
HUAWEI ने टेक मार्केट में अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए ‘मेट 40 सीरीज़’ को पेश किया है। इस सीरीज़ के तहत तीन नए स्मार्टफोन Huawei Mate 40, Huawei Mate 40 Pro और Huawei Mate 40 Pro+ लॉन्च किए गए हैं। बेहद ही शानदार लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह सीरीज़ सबसे पहले यूरोप में पेश हुई है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में भी दस्तक देगी। हुआवई मेट 40 प्रो और मेट 40 प्रो प्लस की डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक करें)। वहीं सीरीज़ के सबसे कम कीमत वाले स्मार्टफोन हुआवई मेट 40 की डिटेल्स आगे विस्तार में पेश की गई है।
Huawei Mate 40
हुआवई मेट 40 स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया गया है 2376 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। वहीं हुआवई ने अपने फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही लेटेस्ट DCI-P3 HDR टेक्नोलॉजी से लैस किया है।

Huawei Mate 40 स्मार्टफोन को एंडरॉयड 10 ओएस पर पेश किया गया है जो ईएमयूआई 11 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोेसेसिंग के लिए इस फोन में हुआवई का ही पावरफुल चिपसेट किरीन 9000ई दिया गया है जो सीपीयू और एनपीयू की परफॉर्मेंस को बूस्ट करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यइ फोन एआरएम माली जी78 जीपीयू सपोर्ट करता है। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में यह स्मार्टफोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जिसके साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो हुआवई मेट 40 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेज़र सेंसर सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का पंच-होल कैमरा दिया गया है।
Huawei Mate 40 डुअल मोड 5जी के साथ ही 4जी वोएलटीई भी सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और एनएफसी के साथ ही फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। यह फोन आईपी53 रेटिड है जो इसे धूल व पानी से बचाता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए हुआवई मेट 40 में 40वॉट सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,200एमएएच की बैटरी दी गई है।
कीमत
Huawei Mate 40 को यूरोपीयन मार्केट में 899 यूरो में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 78,400 रुपये के करीब है। इसी तरह सीरीज़ के अन्य मॉडल्स की बात करें तो HUAWEI Mate 40 Pro को मार्केट में 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत €1,199 यानि 1,04,500 रुपये के करीब है। वहीं HUAWEI Mate 40 Pro+ को कंपनी की ओर से 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत €1,399 अर्थात् इंडियन करंसी अनुसार 1,21,900 रुपये के करीब है।





















