IUC | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 18 Mar 2020 08:35:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Jio दे रहा है 14000 से भी ज्यादा कॉलिंग मिनट और 100GB तक डाटा, जानें कैसे उठाएं फायदा https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-iuc-top-up-vouchers-validity-internet-data-jio-free-calling-and-other-benefits/ https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-iuc-top-up-vouchers-validity-internet-data-jio-free-calling-and-other-benefits/#comments Wed, 18 Mar 2020 08:35:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41855 इन प्लान को आप ऑफलाइन और ऑनलाइन रिचार्ज करा सकते हैं।

The post Jio दे रहा है 14000 से भी ज्यादा कॉलिंग मिनट और 100GB तक डाटा, जानें कैसे उठाएं फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत की टेलिकॉम मार्केट में अपनी फ्री सेवा से प्रतियोगी कंपनियों को पछाड़ने वाली रिलायांस जियो ने ने पिछले साल अपने ग्राहकों को झटका देते हुए आउटगोइंग कॉल के लिए 6 पैसा प्रति मिनट की दर से चार्ज लेने का फैसला लिया था। इसे आसान करते हुए कंपनी ने जियो के अलावा किसी भी दूसरे नेटवर्क (एयरटेस, आइडिया और वोडाफोन जैसे) नेटवर्क्स पर कॉलिंग करने के लिए अलग से आईयूसी टॉप-अप वाउचर को पेश किया था।

हालांकि, अभी भी कंपनी जियो-टू-जियो अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर कर रही है। वाउचर 10 रुपए से 1000 रुपए की बीच की कीमत में आते हैं। इन IUC टॉप-अप वाउचर्स में 14 हजार से ज्यादा कॉलिंग मिनट के साथ 100GB तक डाटा भी ऑफर किया जा रहा है। आगे आपको इन वाउचर के बारे में डिटेल से जानकारी देते हैं।

10 रुपए वाला प्लान

इस लिस्ट में कंपनी ने सबसे छोटा आईयूसी टॉप-अप वाउचर 10 रुपए का पेश किया है। इस टॉप-अप में आपको 124 आईयूसी मिनट्स मिलेंगे। इनका इस्तेमाल किसी भी दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए किया जा सकेगा। वहीं, इसमें यूजर्स को 1 जीबी का 4G डाटा भी फ्री मिलेगा।

20 रुपए वाला प्लान

कंपनी ने 20 रुपए का प्लान भी पेश किया है। इस प्लान की कीमत ज्यादा होने के साथ ही इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स भी ज्यादा है। इस प्लान में आपको 249 आईयूसी मिनट दिए जा रहे हैं। साथ ही आपको 2 जीबी अडिशनल डाटा भी फ्री दिया जाएगा।
reliance-jio-8-all-in-one-plans-for-jio-phone-user-and-4g-smartphone-users
50 रुपए का प्लान

अगर आप दूसरे नेटवर्क ज्यादा कॉल करते हैं तो 50 रुपए वाला रिचार्ज भी इस लिस्ट में शामिल है। 50 रुपए के प्लान में यूजर्स को 656 मिनट मिलते हैं। इसके अलावा प्लान में 5 जीबी अतिरिक्त डाटा भी दिया जाता है।

100 रुपए वाला प्लान

इस लिस्ट में सबसे महंगा आईयूसी टॉप-अप वाउचर 100 रुपए वाला है। इस रिचार्ज में यूजर्स को 1,362 आईयूसी मिनट्स और 10 जीबी 4G डाटा मिलेगा।
jio
500 रुपए वाला प्लान

अगर आप जियो के 500 रुपए वाले आईयूसी टॉप-अप वाउचर से टॉप-अप कराते हैं तो आपको 50 जीबी डाटा के साथ 420.73 रुपए का टॉक टाइम और दूसरे नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए 7,012 मिनट्स मिलेंगे।

1000 रुपए वाला प्लान

इसके अलावा अगर आप 1000 रुपए वाला आईयूसी पैक रिचार्ज कराते हैं तो आपको 100जीबी डाटा, 844.46 रुपए के टॉक टाइम और 14,074 नॉन-जियो मिनट्स मिलेंगे।

The post Jio दे रहा है 14000 से भी ज्यादा कॉलिंग मिनट और 100GB तक डाटा, जानें कैसे उठाएं फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-iuc-top-up-vouchers-validity-internet-data-jio-free-calling-and-other-benefits/feed/ 1
TRAI के इस फैसले से Jio को लगा झटका, एयरटेल और वोडाफोन को अभी भी राहत https://www.91mobiles.com/hindi/trai-planned-to-scrap-iuc-from-january-2021-reliance-jio-users-has-to-pay-6-paise-per-minute-for-next-year/ https://www.91mobiles.com/hindi/trai-planned-to-scrap-iuc-from-january-2021-reliance-jio-users-has-to-pay-6-paise-per-minute-for-next-year/#respond Wed, 18 Dec 2019 05:57:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38960 एक बार फिर जियो यूजर्स को IUC की मार झेलनी पड़ेगी।

The post TRAI के इस फैसले से Jio को लगा झटका, एयरटेल और वोडाफोन को अभी भी राहत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने रिलायंस जियो को झटका देते हुए इंटर-नेटवर्क कॉलिंग पर लगने वाले इंटरनेट कनेक्ट चार्जेस (आईयूसी) को जनवरी, 2020 से खत्म करने का फैसला टाल दिया है। ट्राई की ओर से आईयूसी को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। अब नई रिपोर्ट में 2021 में खत्म किए जाने की बात सामने आई है।

बता दें कि पहले आईयूसी चार्जेस जनवरी, 2020 से खत्म किए जाने थे और इसी को लेकर टेलिकॉम ऑपरेटर्स के बीच इसे काफी मतभेद चल रहा था। जियो के ग्राहकों को अब भी किसी दूसरी कंपनी के नेटवर्क पर कॉल करने के लिए प्रति मिनट 6 पैसे देने होंगे।

बता दें कि भारती एयरटेल और वोडाफोन ने जहां आईयूसी जारी रखने की अपील की थी, वहीं जियो चाहता था कि इसे खत्म किया जाए। इसके अलावा एयरटेल और वोडाफोन आइडिया अपने कस्टमर्स से IUC चार्ज ले रहे हैं। हालांकि, जियो ने IUC के टॉप-अप रिचार्ज पेश कर दिए हैं।

ट्राई ने मंगलवार कहा कि वायरलेस से वायरलेस डोमेस्टिक कॉस्ट के लिए टर्मिनेशन चार्ज 31 दिसंबर, 2020 तक पहले की तरह 6 पैसे प्रति मिनट ही रहेगा। 1 जनवरी, 2021 से वायरलेस टू वायरलेस डोमेस्टिक कॉल्स के लिए जीरो हो जाएगा।

गौरतलब है कि वोडाफोन और भारती एयरटेल के लिए IUC चार्ज जारी रहना अच्छी खबर है क्योंकि दोनों ही कंपनियां चाहती थीं कि इन्हें जारी रखा जाए। रिलायंस जियो चाहता था कि इन चार्जेस को खत्म किया जाए इसलिए यह खबर जियो के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ है।

क्या है IUC चार्ज

इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (IUC) एक मोबाइल टेलिकॉम ऑपरेटर द्वारा दूसरे को भुगतान की जाने वाला प्राइस है। जब एक टेलीकॉम ऑपरेटर के ग्राहक दूसरे ऑपरेटर के ग्राहकों को आउटगोइंग मोबाइल कॉल करते हैं तब IUC का भुगतान कॉल करने वाले ऑपरेटर को देना पड़ता है। दो अलग-अलग नेटवर्क के बीच ये कॉल मोबाइल ऑफ-नेट कॉल के रूप में जानी जाती हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा IUC शुल्क निर्धारित किए जाते हैं और वर्तमान में यह 6 पैसे प्रति मिनट हैं।

The post TRAI के इस फैसले से Jio को लगा झटका, एयरटेल और वोडाफोन को अभी भी राहत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/trai-planned-to-scrap-iuc-from-january-2021-reliance-jio-users-has-to-pay-6-paise-per-minute-for-next-year/feed/ 0
Reliance Jio ने लगाया जख्म पर मरहम, यूजर्स को फ्री मिलेंगे 30 वॉयस मिनट https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-offering-30-voice-minutes-free-talk-time-after-iuc-charges/ https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-offering-30-voice-minutes-free-talk-time-after-iuc-charges/#respond Mon, 14 Oct 2019 05:34:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36789 Jio के हर रिचार्ज पर 30 मिनट मुफ्त दी जा रही है।

The post Reliance Jio ने लगाया जख्म पर मरहम, यूजर्स को फ्री मिलेंगे 30 वॉयस मिनट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Reliance Jio जब से अ​स्तित्व में आया है तब से ही बाजार की सुर्खियों में छाया रहा है। फ्री सर्विस, बेहद सस्ते प्लान्स और आर्कषक ऑफर्स के चलते Jio ने बेहद तेजी से प्रसिद्धि पाई है। पिछले एक हफ्ते से Jio लगातार टेलीकॉम जगत की खबरों में आ रहा है। लेकिन इस बार की खबरों में ​Jio को शाबासी नहीं बल्कि बुराई मिल रही है। Reliance Jio को मिल रही इस बुराई की वजह है कंपनी द्वारा बढ़ाए गए कॉलिंग चार्ज। अभी तक जहां Jio नंबर की सभी कॉ​ल फ्री होती थी, वहीं अब कंपनी हर एक मिनट के 6 पैसे वसूल रही है। Jio के इस कदम से हर यूजर नाराज नज़र आ रहा है। लेकिन अपने यूजर्स को कुछ तसल्ली देते हुए Jio ने नया ऑफर भी पेश कर दिया है जिसमें कंपनी के हर रिचार्ज पर 30 मिनट मुफ्त दी जा रही है।

30 वॉयस मिनट फ्री

Reliance Jio ने 6 पैसा प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज घोषित करने के बाद अपने यूजर्स के लिए तोहफा पेश किया है। Jio अपने ऑफर के तहत बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपभोक्ताओं को हर रिचार्ज पर 30 मिनट का टॉकटाईम फ्री में दे रही है। हालांकि Jio यूजर इसे जख्म पर मलहम लगाना कह रहे हैं। इस ऑफर की जानकारी हमें टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट में अनुसार ये 30 मिनट सिर्फ एक बार ही मुफ्त में पाई जा सकेगी।

Reliance Jio offering 30 voice minutes free talk time after iuc charges

यह है ऑफर

Jio ऑफर की बात करें तो प्राप्त जानकारी अनुसार 30 मिनट मुफ्त पाने वाले इस ऑफर का लाभ सिर्फ एक बार ही उठाया जा सकेगा। अपनी वॉयस कॉल को पेड करने के साथ ही Reliance Jio ने कुछ प्लान्स भी पेश किए थे जिनमें वॉयस मिनट दी जा रही है। जो भी Jio यूजर इन प्लान्स का रिचार्ज करेगा, उसे प्लान में मौजूद मिनट के साथ ही 30 मिनट अतिरिक्त दी जाएगी। सबसे अहम बात बता दें कि यह ऑफर 16 अक्टूबर तक ही वैध है और इस तारीख से पहले रिचार्ज कराने वाले लोगों को ही 30 मिनट फ्री में मिलेगी।

Reliance Jio द्वारा जारी किए गए प्लान्स :

10 रुपए वाला प्लान

इस लिस्ट में कंपनी ने सबसे छोटा आईयूसी टॉप-अप वाउचर 10 रुपए का पेश किया है। इस टॉप-अप में आपको 124 आईयूसी मिनट्स मिलेंगे। इनका इस्तेमाल किसी भी दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए किया जा सकेगा। वहीं, इसमें यूजर्स को 1 जीबी का 4G डाटा भी फ्री मिलेगा।

20 रुपए वाला प्लान

कंपनी ने 20 रुपए का प्लान भी पेश किया है। इस प्लान की कीमत ज्यादा होने के साथ ही इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स भी ज्यादा है। इस प्लान में आपको 249 आईयूसी मिनट दिए जा रहे हैं। साथ ही आपको 2 जीबी अडिशनल डाटा भी फ्री दिया जाएगा।

Reliance Jio offering 30 voice minutes free talk time after iuc charges

50 रुपये का प्लान

अगर आप दूसरे नेटवर्क ज्यादा कॉल करते हैं तो 50 रुपए वाला रिचार्ज भी इस लिस्ट में शामिल है। 50 रुपए के प्लान में यूजर्स को 656 मिनट मिलते हैं। इसके अलावा प्लान में 5 जीबी अतिरिक्त डाटा भी दिया जाता है।

100 रुपए वाला प्लान

इस लिस्ट में सबसे महंगा आईयूसी टॉप-अप वाउचर 100 रुपए वाला है। इस रिचार्ज में यूजर्स को 1,362 आईयूसी मिनट्स और 10 जीबी 4G डाटा मिलेगा।

The post Reliance Jio ने लगाया जख्म पर मरहम, यूजर्स को फ्री मिलेंगे 30 वॉयस मिनट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-offering-30-voice-minutes-free-talk-time-after-iuc-charges/feed/ 0
जियो ने पेश किए टॉप-अप वाउचर, फ्री कॉलिंग के लिए रिचार्ज कराना हुआ जरुरी https://www.91mobiles.com/hindi/jio-users-recharge-with-iuc-top-up-vouchers-to-call-other-networks-know-about-jio-top-up-price-iuc/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-users-recharge-with-iuc-top-up-vouchers-to-call-other-networks-know-about-jio-top-up-price-iuc/#comments Thu, 10 Oct 2019 03:15:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36676 हर रिचार्ज में अलग से डाटा फ्री मिलेगा।

The post जियो ने पेश किए टॉप-अप वाउचर, फ्री कॉलिंग के लिए रिचार्ज कराना हुआ जरुरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत की टेलिकॉम मार्केट में अपनी फ्री सेवा से प्रतियोगी कंपनियों को पछाड़ने वाली रिलायांस जियो ने आउटगोइंग कॉल के लिए अब कस्टमर्स को 6 पैसा प्रति मिनट की दर से चार्ज लेने का फैसला लिया है। हालांकि, जियो ने मौजूदा डाटा प्लान्स और बेनिफिट्स में इससे कोई फर्क नहीं होगा। लेकिन अगर आप जियो के अलावा किसी भी दूसरे नेटवर्क (एयरटेस, आइडिया और वोडाफोन जैसे) नेटवर्क्स पर कॉलिंग करना चाहते हैं, तो अलग से आईयूसी टॉप-अप वाउचर का रिचार्ज करवाना पड़ेगा।

जियो ने इसके लिए अलग से कुछ प्लान अनाउंस किए हैं, जो 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के हैं। आगे आपको इन प्लान्स की पूरी जानकारी देंगे। इन प्लान की मदद से आप किसी भी नेटवर्क पर फ्री में कॉलिंग कर सकेंगे। वहीं, अगर आप पोस्टपेड जियो यूजर हैं तो 6 पैसा प्रति मिनट के हिसाब से कॉलिंग का प्राइस आपके बिल में एड-ऑन होकर आएगा।
Reliance Jio Fiber monthly prepaid tariff plan free set top box tv 1gbps super fast internet
अगर आप कन्फ्यूज हैं कि आपको कौन सा आईयूसी टॉप-अप रिचार्ज करवाना चाहिए तो आप जरूरत के हिसाब से अपना ऑप्शन चुन सकते हैं। रिचार्ज में फ्री मिनट्स के अलावा एक्सट्रा डाटा भी दिया जाएगा

10 रुपए वाला प्लान

इस लिस्ट में कंपनी ने सबसे छोटा आईयूसी टॉप-अप वाउचर 10 रुपए का पेश किया है। इस टॉप-अप में आपको 124 आईयूसी मिनट्स मिलेंगे। इनका इस्तेमाल किसी भी दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए किया जा सकेगा। वहीं, इसमें यूजर्स को 1 जीबी का 4G डाटा भी फ्री मिलेगा।

20 रुपए वाला प्लान

कंपनी ने 20 रुपए का प्लान भी पेश किया है। इस प्लान की कीमत ज्यादा होने के साथ ही इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स भी ज्यादा है। इस प्लान में आपको 249 आईयूसी मिनट दिए जा रहे हैं। साथ ही आपको 2 जीबी अडिशनल डाटा भी फ्री दिया जाएगा।

50 रुपये का प्लान

अगर आप दूसरे नेटवर्क ज्यादा कॉल करते हैं तो 50 रुपए वाला रिचार्ज भी इस लिस्ट में शामिल है। 50 रुपए के प्लान में यूजर्स को 656 मिनट मिलते हैं। इसके अलावा प्लान में 5 जीबी अतिरिक्त डाटा भी दिया जाता है।
jio-new
100 रुपए वाला प्लान

इस लिस्ट में सबसे महंगा आईयूसी टॉप-अप वाउचर 100 रुपए वाला है। इस रिचार्ज में यूजर्स को 1,362 आईयूसी मिनट्स और 10 जीबी 4G डाटा मिलेगा।

jio-recharge

बता दें कि इन प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स पर किसी प्रकार की कोई वैधता नहीं होगी। इसका मतलब है कि आप अपने जरुरत के अनुसार इनको इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, जियो से जियो नंबर पर कॉल करना पहले की तरह फ्री रहेगा।

गौरतलब है कि जियो भले ही दूसरे नेटवर्क्स पर कॉल करने के बदले सब्सक्राइबर्स से चार्ज लेने जा रहा है, लेकिन हर आईयूसी टॉप-अप रिचार्ज के साथ अपने कस्टमर्स को एक्स्ट्रा डाटा भी फ्री दे रहा है। जियो को यह फैसला ट्राई के नियमों में अनिश्चितता के चलते लेना पड़ा है। जियो की तरह ही अभी किसी दूसरे नेटवर्क पर किए जाने वाले हर कॉल के बदले कंपनियों को एक दूसरे को 6 पैसे प्रति मिनट आईयूसी देना पड़ता है।

The post जियो ने पेश किए टॉप-अप वाउचर, फ्री कॉलिंग के लिए रिचार्ज कराना हुआ जरुरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-users-recharge-with-iuc-top-up-vouchers-to-call-other-networks-know-about-jio-top-up-price-iuc/feed/ 2