
LG ने पिछले महीने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए दो डिसप्ले वाला शानदार स्मार्टफोन LG Wing लॉन्च किया था। अपनी अनूठे डिजाईन के चलते इस फोन ने खूब वाहवाही बटोरी थी। ग्लोबल मार्केट में हिट होने के बाद अब यह फोन इंडिया का रूख कर रही है। एलजी की ओर से घोषणा की गई है कि कंपनी आने वाली 28 अक्टूबर को भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के मीडिया इन्वाईट से खुलासा हुआ है कि यह स्मार्टफोन LG Wing होगा।
एलजी इंडिया ने आज अपने आगामी डिवाईस के लिए प्रैस विज्ञप्ति भेजते हुए बताया है कि कंपनी 28 अक्टूबर अपना नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारेगी। कंपनी ने हालांकि लॉन्च किए जाने वाले स्मार्टफोन के नाम को अभी पर्दे में ही रखा है लेकिन प्राप्त हुए मीडिया इन्वाईट में छपी ईमेज ने यह साफ कर दिया है कि 28 अक्टूबर को LG Wing स्मार्टफोन ही इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। बहरहाल फोन की कीमत और सेल के लिए कुछ दिन का इंतजार और करना होगा।

अनूठे डिजाईन से शुरूआत करें इस फोन में एक हिंज दिया गया है जो हाइड्रॉलिक डैमपर के साथ डुअल स्प्रिंग और डुअल लॉक को इस्तेमाल कर मेन स्क्रीन पर रेटेट करने में मदद करता है। कंपनी ने प्राइमरी स्क्रीन के रियर हिस्से पर थर्मोप्लास्टिक पॉलीऑक्सीमिथलीन का यूज किया है। यूजर प्राइमरी स्क्रीन पर वीडियो देखने के साथ सेकेंडरी स्क्रीन पर कुछ और काम कर सकते हैं। LG Wing स्मार्टफोन ग्रिप लॉक के साथ आता है जिसे एक बार इनेबल करने पर सेकेंडरी स्क्रीन ग्रिप का काम करेगी। इस अनोखे डुअल डिसप्ले वाले फोन का डिजाइन दूसरे फोन्स से काफी अलग है। यह भी पढ़ें : इस देश में है सबसे फास्ट 5G स्पीड, पलक झपकते ही होगा पूरी मूवी डाउनलोड
LG Wing की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 × 2460 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.8 इंच की फुलएचडी+ पीओएलईडी फुलविज़न प्राइमरी डिसप्ले सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में एक सेकेंडरी स्क्रीन दी गई है जिसका साईज़ 3.9 इंच का है। यह एक फुल एचडी+ जीओएलईडी स्क्रीन है जो 1080 × 1240 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट रकती है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। अपर्चर एफ/ 1.8 के साथ प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। वहीं, अपर्चर एफ/ 1.9 के साथ सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का और 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। इसमें हेक्सा मोशन स्टेबलाइज़र है। LG Wing में गिंबल मोशन कैमरा फीचर भी मिलता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एलजी विंग में अपर्चर एफ/ 1.9 के साथ 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह भी पढ़ें : Nokia C3 रिव्यू: स्मार्ट OS के साथ नोकिया का अहसास, लेकिन फीचर्स में थोड़ा पीछे
एलजी विंग में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, फोन में 8GB रैम के साथ 128 जीबी व 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज में आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में पावर देने के लिए 4000mAh की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0+ 25 वाट फास्ट चार्जिंग और 10 वाट वायरलेस चार्जिंग सपॉर्ट करती है। वहीं, कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए डिवाइस में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट हैं।






















