Huawei Mate 40 Pro Plus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 23 Oct 2020 05:56:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 50एमपी रियर कैमरा और 8 जीबी रैम के साथ Huawei का 5G फोन Mate 40 हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-40-pro-plus-5g-launched-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-40-pro-plus-5g-launched-specs-price-sale/#respond Fri, 23 Oct 2020 05:56:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50396 40वॉट सुपरचार्ज तकनीक से लैस 4,200एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 50एमपी रियर कैमरा और 8 जीबी रैम के साथ Huawei का 5G फोन Mate 40 हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

HUAWEI ने टेक मार्केट में अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए ‘मेट 40 सीरीज़’ को पेश किया है। इस सीरीज़ के तहत तीन नए स्मार्टफोन Huawei Mate 40, Huawei Mate 40 Pro और Huawei Mate 40 Pro+ लॉन्च किए गए हैं। बेहद ही शानदार लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह सीरीज़ सबसे पहले यूरोप में पेश हुई है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में भी दस्तक देगी। हुआवई मेट 40 प्रो और मेट 40 प्रो प्लस की डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक करें)। वहीं सीरीज़ के सबसे कम कीमत वाले स्मार्टफोन हुआवई मेट 40 की डिटेल्स आगे विस्तार में पेश की गई है।

Huawei Mate 40

हुआवई मेट 40 स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया गया है  2376 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। वहीं हुआवई ने अपने फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही लेटेस्ट DCI-P3 HDR टेक्नोलॉजी से लैस किया है।

Huawei Mate 40 Pro plus launched with 5nm kirin 9000 chip specs

Huawei Mate 40 स्मार्टफोन को एंडरॉयड 10 ओएस पर पेश किया गया है जो ईएमयूआई 11 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोेसेसिंग के लिए इस फोन में हुआवई का ही पावरफुल चिपसेट किरीन 9000ई दिया गया है जो सीपीयू और एनपीयू की परफॉर्मेंस को बूस्ट करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यइ फोन एआरएम माली जी78 जीपीयू सपोर्ट करता है। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में यह स्मार्टफोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जिसके साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

यह भी पढ़ें : लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे फास्ट और पावरफुल एंडरॉयड स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन्स देखें और जानें क्या है इसमें खास

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो हुआवई मेट 40 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेज़र सेंसर सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का पंच-होल कैमरा दिया गया है।

Huawei Mate 40 Pro plus 5g launched specs price sale

Huawei Mate 40 डुअल मोड 5जी के साथ ही 4जी वोएलटीई भी सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और एनएफसी के साथ ही फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। यह फोन आईपी53 रेटिड है जो इसे धूल व पानी से बचाता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए हुआवई मेट 40 में 40वॉट सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,200एमएएच की बैटरी दी गई है।

कीमत

Huawei Mate 40 को यूरोपीयन मार्केट में 899 यूरो में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 78,400 रुपये के करीब है। इसी तरह सीरीज़ के अन्य मॉडल्स की बात करें तो HUAWEI Mate 40 Pro को मार्केट में 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत €1,199 यानि 1,04,500 रुपये के करीब है। वहीं HUAWEI Mate 40 Pro+ को कंपनी की ओर से 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत €1,399 अर्थात् इंडियन करंसी अनुसार 1,21,900 रुपये के करीब है।

The post 50एमपी रियर कैमरा और 8 जीबी रैम के साथ Huawei का 5G फोन Mate 40 हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-40-pro-plus-5g-launched-specs-price-sale/feed/ 0
लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे फास्ट और पावरफुल एंडरॉयड स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन्स देखें और जानें क्या है इसमें खास https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-40-pro-plus-launched-with-5nm-kirin-9000-chip-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-40-pro-plus-launched-with-5nm-kirin-9000-chip-specs/#respond Fri, 23 Oct 2020 04:35:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50383 यह एंडरॉयड फोंस के लिए बना दुनिया का पहला 5एनएम चिपसेट है

The post लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे फास्ट और पावरफुल एंडरॉयड स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन्स देखें और जानें क्या है इसमें खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

HUAWEI ने कल रात टेक मंच पर तकनीक का प्रदर्शन करते हुए ‘मेट 40 सीरीज़’ से पर्दा उठा दिया है। कंपनी की ओर से एक साथ तीन नए फोन पेश किए गए हैं जिन्होंने Huawei Mate 40, Huawei Mate 40 Pro और Huawei Mate 40 Pro+ नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। हुआवई के ये तीनों ही स्मार्टफोन फ्लैगशिप सेग्मेंट में पेश किए गए हैं जो हाईएंड स्पेसि​फिकेशन्स से लैस है। आगे हमनें हुआवई मेट 40 प्रो और मेट 40 प्रो प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी है।

डिसप्ले

Huawei Mate 40 Pro और Mate 40 Pro+ दोनों स्मार्टफोन डुअल पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किए गए हैं। ये दोनों ही फोन 2376 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.76 इंच की फुलएचडी+ फ्लैक्स ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन कर्व्ड ऐज़ेज के साथ आती है जो 88 डिग्री एंगल तक साईड पैनल की ओर मुड़ी हुई है। फोन की डिसप्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है तथा लेटेस्ट DCI-P3 HDR टेक्नोलॉजी से लैस है।

Huawei Mate 40 Pro plus launched with 5nm kirin 9000 chip specs

प्रोसेसिंग

हुआवई मेट 40 प्रो और मेट 40 प्रो प्लस को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो ईएमयूआई 11 के साथ काम करता है। वहीं प्रोेसेसिंग के लिए फोन में 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना हुआवई का सबसे पावरफुल चिपसेट किरीन 9000 दिया गया है। बता दें कि यह चिपसेट एंडरॉयड फोंस के लिए बना दुनिया का पहला 5एनएम चिपसेट है जो डुअल मोड 5G (SA/NSA) सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के दौरान यह सीपीयू की परफॉर्मेंस को 25 प्रतिशत तक तथा एनपीयू की परफॉर्मेंस को 150 प्रतिशत तक फास्ट कर देता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एआरएम माली जी78 जीपीयू दिया गया है। यह भी पढ़ें : दो डिसप्ले वाला LG का यह अनूठा फोन आ रहा है इंडिया, 28 अक्टूबर को होगा लॉन्च

फोटोग्राफी

Huawei Mate 40 Pro+ को पेंटा कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है। इस सेटअप में एफ/1.9 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का Sony IMX700 प्राइमरी सेंसर, एफ/1.8 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप सेंसर तथा एक 3डी डेफ्थ सेंसर ​मौजूद है। सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक टीओएफ लेंस दिया गया है।

Huawei Mate 40 Pro plus launched with 5nm kirin 9000 chip specs

Huawei Mate 40 Pro की बात करें तो यह क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल के Sony IMX700 प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन भी एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर और एक टीओएफ लेंस सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : दो सस्ते फोन Nord N10 5G और Nord N100 ला रहा OnePlus, लॉन्च से पहले डिजाइन और फीचर्स हुए लीक

बैटरी

Huawei Mate 40 Pro और Mate 40 Pro+ को बाजार में 4,400एमएएच की बैटरी पर लॉन्च किया गया है जो 66वॉट सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है। वहीं वायरलेस तरीके से फास्ट चार्ज करने के लिए इसे 50वॉट हुआवई वायरलेस सुपरचार्ज तकनीक से लैस किया गया है। हुआवई के ये दोनों स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करते हैं। कंपनी का दावा है कि -5 डिग्री तापमान में भी फोन चार्जिंग बिना रूकावट के काम करेगी।

Huawei Mate 40 Pro plus launched with 5nm kirin 9000 chip specs

बेस्ट फीचर्स

​हुआवई के ये दोनों स्मार्टफोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करते हैं। यह आईपी68 रेटिड स्मार्टफोन है जो 5G के साथ ही डुअल 4जी वोएलटीई पर भी करता है। ये दोनों फोन हुआवई मोबाइल सर्विस पर काम करते हैं यानि इनमें गूगल प्ले स्टोर देखने को ​नहीं मिलेगा। Mate 40 Pro का डायमेंशन 162.9×74.5×9.1एमएम और वज़न 212ग्राम है। वहीं Mate 40 Pro+ का डायमेंशन 162.9×74.5×8.8एमएम और वज़न 230ग्राम है।

वेरिएंट्स व कीमत

HUAWEI Mate 40 Pro को मार्केट में 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत €1,199 यानि 1,04,500 रुपये के करीब है। इसी तरह HUAWEI Mate 40 Pro+ को कंपनी की ओर से 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत €1,399 अर्थात् इंडियन करंसी अनुसार 1,21,900 रुपये के करीब है।

The post लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे फास्ट और पावरफुल एंडरॉयड स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन्स देखें और जानें क्या है इसमें खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/huawei-mate-40-pro-plus-launched-with-5nm-kirin-9000-chip-specs/feed/ 0