
सस्ता आईफोन खरीदना चाहते हैं तो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन बेहद ही शानदार मौका लेकर आ रहा है। कंपनी की ओर से Amazon Great Republic Day Sale 2026 की शुरुआत की जा रही है जिसमें iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max सहित iPhone Air और iPhone 15 पर भारी डिस्काउंट मिलेगा। अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में आईफोन 15 सिर्फ 50,249 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। आईफोन पर मिल रहे ऑफर्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
आईफोन 15 को अमेजन पर 59,900 रुपये के सेलिंग प्राइस पर लिस्ट किया गया है। वहीं डिस्काउंट और बैंक ऑफर के साथ इसे सिर्फ 50,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल 79,900 रुपये में लॉन्च हुआ था जो अब लॉन्च प्राइस से तकरीबन 30 हजार रुपये सस्ते रेट में परचेज के लिए उपलब्ध हो रहा है।
सेलिंग प्राइस: 59,900 रुपये
डील प्राइस: 50,249 रुपये (बैंक छूट के साथ)
आईफोन एयर की बात करें तो यह एप्पल का सबसे पतला मोबाइल है। यह फोन 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसमें 256GB स्टोरेज दी गई है। इस आईफोन को अमेजन पर 99,000 रुपये में सेल के लिए लिस्ट किया गया है और अमेजन की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में इसे ऑफर्स इत्यादि के साथ 91,249 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
सेलिंग प्राइस: 99,000 रुपये
डील प्राइस: 91,249 रुपये (बैंक छूट के साथ)
आईफोन 17 प्रो सीरीज की बात करें तो Amazon Great Republic Day Sale में आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स पर भी तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। 256GB iPhone 17 Pro पर 9,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यह मोबाइल 1,34,900 रुपये में सेल के लिए लिस्ट है जिसे 1,25,400 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर परचेज किया जा सकता है।
सेलिंग प्राइस: 1,34,900 रुपये
डील प्राइस: 1,25,400 रुपये (बैंक छूट के साथ)
iPhone 17 Pro Max की बात करें तो इसका 256GB मेमोरी वाला मॉडल 1,49,900 रुपये में लॉन्च हुआ था। अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में इसे 1,40,400 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यानी इस आईफोन पर 9,500 का डिस्काउंट मिलेगा। यह इफेक्टिव प्राइस बैंक ऑफर्स को मिलाकर प्राप्त होगा। बताते चलें कि आईफोन पर डिस्काउंट पाने के लिए SBI cards का इस्तेमाल करना होगा। क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन पर इस छूट को पाया जा सकता है।
सेलिंग प्राइस: 1,49,900 रुपये
डील प्राइस: 1,40,400 रुपये (बैंक छूट के साथ)
अगर आप आईफोन 15 लेना चाहते हैं तो इसे खरीदना कोई घाटे का सौदा नहीं है। यह मोबाइल पावरफुल A16 Bionic चिप पर काम करता है तो इसे अभी भी फ्लैगशिप सेगमेंट में बेस्ट परफॉर्मेंस वाले फोंस में से एक बनाता है। वहीं इस मोबाइल को लेटेस्ट iOS 26 की अपडेट भी दी गई है जो इसे चलाने पर लेटेस्ट आईफोन 17 जैसी फील दे सकती है। iPhone 15 का कैमरा कमाल है और इसमें 4K video रिकॉर्ड की जा सकती है। 50 हजार की रेंज में आईफोन 15 को परचेज किया जा सकता है।
iPhone Air एप्पल का सबसे पतला फोन है। इसकी थिकनेस सिर्फ 5.6एमएम है और वजन केवल 165 ग्राम है। इसमें 6.5-इंच OLED Super Retina XDR डिस्प्ले दी गई है। यह आईफोन 16-कोर न्यूरल इंजन तकनीक से लैस A19 Pro 6-कोर चिप पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 48MP वाइड एंगल कैमरा और फ्रंट पर 18MP सेंसर दिया गया है। इस पतले कॉम्पैक्ट आईफोन में MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग के साथ USB-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
iPhone 17 Pro और 17 Pro Max की बात करें तो ये दोनों मोबाइल एप्पल के सबसे अधिक ताकतवर A19 Pro चिपसेट पर काम करते हैं। आईफोन 17 प्रो में 6.3-इंच और आईफोन 17 प्रो मैक्स में 6.9-इंच स्क्रीन लगाई गई है। यह OLED Super Retina XDR डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और ProMotion तकनीक प्राप्त होती है।
फोटोग्राफी के लिए आईफोन 17 प्रो मॉडल्स में ट्रिपल रियर कैमरा लगाया गया है। इसमें 48MP Fusion Wide, 48MP Fusion Ultra Wide और 48MP Fusion Telephoto लेंस मौजूद है। वहीं इन दोनों आईफोंस के फ्रंट पैनल पर 18MP सेल्फी सेंसर दिया गया है। ये दोनों फोन MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग के साथ USB-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।
















