Slimmest Smartphone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 23 Dec 2025 09:45:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 स्लीम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 की सेल डिस्काउंट के साथ शुरू, जानें क्या हैं ऑफर्स https://www.91mobiles.com/hindi/slim-smartphone-motorola-edge-70-sale-starts-in-india-with-discount-offer-know-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/slim-smartphone-motorola-edge-70-sale-starts-in-india-with-discount-offer-know-details/#respond Tue, 23 Dec 2025 09:45:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=187533 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Motorola Edge 70मोटोरोला ने हाल ही में अपना स्लीम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 8GB RAM + 256GB Storage पर लाया गया है जो आज 23 दिसंबर से पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। इस फोन की थिकनेस केवल 5.99mm है जिसे मोटोरोला ने ultra-thin फोन कहा […]

The post स्लीम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 की सेल डिस्काउंट के साथ शुरू, जानें क्या हैं ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Motorola Edge 70

मोटोरोला ने हाल ही में अपना स्लीम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 8GB RAM + 256GB Storage पर लाया गया है जो आज 23 दिसंबर से पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। इस फोन की थिकनेस केवल 5.99mm है जिसे मोटोरोला ने ultra-thin फोन कहा है। फर्स्ट सेल में कंपनी फोन पर 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। मोटोरोला ऐज 70 को छूट के साथ कहां से और कितने रुपये में खरीदा जा सकता है इसका ब्यौरा आप आगे पढ़ सकते हैं।

मोटोरोला ऐज 70 5जी फोन 29,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। कंपनी वेबसाइट सहित शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी इस मोबाइल की सेल शुरू हो गई है। अगर आप Axis, CBC या SBI Credit Card से पेमेंट करेंगे तो फोन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं अगर HDFC और IDFC Credit कार्ड से EMI बनवाने पर 1,500 रुपये की छूट प्राप्त होगी। यानी Motorola Edge 70 का इफेक्टिव प्राइस 28,499 रुपये पड़ेगा। यह मोटोरोला 5जी फोन Pantone क्यूरेटेड Bronze Green, Lily Pad व Gadget Gray कलर में खरीदा जा सकता है। ऑफर्स की डिटेल जानने या फ्लिपकार्ट से फोन खरीदने के लिए (यहां क्लिक) करें।

यह स्मार्टफोन 6 मिलिमीटर से भी पतला है। मोटोरोला ऐज 70 को पेंसिल से भी पतला मोबाइल कहा जा है। थिकनेस के मामले में यह Apple iPhone Air और Samsung Galaxy S25 Edge को टक्कर देने की कोशिश करता है। आईफोन की थिकनेस 5.64mm और गैलेक्सी एस25 ऐज की मोटाई केवल 5.8mm है। यह Motorola Edge 70 की थिकनेस 5.99mm से हल्की कम है। वहीं 19,999 रुपये में लॉन्च हुआ 5.75mm पतला Tecno Spark Slim स्मार्टफोन थिकनेस के मामले इन मोबाइल्स के बीच खुद को बेहतर प्रूव करने की कोशिश करता है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोटोरोला ऐज 70 5जी फोन 2712 × 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की 1.5K स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह pOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं साथ ही स्मार्टफोन Water Touch तकनीक से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी मोबाइल स्क्रीन पर बिना परेशानी काम किया जा सकता है।

Motorola Edge 70 5G फोन क्वालकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया गया है जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी का दावा है कि यह अपने पहले वर्जन से 27% फास्ट CPU, 30% मजबू GPU और 65% बेहतर AI परफॉर्मेंस दे सकता है। वहीं हैवी प्रोसेसिंग और गेमिंग के दौरान फोन को हीट होने से रोकने के लिए 4600mm² vc कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए मोटोरोला ऐज 70 5जी फोन में 5,000mAh दी गई है। यह मौजूदा बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड से कम है लेकिन स्लीम डिजाइन वाले मोबाइल के हिसाब से इसे बुरा नहीं कहा जाएगा। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर 11 घंटे, 13 मिनट का आ चुका है। यह आईफोन एयर के 9 घंटे, 54 मिनट और गैलेक्सी एस25 ऐज के 10 घंटे, 50 मिनट से ज्यादा है।

Motorola Edge 70 5G फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 68W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसने फोन को 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत फुल चार्ज करने में सिर्फ 44 मिनट का ही समय लिया। इस वायर्ड चार्जिंग के साथ ही मोटोरोला ऐज 70 5जी फोन को 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए यह मोटोरोला का नया 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया गया है जो 120° एफओवी वाले 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 3-इन-1 लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटोरोला ऐज 70 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

स्लीम बॉडी के साथ ही कंपनी ने मोटोरोला ऐज 70 को मजबूत भी बनाया है। यह स्मार्टफोन MIL-STD 810H ​मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया है। यह फोन को स्ट्रांग बिल्ड क्वालिटी देती है जिसके चलते ​​​​जमीन पर गिरने या पत्थर से टकराने पर भी मोबाइल सुरक्षित रह सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं यह मोटोरोला फोन तेज गर्मी और सर्दी भी झेल सकता है। स्मार्टफोन को धूल व पानी से बचाने के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाया गया है। यानी इसे वॉटरप्रूफ फोन कहा जा सकता है।

अगर आप स्लीम व स्टाइलिश लुक वाला फोन खरीदना चाहते हैं और आपका बजट 30 हजार रुपये तक का है, तो मोटोरोला ऐज 70 को कंसीडर किया जा सकता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 14,02,932 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है जो इसकी परफॉर्मेंस पावर को दर्शाता है। वहीं Motorola Edge 70 का कैमरा भी बुरा नहीं कहा जाएगा। बताते चलें कि जनवरी 2026 में realme 16 Pro और OPPO Reno 15 स्मार्टफोन भी इसी रेंज में लाए जा सकते हैं। इन दोनों स्मार्टफोंस का भी इंतजार किया जा सकता है।

Motorola Edge 70 Price
Rs. 34,989
Go To Store
See All Prices

The post स्लीम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 की सेल डिस्काउंट के साथ शुरू, जानें क्या हैं ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/slim-smartphone-motorola-edge-70-sale-starts-in-india-with-discount-offer-know-details/feed/ 0
iPhone Air और Samsung Galaxy S25 Edge को टक्कर देने आ रहा सबसे पतला Motorola फोन! देखें लॉन्च डेट https://www.91mobiles.com/hindi/5-november-motorola-edge-70-launch-date-revealed-slimmest-smartphone/ https://www.91mobiles.com/hindi/5-november-motorola-edge-70-launch-date-revealed-slimmest-smartphone/#respond Thu, 09 Oct 2025 04:27:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=184006 Motorola Edge 70 कंपनी का सबसे पतला मोबाइल फोन हो सकता है।

The post iPhone Air और Samsung Galaxy S25 Edge को टक्कर देने आ रहा सबसे पतला Motorola फोन! देखें लॉन्च डेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कॉम्पैक्ट और स्लीम स्मार्टफोन का ट्रेंड चल रहा है। मोबाइल ब्रांड के बीच होड़ मची है कि कौन सबसे पतला मोबाइल बनाएगा। पहले Galaxy S25 Edge और iPhone Air के रूप में Samsung और Apple जैसे बड़ी कंपनियां भी स्लीम फोन ला चुकी है। इसी कड़ी में अब Motorola का नाम भी जुड़ने जा रहा है। मोटो की ओर से बता दिया गया है कि वह अपना पतला स्मार्टफोन Edge 70 ला रही है जो 5 नवंबर को ग्लोबली पेश किया जाएगा।

मोटोरोला की पोलैंड वेबसाइट पर ऐज 70 स्मार्टफोन का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है। इसी माइक्रो साइट पर कंपनी ने रिवील किया है कि Motorola Edge 70 5 नवंबर को लॉन्च होगा। यह वेबपेज अनलॉक दी फ्यूचर यूआरएल के साथ लाया गया है जिसपर कंपनी ने ‘The Future has an Edge’ को अपनी टैगलाइन बनाया है। मोटोरोला ने फोन की साइड लुक के साथ ही इसकी बैटरी पावर की जानकारी भी दे दी है।

मोटोरोला ऐज 70 5जी फोन 5 नवंबर को पोलैंड से ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा और इसी दिन यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी उतारा जा सकता है। चर्चा है कि इसी महीने अक्टूबर में यह कंपनी Moto X70 Air नाम का मोबाइल चीन में लॉन्च करने वाली है। हो सकता है कि यही मोटो एक्स70 एयर भारत में Motorola Edge 70 नाम के साथ आए।

Motorola Edge 70 कंपनी का सबसे पतला मोबाइल फोन हो सकता है। अगर एप्पल और सैमसंग से कंपेयर करें तो नए iPhone Air की थिकनेस केवल 5.64mm है और Galaxy S25 Edge की मोटाई सिर्फ 5.8mm है। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि मोटोरोला ऐज 70 की थिकनेस भी इसी के आसपास रखी जा सकती है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले TECNO Spark Slim भी मार्केट में आया था जिसकी थिकनेस 5.75mm है। स्लीम स्मार्टफोन के मामले में यह भी मोटोरोला ऐज 70 का कंपटीशन बन सकता है।

जाहिर सी बात है अगर मोबाइल पतला होगा तो उसमें बैटरी भी छोटी ही फिट की जा सकेगी। Motorola Edge 70 के साथ भी ऐसा ही है। कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि यह मोबाइल 4800mAh battery सपोर्ट करेगा। यह हल्के वजन वाली silicon-carbon बैटरी होगी। मोटोरोला की मानें तो सीमित इस्तेमाल के दौरान यह बैटरी 50 घंटे तक का बैकअप देने की क्षमता रखती है।

बताते चलें कि आईफोन एयर में 3,149mAh बैटरी दी गई है और गैलेक्सी एस25 ऐज 3,900mAh बैटरी सपोर्ट करता है। यानी मोटोरोला ऐज 70 की बैटरी कैपेसिटी एप्पल और सैमसंग स्मार्टफोंस से ज्यादा होगी। वहीं मोटोरोला फोन में चार्जिंग के लिए 68W TurboPower टेक्नोलॉजी भी दी जा रही है। इन दो डिटेल्स के अलावा यह भी साफ हो गया है कि Motorola Edge 70 5G स्क्वायर शेप का ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा।

कंपनी द्वारा शेयर की गई फोटो में मोबाइल को Green कलर शेड में दिखाया गया है। इसके लोवर पैनल पर यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ स्पीकर दिया गया है। वहीं लेफ्ट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद है। इस फोन के साइड फ्रेम्स में एंटिना बैंड भी नज़र आ रहा है। 5 नवंबर तक कंपनी हर बुधवार को इस फोन के किसी फीचर या स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठाया करेगी। हर नई अपडेट मिलने पर 91मोबाइल्स अपने पाठकों को लगातार सूचित करता रहेगा।

The post iPhone Air और Samsung Galaxy S25 Edge को टक्कर देने आ रहा सबसे पतला Motorola फोन! देखें लॉन्च डेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5-november-motorola-edge-70-launch-date-revealed-slimmest-smartphone/feed/ 0
3D Curved AMOLED डिस्प्ले वाला दुनिया का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/world-slimmest-3d-curved-display-5g-smartphone-tecno-pova-slim-launched-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/world-slimmest-3d-curved-display-5g-smartphone-tecno-pova-slim-launched-in-india/#respond Thu, 04 Sep 2025 08:16:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181661 ​POVA Slim 5G की थिकनेस सिर्फ 5.95mm है।

The post 3D Curved AMOLED डिस्प्ले वाला दुनिया का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Tecno Pova Slim

दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह कमाल टेक ब्रांड Tecno ने किया है। कंपनी ​POVA Slim 5G फोन लेकर आई है जिसकी थिकनेस सिर्फ 5.95mm है। बेहद ही स्टाइलिश लुक के साथ इस टेक्नो मोबाइल में स्पेसिफिकेशन्स भी शानदार दी गई है। यह मोबाइल 19,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 8GB RAM के साथ 128GB Storage मिलती है। फोन को Sky Blue, Slim White और Cool Black कलर में 8 सितंबर से खरीदा जा सकेगा। नए टेक्नो पोवा स्लीम 5जी स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

टेक्नो पोवा स्लीम को कंपनी ने World’s Slimmest 3D Curve Display 5G smartphone कहा है। इस फोन की लंबाई 164.23mm, चौड़ाई 75.91mm और मोटाई सिर्फ 5.95mm है। पतला होने के साथ-साथ यह बेहद हल्का मोबाइल है जिसका वजन केवल 156 ग्राम है। बताते चलें कि टेक्नो पोवा स्लीम का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 92.6% है जो इसे प्रीमियम लुक प्रदान करता है।

इस 5जी फोन 6.78-इंच की 1.5K ​​स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह 3डी कर्व्ड डिस्प्ले है जो AMOLED पैनल पर बनी है और 144Hz रिफ्रेश रेट व 4500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन का स्क्रीन साइज कुछ बड़ा है जो सिंगल हेंड यूज़ में कुछ लोगों को परेशानी दे सकता है। लेकिन इसके अलावा डिस्प्ले पैनल, हाई रिफ्रेश रेट और निट्स ब्राइटनेस यूजर्स को पसंद आएगी।

स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर कोर्निंग Gorilla Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है। कंपनी ने अपने नए मोबाइल को MIL-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ पेश किया है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। ब्रांड का दावा है कि जमीन पर गिरने या पानी में डूबने पर भी यह स्मार्टफोन काफी हद तक सुरक्षित रह सकता है। वहीं इसके अलावा टेक्नो पोवा स्लीक स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आया है। यह इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करेगी।

Tecno ​POVA Slim 5G फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो HiOS 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 4,55,458 आया है। अगर आप हैवी मोबाइल गेमिंग करते हैं तो यह स्मार्टफोन स्मूथ और लैगफ्री एक्सपीरियंस देने में थोड़ा चूक सकता है।

फोटोग्राफी के लिए यह टेक्नो स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मे​गापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पोवा स्लीम 5जी फोन 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

tecno-pova-slim-5g-worlds-slimmest-smartphone-india-launch-4-september

पावर बैकअप के लिए टेक्नो पोवा स्लीम 5जी फोन को 5,160mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसने 10 घंटे, 2 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव किया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जिसने टेस्टिंग के दौरान इसे 54 मिनट में 20% से 100% फुल चार्ज कर दिखाया है।

टेक्नो पोवा स्लीम 5जी फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इस फोन का डिजाइन ही है। बताते चलें कि Samsung Galaxy S25 Edge सबसे पतला फोन है जिसकी थिकनेस केवल 5.8mm है। लेकिन इस मोबाइल में फ्लैट स्क्रीन मिलती है। टेक्नो फोन में स्लीम बॉडी के साथ ही 3डी कर्व्ड स्क्रीन पर मिश्रण इसे अटरेक्टिव लुक देता है और यही इसे खरीदे जाने का मुख्य कारण बनेगा। क्योंकि परफॉर्मेंस के लिहाज से देखें तो यह औसत रिजल्ट देगा, इससे हैवी प्रोसेसिंग की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

जाहिर सी बात है 5.95mm पतली फोन बॉडी में बड़ी बैटरी नहीं फिट की जा सकती है। लेकिन फिर भी यूजर्स को इसमें 5,100एमएएच बैटरी मिल जाएगी जिसे कम नहीं कहा जा सकता है। लेकिन अगर इससे भी बड़ी बैटरी आपकी जरूरत है जो 20 हजार से कम में realme P4 और OPPO K13 स्मार्टफोन 7,000mAh battery की ताकत से लैस हैं जो आपके काम आ सकते हैं।

वहीं परफॉर्मेंस के लिहाज से देखें तो रियलमी पी4 के साथ ही Infinix GT 30 और Vivo T4R ऐसे स्मार्टफोन हैं जो हैवी गेमिंग को हैंडल कर सकते हैं। इन तीनों में ही टेक्नो पोवा स्लीम से एक जेनरेशन ऊपर वाला मीडियाटेक का Dimensity 6400 प्रोसेसर लगाया गया है जिसका एनटूटू स्कोर 7 लाख से अधिक जाता है।

Motorola Edge 70 Price
Rs. 34,989
Go To Store
See All Prices

The post 3D Curved AMOLED डिस्प्ले वाला दुनिया का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/world-slimmest-3d-curved-display-5g-smartphone-tecno-pova-slim-launched-in-india/feed/ 0