
एक वक्त था जब पासपोर्ट बनवाना टेढ़ी खीर यानी बेहद कठिन कार्य माना जाता था और विदेश यात्रा करने वाले सीमित लोग ही इसे बनावाते थे। लेकिन आज यह सरकारी दस्तावेज लगभग हर व्यक्ति पाना चाहता है और अपना पासपोर्ट बनावाना चाहता है। भारत सरकार ने प्रक्रिया को ऑनलाइन करते हुए काफी आसान भी कर दिया है। इस लेख में आप जान सकेंगे कि पासपोर्ट के लिए कौन-से डाक्यूमेंट्स जरूरी है और इसे ऑनलाइन कैसे अप्लाई किया जा सकता है। Passport कैसे बनाएं? इस सवाल से जुड़े सभी जवाब आप आगे पढ़ सकते हैं।
पासपोर्ट के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने से पहले इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि आपके पास वो सभी डॉक्यूमेंट्स उपलब्ध हो, जिनकी जरूरत फॉर्म भरने या वेरिफिकेशन के लिए जरूरी है। Passport Apply की प्रक्रिया शुरू करने से पहले 91मोबाइल्स की सलाह कि आप निम्नलिखित दस्तवेजों को क्रमबद्ध कर लें और साथ लेकर बैठ जाएं।
- आवेदक का आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- जन्म प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बिजली/पानी का बिल
पासपोर्ट रजिस्ट्रेशन कैसे करें
पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले खुद को पासपोर्ट सेवा वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा। इसके लिए डाक्यूमेंट्स में दर्ज आपका पूरा नाम और जन्म तिथि के साथ ही ईमेल आईडी तथा एड्रेस की जरूरत रहेगी।
स्टेप 1. Passport Seva वेबसाइट पर जाएं, इसे लिए (यहां क्लिक करें)।
स्टेप 2. New user registration के ऑप्शन पर क्लिक करें और फॉर्म में अपनी डिटेल्स डाल दें।
स्टेप 3. सभी डिटेल्स के साथ ही अपने नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस का भी चयन करना होगा। सहूलियत अनुसार कोई एक चुनें।
स्टेप 4. रजिस्ट्रेशन वेरिफाई करने के लिए अपनी ईमेल आईडी, यूजर नेम तथा पासवर्ड डालकर सबमिट कर दें।
स्टेप 5. रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाने के बाद अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड तथा जन्मतिथि डालकर ‘पासपोर्ट सेवा’ पर लॉगइन करें।
पासपोर्ट फॉर्म कैसे भरें
स्टेप 1. Passport Seva Login करने के बाद Apply For Fresh Passport ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 2. यहां ऑनलाईन और ऑफलाइन आवेदन के विकल्प आएंगे, आप Fill Form Online वाला ऑप्शन चुनकर आगे बढ़ें।
स्टेप 3. यहां तीन अहम ऑप्शन सामने आएंगे जिन्हें आपको अपनी जरूरत के हिसाब से चुनना होगा। ये ऑप्शन होंगे:
- (i) Fresh Passport या Re-issue of Passport
- (ii) Normal या Tatkaal Application
- (iii) 36 Pages या 60 Pages Passport Booklet
स्टेप 4. अब Applicant Details फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स डालकर Save My Details करें तथा Next दबा दें।
स्टेप 5. अब Family Details भरनी होगी। सारी जानकारी लिखकर ‘सेव माई डिटेल्स’ पर क्लिक करें तथा ‘नेक्स्ट’ दबाएं।
स्टेप 6. अब Present Residential Address फॉर्म आएगा। यहां भी डिटेल्स को सेव करें तथा आगे बढ़ें।
स्टेप 7. यहां Emergency Contact में किसी नजदीकी का नाम, फोन नंबर और ईमेल आईडी डालकर नेक्स्ट करें।
स्टेप 8. अब References का ऑप्शन आएगा। यहां किन्हीं दो लोगों का नाम, नंबर और उनका एड्रेस डालना होगा।
स्टेप 9. नेक्स्ट करने के बाद Previous passport का विकल्प आएगा। आप पहली बार पासपोर्ट अप्लाई कर रहे हैं तो दोनों विकल्प में NO कर दें।
स्टेप 10. अब सामने आए Other Details वाले पेज पर पूछे गए सवालों का सही जवाब देना है। यहां कुछ कानूनी जानकारी ली जाएगी।
स्टेप 11. डिटेल्स सेव करके नेक्स्ट करने के बाद Passport Preview Details का फॉर्म आएगा। यहां आपके पासपोर्ट का लेआउट दिखाया जाएगा जिसमें फोटो और सिग्नेचर ऐड होंगे।
स्टेप 12. इस प्रक्रिया की अंतिम टैब Self Declaration है। यहां आपको नियम व शर्तों पर सहमति दर्ज करते हुए जगह व तारीख डालनी होगी। इस स्टेप पर आप SMS Service को भी एक्टिव कर सकते हैं।
उपरोक्त सभी पड़ाव पार करने के बाद अपनी पासपोर्ट ऐप्लीकेशन को सबमिट करा सकते हैं। 91मोबाइल्स आपको सलाह देता है कि वेबपेज पर मौजूद Submit Form बटन दबाने से पहले एक बाद पूरे ऐप्लीकेशन फॉर्म का प्रीव्यू जरूर कर लें तथा आपके द्वारा भरी गई सभी डिटेल्स को ठीक से चेक कर लें।
पासपोर्ट अपॉइंटमेंट कब और कैसे लें
स्टेप 1. फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको ARN यानी Application Reference Number प्राप्त होगा, इसके संभालकर नोट कर लें।
स्टेप 2. इसी पेज पर Pay and Schedule Appointment का ऑप्शन दिखाई देगा, इसके सलेक्ट कर लें।
स्टेप 3. अब आपके सामने पेमेंट करने के विकल्प खुलकर सामने आएंगे। यहां Online Payment को चुनें और नेक्स्ट पर क्लिक करें।
स्टेप 4. यहां Schedule Appointment का पेज खुलेगा, इसपर PSK यानी Passport Seva Kendra चुनना होगा।
स्टेप 5. इस पेज पर अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र यानी पासपोर्ट ऑफिस को चुनकर नीचे दिया गया कैप्चा कोड डालें और नेक्स्ट बटन दबा दें।
स्टेप 6. अब चुने गए पासपोर्ट ऑफिस में उपलब्ध टाईम स्लॉट चेक करें। सहुलियत अनुसार तारीख और समय सलेक्ट कर Pay And Book Appointment बटन दबा दें।
स्टेप 7. पेमेंट पेज पर अपनी जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज कर के कन्फर्म बटन पर क्लिक कर दें।
स्टेप 8. यहां कार्ड डिटेल्स डालकर सबमिट कर दें और ओटीपी के जरिये पेमेंट करें।
पासपोर्ट फीस कितनी है?
- 36 पेज वाले पासपोर्ट के लिए 1500 रुपये की फीस देनी होती है।
- 60 पेज वाले पासपोर्ट के लिए 2000 रुपये का शुल्क देना होगा।
- 18 साल से कम उम्र के लिए पासपोर्ट शुल्क 1000 रुपये है।
- तत्काल पासपोर्ट सेवा के लिए कुल 2,000 रुपये चुकाने होंगे।
सवाल-जवाब (FAQs)
पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) के लिए मुझे कितना भुगतान करना होगा?
पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) के लिए 500 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा।
GEP के लिए बैकग्राउंड वैरिफिकेशन के लिए कितना शुल्क देना होगा?
जीईपी के लिए बैकग्राउंड सत्यापन के लिए 500 रुपये का शुल्क भुगतान करना पड़ता है।
क्या मैं अपना भुगतान किया गया शुल्क एक एआरएन से दूसरे एआरएन में स्थानांतरित कर सकता हूं?
एक बार भुगतान किया गया शुल्क एक एआरएन से दूसरे एआरएन में स्थानांतरित नहीं किया जा सकता है।
यदि मेरे पास एसबीआई बैंक खाता नहीं है तो क्या होगा?
यदि आप एसबीआई बैंक खाताधारक नहीं हैं, तो आप अन्य बैंकों के क्रेडिट/डेबिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन भुगतान करना जारी रख सकते हैं।
पासपोर्ट जारी करने के लिए नाबालिग की परिभाषा क्या है?
पासपोर्ट जारी करने के लिए 18 वर्ष से कम उम्र के आवेदकों को नाबालिग माना जाता है।
मेरा एक महीने का बच्चा है? क्या बच्चे को अलग पासपोर्ट की आवश्यकता है या उसका नाम माता-पिता के पासपोर्ट में से किसी एक में अंकित किया जा सकता है?
अब माता-पिता के पासपोर्ट में बच्चे के नाम का समर्थन करने की अनुमति नहीं है। संशोधित निर्देशों के मुताबिक, नाबालिग के पास अलग पासपोर्ट होना चाहिए।
भारत में किस प्रकार के पासपोर्ट जारी किए जाते हैं?
भारत में Ordinary Passport, डिप्लोमेटिक पासपोर्ट और ऑफिशियल पासपोर्ट जारी किए जाते हैं।




















