
आईफोन एयर (iPhone Air) खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 में Apple iPhone Air काफी सस्ते में मिल रहा है। ऐसे में प्रीमियम iPhone खरीदने का सपना देखने वाले यूजर्स के लिए यह एक बड़ा मौका है, क्योंकि लॉन्च के कुछ ही महीनों बाद इस फोन की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। iPhone Air को Apple ने iPhone 17 सीरीज के साथ 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन अब Amazon सेल में यह 92,499 रुपये (256जीबी) में उपलब्ध है यानी इस अल्ट्रा-प्रीमियम और स्लिम iPhone पर सीधे 27,400 से ज्यादा की फ्लैट छूट दी जा रही है। आइए जानते हैं इस फोन पर मिलने वाली डील के बारे विस्तार से…
Amazon पर इस समय iPhone Air का 256जीबी वैरियंट 92,499 रुपये में लिस्टेड है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 1,19,900 रुपये है यानी आपको सीधे 27,400 रुपये की छूट मिल रही है। अब अगर बैंक ऑफर्स की बात करें, तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, वहीं इसी बैंक के नॉन ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 750 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो फिर आपको 2,774 रुपये तक का कैशबैक मिलता है। वहीं नो-कास्ट ईएमआई की शुरुआत 2,411 रुपये से होती है।
फोन पर केवल सीधी कीमत कट ही नहीं, बल्कि एक्सचेंज का भी बड़ा फायदा दे रहा है। अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो आप उसे एक्सचेंज करके 44,000 रुपये तक की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। एक्सचेंज वैल्यू आपके फोन के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी, लेकिन सही एक्सचेंज मिलने पर iPhone Air की प्रभावी कीमत काफी नीचे आ सकती है। यही वजह है कि यह डील खास तौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जो पहले से iPhone या किसी प्रीमियम एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
अब स्पेसिफिकेशंस और फीचर की बात करें, तो iPhone Air को Apple का अब तक का सबसे पतला और हल्का iPhone है। इसका टाइटेनियम फ्रेम न सिर्फ इसे प्रीमियम लुक देता है, बल्कि फोन को मजबूत और हाथ में पकड़ने में बेहद आरामदायक भी बनाता है। इसमें 6.5 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जो शानदार कलर, गहरी ब्लैक और बेहतरीन ब्राइटनेस के साथ वीडियो देखने और कंटेंट कंज्यूम करने के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाती है। डिस्प्ले क्वालिटी उन यूजर्स को खास पसंद आएगी, जो Netflix, YouTube और सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताते हैं।
iPhone Air में Apple का लेटेस्ट A19 Pro चिपसेट दिया गया है। यह चिप रोजमर्रा के कामों, मल्टीटास्किंग और लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन की गई है। ऐप्स जल्दी ओपन होते हैं, सिस्टम स्मूद रहता है और Apple के iOS ऑप्टिमाइजेशन के चलते फोन कई सालों तक अच्छा परफॉर्म करता है। यही वजह है कि iPhone Air को एक लॉन्ग-टर्म इंवेस्टमेंट माना जा सकता है।
कैमरा सेक्शन में iPhone Air थोड़ा अलग नजर आता है। इसमें 48MP का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जो डेली फोटोग्राफी, सोशल मीडिया और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए अच्छी क्वालिटी देता है। फ्रंट में 18MP का कैमरा मौजूद है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। हालांकि इस कीमत रेंज में कुछ यूजर्स को मल्टी-कैमरा सेटअप की कमी महसूस हो सकती है, खासकर जब दूसरे ब्रांड्स डुअल या ट्रिपल कैमरा ऑफर कर रहे हों। बैटरी की बात करें, तो अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन की वजह से iPhone Air में 3149mAh की बैटरी दी गई है। हल्के और मीडियम यूज में यह फोन एक दिन तक चल जाता है, लेकिन हेवी यूजर्स को दिन में एक बार चार्जिंग या MagSafe बैटरी पैक की जरूरत पड़ सकती है। यह उन यूजर्स के लिए समझौता हो सकता है, जो ज्यादा बैटरी बैकअप को प्राथमिकता देते हैं।
अब अगर इसके कॉम्पिटिटर Samsung Galaxy S25 Edge को देखें, तो यह भी एक स्लिम और प्रीमियम फोन है, जो वजन और मोटाई में iPhone Air से थोड़ा ही ज्यादा है। लेकिन फीचर्स की तुलना करें, तो S25 Edge डुअल रियर कैमरा, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी ऑफर करता है। ऐसे में फीचर-टू-प्राइस रेशियो में iPhone Air थोड़ा पीछे रह जाता है, लेकिन डिजाइन, लाइटवेट बिल्ड और प्रीमियम अपील पसंद करने वाले यूजर्स के लिए यह अब भी एक स्टाइलिश और क्लासी विकल्प बना रहता है।
कुल मिलाकर, Amazon Great Republic Day Sale 2026 में iPhone Air एक प्रीमियम डील के तौर पर सामने आया है। अगर आप हल्का, स्टाइलिश और प्रीमियम iPhone चाहते हैं, शानदार डिस्प्ले और भरोसेमंद Apple सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस आपकी प्राथमिकता है, तो भारी डिस्काउंट के बाद iPhone Air इस समय एक अच्छा विकल्प है। ध्यान रहे कि ऐसे बड़े ऑफर्स सीमित समय के लिए होते हैं, इसलिए सही मौका देखकर खरीदारी करना समझदारी साबित हो सकता है।











