Amazon Great Republic Day Sale | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 19 Jan 2026 06:40:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Apple iPhone Air पर बड़ी छूट, Republic Day Sale में 27,400 रुपये से अधिक सस्ता हुआ यह स्लिम आईफोन https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-air-discount-over-rs-27400-deal-offers-amazon/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-air-discount-over-rs-27400-deal-offers-amazon/#respond Mon, 19 Jan 2026 06:40:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=188772 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

आईफोन एयर (iPhone Air) खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 में Apple iPhone Air काफी सस्ते में मिल रहा है। ऐसे में प्रीमियम iPhone खरीदने का सपना देखने वाले यूजर्स के लिए यह एक बड़ा मौका है, क्योंकि लॉन्च के कुछ ही महीनों बाद इस फोन की कीमत […]

The post Apple iPhone Air पर बड़ी छूट, Republic Day Sale में 27,400 रुपये से अधिक सस्ता हुआ यह स्लिम आईफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आईफोन एयर (iPhone Air) खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 में Apple iPhone Air काफी सस्ते में मिल रहा है। ऐसे में प्रीमियम iPhone खरीदने का सपना देखने वाले यूजर्स के लिए यह एक बड़ा मौका है, क्योंकि लॉन्च के कुछ ही महीनों बाद इस फोन की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। iPhone Air को Apple ने iPhone 17 सीरीज के साथ 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन अब Amazon सेल में यह 92,499 रुपये (256जीबी) में उपलब्ध है यानी इस अल्ट्रा-प्रीमियम और स्लिम iPhone पर सीधे 27,400 से ज्यादा की फ्लैट छूट दी जा रही है। आइए जानते हैं इस फोन पर मिलने वाली डील के बारे विस्तार से…

Amazon पर इस समय iPhone Air का 256जीबी वैरियंट 92,499 रुपये में लिस्टेड है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 1,19,900 रुपये है यानी आपको सीधे 27,400 रुपये की छूट मिल रही है। अब अगर बैंक ऑफर्स की बात करें, तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, वहीं इसी बैंक के नॉन ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 750 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो फिर आपको 2,774 रुपये तक का कैशबैक मिलता है। वहीं नो-कास्ट ईएमआई की शुरुआत 2,411 रुपये से होती है।

iPhone Air

फोन पर केवल सीधी कीमत कट ही नहीं, बल्कि एक्सचेंज का भी बड़ा फायदा दे रहा है। अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो आप उसे एक्सचेंज करके 44,000 रुपये तक की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। एक्सचेंज वैल्यू आपके फोन के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी, लेकिन सही एक्सचेंज मिलने पर iPhone Air की प्रभावी कीमत काफी नीचे आ सकती है। यही वजह है कि यह डील खास तौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जो पहले से iPhone या किसी प्रीमियम एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

अब स्पेसिफिकेशंस और फीचर की बात करें, तो iPhone Air को Apple का अब तक का सबसे पतला और हल्का iPhone है। इसका टाइटेनियम फ्रेम न सिर्फ इसे प्रीमियम लुक देता है, बल्कि फोन को मजबूत और हाथ में पकड़ने में बेहद आरामदायक भी बनाता है। इसमें 6.5 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जो शानदार कलर, गहरी ब्लैक और बेहतरीन ब्राइटनेस के साथ वीडियो देखने और कंटेंट कंज्यूम करने के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाती है। डिस्प्ले क्वालिटी उन यूजर्स को खास पसंद आएगी, जो Netflix, YouTube और सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताते हैं।

iPhone Air में Apple का लेटेस्ट A19 Pro चिपसेट दिया गया है। यह चिप रोजमर्रा के कामों, मल्टीटास्किंग और लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन की गई है। ऐप्स जल्दी ओपन होते हैं, सिस्टम स्मूद रहता है और Apple के iOS ऑप्टिमाइजेशन के चलते फोन कई सालों तक अच्छा परफॉर्म करता है। यही वजह है कि iPhone Air को एक लॉन्ग-टर्म इंवेस्टमेंट माना जा सकता है।

कैमरा सेक्शन में iPhone Air थोड़ा अलग नजर आता है। इसमें 48MP का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जो डेली फोटोग्राफी, सोशल मीडिया और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए अच्छी क्वालिटी देता है। फ्रंट में 18MP का कैमरा मौजूद है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। हालांकि इस कीमत रेंज में कुछ यूजर्स को मल्टी-कैमरा सेटअप की कमी महसूस हो सकती है, खासकर जब दूसरे ब्रांड्स डुअल या ट्रिपल कैमरा ऑफर कर रहे हों। बैटरी की बात करें, तो अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन की वजह से iPhone Air में 3149mAh की बैटरी दी गई है। हल्के और मीडियम यूज में यह फोन एक दिन तक चल जाता है, लेकिन हेवी यूजर्स को दिन में एक बार चार्जिंग या MagSafe बैटरी पैक की जरूरत पड़ सकती है। यह उन यूजर्स के लिए समझौता हो सकता है, जो ज्यादा बैटरी बैकअप को प्राथमिकता देते हैं।

अब अगर इसके कॉम्पिटिटर Samsung Galaxy S25 Edge को देखें, तो यह भी एक स्लिम और प्रीमियम फोन है, जो वजन और मोटाई में iPhone Air से थोड़ा ही ज्यादा है। लेकिन फीचर्स की तुलना करें, तो S25 Edge डुअल रियर कैमरा, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी ऑफर करता है। ऐसे में फीचर-टू-प्राइस रेशियो में iPhone Air थोड़ा पीछे रह जाता है, लेकिन डिजाइन, लाइटवेट बिल्ड और प्रीमियम अपील पसंद करने वाले यूजर्स के लिए यह अब भी एक स्टाइलिश और क्लासी विकल्प बना रहता है।

कुल मिलाकर, Amazon Great Republic Day Sale 2026 में iPhone Air एक प्रीमियम डील के तौर पर सामने आया है। अगर आप हल्का, स्टाइलिश और प्रीमियम iPhone चाहते हैं, शानदार डिस्प्ले और भरोसेमंद Apple सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस आपकी प्राथमिकता है, तो भारी डिस्काउंट के बाद iPhone Air इस समय एक अच्छा विकल्प है। ध्यान रहे कि ऐसे बड़े ऑफर्स सीमित समय के लिए होते हैं, इसलिए सही मौका देखकर खरीदारी करना समझदारी साबित हो सकता है।

The post Apple iPhone Air पर बड़ी छूट, Republic Day Sale में 27,400 रुपये से अधिक सस्ता हुआ यह स्लिम आईफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-air-discount-over-rs-27400-deal-offers-amazon/feed/ 0
Amazon Great Republic Day Sale 2026: iPhone से लेकर OnePlus तक, इन फोन्स पर भारी डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/best-deals-on-phones-amazon-great-republic-day-sale-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-deals-on-phones-amazon-great-republic-day-sale-2026/#respond Thu, 15 Jan 2026 11:35:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=188660 अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 (Amazon Great Republic Day Sale 2026) की शुरुआत 16 जनवरी,2026 से होने जा रही है। इस सेल में स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, ऑडियो डिवाइसेज, होम अप्लायंसेज आदि पर भारी छूट देखने को मिलेगी। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए शानदार […]

The post Amazon Great Republic Day Sale 2026: iPhone से लेकर OnePlus तक, इन फोन्स पर भारी डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 (Amazon Great Republic Day Sale 2026) की शुरुआत 16 जनवरी,2026 से होने जा रही है। इस सेल में स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, ऑडियो डिवाइसेज, होम अप्लायंसेज आदि पर भारी छूट देखने को मिलेगी। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकती है। खास बात यह है कि SBI क्रेडिट कार्ड या EMI ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस सेल में फ्लैगशिप से लेकर मिड-रेंज तक कई दमदार स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील मिल रही है। आइए जानते हैं उन चुनिंदा स्मार्टफोन्स के बारे में, जिन पर आपको अच्छी डील मिलेगी।

iQOO 15

अमेजन ग्रेट रिपबल्कि डे सेल के दौरान iQOO 15 प्रीमियम परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन के तौर पर सबसे ज्यादा चर्चा में है। इस फोन में 6.85-इंच का 2K OLED डिस्प्ले मिलता है, जो Samsung की LEAD टेक्नोलॉजी पर आधारित है और 6000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी शानदार रहती है। 144Hz रिफ्रेश रेट और 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर इसे फ्लैगशिप फील देता है। कैमरा सेक्शन में 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मौजूद है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Supercomputing Chip Q3 दी गई है, जो BGMI और COD जैसे गेम्स को 144FPS तक स्मूद चलाने में मदद करती है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी, 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है। प्रीमियम डिजाइन, IP68 और IP69 रेटिंग, 5G सपोर्ट और एडवांस कूलिंग सिस्टम इसे सेल का एक दमदार फ्लैगशिप ऑप्शन बनाते हैं।

सामान्य सेलिंग प्राइसः 76,999 रुपये
डील प्राइसः 65,999 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)

OnePlus 15

Amazon की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में OnePlus 15 पर भी अच्छी डील मिल रही है। इस फोन में बेहद पतले बेजल्स और फ्लैट फ्रेम डिजाइन दिया गया है, जिसमें LIPO टेक्नोलॉजी और AR एंटी-रिफ्लेक्टिंग ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी रेटिंग्स के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से काफी सुरक्षित रहता है। 6.78-इंच की 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ मिलती है। Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और Cryo-Velocity कूलिंग सिस्टम इसे लंबे गेमिंग सेशन में भी ठंडा रखता है। वहीं कैमरा में 50MP मेन सेंसर OIS के साथ, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो 3.5x ऑप्टिकल और 7x लॉसलेस जूम सपोर्ट करता है। 4K 120fps Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग और LOG मोड इसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी शानदार बनाते हैं। 7300mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ OnePlus 15 सेल का एक ऑल-राउंड फ्लैगशिप फोन है।

सामान्य सेलिंग प्राइसः 76, 999 रुपये
डील प्राइसः 68,999 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)

iPhone Air

iPhone Air उन यूजर्स को आकर्षित करता है, जो हल्का, पतला और प्रीमियम iPhone चाहते हैं। यह Apple का अब तक का सबसे स्लिम iPhone है, जिसमें टाइटेनियम फ्रेम और बेहद हल्का वजन मिलता है। फोन में 6.5-इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जो शार्प और ब्राइट आउटपुट देती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple का A19 Pro चिपसेट मौजूद है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में स्मूद और भरोसेमंद एक्सपीरियंस देता है। कैमरा में 48MP का सिंगल रियर सेंसर और 18MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो 4K रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। हालांकि अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन की वजह से 3149mAh की बैटरी इसका कमजोर पक्ष मानी जा सकती है।

सामान्य सेलिंग प्राइसः 1,19,990 रुपये
डील प्राइसः 91,249 रुपये (बैंक डिस्काउंट और कूपन के साथ)

OnePlus 13s

OnePlus 13s कॉम्पैक्ट साइज वाला फ्लैगशिप लेवल फोन है। इसमें 6.32-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो हाथ में आराम से फिट हो जाता है और कर्व्ड स्क्रीन से बचने वालों को पसंद आएगा। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलता है, जो 120fps गेमिंग और हेवी मल्टीटास्किंग को बिना किसी परेशानी के संभाल लेता है। यह Android 15 पर आधारित OxygenOS 15 पर चलता है, जो तेज, क्लीन और फीचर-पैक्ड एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो लेंस दिया गया है, हालांकि अल्ट्रा-वाइड कैमरे की कमी जरूर महसूस होती है। 5850mAh की बैटरी इस साइज के फोन के हिसाब से काफी बड़ी है और सामान्य इस्तेमाल में करीब दो दिन तक चल सकती है। इसके अलावा IP68 रेटिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट इसे एक प्रीमियम कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप बनाते हैं।

सामान्य सेलिंग प्राइसः 57,999 रुपये
डील प्राइसः 49,999 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)

OPPO F31 Pro Plus

OPPO F31 Pro Plus प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो बड़ी बैटरी और दमदार डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 6.79-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और पंच-होल डिजाइन के साथ स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस देता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग को भी अच्छे से संभाल सकता है। कैमरा सेक्शन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP मोनो सेंसर दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है, जबकि फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आती है और कम समय में फोन को चार्ज कर देती है। Android 15, 5G सपोर्ट और वाटर-रेसिस्टेंट डिजाइन इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाते हैं।

सामान्य सेलिंग प्राइसः 39,999 रुपये
डील प्राइसः 31,499 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)

Samsung Galaxy M56 5G

Samsung Galaxy M56 5G मिड-रेंज यूजर्स के लिए एक भरोसेमंद और बैलेंस्ड स्मार्टफोन है। इसमें 6.7-इंच का Super AMOLED Plus डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ ब्राइट और कलरफुल आउटपुट देता है। फोन Samsung के Exynos 1480 प्रोसेसर पर काम करता है, जो डेली यूज और मल्टीटास्किंग के लिए स्टेबल परफॉर्मेंस देता है। वहीं कैमरा में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है, जिससे फोटो और वीडियो दोनों में अच्छा रिजल्ट मिलता है। 5000mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। Android 15, 5G कनेक्टिविटी, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और डस्ट-वाटर रेसिस्टेंस इसे एक ऑल-राउंड मिड-रेंज फोन बनाते हैं।

सामान्य सेलिंग प्राइसः 33,999 रुपये
डील प्राइसः 19,999 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)

Redmi Note 15 5G

Redmi Note 15 5G एक फीचर-पैक्ड मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आता है। यह Android 15 पर आधारित HyperOS 2 पर चलता है और कंपनी ने चार साल के OS अपडेट व छह साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। फोन में 6.77-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है, साथ ही Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन भी मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट, 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज दिया गया है। कैमरा सेटअप में 108MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है, जबकि फ्रंट में 20MP का कैमरा मौजूद है। 5520mAh की बड़ी बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos, NFC और 5G सपोर्ट इसे इस सेगमेंट में एक मजबूत वैल्यू-फॉर-मनी फोन बनाते हैं।

सामान्य सेलिंग प्राइसः 26,999 रुपये
डील प्राइसः 20,999 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)

Apple iPhone 15

Apple iPhone 15 में 6.1-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1179 × 2556 पिक्सल है और यह HDR10 व Dolby Vision को सपोर्ट करता है। 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के चलते धूप में भी स्क्रीन साफ और ब्राइट नजर आती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple का A16 Bionic चिपसेट मिलता है। स्टोरेज के लिए इसमें 512GB तक का ऑप्शन मौजूद है। कैमरा सेक्शन में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है, जिसमें 2x ऑप्टिकल जूम का फीचर भी मिलता है। वहीं फ्रंट में 12MP का TrueDepth कैमरा मौजूद है, जो शानदार सेल्फी और FaceTime वीडियो कॉलिंग के लिए जाना जाता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह फोन 4K तक सपोर्ट करता है। बैटरी की बात करें तो iPhone 15 में 3349mAh की बैटरी दी गई है, जो वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है और कंपनी के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर करीब 20 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है। इसके अलावा IP68 रेटिंग के साथ यह फोन धूल और पानी से भी सुरक्षित रहता है।

सामान्य सेलिंग प्राइसः 59,900 रुपये
डील प्राइसः 48,749 रुपये (बैंक डिस्काउंट और कूपन के साथ)

The post Amazon Great Republic Day Sale 2026: iPhone से लेकर OnePlus तक, इन फोन्स पर भारी डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-deals-on-phones-amazon-great-republic-day-sale-2026/feed/ 0
iPhone 17 Pro Max से लेकर iPhone Air और iPhone 15 पर तगड़ा डिस्काउंट! Amazon Great Republic Day Sale में ऑफर्स https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-15-iphone-air-iphone-17-pro-max-buy-with-discount-in-amazon-great-republic-day-sale-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-15-iphone-air-iphone-17-pro-max-buy-with-discount-in-amazon-great-republic-day-sale-2026/#respond Tue, 13 Jan 2026 12:16:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=188513 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सस्ता आईफोन खरीदना चाहते हैं तो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन बेहद ही शानदार मौका लेकर आ रहा है। कंपनी की ओर से Amazon Great Republic Day Sale 2026 की शुरुआत की जा रही है जिसमें iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max सहित iPhone Air और iPhone 15 पर भारी डिस्काउंट मिलेगा। अमेजन ग्रेट रिपब्लिक […]

The post iPhone 17 Pro Max से लेकर iPhone Air और iPhone 15 पर तगड़ा डिस्काउंट! Amazon Great Republic Day Sale में ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सस्ता आईफोन खरीदना चाहते हैं तो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन बेहद ही शानदार मौका लेकर आ रहा है। कंपनी की ओर से Amazon Great Republic Day Sale 2026 की शुरुआत की जा रही है जिसमें iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max सहित iPhone Air और iPhone 15 पर भारी डिस्काउंट मिलेगा। अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में आईफोन 15 सिर्फ 50,249 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। आईफोन पर मिल रहे ऑफर्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

आईफोन 15 को अमेजन पर 59,900 रुपये के सेलिंग प्राइस पर लिस्ट किया गया है। वहीं डिस्काउंट और बैंक ऑफर के साथ इसे सिर्फ 50,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल 79,900 रुपये में लॉन्च हुआ था जो अब लॉन्च प्राइस से तकरीबन 30 हजार रुपये सस्ते रेट में परचेज के लिए उपलब्ध हो रहा है।

सेलिंग प्राइस: 59,900 रुपये
डील प्राइस: 50,249 रुपये (बैंक छूट के साथ)

आईफोन एयर की बात करें तो यह एप्पल का सबसे पतला मोबाइल है। यह फोन 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसमें 256GB स्टोरेज दी गई है। इस आईफोन को अमेजन पर 99,000 रुपये में सेल के लिए लिस्ट किया गया है और अमेजन की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में इसे ऑफर्स इत्यादि के साथ 91,249 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

सेलिंग प्राइस: 99,000 रुपये
डील प्राइस: 91,249 रुपये (बैंक छूट के साथ)

आईफोन 17 प्रो सीरीज की बात करें तो Amazon Great Republic Day Sale में आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स पर भी तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। 256GB iPhone 17 Pro पर 9,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यह मोबाइल 1,34,900 रुपये में सेल के लिए लिस्ट है जिसे 1,25,400 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर परचेज किया जा सकता है।

सेलिंग प्राइस: 1,34,900 रुपये
डील प्राइस: 1,25,400 रुपये (बैंक छूट के साथ)

iPhone 17 Pro Max की बात करें तो इसका 256GB मेमोरी वाला मॉडल 1,49,900 रुपये में लॉन्च हुआ था। अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में इसे 1,40,400 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यानी इस आईफोन पर 9,500 का डिस्काउंट मिलेगा। यह इफेक्टिव प्राइस बैंक ऑफर्स को मिलाकर प्राप्त होगा। बताते चलें कि आईफोन पर डिस्काउंट पाने के लिए SBI cards का इस्तेमाल करना होगा। क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन पर इस छूट को पाया जा सकता है।

सेलिंग प्राइस: 1,49,900 रुपये
डील प्राइस: 1,40,400 रुपये (बैंक छूट के साथ)

अगर आप आईफोन 15 लेना चाहते हैं तो इसे खरीदना कोई घाटे का सौदा नहीं है। यह मोबाइल पावरफुल A16 Bionic चिप पर काम करता है तो इसे अभी भी फ्लैगशिप सेगमेंट में बेस्ट परफॉर्मेंस वाले फोंस में से एक बनाता है। वहीं इस मोबाइल को लेटेस्ट iOS 26 की अपडेट भी दी गई है जो इसे चलाने पर लेटेस्ट आईफोन 17 जैसी फील दे सकती है। iPhone 15 का कैमरा कमाल है और इसमें 4K video रिकॉर्ड की जा सकती है। 50 हजार की रेंज में आईफोन 15 को परचेज किया जा सकता है।

iPhone Air एप्पल का सबसे पतला फोन है। इसकी ​थिकनेस सिर्फ 5.6एमएम है और वजन केवल 165 ग्राम है। इसमें 6.5-इंच OLED Super Retina XDR डिस्प्ले दी गई है। यह आईफोन 16-कोर न्यूरल इंजन तकनीक से लैस A19 Pro 6-कोर चिप पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 48MP वाइड एंगल कैमरा और फ्रंट पर 18MP सेंसर दिया गया है। इस पतले कॉम्पैक्ट आईफोन में MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग के साथ USB-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

iPhone 17 Pro और 17 Pro Max की बात करें तो ये दोनों मोबाइल एप्पल के सबसे अधिक ताकतवर A19 Pro चिपसेट पर काम करते हैं। आईफोन 17 प्रो में 6.3-इंच और आईफोन 17 प्रो मैक्स में 6.9-इंच स्क्रीन लगाई गई है। यह OLED Super Retina XDR डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और ProMotion तकनीक प्राप्त होती है।

फोटोग्राफी के लिए आईफोन 17 प्रो मॉडल्स में ट्रिपल रियर कैमरा लगाया गया है। इसमें 48MP Fusion Wide, 48MP Fusion Ultra Wide और 48MP Fusion Telephoto लेंस मौजूद है। वहीं इन दोनों आईफोंस के फ्रंट पैनल पर 18MP सेल्फी सेंसर दिया गया है। ये दोनों फोन MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग के साथ USB-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।

The post iPhone 17 Pro Max से लेकर iPhone Air और iPhone 15 पर तगड़ा डिस्काउंट! Amazon Great Republic Day Sale में ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iphone-15-iphone-air-iphone-17-pro-max-buy-with-discount-in-amazon-great-republic-day-sale-2026/feed/ 0