Samsung Galaxy M55 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 May 2024 08:06:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung Galaxy M55 5G रिव्यू : स्टाइल और कैमरा करेगा इम्प्रेस https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m55-g5-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m55-g5-review-in-hindi/#respond Mon, 06 May 2024 08:06:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=139657 Samsung Galaxy M55 5G हमारे पास रिव्यू के लिए आया तो हमने इसे हर पैमाने पर जांचा और जानने की कोशिश क्या यह फोन भी अपनी सीरीज की लेगसी को आगे ले जाने में सक्षम है या फिर पीछे छूट जाता है?

The post Samsung Galaxy M55 5G रिव्यू : स्टाइल और कैमरा करेगा इम्प्रेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Samsung Galaxy M सीरीज में जब भी कोई नया फोन आता है, तो लोग का यही सवाल करते हैं कि इस बार कितना दमदार है यह फोन? क्योंकि इस सीरीज के फोन हमेशा से ही बजट में बेहतर फीचर प्रदान करते हैं। खास कर कैमरा परफॉर्मेंस तो बेहद ही दमदार होता है। यही वजह है कि जब Samsung Galaxy M55 5G हमारे पास रिव्यू के लिए आया तो हमने इसे हर पैमाने पर जांचा और जानने की कोशिश क्या यह फोन भी अपनी सीरीज की लेगसी को आगे ले जाने में सक्षम है या फिर पीछे छूट जाता है?

डिजाइन और डिस्प्ले आएगा पसंद

पहली नजर में जब आप Samsung Galaxy M55 5G को देखते हैं, तो उसी वक्त फोन को हाथ में लेने का मन करेगा। कंपनी ने डिजाइन को काफी सौम्य रखा है। फोन का बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट की है जो पकड़ने में काफी आरामदायक है। हालांकि इस प्राइस रेंज में अब ग्लास और वीगन लेदर मटेरियल वाले फोन आ रहे हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। परंतु कंपनी फिर भी पॉलीकार्बोनेट पर ही भरोसा जताया है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि यह हाथों से ज्यादा फिसलता नहीं है और बैक पैनल पर अंगुलियों के निशान भी नहीं पड़ते हैं। ऐसे में फोन गंदा नहीं होता है और साथ-सुथरा दिखाई देता है। इसके साथ ही कंपनी ने इसे ग्रेडियंट कलर में पेश किया है, जो घूमने पर रंग बदलता है और अच्छा लगता है। वहीं कोने थोड़े कर्व्ड हैं ऐसे में बेहतर ग्रिप भी देता है।

पिछले पैनल में कैमरे के लिए तीन रिंग दिए हैं और इसके साथ ही एक फ्लैश नजर आता है। इसका कैमरा स्टाइल गैलेक्सी एस24 के समान है, जो काफी प्रीमियम एहसास कराता है। वहीं पोर्ट्स और बटंस की बात करें तो फोन के निचले पैनल में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और लाउडस्पीकर दिया गया है, जबकि बाएं पैनल में सिम स्लॉट और दाएं पैनल में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन उपलब्ध है।

कुल मिलाकर कहें तो डिजाइन अच्छा है और वजन भी सिर्फ 180 ग्राम है। ऐसे में ज्यादा भारी नहीं लगेगा। आप लंबे समय तक इस फोन का उपयोग कर पाएंगे। हां! कमी के तौर पर कह सकते हैं कि यदि नए डिजाइन मटेरियल में होता तो शायद ज्यादा मजा आता है। वहीं इसमें 3.5 एमएम ऑडियो जैक न होना भी एक बड़ी कमी कही जा सकती है।

डिजाइन के बाद सैमसंग गैलेक्सी एम55 का डिस्प्ले भी आपको इम्प्रेस करेगा। फोन में 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है और कंपनी ने सुपर एमोलेड पैनल का उपयोग किया है। इस बात को आप भी समझ सकते हैं कि सैमसंग का एमोलेड डिस्प्ले दूसरों से कहीं बेहतर व्यू एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसके साथ ही आपको 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल जाता है।

samsung-galaxy-m55-g5-review-in-hindi

हालांकि आप कह सकते हैं कि इस प्राइस रेंज में इससे ज्यादा ब्राइटनेस वाले फोन उपलब्ध हैं, लेकिन यहां भी आपको व्यू एक्सपीरियंस में कोई कमी नहीं मिलेगी। आप इंडोर में हों या फिर आउटडोर में स्क्रीन पर उपलब्ध सभी टेक्स्ट या इमेज को आप अच्छे से पढ़ पाएंगे।

इसके साथ ही गैलेक्सी एम55 के साथ आपको वाइल्डवाइन एल1 का सपोर्ट मिल जाता है, जहां आप ओटीटी कंटेंट को फुल एचडी रेजल्यूशन के साथ स्ट्रीम कर पाएंगे। वहीं एक और चीज का यहां जिक्र करना चाहूंगा कि सैमसंग द्वारा हाल में लॉन्च फोंस में थोड़े मोटे बेजल देखने को मिल रहे थे। वहीं इस फोन में काफी पतले बेजल हैं ऐसे में बड़ी स्क्रीन के बाद भी यह फोन कॉम्पैक्ट हो जाता है। स्क्रीन पर आपको पंच होल कट आउट मिलेगा, लेकिन बंद स्क्रीन में वह दिखाई भी नहीं देता। अंत में डिस्प्ले के बारे में यही कहूंगा कि अपने प्राइस रेंज में डिस्प्ले काफी अच्छा है।

कैमरे की क्वालिटी भी है अच्छी

फोटोग्राफी के लिए Samsung M55 5G में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है जो वाइड एंगल सपोर्ट करता है। वहीं इसके साथ आपको ओआईएस सपोर्ट भी मिल जाता है। इसका दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रावाइड लेंस है। वहीं तीसरा 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा है।

samsung-galaxy-m55-g5-review-in-hindi

मेन कैमरे से ली कई तस्वीरें अच्छी लगीं। हालांकि एक बात जो हमने नोटिस किया कि इससे पहले जहां सैमसंग फोन थोड़ा ओवर एक्सपोज करता था और ब्लू टोन थोड़ा ज्यादा कैप्चर करता था। वहीं इस बार थोड़ा ज्यादा नेचुरल लगा, लेकिन अब भी थोड़ी और सुधार की गुंजाइश है। इसका मेन कैमरा 12.5 एमपी पर आई डिफॉल्ट इमेज क्लिक कर रहा था।

रही बात पिक्चर डिटेलिंग की तो हमें अच्छी मिली और चीजों को अच्छे से एक्सपोज भी कर रहा था। वहीं इसका वाइड एंगल भी आपको पसंद आएगा। परंतु वाइड एंगल फोटो में कोने थोड़े खिंचे हुए जरूर लग रहे थे। इसके अलावा पोर्ट्रेट शॉट में भी कटआाउट और डेफ्थ की थोड़ी कमी लगी।

वहीं नाइट फोटोग्राफी की बात करें, तो लगभग 7 सेकेंड में तक हाथ को स्थिर रख कर आप लॉन्ग एक्सपोजर फोटो क्लिक कर सकते हैं, जिसमें डिटेलिंग काफी अच्छी है। यहां ओआईएस का फायदा मिलता है।

हां! सेल्फी के दौरान कह सकते हैं कि थोड़ा बनावटी फोटो यह क्लिक कर रहा था, जबकि फ्रंट में 50 एमपी का कैमरा दिया गया है।

परफॉर्मेंस में है साधारण

यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट पर काम करता है जो कि 4 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर तैयार है। वहीं कंपनी ने इसे तीन मैमोरी वेरिएंट में पेश किया है। 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी और 256 जीबी के स्टोरेज में उपलब्ध है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की मैमोरी मिल जाती है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 1 टीबी तक के कार्ड का उपयोग कर पाएंगे।

अपने टेस्ट के दौरान हमने इस पर कई बेंचमार्क टेस्ट किए जहां एनटूटू बेंचमार्क पर यह फोन 5,84,312 तक का स्कोर कर पाया। वहीं गीकबेंच पर सिंगल कोर में 1,020 और मल्टी कोर में 2,529 तक का स्कोर गया। ग्राफिक्स टेस्ट स्कोर मैनहटन पर 4,911 और टीरेक्स पर 6,296 तक का रहा। वहीं पीसी मार्क परफॉर्मेंस में यह फोन 11,614 तक का स्कोर कर पाया। हमने इस पर परफॉर्मेंस बेंचमार्क बर्न टेस्ट चलाया, जहां गैलेक्सी एम55 67.3 प्रतिशत तक गया ऐसे में कुल मिलाकर परफॉर्मेंस स्कोर देखें, तो साधारण कहा जा सकता है।

डेली यूज के दौरान भी हमें थोड़ा धीमा लगा। हालांकि ऐसा नहीं था कि फोन में हैंग होने या फिर बहुत गर्म होने की शिकायत मिली, लेकिन ऑपरेटिंग थोड़ी धीमी थी।

फोन में हमने गेमिंग भी की और कॉल ऑफ ड्यूटी को इसमें वेरी हाई पर कर सकते हैं। वहीं बीजीएमआई में एचडीआर सेटिंग तक जाता है। 30 मिनट गेमिंग में लगभग 9 प्रतिशत का बैटरी ड्रॉप था जो कि ज्यादा कहा जा सकता है। वहीं हमने गेमिंग की शुरुआत 29 डिग्री से की थी और आधे घंटे में लगभग 39 डिग्री तक गर्म हुआ। ऐसे में यही कहेंगे कि गेमिंग के लिए यह फोन नहीं है।

Samsung Galaxy M55 5G को कंपनी ने एंड्रॉयड 14 पर पेश किया है और इस पर आपको सैमसंग के वन यूआई 6.1 का सपोर्ट मिल जाता है। यहां अच्छी बात यह कह सकते हैं कि कंपनी ने 4 साल के ओएस सपोर्ट और 5 साल तक सिक्योरिटी सपोर्ट का भरोसा दिया है जो कि बाकी किसी ब्रांड के साथ नहीं है।

बैटरी बैकअप भी है ठीक

पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है और यह 45W तक का फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। हालांकि चार्जर फोन के साथ उपलब्ध नहीं है। चार्जिंग टेस्ट की बात करें तो हमारे स्टैंडर्ड चार्जिंग टेस्ट जहां हम लोग 20 प्रतिशत से फोन को 100 प्रतिशत तक चार्जर करते हैं उसमें इसने 64 मिनट का टाइम लिया। वहीं पीसी मार्क बैटरी टेस्ट पर यह 12 घंटा, 58 मिनट गया जो कि बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। हम 16 घंटे के आस-पास होने की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि अच्छे सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन की वजह से एक दिन आराम से निकाल देता है।

कनेक्टिविटी

डुअल सिम आधारित इस फोन में आपको ब्लूटूथ 5.0 के साथ वाईफाई 5 गीगाहर्ट्ज बैंड सपोर्ट भी मिल जाता है। वहीं सिक्योरिटी के लिए साधारण पिन पासवर्ड के साथ इन डिप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।

samsung-galaxy-m55-g5-review-in-hindi

निष्कर्ष

Samsung Galaxy M55 5G को कंपनी ने शुरुआती कीमत 26,999 रुपये में पेश किया है। प्राइस देखने के बाद सवाल आता है कि यह फोन खरीदारी के लायक है या नहीं? ऐसे में आपको बता दूं कि इसके दो उत्तर हैं। पहला यदि आप एक ऐसा फोन लेना चाह रहे हैं जो देखने में अच्छा हो, डिस्प्ले बेस्ट हो और कैमरा भी शानदार हो तो फिर आप Samsung Galaxy M55 5G को देख सकते हैं। परंतु यदि आप अच्छा गेमिंग फोन चाहते हैं तो फिर आपके लिए यह डिवाइस नहीं है। फोन का परफॉर्मेंस साधारण है। हां! कुछ बोनस है जो इस रेंज के फोन में कम देखने को मिलता है जैसे कि जैसे कि 4 साल का ओएस सपोर्ट और ओआईएस कैमरा। ये फीचर्स भी फोन की उपयोगिता को बढ़ा देते हैं।

The post Samsung Galaxy M55 5G रिव्यू : स्टाइल और कैमरा करेगा इम्प्रेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m55-g5-review-in-hindi/feed/ 0
Samsung Galaxy M55 5G जल्द हो सकता है लॉन्च, प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के साथ गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m55-5g-google-play-console-listing-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m55-5g-google-play-console-listing-specifications/#respond Wed, 20 Mar 2024 05:28:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=134593 सैमसंग का नया एम सीरीज स्मार्टफोन Samsung Galaxy M55 5G जल्द इंडियन सहित ग्लोबल मार्केट में एंट्री ले सकता है। दरअसल डिवाइस को इससे पहले कुछ प्रमुख सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। वहीं, अब यह गूगल प्ले कंसोल साइट में स्पेसिफिकेशन के साथ देखा गया है।

The post Samsung Galaxy M55 5G जल्द हो सकता है लॉन्च, प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के साथ गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Samsung Galaxy M55 5G जल्द भारत में पेश हो सकता है।
  • इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।
  • यह मोबाइल फोन 8GB रैम की पावर के साथ आ सकता है।

सैमसंग का नया एम सीरीज स्मार्टफोन Samsung Galaxy M55 5G जल्द इंडियन सहित ग्लोबल मार्केट में एंट्री ले सकता है। दरअसल डिवाइस को इससे पहले कुछ प्रमुख सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। वहीं, अब यह गूगल प्ले कंसोल साइट में स्पेसिफिकेशन के साथ देखा गया है। बता दें कि बीते दिन फोन की लीक इमेज भी सामने आई थी। आइए, आगे लिस्टिंग के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy M55 5G गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग

  • सैमसंग का नया फोन गूगल प्ले कंसोल डेटाबेस पर SM-C5560 मॉडल नंबर के साथ देखा है। यह Galaxy C55 या Galaxy M55 5G से जुड़ा हो सकता है।
  • लिस्टिंग के अनुसार Samsung Galaxy M55 5G में 7.5GB रैम यानी करीब (8GB) के साथ लॉन्च हो सकता है।
  • गूगल प्ले कंसोल प्लेटफार्म पर मोबाइल QTI SM7450 चिपसेट वाला बताया गया है यानी इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट की पेशकश की जा सकती है।
  • बेहतर ग्राफिक्स के लिए इस ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ एड्रेनो 644 जीपीयू मिल सकता है।
  • स्मार्टफोन में 1080×2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो मोबाइल फोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड होने की बात सामने आई है।

Samsung Galaxy M55 5G इमेज (लीक)

  • बीते दिन टिपस्टर मुकुल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लॉन्च से पहले ही Samsung Galaxy M55 5G की इमेज लीक की है।
  • टिपस्टर के अनुसार यह नया मोबाइल आने वाले कुछ ही दिनों में भारत में पेश हो सकता है।
  • लीक के अनुसार Samsung Galaxy M55 5G इंडिया में ब्लू और ब्लैक जैसे दो कलर में लॉन्च हो सकता है।
  • फोन में ओल्ड मॉडल की तरह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप LED फ्लैश के साथ देखा गया है।

Samsung Galaxy M55 5G images (leaked)

Samsung Galaxy M55 5G के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Samsung Galaxy M55 5G में 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। जिस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080×2400 का FHD+ पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: Galaxy M55 5G की गीकबेंच और गूगल प्ले कंसोल डिटेल से लगता है कि यह क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
  • स्टोरेज: डाटा सेव करने के लिए Galaxy M55 5G स्मार्टफोन में 8GB तक रैम मिलने की उम्मीद है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स के बात करें तो कंपनी इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है। हालांकि अभी कैमरा लेंस की डिटेल नहीं मिली है।
  • बैटरी: Samsung Galaxy M55 5G में यूजर्स को डेकरा और टीयूवी एसयूडी लिस्टिंग के अनुसार 5000mAh बैटरी और 45वॉट फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।


Samsung Galaxy M55 5G Price
Rs. 28,999
Go To Store
See All Prices

The post Samsung Galaxy M55 5G जल्द हो सकता है लॉन्च, प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के साथ गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m55-5g-google-play-console-listing-specifications/feed/ 0
Samsung Galaxy M55 5G जल्द आ सकता है इंडिया, बीआईएस साइट पर फोन हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m55-5g-bis-certification-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m55-5g-bis-certification-listing/#respond Tue, 16 Jan 2024 08:43:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=127956 सैमसंग का एक मिड बजट 5G स्मार्टफोन जल्द पेश किया जा सकता है। जिसे Samsung Galaxy M55 5G नाम से एंट्री मिल सकती है। यह फोन बीआईएस सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। जिससे इसके भारतीय लॉन्च की संभावनाएं और भी बढ़ गई हैं।

The post Samsung Galaxy M55 5G जल्द आ सकता है इंडिया, बीआईएस साइट पर फोन हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Samsung Galaxy M55 5G मिड बजट में पेश हो सकता है।
  • इसे SM-M556B/DS मॉडल कोड के साथ देखा गया है।
  • फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट मिल सकता है।

सैमसंग का एक मिड बजट 5G स्मार्टफोन जल्द पेश किया जा सकता है। जिसे Samsung Galaxy M55 5G नाम से एंट्री मिल सकती है। कुछ समय पहले इस डिवाइस को बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था। वहीं, अब यह फोन बीआईएस सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। जिससे इसके भारतीय लॉन्च की संभावनाएं और भी बढ़ गई हैं। आइए, आगे मोबाइल की लिस्टिंग डिटेल्स और संभावित स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल जानते हैं।

Samsung Galaxy M55 5G बीआईएस लिस्टिंग

  • सैमसंग गैलेक्सी एम 55 BIS इंडिया पर SM-M556B/DS मॉडल कोड के साथ देखा गया है।
  • भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) लिस्टिंग से यह बात साफ है कि यह सैमसंग फोन जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है।
  • इस प्लेटफार्म पर स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और अन्य डिटेल की जानकारी नहीं मिली है।
  • उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में ब्रांड की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान सामने आ सकता है।

Samsung Galaxy M55 5G BIS listing

Samsung Galaxy M55 5G के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

डिस्प्ले: सैमसंग के इस नए डिवाइस में यूजर्स को 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलने की उम्मीद है।

प्रोसेसर: फोन के प्रोसेसर की बात करें तो कुछ दिन पहले आई गीकबेंच लिस्टिंग में यह 2.40 गीगाहर्टज चिपसेट से लैस बताया गया था इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट मिल सकता है।

स्टोरेज: डाटा स्टोरेज की बात करें तो गीकबेंच प्लेटफार्म पर स्मार्टफोन 8GB तक रैम के साथ लिस्ट हुआ था। यानी कि फोन का बेस मॉडल 8GB के साथ लॉन्च हो सकता है।

कैमरा: कैमरा फीचर्स के बात करें तो कंपनी हर बार की तरह इस फोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है। हालांकि कैमरा लेंस के बारे में अभी जानकारी साफ नहीं है।

बैटरी: बैटरी के मामले में इसके पूर्व मॉडल एम54 में 6000mAh की बैटरी मिलती है जिसके चलते लग रहा है कि कंपनी इस मॉडल में भी यही बैटरी दे सकती है।

ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Samsung Galaxy M55 5G लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 पर आधारित रखा जा सकता है।

The post Samsung Galaxy M55 5G जल्द आ सकता है इंडिया, बीआईएस साइट पर फोन हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-m55-5g-bis-certification-listing/feed/ 0