whatsapp | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 30 Jun 2026 09:54:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 WhatsApp पर Username Reservation फीचर शुरू, ऐसे बुक करें अपना व्हाट्सऐप यूजरनेम https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-new-username-feature-explained-what-it-is-how-it-works/ https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-new-username-feature-explained-what-it-is-how-it-works/#respond Tue, 30 Jun 2026 09:54:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199033 दुनियाभर में अरबों लोग रोजाना WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि अब तक इस मैसेजिंग ऐप पर किसी नए व्यक्ति से चैट शुरू करने के लिए अपना मोबाइल नंबर साझा करना जरूरी होता था। ऐसे में कई बार लोग किसी नए क्लाइंट, ऑफिस कलीग, ऑनलाइन खरीदार, ग्रुप के सदस्य या बिजनेस से जुड़ते समय अपना […]

The post WhatsApp पर Username Reservation फीचर शुरू, ऐसे बुक करें अपना व्हाट्सऐप यूजरनेम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

दुनियाभर में अरबों लोग रोजाना WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि अब तक इस मैसेजिंग ऐप पर किसी नए व्यक्ति से चैट शुरू करने के लिए अपना मोबाइल नंबर साझा करना जरूरी होता था। ऐसे में कई बार लोग किसी नए क्लाइंट, ऑफिस कलीग, ऑनलाइन खरीदार, ग्रुप के सदस्य या बिजनेस से जुड़ते समय अपना निजी मोबाइल नंबर शेयर करने में सहज महसूस नहीं करते थे। इसी समस्या को दूर करने के लिए WhatsApp एक बड़ा बदलाव लेकर आया है। कंपनी अब Android और iPhone यूजर्स के लिए Username Reservation फीचर रोलआउट कर रही है। इस फीचर की मदद से यूजर्स पहले से अपना पसंदीदा यूजरनेम रिजर्व कर सकेंगे। जब यह फीचर सभी के लिए पूरी तरह उपलब्ध होगा, तब लोग केवल Username के जरिए भी एक-दूसरे से संपर्क कर सकेंगे और हर बार मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी। यह बदलाव WhatsApp की प्राइवेसी को पहले से कहीं अधिक मजबूत बनाने वाला माना जा रहा है।

क्या है WhatsApp Username फीचर?

WhatsApp का नया Username फीचर बिल्कुल उसी तरह काम करेगा, जैसे- Instagram, Telegram या अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर यूजरनेम का इस्तेमाल होता है। अभी तक WhatsApp की पूरी पहचान केवल मोबाइल नंबर पर आधारित थी, लेकिन अब हर यूजर अपना एक यूनिक Username चुन सकेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू करते समय सामने वाले को आपका मोबाइल नंबर दिखाई नहीं देगा। वह केवल आपका Username देखेगा। इससे आपकी व्यक्तिगत जानकारी अधिक सुरक्षित रहेगी और अनजान लोगों के साथ बातचीत करते समय प्राइवेसी बनी रहेगी। हालांकि WhatsApp अकाउंट बनाने और लॉग इन करने के लिए मोबाइल नंबर पहले की तरह जरूरी रहेगा यानी नंबर पूरी तरह खत्म नहीं होगा, लेकिन नए लोगों से चैट के दौरान उसे साझा करने की आवश्यकता काफी हद तक कम हो जाएगी।

अभी से क्यों रिजर्व करें Username?

WhatsApp फिलहाल सभी यूजर्स के लिए केवल Username Reservation की सुविधा दे रहा है। इसका मतलब है कि आप अपना पसंदीदा Username पहले से सुरक्षित कर सकते हैं। WhatsApp के दुनियाभर में 3 अरब से अधिक यूजर्स हैं। ऐसे में लाखों लोग एक जैसे नाम रखना चाहेंगे। यदि आपने समय रहते अपना पसंदीदा Username रिजर्व नहीं किया, तो संभव है कि कोई दूसरा व्यक्ति उसे पहले ही चुन ले। इसलिए कंपनी यूजर्स को पहले से अपना Username सुरक्षित करने का मौका दे रही है।

WhatsApp पर Username कैसे रिजर्व करें?

अगर आपके फोन में WhatsApp का नया अपडेट उपलब्ध है, तो Username रिजर्व करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। सबसे पहले Google Play Store या App Store से WhatsApp को अपडेट करें। इसके बाद ऐप ओपन करें और Settings में जाएं। यहां Account विकल्प पर टैप करें। यदि आपके अकाउंट में यह फीचर उपलब्ध है, तो आपको Username का नया विकल्प दिखाई देगा। अब अपनी पसंद का Username टाइप करें। यदि वह उपलब्ध होगा तो तुरंत रिजर्व हो जाएगा।

अगर आपका पहला विकल्प पहले से किसी ने ले लिया है, तो WhatsApp कुछ दूसरे सुझाव भी देगा, जिनमें से आप अपनी पसंद का Username चुन सकते हैं। पूरी प्रक्रिया कुछ ही सेकंड में पूरी हो जाती है।

Username चुनने के लिए क्या हैं नियम?

WhatsApp ने Username बनाने के लिए कुछ जरूरी नियम भी तय किए हैं ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बने। Username कम से कम 3 और अधिकतम 35 कैरेक्टर का होना चाहिए। इसमें केवल छोटे अंग्रेजी अक्षर (Lowercase Letters), अंक, अंडरस्कोर (_) और डॉट (.) का उपयोग किया जा सकता है। Username में कम से कम एक अक्षर होना जरूरी है। इसके अलावा, Username की शुरुआत (http://www). से नहीं हो सकती और न ही इसका अंत .com, .net जैसे डोमेन एक्सटेंशन से किया जा सकता है। लगातार दो डॉट (..) लगाने की भी अनुमति नहीं होगी। WhatsApp ऐसे Username को भी मंजूरी नहीं देगा जो किसी प्रसिद्ध व्यक्ति, कंपनी या ब्रांड की नकल करने की कोशिश करेगा।

Instagram और Facebook वाला Username भी मिलेगा

अगर आप कंटेंट क्रिएटर, बिजनेस या किसी संस्था से जुड़े हैं, तो WhatsApp ने आपके लिए एक और खास सुविधा दी है। अब आप वही Username इस्तेमाल कर सकेंगे, जो पहले से आपके Instagram या Facebook अकाउंट पर मौजूद है। इससे तीनों Meta प्लेटफॉर्म पर आपकी एक जैसी डिजिटल पहचान बनी रहेगी और लोगों के लिए आपको पहचानना आसान होगा। हालांकि इसके लिए केवल वही Username मिलेगा जिस पर आपका वास्तविक अधिकार होगा। यदि किसी दूसरे व्यक्ति ने Instagram या Facebook पर वह Username पहले से लिया हुआ है, तो आप उसे WhatsApp पर क्लेम नहीं कर पाएंगे।

Instagram या Facebook Username कैसे क्लेम करें?

यदि आप Instagram या Facebook वाला Username WhatsApp पर भी चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने WhatsApp अकाउंट को Meta के Accounts Center से जोड़ना होगा।

बता दें कि Accounts Center Meta का ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां Facebook, Instagram और WhatsApp को एक साथ लिंक किया जा सकता है। एक बार अकाउंट लिंक होने के बाद आपका वही Username WhatsApp पर रिजर्व करने का विकल्प उपलब्ध हो जाएगा। अगर आप केवल WhatsApp के लिए नया और अलग Username बनाना चाहते हैं, तो Accounts Center से अकाउंट जोड़ना जरूरी नहीं है।

पसंदीदा Username पहले से मौजूद है तो जल्दी करें

WhatsApp ने यह भी स्पष्ट किया है कि Instagram और Facebook पर मौजूद समान Username के बीच प्रतिस्पर्धा हो सकती है।

मान लीजिए आपका Username Instagram पर पहले से है, लेकिन Facebook पर भी किसी दूसरे व्यक्ति ने वही नाम ले रखा है। ऐसे में यदि दूसरा व्यक्ति पहले WhatsApp पर उसे रिजर्व कर लेता है, तो आपको वही Username मिलने में परेशानी हो सकती है।

यही वजह है कि कंपनी यूजर्स को सलाह दे रही है कि अपना पसंदीदा Username जल्द से जल्द रिजर्व कर लें।

Username Key क्या है?

WhatsApp केवल Username ही नहीं, बल्कि Username Key नाम का एक अतिरिक्त सुरक्षा फीचर भी ला रहा है। यदि आप इसे चालू करते हैं, तो केवल Username जान लेने भर से कोई भी व्यक्ति आपको मैसेज नहीं कर पाएगा। सामने वाले को आपकी Username Key भी पता होनी चाहिए यानी यह फीचर आपके अकाउंट के लिए एक अतिरिक्त सुरक्षा परत का काम करेगा। हालांकि जिन लोगों के पास पहले से आपका मोबाइल नंबर सेव है, उन्हें Username Key की जरूरत नहीं होगी। यह फीचर मुख्य रूप से नए लोगों से होने वाली चैट को अधिक सुरक्षित बनाएगा।

किन्हें Username Key का इस्तेमाल करना चाहिए?

यदि आपका Instagram, Facebook या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ा फॉलोअर बेस है, आप कंटेंट क्रिएटर हैं, बिजनेस चलाते हैं या सार्वजनिक रूप से जाने जाते हैं, तो Username Key आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। इससे कोई भी व्यक्ति केवल आपका Username देखकर सीधे आपको मैसेज नहीं कर पाएगा। वहीं यदि आपका Username सामान्य है और केवल सीमित लोग ही उसे जानते हैं, तो यह फीचर आपकी जरूरत और सुविधा पर निर्भर करेगा।

Username से लोगों को कैसे खोजेंगे?

WhatsApp ने साफ किया है कि यह फीचर Instagram की तरह काम नहीं करेगा। यहां किसी Username का कुछ हिस्सा लिखकर लोगों की सूची नहीं मिलेगी और न ही कोई सार्वजनिक डायरेक्टरी होगी। किसी व्यक्ति को Username से मैसेज भेजने के लिए उसका पूरा और सही Username पता होना जरूरी होगा। कंपनी का कहना है कि ऐसा यूजर्स की प्राइवेसी बनाए रखने के लिए किया गया है।

फीचर सभी यूजर्स तक कब पहुंचेगा?

WhatsApp फिलहाल Android और iPhone दोनों प्लेटफॉर्म पर इस फीचर को चरणबद्ध तरीके से जारी कर रहा है। इसलिए यदि आपके फोन में अभी Username का विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आने वाले समय में यह फीचर सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा। कंपनी ऐप के भीतर ही इसकी सूचना भी देगी।

कुल मिलाकर देखें, तो WhatsApp का Username फीचर ऐप के इतिहास के सबसे बड़े बदलावों में से एक माना जा रहा है। इससे पहली बार यूजर्स को नए लोगों से बातचीत करते समय अपना मोबाइल नंबर साझा करने की मजबूरी नहीं रहेगी। साथ ही Username Reservation, Instagram और Facebook हैंडल को क्लेम करने की सुविधा, Username Key जैसी अतिरिक्त सुरक्षा और बेहतर प्राइवेसी इसे पहले से कहीं अधिक सुरक्षित बनाएगी। यदि आपके अकाउंट में यह फीचर उपलब्ध हो चुका है, तो देर करने के बजाय अपना पसंदीदा Username जल्द से जल्द रिजर्व कर लेना समझदारी होगी। भविष्य में यही Username आपकी डिजिटल पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है।

The post WhatsApp पर Username Reservation फीचर शुरू, ऐसे बुक करें अपना व्हाट्सऐप यूजरनेम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-new-username-feature-explained-what-it-is-how-it-works/feed/ 0
WhatsApp के नए Username फीचर का चेहरा बने आमिर खान, अब बिना मोबाइल नंबर बताए कर सकेंगे चैट https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-username-feature-amir-khan-phone-number-privacy/ https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-username-feature-amir-khan-phone-number-privacy/#respond Tue, 30 Jun 2026 05:39:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198981 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

WhatsApp ने अपने नए Username फीचर को भारत में प्रमोट करने के लिए अभिनेता आमिर खान के साथ साझेदारी की है। कंपनी के अनुसार कई बार लोग किसी नए व्यक्ति से संपर्क बनाए रखना चाहते हैं, लेकिन अपना मोबाइल नंबर शेयर करना सही नहीं समझते हैं। ऐसे ही रोजमर्रा के अनुभवों को दिखाने के लिए […]

The post WhatsApp के नए Username फीचर का चेहरा बने आमिर खान, अब बिना मोबाइल नंबर बताए कर सकेंगे चैट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

WhatsApp ने अपने नए Username फीचर को भारत में प्रमोट करने के लिए अभिनेता आमिर खान के साथ साझेदारी की है। कंपनी के अनुसार कई बार लोग किसी नए व्यक्ति से संपर्क बनाए रखना चाहते हैं, लेकिन अपना मोबाइल नंबर शेयर करना सही नहीं समझते हैं। ऐसे ही रोजमर्रा के अनुभवों को दिखाने के लिए WhatsApp ने आमिर खान के साथ नया कैंपेन शुरू किया है। यही नहीं कंपनी ने ग्लोबल लेवल पर Username Reservation की शुरुआत भी कर दी है। जिससे ग्राहक अपने लिए यूनिक WhatsApp Username पहले से रिजर्व कर सकते हैं। आइए, आगे आपको पूरी जानकारी देते हैं।

WhatsApp Username फीचर क्या है?

WhatsApp का नया Username फीचर यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखकर लाया गया है। इसके जरिए अपने मोबाइल नंबर की जगह एक यूनिक Username का उपयोग किया जा सकता है। यह किसी सोशल मीडिया हैंडल की तरह काम नहीं करेगा। बल्कि केवल लोगों से सेफ तरीके से कनेक्ट करने का माध्यम बनेगा। WhatsApp पर किसी तरह की पब्लिक डायरेक्टरी या Username सजेशन भी उपलब्ध नहीं होंगे। इसलिए कोई भी व्यक्ति तभी आपसे संपर्क कर पाएगा। जब उसे आपका सटीक Username पता होगा।

मोबाइल नंबर शेयर करने जरुरत नहीं पड़ेगी

WhatsApp Username फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि नए लोगों से बातचीत शुरू करने के लिए अपना मोबाइल नंबर शेयर नहीं करना पड़ेगा। यानी सामने वाले से बातचीत के दौरान नंबर शो नहीं होगा। इससे आपकी निजी जानकारी पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित रहेगी।

मिलेगा Username Key का सुरक्षा विकल्प

WhatsApp केवल Username तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यूजर्स को एक्स्ट्रा सुरक्षा के लिए Username Key का विकल्प भी दिया जाएगा। यदि यह फीचर शुरू होता है तो जो भी व्यक्ति पहली बार केवल Username के जरिए आपको मैसेज करना चाहेगा, उसे पहले यह Key दर्ज करनी होगी। जरूरत पड़ने पर यूजर इस Key को कभी भी बदल सकेगा। जिससे अनचाहे मैसेज और स्पैम से अतिरिक्त सुरक्षा मिलेगी।

Username Reservation शुरू, ऐसे करें रिजर्व

कंपनी ने बताया है कि Username Reservation की सुविधा इस सप्ताह से पूरी तरह रोलआउट की जा रही है। जैसे ही यह विकल्प आपके अकाउंट के लिए उपलब्ध होगा, WhatsApp ऐप के अंदर आपको नोटिफिकेशन मिलेगा। इसके बाद यूजर्स Settings > Account > Username में जाकर अपना पसंदीदा Username रिजर्व कर सकेंगे। यदि चुना गया Username उपलब्ध नहीं होगा, तो WhatsApp Username Generator की मदद से अन्य विकल्प भी मिल सकते हैं।

Creators और Businesses को भी मिलेगा फायदा

WhatsApp ने यह भी बताया कि कंटेंट क्रिएटर्स, छोटे कारोबार और विभिन्न संगठनों के लिए यह फीचर काफी उपयोगी होगा। ऐसे यूजर्स चाहें तो अपने मौजूदा Instagram या Facebook Username को WhatsApp पर भी क्लेम कर पाएंगे। जिससे सभी प्लेटफॉर्म पर उनकी एक जैसी डिजिटल पहचान बनी रहेगी।

भारत में आमिर खान के साथ क्यों लाया गया यह कैंपेन?

WhatsApp के अनुसार भारत में कई ऐसे मौके आते हैं, जब लोग किसी क्लासमेट, पड़ोसी, इवेंट में मिले व्यक्ति या किसी ग्रुप का हिस्सा बनना चाहते हैं, लेकिन अपना निजी मोबाइल नंबर शेयर नहीं करना चाहते हैं। इसलिए आमिर खान के साथ शुरू किया गया नया कैंपेन इसी समस्या को दिखाता है। यानी अब केवल Username शेयर करते हुए बातचीत शुरू की जा सकती है। इससे यूजर्स को अपनी प्राइवेसी पर पहले से ज्यादा नियंत्रण मिल जाएगा।

आपको कब मिलेगा नया फीचर?

WhatsApp फिलहाल Username Reservation को ग्लोबल लेवल पर शुरू कर रहा है। आने वाले महीनों में Username फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी का कहना है कि फीचर उपलब्ध होने पर हर यूजर को WhatsApp ऐप के अंदर नोटिफिकेशन मिलेगा। अगर आप इसे उपयोग करना चाहते हैं तो ब्रांड जल्द आपको भी जानकारी देगा। साथ ही प्ले स्टोर पर जाकर अपना WhatsApp Application अपडेट जरूर कर लें। जिससे आपको ये फीचर उपयोग करने का मौका मिले। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसे ही हर टेक से जुड़े अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर बने रहें।

The post WhatsApp के नए Username फीचर का चेहरा बने आमिर खान, अब बिना मोबाइल नंबर बताए कर सकेंगे चैट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-username-feature-amir-khan-phone-number-privacy/feed/ 0
WhatsApp का नया ‘Incognito Chat’ मोड क्या है? अब Meta AI से होगी प्राइवेट चैट और डिलीट भी खुद-ब-खुद https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-incognito-chat-mode-for-meta-ai-how-it-works-explained-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-incognito-chat-mode-for-meta-ai-how-it-works-explained-in-hindi/#respond Thu, 14 May 2026 11:15:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196287 व्हाट्सऐप WhatsApp अब सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं रह गया है, बल्कि धीरे-धीरे एक AI-पावर्ड पर्सनल असिस्टेंट में बदलता जा रहा है। Meta ने WhatsApp और Meta AI ऐप के लिए नया Incognito Chat मोड पेश किया है, जो यूजर्स को Meta AI के साथ पूरी तरह प्राइवेट बातचीत करने की सुविधा देगा। खास बात यह […]

The post WhatsApp का नया ‘Incognito Chat’ मोड क्या है? अब Meta AI से होगी प्राइवेट चैट और डिलीट भी खुद-ब-खुद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

व्हाट्सऐप WhatsApp अब सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं रह गया है, बल्कि धीरे-धीरे एक AI-पावर्ड पर्सनल असिस्टेंट में बदलता जा रहा है। Meta ने WhatsApp और Meta AI ऐप के लिए नया Incognito Chat मोड पेश किया है, जो यूजर्स को Meta AI के साथ पूरी तरह प्राइवेट बातचीत करने की सुविधा देगा। खास बात यह है कि इस मोड में की गई चैट अपने-आप गायब हो जाएगी और बातचीत का डेटा सेव नहीं होगा।

यह फीचर ऐसे समय में आया है जब लोग AI चैटबॉट्स का इस्तेमाल सिर्फ कैप्शन लिखने या सवाल पूछने के लिए नहीं, बल्कि हेल्थ, रिलेशनशिप, फाइनेंस, ऑफिस और निजी फैसलों जैसी संवेदनशील बातों के लिए भी करने लगे हैं। ऐसे में प्राइवेसी सबसे बड़ा मुद्दा बनती जा रही है और Meta अब इसी भरोसे को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।

क्या है WhatsApp का नया Incognito Chat मोड?

Meta के अनुसार, नया Incognito Chat मोड यूजर्स को Meta AI के साथ अस्थायी और निजी बातचीत करने की सुविधा देगा। इस मोड में की गई चैट न तो स्थायी रूप से सेव होगी और न ही बाद में हिस्ट्री में दिखाई देगी। जैसे ही यूजर ऐप बंद करेगा या फोन लॉक करेगा, पूरा सेशन अपने-आप खत्म हो जाएगा और मैसेज गायब हो जाएंगे।

WhatsApp में Meta AI चैट के अंदर एक नया Incognito आइकन दिखाई देगा। इसी के जरिए यूजर प्राइवेट AI सेशन शुरू कर पाएंगे। Meta का दावा है कि इन चैट्स को कोई और नहीं पढ़ सकेगा, यहां तक कि कंपनी खुद भी नहीं।

क्यों जरूरी बन गया है AI के लिए प्राइवेट मोड?

आजकल लोग AI चैटबॉट्स से बेहद निजी सवाल पूछने लगे हैं। कई यूजर्स रिश्तों की सलाह, मानसिक तनाव, मेडिकल जानकारी, नौकरी से जुड़ी बातचीत या आर्थिक समस्याओं पर AI की मदद लेते हैं। ऐसे में यह डर बना रहता है कि कहीं ये बातचीत रिकॉर्ड या स्टोर न हो जाए। यहीं पर WhatsApp का नया Incognito मोड जरूरी हो जाता है। यह सिर्फ एक फीचर नहीं है, बल्कि AI के साथ भरोसेमंद बातचीत का नया तरीका माना जा रहा है। Meta समझ चुका है कि अगर यूजर को AI पर भरोसा नहीं होगा, तो लोग उससे खुलकर बात नहीं करेंगे।

WhatsApp Incognito Chat mode for Meta AI chats

कैसे काम करता है यह फीचर?

WhatsApp के मुताबिक, यह फीचर Meta की Private Processing Technology पर आधारित है। इसमें Trusted Execution Environments यानी TEE टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो क्लाउड में एक सुरक्षित वातावरण तैयार करती है। इसी सुरक्षित सिस्टम में AI बातचीत प्रोसेस होती है। Meta का कहना है कि इन चैट्स तक किसी थर्ड पार्टी की पहुंच नहीं होगी। बातचीत अस्थायी रहेगी और डिफॉल्ट रूप से ऑटोमैटिक डिलीट हो जाएगी यानी यूजर को अलग से चैट डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

WhatsApp अब AI को और ज्यादा बना रहा पर्सनल 

Meta सिर्फ Incognito Chat तक सीमित नहीं रहने वाला है। कंपनी जल्द ही Side Chat नाम का एक नया फीचर भी लाने वाली है। इस फीचर की मदद से यूजर किसी चल रही चैट के दौरान चुपचाप Meta AI से मदद ले पाएंगे।

उदाहरण के तौर पर, अगर आप किसी ग्रुप चैट में हैं और किसी मैसेज को समझना चाहते हैं, उसका जवाब तैयार करवाना चाहते हैं या किसी भाषा का ट्रांसलेशन चाहते हैं, तो Meta AI बैकग्राउंड में मदद करेगा। खास बात यह है कि बाकी लोगों को पता भी नहीं चलेगा कि आपने AI की मदद ली है। यह बदलाव मैसेजिंग ऐप्स को पूरी तरह बदल सकता है। अब AI अलग ऐप नहीं रहेगा, बल्कि बातचीत के बीच ही एक अदृश्य असिस्टेंट की तरह काम करेगा।

प्राइवेसी अब सिर्फ एक सेटिंग नहीं

पहले टेक कंपनियां प्राइवेसी को सिर्फ सेटिंग्स या पॉलिसी पेज तक सीमित रखती थीं। लेकिन अब AI के दौर में प्राइवेसी खुद एक प्रोडक्ट फीचर बनती जा रही है। लोग तकनीकी शब्द नहीं समझना चाहते, वे सिर्फ यह जानना चाहते हैं कि उनकी निजी बातचीत सुरक्षित है या नहीं। इसी वजह से WhatsApp ने Incognito जैसा परिचित शब्द इस्तेमाल किया है, जिसे लोग पहले से ब्राउजर के प्राइवेट मोड के रूप में जानते हैं। इससे यूजर्स को तुरंत समझ आ जाता है कि यह बातचीत सामान्य चैट से अलग और ज्यादा निजी है।

दूसरी कंपनियां भी ला रही हैं प्राइवेट AI फीचर्स

Meta इस दिशा में अकेली कंपनी नहीं है। ChatGPT, Claude, DuckDuckGo और Proton जैसी कंपनियां भी प्राइवेट या टेम्पररी AI चैट फीचर्स पर काम कर रही हैं। AI जितना ज्यादा पर्सनल होता जा रहा है, उतना ही जरूरी हो गया है कि यूजर खुद को सुरक्षित महसूस करे। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में AI चैट्स कानूनी और ऑफिस रिकॉर्ड का हिस्सा भी बन सकती हैं। ऐसे में प्राइवेट मोड सिर्फ एक अतिरिक्त सुविधा नहीं, बल्कि जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर बनता जा रहा है।

कब मिलेगा यह फीचर?

Meta ने पुष्टि की है कि Incognito Chat फीचर अगले कुछ महीनों में WhatsApp और Meta AI ऐप पर रोलआउट किया जाएगा। शुरुआत में यह फीचर सीमित यूजर्स को मिल सकता है और बाद में सभी के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही Side Chat फीचर भी आने वाले महीनों में पेश किया जाएगा, जिसमें Private Processing टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।

कुल मिलाकर देखें, तो WhatsApp का नया Incognito Chat मोड यह दिखाता है कि AI अब सिर्फ स्मार्ट टूल नहीं है, बल्कि बेहद निजी बातचीत का हिस्सा बन चुका है। ऐसे में प्राइवेसी अब एक ऑप्शन नहीं, बल्कि सबसे जरूरी फीचर बनती जा रही है। Meta का यह कदम यूजर्स का भरोसा जीतने की कोशिश है, ताकि लोग AI के साथ ज्यादा सुरक्षित और खुलकर बातचीत कर सकें।

The post WhatsApp का नया ‘Incognito Chat’ मोड क्या है? अब Meta AI से होगी प्राइवेट चैट और डिलीट भी खुद-ब-खुद first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-incognito-chat-mode-for-meta-ai-how-it-works-explained-in-hindi/feed/ 0
WhatsApp पर मोबाइल रिचार्ज कैसे करें, अब Jio, Airtel, Vi का प्रीपेड रिचार्ज होगा आसान https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-prepaid-recharge-feature-jio-airtel-vi-users-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-prepaid-recharge-feature-jio-airtel-vi-users-india/#respond Fri, 24 Apr 2026 09:43:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=194974 भारत में डिजिटल पेमेंट और सुपर-ऐप कल्चर तेजी से बढ़ रहा है और इसी कड़ी में WhatsApp ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब यूजर्स सीधे WhatsApp के अंदर ही अपने मोबाइल नंबर का प्रीपेड रिचार्ज कर सकते हैं यानी अब आपको अलग-अलग रिचार्ज ऐप या वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है। चैटिंग के […]

The post WhatsApp पर मोबाइल रिचार्ज कैसे करें, अब Jio, Airtel, Vi का प्रीपेड रिचार्ज होगा आसान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में डिजिटल पेमेंट और सुपर-ऐप कल्चर तेजी से बढ़ रहा है और इसी कड़ी में WhatsApp ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब यूजर्स सीधे WhatsApp के अंदर ही अपने मोबाइल नंबर का प्रीपेड रिचार्ज कर सकते हैं यानी अब आपको अलग-अलग रिचार्ज ऐप या वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है। चैटिंग के साथ-साथ प्रीपेड रिचार्ज भी एक ही जगह पर हो जाएगा। यह नया फीचर फिलहाल भारत में धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है और आने वाले हफ्तों में सभी Android और iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि यह सुविधा देश के प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर्स- Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) के लिए उपलब्ध है।

WhatsApp का नया Mobile Recharge फीचर क्या है?

WhatsApp ने नीदरलैंड्स की पेमेंट कंपनी PayU के साथ साझेदारी करके यह फीचर लॉन्च किया है। इसका मकसद है कि यूजर्स को रोजमर्रा के काम,जैसे- मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट और पैसे भेजना एक ही ऐप के अंदर आसानी से मिल जाए। अब WhatsApp के होम स्क्रीन पर ₹ (रुपया) आइकन दिखाई देता है, जो पेमेंट सेक्शन का एंट्री पॉइंट है। इसी सेक्शन से आप कई तरह के कार्य कर सकते हैं, जैसेः

  • मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं
  • UPI से पैसे भेज सकते हैं
  • बिल पेमेंट कर सकते हैं
  • कुछ शहरों में मेट्रो टिकट भी बुक कर सकते हैं

WhatsApp से मोबाइल रिचार्ज कैसे करें

अगर आपके WhatsApp में यह फीचर आ चुका है, तो आप आसान स्टेप्स को फॉलो करके फोन को रिचार्ज करवा सकते हैं।

इसके लिए सबसे पहले WhatsApp ऐप ओपन करें और होम स्क्रीन पर ₹ (रुपया) आइकन पर टैप करें। इसके बाद Mobile Prepaid Recharge ऑप्शन को चुनें। अब आप अपना मोबाइल नंबर सलेक्ट कर सकते हैं या किसी और का नंबर मैनुअली डाल सकते हैं। इसके बाद आपका टेलीकॉम ऑपरेटर (जैसे Jio, Airtel या Vi) ऑटोमैटिक डिटेक्ट हो जाएगा या आप खुद भी चुन सकते हैं। अब आपके सामने अलग-अलग रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट आएंगी, जिनमें डेटा, कॉलिंग, वैलिडिटी और OTT बेनिफिट्स शामिल होंगे।

whatsapp-recharge

अब अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुनना होगा और पेमेंट ऑप्शन (UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड) सलेक्ट करना होगा। अगर आप UPI का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अपना UPI PIN डालकर पेमेंट कंफर्म कर सकते हैं।

रिचार्ज पूरा होने के बाद आपको स्क्रीन पर कंफर्मेशन दिखाई देगा, जिसमें प्लान की पूरी डिटेल होगी। आप अपनी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री भी पेमेंट सेक्शन में देख सकते हैं।

हालांकि इस फीचर का उपयोग करने के लिए सबसे पहले आपका WhatsApp ऐप लेटेस्ट वर्जन में अपडेट होना चाहिए। इसके अलावा, आपके फोन में इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। पेमेंट के लिए आपके पास UPI सेटअप होना चाहिए या फिर डेबिट/क्रेडिट कार्ड लिंक होना चाहिए। साथ ही, यह फीचर धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है, इसलिए अगर अभी आपको यह ऑप्शन नहीं दिख रहा है, तो कुछ समय बाद उपलब्ध हो सकता है।

WhatsApp Recharge फीचर के फायदे

इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा है-कन्वीनियंस। अब आपको अलग-अलग ऐप्स जैसे Paytm, PhonePe या Google Pay पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सब कुछ एक ही ऐप में हो जाएगा। दूसरा फायदा है-सिंपल इंटरफेस। WhatsApp का UI पहले से ही यूजर-फ्रेंडली है, इसलिए नए यूजर्स को भी रिचार्ज करने में कोई परेशानी नहीं होगी। तीसरा फायदा है-टाइम सेविंग। चैट करते-करते ही आप तुरंत रिचार्ज कर सकते हैं, जिससे समय और मेहनत दोनों बचते हैं।

क्या यह फीचर सुरक्षित है?

WhatsApp पेमेंट सिस्टम एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और सिक्योर पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल करता है। UPI ट्रांजैक्शन में PIN ऑथेंटिकेशन जरूरी होता है, जिससे सिक्योरिटी बनी रहती है। हालांकि यूजर्स को हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि वे केवल भरोसेमंद नेटवर्क पर ही पेमेंट करें और किसी के साथ अपना UPI PIN या OTP शेयर न करें।

किन यूजर्स के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी है?

यह फीचर उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी है जो बार-बार छोटे-छोटे रिचार्ज करते हैं या परिवार के अलग-अलग नंबर रिचार्ज करते हैं। इसके अलावा, जो लोग एक ही ऐप में सभी डिजिटल सर्विस चाहते हैं, उनके लिए यह काफी काम का फीचर है।

कुल मिलाकर WhatsApp का यह नया मोबाइल रिचार्ज फीचर भारत में डिजिटल पेमेंट को और आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब यूजर्स को अलग-अलग ऐप्स के बीच स्विच करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे एक ही प्लेटफॉर्म पर चैटिंग, पेमेंट और रिचार्ज जैसे काम आसानी से कर पाएंगे। आने वाले समय में WhatsApp और भी कई सर्विसेज को अपने प्लेटफॉर्म में जोड़ सकता है, जिससे यह एक ऑल-इन-वन ऐप बन सकता है।

सवाल- जवाब (FAQs)

WhatsApp पर मोबाइल रिचार्ज फीचर कब तक सभी यूजर्स को मिलेगा?

यह फीचर फिलहाल फेज-वाइज रोलआउट हो रहा है यानी कुछ यूजर्स को यह पहले मिल रहा है, जबकि बाकी यूजर्स को आने वाले हफ्तों में मिलेगा। अगर आपको अभी यह फीचर नहीं दिख रहा है, तो अपने ऐप को अपडेट रखें।

क्या WhatsApp से पोस्टपेड नंबर का बिल भी भर सकते हैं?

फिलहाल यह फीचर प्रीपेड रिचार्ज पर फोकस्ड है। हालांकि WhatsApp पहले से कुछ क्षेत्रों में बिल पेमेंट की सुविधा देता है, इसलिए भविष्य में पोस्टपेड बिल पेमेंट भी इसमें जुड़ सकता है।

क्या WhatsApp रिचार्ज पर कोई अतिरिक्त चार्ज लगता है?

आमतौर पर WhatsApp खुद कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लेता, लेकिन पेमेंट गेटवे या बैंक की पॉलिसी के अनुसार कुछ मामूली शुल्क लग सकता है। UPI पेमेंट आमतौर पर फ्री होता है।

क्या WhatsApp से रिचार्ज करने पर कैशबैक या ऑफर मिलते हैं?

फिलहाल WhatsApp ने ऑफर्स को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन समय-समय पर कंपनियां प्रमोशनल ऑफर्स दे सकती हैं, जैसे कैशबैक या डिस्काउंट।

अगर रिचार्ज फेल हो जाए तो क्या करें?

अगर पेमेंट कट गया है, लेकिन रिचार्ज नहीं हुआ है, तो पहले WhatsApp की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक करें। अगर समस्या बनी रहती है, तो अपने बैंक या पेमेंट सपोर्ट से संपर्क करें। आमतौर पर फेल ट्रांजैक्शन का पैसा कुछ समय में वापस आ जाता है।

The post WhatsApp पर मोबाइल रिचार्ज कैसे करें, अब Jio, Airtel, Vi का प्रीपेड रिचार्ज होगा आसान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-prepaid-recharge-feature-jio-airtel-vi-users-india/feed/ 0
iPhone से Android में WhatsApp चैट ट्रांसफर कैसे करें? जानें क्रॉस-प्लेटफॉर्म ट्रांसफर फीचर कैसे काम करता है? https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-transfer-whatsapp-chats-from-ios-to-android/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-transfer-whatsapp-chats-from-ios-to-android/#respond Fri, 27 Mar 2026 12:21:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193065 अगर आप iPhone से Android फोन में शिफ्ट हो रहे हैं, तो सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि आपकी WhatsApp चैट्स का क्या होगा। सालों पुरानी बातचीत, फोटो, वीडियो, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और यादें, इन सबको कोई भी नहीं खोना चाहता है। बता दें कि पहले यह प्रोसेस काफी मुश्किल था और कई बार डाटा […]

The post iPhone से Android में WhatsApp चैट ट्रांसफर कैसे करें? जानें क्रॉस-प्लेटफॉर्म ट्रांसफर फीचर कैसे काम करता है? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप iPhone से Android फोन में शिफ्ट हो रहे हैं, तो सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि आपकी WhatsApp चैट्स का क्या होगा। सालों पुरानी बातचीत, फोटो, वीडियो, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और यादें, इन सबको कोई भी नहीं खोना चाहता है। बता दें कि पहले यह प्रोसेस काफी मुश्किल था और कई बार डाटा लॉस भी हो जाता था, लेकिन अब WhatsApp ने आधिकारिक क्रॉस-प्लेटफॉर्म ट्रांसफर फीचर लॉन्च कर दिया है, जिससे यह काम काफी आसान और सुरक्षित हो गया है। इस आर्टिकल में जानते हैं कैसे iPhone से Android में WhatsApp चैट ट्रांसफर कर सकते हैं?

WhatsApp क्रॉस-प्लेटफॉर्म ट्रांसफर फीचर क्या है?

WhatsApp का यह नया फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो iOS से Android या Android से iOS में स्विच कर रहे हैं। इसकी मदद से आप अपनी चैट हिस्ट्री, मीडिया फाइल्स, ग्रुप्स, कॉल हिस्ट्री और सेटिंग्स तक ट्रांसफर कर सकते हैं। इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि डाटा ट्रांसफर सीधे दोनों डिवाइसेज के बीच होता है यानी आपका डाटा किसी क्लाउड सर्वर पर नहीं जाता है, जिससे प्राइवेसी बनी रहती है। WhatsApp ने यह भी साफ किया है कि ट्रांसफर के दौरान आपका डाटा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहता है, यानी कोई भी तीसरा व्यक्ति इसे एक्सेस नहीं कर सकता।

ट्रांसफर शुरू करने से पहले जरूरी तैयारी

ट्रांसफर शुरू करने से पहले कुछ जरूरी चीजें चेक करना बहुत जरूरी है, वरना बीच में प्रोसेस फेल हो सकता है।

  • सबसे पहले आपका Android फोन Android 10 या उससे ऊपर के वर्जन पर होना चाहिए। अगर आपका फोन पुराना है, तो यह फीचर काम नहीं करेगा।
  • दूसरी बात, आपको दोनों डिवाइसेज में एक ही मोबाइल नंबर इस्तेमाल करना होगा। अगर नंबर अलग है, तो पहले iPhone में नंबर बदलना पड़ेगा।
  • तीसरी बात, दोनों फोन में WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल होना चाहिए। पुराने वर्जन में यह फीचर सही से काम नहीं करता।
  • एक स्टेबल Wi-Fi कनेक्शन होना जरूरी है, क्योंकि डाटा ट्रांसफर इसी के जरिए होगा।
  • और सबसे जरूरी बात यह कि ट्रांसफर पूरा होने से पहले अपने iPhone से WhatsApp डाटा डिलीट न करें, वरना आपका डाटा हमेशा के लिए खो सकता है।

कौन-कौन सा डाटा ट्रांसफर होता है?

WhatsApp का यह फीचर काफी एडवांस है और लगभग पूरा डाटा ट्रांसफर कर देता है। इसमें आपकी पर्सनल चैट्स, ग्रुप चैट्स, चैट हिस्ट्री, फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स, वॉइस नोट्स, कॉल हिस्ट्री और सेटिंग्स शामिल हैं। इसके अलावा, WhatsApp Communities और Channels के अपडेट्स भी ट्रांसफर हो जाते हैं, जिससे आपका अनुभव नए फोन में भी पहले जैसा ही रहता है।

कौन-कौन सा डाटा ट्रांसफर नहीं होता है?

हालांकि यह फीचर काफी अच्छा है, लेकिन कुछ सीमाएं अभी भी मौजूद हैं।

  • आपका WhatsApp स्टेटस ट्रांसफर नहीं होता है।
  • Display Name भी नए फोन में ऑटोमेटिक नहीं आता है।
  • अगर आप WhatsApp Business इस्तेमाल करते हैं, तो उसकी चैट्स ट्रांसफर नहीं होंगी।
  • Peer-to-peer पेमेंट मैसेज भी ट्रांसफर नहीं होते।

इसलिए ट्रांसफर शुरू करने से पहले इन चीजों का ध्यान जरूर रखें।

How to Transfer WhatsApp Chats From iOS to Android

iPhone से Android में WhatsApp चैट ट्रांसफर कैसे करें?

अब बात करते हैं iPhone से Android में WhatsApp चैट ट्रांसफर करने की। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:

  • स्टेप-1: सबसे पहले अपने iPhone में WhatsApp ओपन करें। इसके बाद Chats सेक्शन में जाएं। यहां आपको Chats > Transfer chat history > Transfer to Android का ऑप्शन मिलेगा। इस पर टैप करें।
  • स्टेप-2: अब Continue पर टैप करें। WhatsApp आपके डाटा को ट्रांसफर के लिए तैयार करेगा। अगर कैमरा एक्सेस मांगा जाए, तो Allow कर दें, क्योंकि QR कोड स्कैन करने के लिए इसकी जरूरत पड़ेगी।
  • स्टेप-3: इस दौरान आपका iPhone अनलॉक रहना चाहिए। अगर फोन लॉक हो गया, तो ट्रांसफर रुक सकता है।
  • स्टेप- 4: अब अपने नए Android फोन में WhatsApp इंस्टॉल करें और ओपन करें। उसी मोबाइल नंबर से लॉगइन करें, जो iPhone में इस्तेमाल कर रहे थे।
  • स्टेप-5: Android फोन में लॉगइन करने के बाद स्क्रीन पर एक QR कोड दिखाई देगा। अब iPhone के कैमरा से इस QR कोड को स्कैन करें।
  • स्टेप-6: QR कोड स्कैन करने के बाद दोनों डिवाइसेज आपस में कनेक्ट हो जाएंगे। इसके बाद Wi-Fi के जरिए डेटा ट्रांसफर शुरू हो जाएगा।
  • स्टेप-7: अब आपको कुछ समय इंतजार करना होगा। ट्रांसफर का समय आपके डाटा पर निर्भर करता है। अगर आपकी चैट हिस्ट्री बड़ी है, तो इसमें ज्यादा समय लग सकता है।
  • स्टेप-8: जब ट्रांसफर पूरा हो जाए, तो Android फोन में Next पर टैप करें। अब आपकी सभी चैट्स, फोटो और वीडियो नए फोन में दिखाई देने लगेंगी।

ट्रांसफर के दौरान ध्यान रखने वाली बातें

  • ट्रांसफर के दौरान इंटरनेट कनेक्शन स्थिर होना चाहिए। अगर Wi-Fi बार-बार कटता है, तो ट्रांसफर फेल हो सकता है।
  • दोनों फोन को एक-दूसरे के पास रखें, ताकि कनेक्शन बना रहे।
  • ट्रांसफर के दौरान किसी भी ऐप को बंद न करें और फोन को रिस्टार्ट भी न करें।
  • अगर आपने पहले से Android फोन में WhatsApp सेटअप कर लिया है, तो आपको ऐप अनइंस्टॉल करके फिर से इंस्टॉल करना होगा।

क्या iCloud बैकअप का असर पड़ता है?

अगर आपने पहले iPhone में iCloud पर WhatsApp बैकअप लिया है, तो वह बैकअप अलग से मौजूद रहेगा। लेकिन ध्यान रखें कि Android में ट्रांसफर के दौरान यह बैकअप इस्तेमाल नहीं होता है। WhatsApp का यह नया फीचर डायरेक्ट डिवाइस-टू-डिवाइस ट्रांसफर करता है, इसलिए iCloud बैकअप का इसमें कोई रोल नहीं होता है।

क्या ट्रांसफर सुरक्षित है?

जी हां, यह प्रोसेस पूरी तरह सुरक्षित है। WhatsApp ने इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल किया है, जिससे आपका डाटा पूरी तरह प्राइवेट रहता है। कंपनी के अनुसार, ट्रांसफर के दौरान आपका डाटा न तो उनके सर्वर पर जाता है और न ही वे इसे देख सकते हैं।

iPhone से Android में WhatsApp चैट ट्रांसफर करना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। अगर आप सही तरीके से स्टेप्स फॉलो करते हैं, तो बिना किसी डाटा लॉस के अपनी पूरी चैट हिस्ट्री नए फोन में ले जा सकते हैं। बस ध्यान रखें कि ट्रांसफर शुरू करने से पहले सभी जरूरी तैयारी पूरी हो और प्रोसेस के दौरान किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें।

सवाल- जवाब (FAQs)

क्या iPhone से Android में WhatsApp चैट ट्रांसफर करना पूरी तरह सुरक्षित है?

हां, यह प्रोसेस पूरी तरह सुरक्षित है। WhatsApp एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का उपयोग करता है, जिससे ट्रांसफर के दौरान आपका डाटा प्राइवेट रहता है और कोई तीसरा व्यक्ति इसे एक्सेस नहीं कर सकता।

क्या मैं ट्रांसफर के बाद पुराने और नए चैट्स को मर्ज (merge) कर सकता हूं?

नहीं, फिलहाल WhatsApp में पुराने iPhone चैट्स और नए Android चैट्स को मर्ज करने का ऑप्शन नहीं है। आपको सिर्फ एक ही चैट हिस्ट्री इस्तेमाल करनी होगी।

अगर मैंने पहले ही Android फोन में WhatsApp सेटअप कर लिया है, तो क्या मैं बाद में चैट ट्रांसफर कर सकता हूं?

नहीं, चैट ट्रांसफर सिर्फ सेटअप के समय ही किया जा सकता है। अगर आपने पहले ही WhatsApp सेटअप कर लिया है, तो आपको ऐप को अनइंस्टॉल करके दोबारा इंस्टॉल करना होगा।

क्या Android में ट्रांसफर करते समय iCloud बैकअप का इस्तेमाल होता है?

नहीं, यह ट्रांसफर सीधे iPhone और Android डिवाइस के बीच होता है। iCloud बैकअप इसमें उपयोग नहीं होता है, हालांकि आपका पुराना बैकअप अलग से सुरक्षित रह सकता है।

ट्रांसफर के दौरान कौन-कौन सा डेटा नहीं आता है?

ट्रांसफर के दौरान WhatsApp स्टेटस, Display Name, WhatsApp Business चैट्स और peer-to-peer पेमेंट मैसेज ट्रांसफर नहीं होते हैं। बाकी ज्यादातर डाटा, जैसे- चैट्स, फोटो, वीडियो आदि सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर हो जाते हैं।

The post iPhone से Android में WhatsApp चैट ट्रांसफर कैसे करें? जानें क्रॉस-प्लेटफॉर्म ट्रांसफर फीचर कैसे काम करता है? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-transfer-whatsapp-chats-from-ios-to-android/feed/ 0
WhatsApp पर पासकी से एन्क्रिप्टेड चैट बैकअप कैसे करें, यहां जानें पूरा तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-encrypt-whatsapp-chat-backup-with-passkey-full-guide/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-encrypt-whatsapp-chat-backup-with-passkey-full-guide/#respond Wed, 05 Nov 2025 12:22:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=185213 व्हाट्सऐप (WhatsApp) अपनी प्राइवेसी और सुरक्षा फीचर्स के लिए जाना जाता है। यह उन चुनिंदा मैसेजिंग ऐप्स में से एक है, जिसने शुरुआत से ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा दी थी, ताकि आपकी निजी चैट किसी तीसरे व्यक्ति तक न पहुंच सके। समय के साथ WhatsApp ने वॉयस कॉल, वीडियो कॉल और चैट बैकअप के […]

The post WhatsApp पर पासकी से एन्क्रिप्टेड चैट बैकअप कैसे करें, यहां जानें पूरा तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

व्हाट्सऐप (WhatsApp) अपनी प्राइवेसी और सुरक्षा फीचर्स के लिए जाना जाता है। यह उन चुनिंदा मैसेजिंग ऐप्स में से एक है, जिसने शुरुआत से ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा दी थी, ताकि आपकी निजी चैट किसी तीसरे व्यक्ति तक न पहुंच सके। समय के साथ WhatsApp ने वॉयस कॉल, वीडियो कॉल और चैट बैकअप के लिए भी सिक्योरिटी को और भी मजबूत किया है। अब कंपनी ने एक नया अपडेट जारी किया है जिसमें पासकी (Passkey) आधारित एन्क्रिप्शन को शामिल किया गया है। पासकी का फायदा यह है कि आपको कोई जटिल पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं होती है। यह आपके फोन की सिक्योरिटी सिस्टम, जैसे- फिंगरप्रिंट, फेस स्कैन या स्क्रीन लॉक कोड के साथ काम करता है। इसका मतलब यह है कि अगर कोई आपके Google अकाउंट या फोन तक पहुंच भी जाता है, तो वह बिना पासकी के आपके WhatsApp बैकअप को नहीं खोल सकता है। आइए जानते हैं कि आप अपने WhatsApp चैट बैकअप को पासवर्ड या पासकी से कैसे सुरक्षित कर सकते हैं।

WhatsApp चैट बैकअप को पासवर्ड से एन्क्रिप्ट कैसे करें

यदि आप व्हाट्सऐप चैट बैकअप को एन्क्रिप्ट करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

  • स्टेप-1: अपने फोन में WhatsApp ओपन करें और ऊपर अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
  • स्टेप-2: ‘Chats’ ऑप्शन पर जाएं।

WhatsApp encrypted chat backups

  • स्टेप-3: नीचे स्क्रॉल करें और ‘Chat backup’ पर टैप करें।

WhatsApp encrypted chat backups

  • स्टेप-4: ‘End-to-end encrypted backup’ पर टैप करें।

WhatsApp encrypted chat backups

  • स्टेप-5: ‘Turn on’ पर टैप करें।

WhatsApp encrypted chat backups

  • स्टेप-6: ‘Create password’ ऑप्शन चुनें।

WhatsApp encrypted chat backups

  • स्टेप-7: फिर एक स्ट्रॉन्ग पासवर्ड डालें, जो कम से कम 8 कैरेक्टर का हो, जिसमें नंबर और स्पेशल कैरेक्टर भी शामिल करना होगा।

WhatsApp encrypted chat backups

  • स्टेप-8: पासवर्ड को दोबारा कंफर्म करें और ‘Create’ पर टैप करें।

अब आपका चैट बैकअप पासवर्ड से सुरक्षित हो जाएगा और केवल वही व्यक्ति उसे रिस्टोर कर सकेगा जिसे यह पासवर्ड पता हो।

WhatsApp चैट बैकअप को पासकी से एन्क्रिप्ट कैसे करें

व्हाट्सऐप बैकअप को पासकी की मदद से एन्क्रिप्ट करना चाहते हैं, तो नीचे दिए स्टेप देख सकते हैंः

  • स्टेप-1: फोन में WhatsApp को ओपन करें और ऊपर अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
  • स्टेप-2: ‘Chats’ पर जाएं।
  • स्टेप-3: नीचे स्क्रॉल करें और ‘Chat backup’ चुनें।
  • स्टेप-4: ‘End-to-end encrypted backup’ पर टैप करें।
  • स्टेप-5: यहां ‘Turn on’ पर टैप करें।
  • स्टेप-6: अब ‘Passkey’ का ऑप्शन चुनें।
  • स्टेप-7: अपने डिवाइस पर उपलब्ध सिक्योरिटी तरीका जैसे कि फिंगरप्रिंट, फेस स्कैन या स्क्रीन लॉक को चुन सकते हैं।
  • स्टेप-8: पासकी को एक्टिवेट करें और ‘Create’ पर टैप करें।

पासकी सेट करने के बाद आपका चैट बैकअप पूरी तरह से डिवाइस-लिंक्ड सुरक्षा प्रणाली से सुरक्षित रहेगा। कोई भी व्यक्ति इसे बिना आपकी अनुमति के एक्सेस नहीं कर पाएगा।

पासकी से एन्क्रिप्शन क्यों बेहतर है

पासकी पारंपरिक पासवर्ड की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और आसान होती है। पासवर्ड भूलने की संभावना हमेशा रहती है, जबकि पासकी आपके डिवाइस की बायोमेट्रिक सिक्योरिटी पर निर्भर करती है। इसके अलावा, पासकी से हैकिंग का खतरा भी कम हो जाता है, क्योंकि यह किसी सर्वर पर सेव नहीं होती, बल्कि आपके डिवाइस पर ही सुरक्षित रहती है। अगर आप अक्सर WhatsApp डाटा का बैकअप Google Drive या iCloud पर लेते हैं, तो पासकी एन्क्रिप्शन यह सुनिश्चित करता है कि आपके बैकअप तक किसी की भी अनधिकृत पहुंच न हो सके।

अतिरिक्त सुरक्षा के लिए क्या करें

  •  WhatsApp में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जरूर ऑन करें।
  •  जब भी नए डिवाइस पर लॉगइन करें, तो OTP या PIN से वेरिफिकेशन करें।
  • अपने फोन को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट्स से अपडेट रखें।
  • किसी अनजान लिंक या फिशिंग मैसेज पर क्लिक करने से बचें।

WhatsApp का पासकी एन्क्रिप्शन फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंच रहा है। अगर यह फीचर अभी तक आपके ऐप में नहीं दिख रहा है, तो परेशान न हों। कुछ हफ्तों में यह ऑटोमैटिकली अपडेट के साथ मिल जाएगा। तब तक आप अपने चैट बैकअप को पासवर्ड या 64-डिजिट की से सुरक्षित कर सकते हैं। सुरक्षा के लिए हमेशा 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन रखें और अपने फोन को अपडेटेड रखें। इससे न सिर्फ आपका WhatsApp, बल्कि आपका पूरा डाटा भी साइबर खतरों से सुरक्षित रहेगा।

सवाल-जवाब (FAQs)

क्या WhatsApp की चैट्स पहले से ही एन्क्रिप्टेड होती हैं?

हां, WhatsApp की चैट्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होती हैं। इसका मतलब यह है कि आपके और रिसीवर के अलावा कोई भी तीसरा व्यक्ति आपकी चैट नहीं पढ़ सकता।

क्या WhatsApp चैट बैकअप भी एन्क्रिप्टेड होता है?

हां, 2021 से WhatsApp चैट बैकअप के लिए एन्क्रिप्शन की सुविधा दे रहा है। पहले यह पासवर्ड या 64-डिजिट की के जरिए सुरक्षित किया जा सकता था और अब इसमें पासकी का ऑप्शन भी जोड़ा गया है।

पासकी से चैट बैकअप कैसे सुरक्षित करें?

WhatsApp ओपन करें > प्रोफाइल > Chats > Chat backup > End-to-end encrypted backup > Passkey चुनें और पासकी सेट करें।

WhatsApp कॉल्स भी एन्क्रिप्टेड होती हैं?

हां, WhatsApp की वॉयस और वीडियो कॉल्स भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होती हैं, जिससे कॉल डिटेल्स पूरी तरह निजी रहती हैं।

WhatsApp चैट बैकअप कैसे करें?

WhatsApp ओपन करें > Chats > Chat backup > अपना Google अकाउंट चुनें > ‘Back up’ पर टैप करें।

The post WhatsApp पर पासकी से एन्क्रिप्टेड चैट बैकअप कैसे करें, यहां जानें पूरा तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-encrypt-whatsapp-chat-backup-with-passkey-full-guide/feed/ 0
WhatsApp में अपना फोन नंबर कैसे बदलें, जानें इसका आसान तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-me-mobile-number-kaise-change-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-me-mobile-number-kaise-change-kare/#respond Thu, 16 Oct 2025 11:27:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=184469 व्हाट्सएप (WhatsApp) दुनियाभर में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला मैसेजिंग ऐप है, जो चैट, वॉयस कॉल और वीडियो कॉल की सुविधा देता है। अगर आप भी व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं और इसमें नंबर बदलना चाहते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। नंबर बदलने के बाद भी आपका चैट्स डिलीट नहीं होगा, […]

The post WhatsApp में अपना फोन नंबर कैसे बदलें, जानें इसका आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

व्हाट्सएप (WhatsApp) दुनियाभर में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला मैसेजिंग ऐप है, जो चैट, वॉयस कॉल और वीडियो कॉल की सुविधा देता है। अगर आप भी व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं और इसमें नंबर बदलना चाहते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। नंबर बदलने के बाद भी आपका चैट्स डिलीट नहीं होगा, क्योंकि व्हाट्सएप में ‘चेंज नंबर’ फीचर दिया गया है, जो आपको अपना चैट्स खोए बिना नया नंबर अपडेट करने की सुविधा देता है। यह फीचर न केवल आपके चैट्स को सुरक्षित रखता है, बल्कि आपके कॉन्टैक्ट को नए नंबर की जानकारी देने का भी आसान तरीका प्रदान करता है। चाहे आप उसी फोन में नया नंबर इस्तेमाल कर रहे हों या नया फोन ले रहे हों, इस गाइड (whatsapp me mobile number kaise change kare) से आपको काफी मदद मिल सकती है।

व्हाट्सएप में फोन नंबर क्यों महत्वपूर्ण है?

WhatsApp में आपका फोन नंबर आपकी पहचान का काम करता है। अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जहां आप यूजरनेम जैसे “Amit123” का इस्तेमाल करते हैं, व्हाट्सएप में आपका मोबाइल नंबर ही आपका यूजरनेम है। इसका मतलब है कि बिना एक्टिव मोबाइल नंबर के आप व्हाट्सएप नहीं चला सकते हैं। साथ ही, आप अपने नंबर को अपने कॉन्टैक्ट से छिपा भी नहीं सकते, क्योंकि यह आपके अकाउंट को पहचानने का तरीका है। अगर आप अपना नंबर बदलते हैं और उसे व्हाट्सएप में अपडेट नहीं करते हैं, तो आपकी पुरानी चैट्स और मीडिया तक एक्सेस खो सकते हैं। इसलिए नंबर बदलते समय सही प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है।

अपने व्हाट्सएप नंबर को कैसे चेंज करें?

आपके व्हाट्सएप अकाउंट में सही नंबर रजिस्टर्ड है यह जानने के लिए आप आसानी से अपना नंबर चेक कर सकते हैं। इसके लिए इन स्टेप को फॉलो करना होगाः

  • स्टेप-1: सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप ऐप को ओपन करें।
  • स्टेप-2: फिर आपको सेटिंग्स में जाना होगा।
    whatsapp chat history kaise export kare

    एंड्रॉयड यूजर्स:
    ऐप के ऊपरी दायीं तरफ कोने में तीन बिंदुओं (⋮) पर टैप करें और सेटिंग्स चुनें।
    आईफोन यूजर्स: नीचे दायीं तरफ कोने में सेटिंग्स टैब पर जाएं।
  • स्टेप-3: अपने प्रोफाइल फोटो या नाम पर टैप करें। इससे आपका प्रोफाइल सेक्शन खुल जाएगा।

WhatsApp

  • स्टेप-4: स्क्रीन के नीचे आपको वह फोन नंबर दिखेगा, जो आपके व्हाट्सएप अकाउंट से जुड़ा है।

यह चेक करना उपयोगी है, खासकर अगर आप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आपका पुराना नंबर अभी भी रजिस्टर्ड है या नहीं।

फोन में व्हाट्सएप नंबर कैसे चेंज करें

अगर आप उसी फोन में नई सिम डालकर नया नंबर इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो व्हाट्सएप का चेंज नंबर फीचर आपके चैट्स को नए नंबर पर ट्रांसफर करना आसान बनाता है। इसके लिए नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करना होगाः

  • स्टेप-1: सबसे पहले अपने फोन में नई सिम दर्ज करें। सिम का एक्टिव होना जरूरी है, ताकि आप एसएमएस या कॉल रिसीव कर सकें।
  • स्टेप-2: फिर अपने फोन में व्हाट्सएप ऐप को लॉन्च करें।
  • स्टेप-3: सेटिंग्स में जाएं:

    एंड्रॉयड:
    ऊपरी दायीं तरफ कोने में तीन बिंदुओं (⋮) पर टैप करें और सेटिंग्स को सलेक्ट करें।
    आईफोन: नीचे दायीं तरफ कोने में सेटिंग्स पर जाएं।

  • स्टेप-4: सेटिंग्स में अकाउंट पर टैप करें, फिर चेंज नंबर पर जाएं (Settings → Account → Change number)।

  • स्टेप-5: अब नेक्स्ट बटन पर टैप करें। यहां आपको यह कंफर्म करना होगा कि आप नए नंबर पर SMS या कॉल रिसीव कर सकते हैं।

WhatsApp

  • स्टेप-6: इसके बाद पुराना नंबर (जो व्हाट्सएप पर रजिस्टर्ड है) और नया नंबर डालें। दोनों नंबरों के साथ इंटरनेशनल डायलिंग कोड (जैसे भारत के लिए +91) शामिल करें।

WhatsApp

  • स्टेप-7: व्हाट्सएप आपको यह सलेक्ट का विकल्प देगा कि किन कॉन्टैक्ट्स को आपके नए नंबर की सूचना देनी है। आप चुन सकते हैं:
  • ऑन कॉन्टैक्ट (All Contacts)
  • जिनसे आपने चैट की है (Contacts I have chatted with)
  • कस्टम (खास कॉन्टैक्ट को चुनें)

वहीं ग्रुप्स को ऑटोमैटिकली सूचित किया जाएगा।

  • स्टेप-8: नेक्स्ट पर टैप करने के बाद व्हाट्सएप आपके नए नंबर पर छह अंकों का कोड भेजेगा। इसे डालकर वेरिफाई करें।
  • स्टेप-9: वेरिफिकेशन के बाद आपके चैट्स और ग्रुप्स नए नंबर पर ट्रांसफर हो जाएंगे। आपका अकाउंट अब नए नंबर से जुड़ जाएगा।

इस प्रक्रिया से आपकी पुरानी चैट्स, मीडिया और ग्रुप्स सुरक्षित रहेंगे और आप बिना किसी बाधा के व्हाट्सएप का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।

नए फोन में व्हाट्सएप चैट्स ट्रांसफर कैसे करें 

अगर आप नया फोन ले रहे हैं और साथ में नंबर भी बदल रहे हैं, तो आपको अपने चैट्स का बैकअप लेना होगा। तभी आप नए फोन पर पुरानी चैट का बैकअप ले पाएंगे। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

पुराने फोन में बैकअप कैसे लें

एंड्रॉयड: व्हाट्सएप ओपन करें और सेटिंग्स > चैट्स > चैट बैकअप पर जाएं। Google ड्राइव में बैकअप सेट करें। सुनिश्चित करें कि आप उस Google अकाउंट में लॉगइन हैं, जिसे आप नए फोन में इस्तेमाल करेंगे। अब बैकअप बटन पर टैप करें। यह आपकी चैट्स और मीडिया को Google ड्राइव पर सेव कर देगा।

WhatsApp
आईफोन: व्हाट्सएप को ओपन करने के बाद सेटिंग्स > चैट्स > चैट बैकअप पर जाएं। iCloud बैकअप को इनेबल करें और उसी iCloud अकाउंट का इस्तेमाल करें, जिसे आप नए फोन में लॉगइन करेंगे। अब बैकअप नाउ पर टैप करें।

नए फोन में व्हाट्सएप सेटअप कैसे करें

नए फोन में व्हाट्सएप को सेटअप करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करना होगाः

  • स्टेप-1: नए फोन में व्हाट्सएप डाउनलोड और इंस्टॉल करें। ऐप ओपन करने के बाद नया नंबर दर्ज करें। व्हाट्सएप आपको वेरिफिकेशन कोड भेजेगा। इसे डालकर नंबर वेरिफाई करें।

  • स्टेप-2: अब बैकअप रीस्टोर करने के लिए सेटअप के दौरान व्हाट्सएप पूछेगा कि क्या आप पुराना बैकअप रीस्टोर करना चाहते हैं। एंड्रॉयड में उसी Google अकाउंट में लॉगइन करें, जिसमें बैकअप स्टोर है, फिर रीस्टोर पर टैप करें। वहीं आईफोन में उसी iCloud अकाउंट में लॉगइन करें और रीस्टोर का विकल्प चुनें।

  • स्टेप-3: फिर स्क्रीन पर दिए निर्देशों का पालन करें। आपकी चैट्स और मीडिया नए फोन पर वापस आ जाएंगे।

बैकअप लेना और रीस्टोर करना आसान है, लेकिन सुनिश्चित करें कि आपके पास अच्छा इंटरनेट कनेक्शन हो, क्योंकि बड़े बैकअप में समय लग सकता है।

कैसे पता करें कि आपका फोन नंबर ब्लॉक है

कभी-कभी WhatsApp सेटअप करते समय मैसेज आता है कि आपका नंबर ब्लॉक कर दिया गया है। WhatsApp नियमों का उल्लंघन करने वाले नंबर ब्लॉक कर सकता है। इसके कारण हो सकते हैं, जैसे कि स्पैम मैसेज भेजना, बहुत ज्यादा लोगों को ग्रुप में जोड़ना, बहुत ज्यादा ग्रुप बनाना या अन्य संदिग्ध गतिविधियां। अगर आपको लगता है कि आपका नंबर गलती से ब्लॉक हुआ है, तो आप https://www.whatsapp.com/contact/?subject=messenger पर जाकर मैसेज कर सकते हैं। अपनी समस्या बताएं और वे आपके मामले की समीक्षा करेंगे। ईमेल में अपना फोन नंबर (इंटरनेशनल कोड के साथ) और ब्लॉक होने का कारण समझाने की कोशिश करें।

सवाल- जवाब (FAQs)

क्या व्हाट्सएप अपडेट करने से मेरी चैट्स डिलीट हो जाएंगी?

नहीं, व्हाट्सएप अपडेट करने से आपकी चैट्स डिलीट नहीं होती हैं। आपकी चैट्स फोन के लोकल स्टोरेज या क्लाउड (Google ड्राइव या iCloud) में सुरक्षित रहती हैं। अपडेट से केवल ऐप के फीचर्स और इंटरफेस में बदलाव आता है। फिर भी, नियमित रूप से बैकअप लेना अच्छा अभ्यास है।

नंबर बदलने के क्या नुकसान हैं?

अगर आप बैकअप नहीं लेते हैं, तो नंबर बदलने पर आप अपनी चैट हिस्ट्री खो सकते हैं। लेकिन व्हाट्सएप का चेंज नंबर फीचर इस समस्या को हल करता है। यह आपके चैट्स को नए नंबर पर ट्रांसफर कर देता है। अगर आप नया फोन ले रहे हैं, तो बैकअप न लेने पर चैट्स खोने का जोखिम रहता है।

बिना बैकअप के व्हाट्सएप चैट्स कैसे रिकवर करें?

अगर आपने क्लाउड बैकअप नहीं लिया है, तो एंड्रॉयड फोन में लोकल बैकअप से चैट्स रिकवर हो सकती हैं। ये बैकअप आपके फोन के स्टोरेज में “WhatsApp/Databases” फोल्डर में मिल सकते हैं। इसके अलावा, कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स चैट्स रिकवर करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल सावधानी से करें, क्योंकि ये सुरक्षित नहीं होते हैं।

मैं कितनी बार व्हाट्सएप नंबर बदल सकता हूं?

व्हाट्सएप में नंबर बदलने की कोई सीमा नहीं है। आप जब चाहें चेंज नंबर फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं, बशर्ते आपके पास नया नंबर एक्टिव हो और वेरिफिकेशन के लिए उपलब्ध हो।

क्या मैं एक फोन में दो नंबरों पर व्हाट्सएप चला सकता हूं?

हां, अगर आपके फोन में डुअल सिम या eSIM सपोर्ट है, तो आप दो व्हाट्सएप अकाउंट चला सकते हैं। इसके लिए व्हाट्सएप सेटिंग्स में जाएं। अपने नाम के बगल में तीर (↓) पर टैप करें। अकाउंट जोड़ें को चुनें और दूसरा नंबर रजिस्टर करें। आप दोनों अकाउंट्स की गोपनीयता और नोटिफिकेशन सेटिंग्स अलग-अलग मैनेज कर सकते हैं।

The post WhatsApp में अपना फोन नंबर कैसे बदलें, जानें इसका आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-me-mobile-number-kaise-change-kare/feed/ 0
Arattai App क्या है? यह व्हाट्सऐप को दे पाएगा टक्कर? https://www.91mobiles.com/hindi/what-is-arattai-app-features-security-and-comparison-with-whatsapp/ https://www.91mobiles.com/hindi/what-is-arattai-app-features-security-and-comparison-with-whatsapp/#respond Mon, 29 Sep 2025 12:32:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=183446 Zoho इन दिनों अपने मैसेजिंग ऐप Arattai को लेकर खूब चर्चा में है। यह भी व्हाट्सऐप की तरह ही एक मैसेजिंग ऐप है, जिसे खासतौर पर ऐसे यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो लो-एंड स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं या फिर जिनके पास कम स्पीड वाला इंटरनेट कनेक्शन है। आज के समय में जहां […]

The post Arattai App क्या है? यह व्हाट्सऐप को दे पाएगा टक्कर? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Zoho इन दिनों अपने मैसेजिंग ऐप Arattai को लेकर खूब चर्चा में है। यह भी व्हाट्सऐप की तरह ही एक मैसेजिंग ऐप है, जिसे खासतौर पर ऐसे यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो लो-एंड स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं या फिर जिनके पास कम स्पीड वाला इंटरनेट कनेक्शन है। आज के समय में जहां ज्यादातर मैसेजिंग ऐप्स भारी और रिसोर्स-खपत करने वाले होते हैं, वहीं Arattai इस कमी को पूरा करेगा। बता दें कि Arattai, Zoho का नया कम्युनिकेशन टूल है, जिसे आसान और भरोसेमंद मैसेजिंग एक्सपीरियंस देने के लिए बनाया गया है। Zoho के फाउंडर और सीईओ श्रीधर वेम्बू के मुताबिक, Arattai को इस तरह तैयार किया गया है कि यह सीमित प्रोसेसिंग पावर वाले डिवाइस और लो-स्पीड इंटरनेट वाले इलाकों में भी बिना रुकावट काम कर सकेगा। इन दिनों अरट्टई (Arattai) की तुलना व्हाट्सऐप से की जा रही है, लेकिन क्या यह वास्तव में व्हाट्सऐप का विकल्प बन सकता है। इस आर्टिकल में जानने की कोशिश करते हैं व्हाट्सऐप और Arattai के बीच क्या बेसिक अंतर है?

Arattai क्या है?

अरट्ट्ई (Arattai) शब्द का तमिल अर्थ है-आम बातचीत यानी चैट। जोहो कॉर्पोरेशन द्वारा बनाया गया स्वदेशी भारतीय मैसेजिंग ऐप है। हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ऐप को सपोर्ट किया है, जिसके बाद से ही यह ऐप काफी चर्चा में है। यह ऐप भी आपको व्हाट्सऐप की तरह ही कई तरह की सुविधाएं प्रदान करता हैः

Arattai

  •  टेक्स्ट मैसेज, फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट भेजना।
  •  वॉयस और वीडियो कॉल करना।
  •  स्टोरी पोस्ट करना।
  •  बिजनेस के लिए ब्रॉडकास्ट चैनल बनाना।
  •  मीटिंग शेड्यूल करना आदि।

यह ऐप भारत की आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत बनाया गया है और भारतीय भाषाओं, कम संसाधनों वाले फोन और धीमे नेटवर्क के लिए आदर्श है।

Arattai और व्हाट्सऐप में एक जैसा क्या है

अगर आप व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर Arattai का उपयोग करने में परेशानी नहीं होगी, क्योंकि दोनों ऐप्स में कई फीचर्स एक जैसे हैं। दोनों में टेक्स्ट, फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट के जरिए इंस्टैंट मैसेजिंग की सुविधा दी गई है। आप यहां भी व्हाट्सऐप की तरह वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर का उपयोग कर सकतेहैं। इतना ही नहीं, Arattai में भी आपको ग्रुप चैट की सुविधा मिलती है, जिसमें यूजर्स दोस्तों और परिवार के साथ बातचीत कर सकते हैं। साथ ही, आपको स्टोरी या स्टेटस अपडेट करने का विकल्प भी मिलता है। आप चाहें, तो यहां भी बिजनेस के लिए ब्रॉडकास्ट चैनल बना सकते है, जिससे बड़े ग्रुप में कंटेंट शेयर करने में मदद मिल सकती है। इसलिए व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए अरट्टई पर स्विच करना आसान है, क्योंकि दोनों के मूल फंक्शन करीब-करीब एक जैसे ही हैं।

Arattai और व्हाट्सऐप में अंतर

अरट्टई और व्हाट्सऐप में कुछ समानताएं हैं, तो कुछ अंतर भी हैं। देखते हैं यहांः

  • मैसेजिंग और भाषा सपोर्ट: Arattai में भारतीय भाषाओं (जैसे तमिल, तेलुगु आदि) पर खास फोकस है। कम इंटरनेट और लो-एंड फोन पर भी स्मूथ चलता है। वहीं व्हाट्सऐप दुनिया की लगभग सभी बड़ी भाषाओं को सपोर्ट करता है।
  • वॉयस और वीडियो कॉल्स: Arattai लो-बैंडविड्थ नेटवर्क पर भी अच्छी कॉल क्वालिटी देता है। साथ ही, इसमें ग्रुप कॉल्स और कॉन्फ्रेंसिंग फीचर मौजूद हैं। वहीं WhatsApp हाई-क्वालिटी कॉल्स और इंटरनेशनल कॉलिंग में बेहद भरोसेमंद है।
  • ग्रुप चैट्स और चैनल्स: Arattai में आपको एक ग्रुप में 1000 तक मेंबर को जोड़ सकते हैं, वहीं WhatsApp 1024 मेंबर्स तक की सुविधा है और एडमिन को कई तरह के कंट्रोल्स मिलते हैं।
  • फाइल शेयरिंग और स्टोरीज: आपको अरट्टई में 1GB तक फाइल भेजने की सुविधा मिलती है। अगर व्हाट्सएप की बात करें, तो इसमें 2GB तक फाइल शेयर कर सकते हैं।
  • प्रोडक्टिविटी फीचर्स: Arattai में आपको Pocket नाम से फीचर मिलता है, जहां आप खुद के लिए फोटो, वीडियो, नोट्स और रिमाइंडर्स सेव कर सकते हैं। वहीं WhatsApp में Message Yourself फीचर है, जिसमें खुद को मैसेज और फाइल भेज सकते हैं।
  • बिजनेस टूल्स: अरट्टई में आपको चैनल्स और मीटिंग शेड्यूलिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। मगर आपको व्हाट्सऐप में आपको WhatsApp Business ऐप, पेमेंट्स, कैटलॉग्स और Meta इंटीग्रेशन के साथ बड़े स्तर पर बिजनेस सपोर्ट जैसे टूल्स मिलते हैं।
  • परफॉर्मेंस और यूजर एक्सपीरियंस: Arattai बेहद लाइटवेट ऐप है और इसमें आपको विज्ञापन नहीं मिलते हैं। लेकिन WhatsApp फीचर-रिच है, लेकिन थोड़ा भारी और डाटा उपयोग ज्यादा करता है।

क्या अरट्टई सुरक्षित है?

  • वॉयस और वीडियो कॉल: एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड यानी कोई तीसरा पक्ष आपकी बातचीत तक नहीं पहुंच सकता है।
  • टेक्स्ट मैसेज: अभी पूरी तरह से एन्क्रिप्टेड नहीं हैं, जो प्राइवेसी के लिए चिंता का विषय हो सकता है।
  • डाटा स्टोरेज: अरट्टई के सर्वर भारत में हैं, जिससे डाटा देश में रहता है। जोहो की नीति के अनुसार, यूजर डाटा का उपयोग विज्ञापनों के लिए नहीं किया जाता है।
  • डाटा स्टोर: डिवाइस और अकाउंट के लिए यूनिक ID इकट्ठा किया जाता है। यूजर की सहमति से एनालिटिक्स डाटा (जैसे क्रैश इन्फो, स्क्रीन यूज) एकत्र होता है, लेकिन यह डाटा किसी यूजर से नहीं जोड़ा जाता।

व्हाट्सऐप की तुलना में अरट्टई को टेक्स्ट मैसेज के लिए एन्क्रिप्शन जोड़ने की जरूरत है ताकि यह पूरी तरह सुरक्षित हो सके।

लोग अरट्टई क्यों चुन रहे हैं?

कई कारणों से यूजर्स अरट्टई की ओर आकर्षित हो रहे हैं:

  •  डाटा भारत में रहता है, जिससे विदेशी टेक कंपनियों पर निर्भरता कम होती है।
  •  यह आत्मनिर्भर भारत पहल का हिस्सा है।
  •  जोहो कॉर्पोरेशन के 55+ ऐप्स और 13 करोड़ यूजर्स के साथ इसकी विश्वसनीयता है।
  •  हल्का और सिंपल डिजाइन, जो कम संसाधनों वाले फोन और धीमे नेटवर्क पर अच्छा काम करता है।
  •  भारतीय भाषाओं का समर्थन, जो इसे क्षेत्रीय यूजर्स के लिए उपयुक्त बनाता है।

Arattai मैसेजिंग ऐप का उपयोग कैसे करें?

अरट्टई का उपयोग करना बहुत आसान है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है। इसे यूज करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः

स्टेप-1: सबसे पहले Arattai ऐप को आप Google Play Store या Apple App Store से ऐप डाउनलोड कर लें।
स्टेप-2: इसके बाद व्हाट्सऐप की तरह ही अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर करना होगा। मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी आएगा, जिसके बाद आप लॉगइन हो जाएगा।

Arattai
स्टेप-3: इसके बाद प्रोफाइल के लिए अपना नाम दर्ज करें।

Arattai
स्टेप-4: फिर आपको कॉन्टैक्ट्स सिंक करने के लिए अलाउ करना होगा। एक बार जब कॉन्टैक्ट सिंक हो जाता है, तो फिर आप तुरंत चैटिंग शुरू कर सकते हैं।

Arattai
स्टेप-5: इसमें आप वॉयस/वीडियो कॉल्स, डॉक्यूमेंट शेयरिंग, ग्रुप चैट्स और स्टोरीज का इस्तेमाल करने की सुविधा भी मिलती है।

बता दें कि इसका इंटरफेस साफ और सिंपल है, जिससे पहली बार इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को भी आसानी होती है।

क्या व्हाट्सऐप की जगह ले पाएगा अरट्टई?

व्हाट्सऐप के विशाल यूजर बेस और ग्लोबली पहुंच के सामने अरट्टई को अभी लंबा रास्ता तय करना है। हालांकि भारत में इसकी स्वदेशी अपील, जोहो की विश्वसनीयता और क्षेत्रीय फोकस इसे एक मजबूत विकल्प बनाते हैं। अगर अरट्टई टेक्स्ट मैसेज के लिए एन्क्रिप्शन जोड़ता है और फीचर्स बढ़ाता है, तो यह भविष्य में व्हाट्सएप का मजबूत प्रतिद्वंद्वी बन सकता है।

सवाल-जवाब (FAQs)

क्या मैं अरट्टई पर भरोसा कर सकता हूं?

आप कर सकते हैं। अरट्टई जोहो कॉर्पोरेशन ने बनाया है, जिसके पास 10+ साल का अनुभव और यूजर प्राइवेसी के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता है।

क्या यह सभी के लिए उपलब्ध है?

हां, यह गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर सभी के लिए उपलब्ध है।

ग्रुप में कितने लोग शामिल हो सकते हैं?

एक ग्रुप में अधिकतम 1,000 लोग शामिल हो सकते हैं।

क्या अंतरराष्ट्रीय कॉल के लिए शुल्क देना पड़ता है?

नहीं, इंटरनेट कनेक्शन के साथ सभी कॉल मुफ्त हैं।

अरट्टई कौन सा डाटा इकट्ठा करता है?

  •  डिवाइस और अकाउंट के लिए यूनिक ID।
  •  यूजर की सहमति से एनालिटिक्स डाटा (जैसे क्रैश इन्फो, स्क्रीन यूज), जो यूजर से नहीं जोड़ा जाता।
  •  कोई थर्ड-पार्टी डेटा शेयरिंग नहीं होती।

अरट्टई हल्का, विज्ञापन-मुक्त स्वदेशी ऐप है, जो ग्रामीण यूजर्स, पुराने फोन और क्षेत्रीय भाषाओं को प्राथमिकता देने वालों के लिए आदर्श है। यह आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है। दूसरी ओर, व्हाट्सएप अपनी मजबूत सिक्योरिटी, ग्लोबल पहुंच और बिजनेस टूल्स के साथ शहरी यूजर्स और इंटरनेशनल कम्युनिकेशन के लिए बेहतर है। आप अपनी जरूरतों के आधार पर अरट्टई, व्हाट्सएप या दोनों का उपयोग चुन सकते हैं।

The post Arattai App क्या है? यह व्हाट्सऐप को दे पाएगा टक्कर? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/what-is-arattai-app-features-security-and-comparison-with-whatsapp/feed/ 0
बिना नेटवर्क भी कर पाएंगे WhatsApp Call, Google Pixel 10 लेकर आया सैटेलाइट कॉलिंग फीचर https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-10-phones-support-satellite-calling-through-whatsapp-how-it-works/ https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-10-phones-support-satellite-calling-through-whatsapp-how-it-works/#respond Tue, 26 Aug 2025 11:52:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181084 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Google ने अपनी नई Pixel 10 सीरीज को मार्केट में उतार दिया है। इस सीरीज को कंपनी ने अब तक का सबसे एडवांस स्मार्टफोन बताया है, क्योंकि इसमें लेटेस्ट प्रोसेसर, शानदार कैमरे, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स और ब्राइट डिस्प्ले दिए गए हैं, लेकिन सबसे खास और अनोखी बात यह है कि Pixel 10 […]

The post बिना नेटवर्क भी कर पाएंगे WhatsApp Call, Google Pixel 10 लेकर आया सैटेलाइट कॉलिंग फीचर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Google ने अपनी नई Pixel 10 सीरीज को मार्केट में उतार दिया है। इस सीरीज को कंपनी ने अब तक का सबसे एडवांस स्मार्टफोन बताया है, क्योंकि इसमें लेटेस्ट प्रोसेसर, शानदार कैमरे, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स और ब्राइट डिस्प्ले दिए गए हैं, लेकिन सबसे खास और अनोखी बात यह है कि Pixel 10 फोन अब WhatsApp पर ऑडियो और वीडियो कॉल की सुविधा देगा, वह भी तब जब आपके पास मोबाइल नेटवर्क बिल्कुल भी न हो।

यह फीचर कैसे काम करेगा

Pixel 10 सीरीज में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट दिया गया है। इसका मतलब यह है कि अगर कोई यूजर ऐसी जगह पर है, जहां मोबाइल नेटवर्क का नामोनिशान तक नहीं है, तब भी फोन सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट हो जाएगा। इसके बाद यूजर आसानी से WhatsApp पर कॉल कर सकेंगे। यह सुविधा सिर्फ ऑडियो कॉल तक सीमित नहीं है, बल्कि वीडियो कॉल भी की जा सकती है। Google और WhatsApp ने मिलकर इस तकनीक को उपलब्ध कराया है।

Google की ओर से जारी किए गए टीजर वीडियो में देख सकते हैं कि जब भी यूजर को WhatsApp कॉल सैटेलाइट नेटवर्क पर मिलेगी, तो फोन की स्टेटस बार में एक सैटेलाइट का आइकन दिखाई देगा। आपको बता दें कि यह सुविधा 28 अगस्त, 2025 से उपलब्ध होगी यानी जिस दिन Pixel 10 सीरीज की बिक्री शुरू होगी उसी दिन से लोग इस फीचर का फायदा उठा पाएंगे।

दुनिया का पहला स्मार्टफोन

Pixel 10 सीरीज को दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन कहा जा रहा है जिसमें WhatsApp पर सीधे सैटेलाइट से ऑडियो और वीडियो कॉल करने की सुविधा दी गई है। हालांकि इससे पहले Apple ने साल 2022 में iPhone 14 के साथ सैटेलाइट कनेक्टिविटी पेश की थी, लेकिन वहां यह सुविधा केवल इमरजेंसी टेक्स्ट मैसेज भेजने तक सीमित थी। Google ने अब इसे अगले लेवल तक पहुंचा दिया है।

किन बातों का रखना होगा ध्यान

हालांकि यह सुविधा बेहद खास है, लेकिन इसके साथ कुछ शर्तें भी हैं। शुरुआत में यह फीचर केवल चुनिंदा नेटवर्क ऑपरेटर्स के साथ ही काम करेगा। इसके अलावा, Google ने साफ कहा है कि सैटेलाइट कॉल के लिए अतिरिक्त शुल्क भी लग सकता है यानी सामान्य मोबाइल नेटवर्क की तरह यह सुविधा फ्री नहीं होगी। हालांकि WhatsApp की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि सैटेलाइट नेटवर्क पर की गई कॉल्स भी पूरी तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगी। इसका मतलब यह है कि यूजर की प्राइवेसी पर कोई असर नहीं पड़ेगा और सुरक्षा वैसी ही बनी रहेगी जैसी सामान्य इंटरनेट कॉल में होती है।

Pixel Watch 4 में भी मिलेगा सैटेलाइट सपोर्ट

Google ने सिर्फ Pixel 10 स्मार्टफोन्स में ही नहीं, बल्कि Pixel Watch 4 LTE मॉडल में भी यह सुविधा देने की घोषणा की है। यह दुनिया की पहली स्मार्टवॉच होगी जिसमें सीधे सैटेलाइट से जुड़ने और इमरजेंसी मैसेज भेजने की क्षमता होगी। इस वॉच में Snapdragon W5 Gen 2 चिप लगाया गया है, जिसकी मदद से यह जियोस्टेशनरी सैटेलाइट नेटवर्क से कनेक्ट होकर जरूरी मदद के संदेश भेज पाएगी।

Google Pixel 10 सीरीज का यह नया फीचर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है, जो अक्सर पहाड़ों, जंगलों या दूर-दराज इलाकों की यात्रा करते हैं, जहां मोबाइल नेटवर्क मिलना लगभग नामुमकिन होता है। अब चाहे आप रेगिस्तान में हों, गांव के बीचोंबीच हों या किसी पर्वतीय इलाके में, WhatsApp पर ऑडियो और वीडियो कॉल करना पहले से कहीं आसान हो जाएगा। यह फीचर Pixel 10 सीरीज को न केवल टेक्नोलॉजी की दुनिया में अलग पहचान दिलाता है, बल्कि इसे आपातकालीन परिस्थितियों में भी सबसे भरोसेमंद फोन बना देता है।

The post बिना नेटवर्क भी कर पाएंगे WhatsApp Call, Google Pixel 10 लेकर आया सैटेलाइट कॉलिंग फीचर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-10-phones-support-satellite-calling-through-whatsapp-how-it-works/feed/ 0
WhatsApp चैट हिस्ट्री कैसे एक्सपोर्ट करें (2025), जानें तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-chat-history-kaise-export-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-chat-history-kaise-export-kare/#respond Wed, 20 Aug 2025 09:46:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180658 व्हाट्सएप (WhatsApp) दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स में से एक है, जिसका उपयोग अरबों लोग अपने परिवार, दोस्तों और कलीग्स के साथ चैट करने के लिए करते हैं। अगर आप पावर यूजर हैं, जो रोजाना कई चैट्स और मीडिया फाइल्स शेयर करते हैं, तो व्हाट्सएप आपके फोन की स्टोरेज को जल्दी भर सकता है। […]

The post WhatsApp चैट हिस्ट्री कैसे एक्सपोर्ट करें (2025), जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

व्हाट्सएप (WhatsApp) दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स में से एक है, जिसका उपयोग अरबों लोग अपने परिवार, दोस्तों और कलीग्स के साथ चैट करने के लिए करते हैं। अगर आप पावर यूजर हैं, जो रोजाना कई चैट्स और मीडिया फाइल्स शेयर करते हैं, तो व्हाट्सएप आपके फोन की स्टोरेज को जल्दी भर सकता है। चाहे आपके पास किफायती एंड्रॉयड फोन हो या लेटेस्ट iPhone, व्हाट्सएप की चैट्स और मीडिया को Google Drive (एंड्रॉयड) और iCloud (iPhone) पर बैकअप करने की सुविधा उपलब्ध है। हालांकि ये बैकअप केवल व्हाट्सएप के भीतर ही रिस्टोर किए जा सकते हैं। अगर आप अपनी चैट्स को किसी अन्य डिवाइस पर देखना चाहते हैं, शेयर करना चाहते हैं या प्रिंट करना चाहते हैं, तो व्हाट्सएप आपको चैट्स हिस्ट्री को एक्सपोर्ट करने का विकल्प देता है। यह तरीका हर चैट का स्क्रीनशॉट लेने से कहीं अधिक आसान और सुविधाजनक है और इससे आपकी फोटो गैलरी साफ करते समय फाइल खोने की संभावना भी कम होती है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कैसे व्हाट्सएप चैट हिस्ट्री को एक्सपोर्ट (whatsapp chat history kaise export kare) कर सकते हैं?

Android पर व्हाट्सएप चैट्स कैसे एक्सपोर्ट करें

एंड्रॉयड यूजर्स हैं और व्हाट्सएप चैट्स हिस्ट्री को एक्सपोर्ट करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैंः

  • स्टेप-1: व्हाट्सएप ऐप को एंड्रॉयड फोन पर ओपन करें और ऊपर दायीं तरफ कोने में तीन-डॉट मेन्यू पर टैप करें।
  • स्टेप-2: अब Settings में जाएं।
  • whatsapp chat history kaise export kare स्टेप-3: यहां पर आपको Chats पर टैप करना है।

whatsapp chat history kaise export kare

  • स्टेप-4: फिर आपको Chat History का विकल्प दिखाई देगा।

whatsapp chat history kaise export kare

  • स्टेप-5: यहां Export Chat पर टैप करें।

whatsapp chat history kaise export kare

  • स्टेप-6: अगले मेन्यू से उस चैट को चुनें जिसे निर्यात करना चाहते हैं।
  • स्टेप-7: With Media या Without Media का विकल्प चुनें और ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें।

whatsapp chat history kaise export kare

  • स्टेप-8: एक्सपोर्ट की गई ZIP फाइल को अपने फोन के फाइल मैनेजर में उपयुक्त फोल्डर में सेव कर लें।

whatsapp chat history kaise export kare

  • स्टेप-9: फाइल मैनेजर में जाकर ZIP फाइल को अनजिप करें और यहां अपनी चैट्स चेक कर सकते हैं।

iPhone पर व्हाट्सएप चैट्स कैसे एक्सपोर्ट करें

आईफोन में भी व्हाट्सएप चैट्स हिस्ट्री को एक्सपोर्ट करने का तरीका कमोबेश एंड्रॉयड की तरह ही है। आप नीचे दिए गए तरीके को फॉलो कर सकते हैंः

  • स्टेप-1: आईफोन में व्हाट्सएप ऐप को ओपन करें और नीचे दायीं तरफ कोने में Settings टैब पर टैप करें।
  • स्टेप-2: फिर Chats के विकल्प को चुनें।
  • स्टेप-3: अब आपको Export Chat पर टैप करना होगा।
  • स्टेप-4: अगले मेन्यू में अपनी हाल की या पसंदीदा चैट्स दिखेंगी। उस चैट को चुनें जिसे एक्सपोर्ट करना चाहते हैं।
  • स्टेप-5: With Media या Without Media के विकल्प में से किसी एक को चुन लें।
  • स्टेप-6: व्हाट्सएप एक ZIP फाइल बनाएगा और iOS शेयर मेन्यू ओपन करेगा।
  • स्टेप-7: Save to Files चुनें, उपयुक्त लोकेशन सलेक्ट करें और Save पर टैप करें।
  • स्टेप-8: Files ऐप में जाकर ZIP फाइल को अनजिप कर दें। आपकी टेक्स्ट फाइल अब देखने के लिए तैयार है।

व्हाट्सएप चैट्स हिस्ट्री एक्सपोर्ट करने से पहले ध्यान दें

व्हाट्सएप चैट्स को एक्सपोर्ट करने से पहले निम्न बातों का ध्यान रखना जरूरी हैः

  • व्हाट्सएप के डेस्कटॉप ऐप्स (मैक और विंडोज) फीचर-रिच हैं, लेकिन चैट निर्यात करने की सुविधा केवल मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है।
  • एक्सपोर्ट में केवल मैसेज और मीडिया (फोटो, वीडियो आदि) शामिल होते हैं। कॉल लॉग, स्टेटस अपडेट या वॉइस नोट्स की मेटाडेटा शामिल नहीं होती हैं।
  • एक्सपोर्ट की गई फाइल .txt या ZIP फाइल पासवर्ड-प्रोटेक्टेड नहीं होती हैं। इसलिए इसमें निजी जानकारी होने पर इसे सुरक्षित लोकेशन पर स्टोर करें।
  • आप अधिकतम 10,000 हाल के मैसेज (मीडिया के साथ) या 40,000 मैसेज (मीडिया के बिना) एक्सपोर्ट कर सकते हैं। यह ईमेल साइज की सीमाओं के कारण है।
  • आप एक समय में केवल एक चैट एक्सपोर्ट कर सकते हैं। कई चैट्स को एक साथ एक्सपोर्ट करने का कोई विकल्प नहीं है।
  • चैट्स आमतौर पर .txt फॉर्मेट में एक्सपोर्ट होती हैं और मीडिया के साथ होने पर ZIP फाइल बनती है। PDF फॉर्मेट में डायरेक्ट एक्सपोर्ट के लिए थर्ड-पार्टी टूल्स की आवश्यकता हो सकती है।

थर्ड-पार्टी ऐप्स का उपयोग कैसे करें

अगर आप डेस्कटॉप पर व्हाट्सएप चैट्स को एक्सपोर्ट करना चाहते हैं या अतिरिक्त फीचर्स जैसे कि PDF फॉर्मेट में एक्सपोर्ट, एक साथ कई चैट्स एक्सपोर्ट करना या वन-क्लिक एक्सपोर्ट चाहते हैं, तो थर्ड-पार्टी टूल्स का उपयोग कर सकते हैं। आप इसके लिए विश्वसनीय थर्ड-पार्टी ऐप जैसे कि WazzapMigrator या Backuptrans WhatsApp Transfer को ट्राई कर सकते हैं। फिर ऐप को अपने पीसी पर इंस्टॉल करें और अपने फोन को USB या वाई-फाई के जरिए कनेक्ट करें। अब ऐप के निर्देशों का पालन करें, चैट्स चुनें और एक्सपोर्ट फॉर्मेट (जैसे PDF, TXT) सलेक्ट करें। एक्सपोर्ट की गई फाइल को सुरक्षित लोकेशन पर सेव करें।

नोट: थर्ड-पार्टी ऐप्स का उपयोग करते समय प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी का ध्यान रखें। केवल भरोसेमंद स्रोतों से ऐप्स डाउनलोड करें।

व्हाट्सएप से चैट्स एक्सपोर्ट क्यों करें

व्हाट्सएप चैट्स को निर्यात करने के कई कारण हो सकते हैं:

  • कानूनी उद्देश्य: चैट्स को सबूत के रूप में ऑथोरिटिज में पेश किया जा सकता है।
  • बिजनेस और रिसर्च: महत्वपूर्ण बातचीत को सेव के लिए किया जा सकता है जैसे ऑर्डर डिटेल्स या क्लाइंट कम्युनिकेशन।
  • ऑफलाइन बैकअप: Google Drive या iCloud पर निर्भरता के बिना चैट्स का लोकल बैकअप बनाना।
  • यादें सहेजना: परिवार या दोस्तों के साथ की गई खास बातचीत को संभाल कर रखना।

व्हाट्सएप चैट्स को एक्सपोर्ट करना आपकी महत्वपूर्ण बातचीत को सेव का एक आसान और प्रभावी तरीका है। ऊपर दिए गए स्टेप्स की मदद से आप अपनी चैट्स को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से मैनेज कर सकते हैं।

सवाल- जवाब (FAQs)

व्हाट्सएप चैट्स को एक्सपोर्ट करने का क्या मतलब है?

व्हाट्सएप चैट्स को एक्सपोर्ट करने का मतलब है अपनी चैट्स और मीडिया को .txt या ZIP फाइल के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं, ताकि आप उन्हें फोन, पीसी,या अन्य डिवाइस पर देख, शेयर या प्रिंट कर सकें।

क्या एक्सपोर्ट की गई चैट्स पासवर्ड-प्रोटेक्टेड होती हैं?

नहीं, व्हाट्सएप की निर्यात की गई फाइलें पासवर्ड-प्रोटेक्टेड नहीं होतीं। इसलिए, इन्हें सुरक्षित स्थान पर स्टोर करें।

क्या मैं व्हाट्सएप चैट्स को PDF में एक्सपोर्ट कर सकता हूं?

व्हाट्सएप डिफॉल्ट रूप से PDF एक्सपोर्ट को सपोर्ट नहीं करता है। हालांकि आप एक्सपोर्ट की गई .txt फाइल को थर्ड-पार्टी टूल्स या ऑनलाइन कनवर्टर का उपयोग करके PDF में बदल सकते हैं।

क्या मीडिया के साथ चैट्स निर्यात करने से फोन की स्टोरेज पर असर पड़ता है?

हां, मीडिया (फोटो, वीडियो) के साथ चैट्स निर्यात करने से फाइल साइज बड़ा हो सकता है, जिसके लिए आपके डिवाइस पर पर्याप्त स्टोरेज की आवश्यकता होगी।

क्या निर्यात की गई चैट्स को बाद में व्हाट्सएप में रिस्टोर किया जा सकता है?

नहीं, निर्यात की गई चैट्स (.txt या ZIP फाइल) को व्हाट्सएप में रिस्टोर नहीं किया जा सकता। इसके लिए आपको Google Drive या iCloud बैकअप का उपयोग करना होगा।

क्या मैं निर्यात की गई चैट्स को प्रिंट कर सकता हूं?

हां, आप निर्यात की गई .txt फाइल को अपने फोन या पीसी से प्रिंट कर सकते हैं। iPhone पर शेयर मेन्यू से Print विकल्प चुनें, या एंड्रॉयड पर फाइल को प्रिंटर ऐप के साथ शेयर करें।

क्या कॉल लॉग या स्टेटस को निर्यात किया जा सकता है?

नहीं, व्हाट्सएप केवल चैट्स और मीडिया को निर्यात करने की अनुमति देता है। कॉल लॉग और स्टेटस अपडेट निर्यात नहीं किए जा सकते।

एक्सपोर्ट की गई फाइल को कहां सर्च कर सकते हैं?

iPhone पर फाइल Files ऐप में आपके चुने हुए फोल्डर में होगी। वहीं एंड्रॉयड पर यह आपके फाइल मैनेजर में डाउनलोड्स या चुने हुए फोल्डर में होगी।

क्या मैं निर्यात की गई चैट्स को दूसरे व्हाट्सएप यूजर के साथ शेयर कर सकता हूं?

हां, आप शेयर मेन्यू के जरिए फाइल को व्हाट्सएप, ईमेल या अन्य ऐप्स के माध्यम से शेयर कर सकते हैं।

The post WhatsApp चैट हिस्ट्री कैसे एक्सपोर्ट करें (2025), जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-chat-history-kaise-export-kare/feed/ 0