ Normal) –> ‘Type of Passport Booklet’ –> और नेक्सट का बटन क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको पूरा फॉर्म भरना होगा।

पेमेंट कर शेड्यूल करें अपनी अप्वाइंटमेंट

  • इसके बाद ‘Pay and Schedule Appointment’ पर क्लिक कर ‘View Saved/Submitted Applications’ पर जाकर अपनी अप्वाइंटमेंट फिक्स करें।
  • अप्वाइंटमेंट बुक करने के लिए आपको ऑनलाइन ही फीस सबमिट करनी होगी।
  • इसके बाद एक SMS के माध्यम से आपनी अप्वाइंटमेंट डिटेल आपके रजिस्टर नंबर पर भेज दी जाएगी।
  • फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके)/क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) जहां अपॉइंटमेंट बुक किया वहां जाना होगा। वेरिफिकेशन के लिए जाते समय अपने साथ वह सभी डॉक्यूमेंट ले जाएं जिन्हें आपने फॉर्म के साथ अटैच किया है।

नोट: फॉर्म जमा करने से पहले सब कुछ दोबारा जांच लें।

Passport कैसे करें renew

how-to-renew-passport-696x547

  • पासपोर्ट रिन्यू कराने की प्रक्रिया काफी हद तक नए के लिए आवेदन करने जैसी ही है। आप इसे पासपोर्ट सेवा वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं। यदि पुराना पासपोर्ट एक्सपायर हो गया है या खो गया है तो एक पासपोर्ट फिर से जारी किया जाता है।
  • सबसे पहले ‘New User Registration/ Existing User Login’ पर अपनी आईडी से लॉग-इन करें।
  • इसके बाद ‘Apply for Fresh Passport/Re-issue of Passport’ टैब पर जाकर ‘fill the application form online option’ पर क्लिक करें।
  • इस ऑप्शन के बाद अपने स्टेट और डिस्ट्रिक्ट का चुनाव करें।
  • नेक्सट स्टैप में आपको ‘Re-issue of passport’ –> Reason why you want to renew the passport –> ‘Type of application’ (normal/ tatkal) –> ‘Type of Passport Booklet’ टैब्स पर क्लिक करने के बाद ‘Next’ पर टैब करना है।
  • पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए सभी डिटेल्स भरने के बाद ‘Validate’ बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करें।
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद अप्वाइंटमेंट लेकर पेमेंट करें।
  • अप्वाइंटमेंट के दिन अपने जरूरी सभी डॉक्यूमेंट लेकर आपको पासपोर्ट ऑफिस जाना होगा।

नोट: आपको ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के बाद प्रोसेस को पूरा करने के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र या क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जाना ही होगा।

The post Passport करना है अप्लाई? फॉलो करें स्टेप बाय स्टेप ये प्रोसेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-apply-passport-online/feed/ 2