
मोटोरोला ने हाल ही में अपना स्लीम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 8GB RAM + 256GB Storage पर लाया गया है जो आज 23 दिसंबर से पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। इस फोन की थिकनेस केवल 5.99mm है जिसे मोटोरोला ने ultra-thin फोन कहा है। फर्स्ट सेल में कंपनी फोन पर 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। मोटोरोला ऐज 70 को छूट के साथ कहां से और कितने रुपये में खरीदा जा सकता है इसका ब्यौरा आप आगे पढ़ सकते हैं।
मोटोरोला ऐज 70 5जी फोन 29,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। कंपनी वेबसाइट सहित शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी इस मोबाइल की सेल शुरू हो गई है। अगर आप Axis, CBC या SBI Credit Card से पेमेंट करेंगे तो फोन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं अगर HDFC और IDFC Credit कार्ड से EMI बनवाने पर 1,500 रुपये की छूट प्राप्त होगी। यानी Motorola Edge 70 का इफेक्टिव प्राइस 28,499 रुपये पड़ेगा। यह मोटोरोला 5जी फोन Pantone क्यूरेटेड Bronze Green, Lily Pad व Gadget Gray कलर में खरीदा जा सकता है। ऑफर्स की डिटेल जानने या फ्लिपकार्ट से फोन खरीदने के लिए (यहां क्लिक) करें।
यह स्मार्टफोन 6 मिलिमीटर से भी पतला है। मोटोरोला ऐज 70 को पेंसिल से भी पतला मोबाइल कहा जा है। थिकनेस के मामले में यह Apple iPhone Air और Samsung Galaxy S25 Edge को टक्कर देने की कोशिश करता है। आईफोन की थिकनेस 5.64mm और गैलेक्सी एस25 ऐज की मोटाई केवल 5.8mm है। यह Motorola Edge 70 की थिकनेस 5.99mm से हल्की कम है। वहीं 19,999 रुपये में लॉन्च हुआ 5.75mm पतला Tecno Spark Slim स्मार्टफोन थिकनेस के मामले इन मोबाइल्स के बीच खुद को बेहतर प्रूव करने की कोशिश करता है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोटोरोला ऐज 70 5जी फोन 2712 × 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की 1.5K स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह pOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं साथ ही स्मार्टफोन Water Touch तकनीक से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी मोबाइल स्क्रीन पर बिना परेशानी काम किया जा सकता है।
Motorola Edge 70 5G फोन क्वालकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया गया है जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी का दावा है कि यह अपने पहले वर्जन से 27% फास्ट CPU, 30% मजबू GPU और 65% बेहतर AI परफॉर्मेंस दे सकता है। वहीं हैवी प्रोसेसिंग और गेमिंग के दौरान फोन को हीट होने से रोकने के लिए 4600mm² vc कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
पावर बैकअप के लिए मोटोरोला ऐज 70 5जी फोन में 5,000mAh दी गई है। यह मौजूदा बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड से कम है लेकिन स्लीम डिजाइन वाले मोबाइल के हिसाब से इसे बुरा नहीं कहा जाएगा। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर 11 घंटे, 13 मिनट का आ चुका है। यह आईफोन एयर के 9 घंटे, 54 मिनट और गैलेक्सी एस25 ऐज के 10 घंटे, 50 मिनट से ज्यादा है।
Motorola Edge 70 5G फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 68W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसने फोन को 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत फुल चार्ज करने में सिर्फ 44 मिनट का ही समय लिया। इस वायर्ड चार्जिंग के साथ ही मोटोरोला ऐज 70 5जी फोन को 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए यह मोटोरोला का नया 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया गया है जो 120° एफओवी वाले 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 3-इन-1 लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटोरोला ऐज 70 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।
स्लीम बॉडी के साथ ही कंपनी ने मोटोरोला ऐज 70 को मजबूत भी बनाया है। यह स्मार्टफोन MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया है। यह फोन को स्ट्रांग बिल्ड क्वालिटी देती है जिसके चलते जमीन पर गिरने या पत्थर से टकराने पर भी मोबाइल सुरक्षित रह सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं यह मोटोरोला फोन तेज गर्मी और सर्दी भी झेल सकता है। स्मार्टफोन को धूल व पानी से बचाने के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाया गया है। यानी इसे वॉटरप्रूफ फोन कहा जा सकता है।
अगर आप स्लीम व स्टाइलिश लुक वाला फोन खरीदना चाहते हैं और आपका बजट 30 हजार रुपये तक का है, तो मोटोरोला ऐज 70 को कंसीडर किया जा सकता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 14,02,932 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है जो इसकी परफॉर्मेंस पावर को दर्शाता है। वहीं Motorola Edge 70 का कैमरा भी बुरा नहीं कहा जाएगा। बताते चलें कि जनवरी 2026 में realme 16 Pro और OPPO Reno 15 स्मार्टफोन भी इसी रेंज में लाए जा सकते हैं। इन दोनों स्मार्टफोंस का भी इंतजार किया जा सकता है।
















